Recent Movies
Showing posts with label Sri Devi. Show all posts
Showing posts with label Sri Devi. Show all posts

प्रभु के साथ आएंगी श्री?


मुंबई।। अभिनेत्री श्रीदेवी इन दिनों एक फिल्म की कहानी पढ़ने में व्यस्त हैं। यदि उन्हें फिल्म पसंद आती है, तो वह निर्देशक-कोरियॉग्रफर प्रभु देवा के साथ काम करेंगी।

एक प्रोग्राम के दौरान श्रीदेवी से यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रभुदेवा के साथ फिल्म में काम कर रही हैं, उन्होंने कहा, 'इस समय मैं कई सारी फिल्मों की कहानियां सुन रही हूं। प्रभु देवा हमेशा से मेरे पसंदीदा नर्तक, अभिनेता और कोरियॉग्रफर रहे हैं। यदि मौका मिला तो मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी।'

श्रीदेवी ने 15 सालों के लंबे अंतराल के बाद पिछले साल फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से फिल्मों में वापसी की। लेकिन अब तक उनकी अगली किसी फिल्म में काम करने की खबर नहीं आई है।

प्रभुदेवा और श्रीदेवी को इस साल इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकैडमी (आइफा) अवार्ड्स में साथ नृत्य करते देखा गया था।




डांसिंग फ्लोर पर श्रीदेवी, माधुरी का जलवा


मनोरंजन चैनल 'कलर्स' पर प्रसारित होनेवाले रियलिटी शो `झलक दिखला जा` के सेट पर अदाकारा माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी ने इतिहास रचा.





















दोनों अभिनेत्रियां एक साथ कभी नहीं नाची थी लेकिन इस मौके पर दोनों जमकर नाची.

श्रीदेवी की बेटी को फिल्मों में आने की जल्दी नहीं


मात्र चार साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी पारी शुरू करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी ने कहा है कि वह नहीं चाहती कि उनकी बेटी जाह्नवी इस उम्र में फिल्मों में पदार्पण करे।

करीब 15 साल के बाद फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के जरिये वापसी करने जा रही श्रीदेवी ने कहा, ‘‘फिल्मों में उसका आना अभी जल्दबाजी होगी। कई सारे कार्यक्रमों में वह एक बेटी, एक मित्र के रूप में मेरे साथ आती है और मैं उसे लाना पसंद करती हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह फिल्मों में आने वाली है।’

ऐसी चर्चा है कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी (15 वर्ष) एक तेलुगु फिल्म के साथ अभिनय जगत में पदार्पण करने जा रही हैं जो श्रीदेवी और चिरंजीवी अभिनीत फिल्म ‘जगदेका वीरूदू अथिलोका सुंदरी’ का सीक्वल होगी। इस फिल्म को बाद में ‘आदमी और अप्सरा’ नाम से हिंदी में डब किया गया था।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं उसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हूं या वह चर्चा में रहना पसंद करती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार लोग गलत समझ लेते हैं।