Recent Movies
Showing posts with label karina kapur. Show all posts
Showing posts with label karina kapur. Show all posts

हम साधारण कपल नहीं, जो तुरंत बच्चा पैदा कर लें













करीना कपूर फिलहाल मां नहीं बनना चाहती हैं। वह शादीशुदा लाइफ के पलों एंजॉय कर रही हैं। करीना कहती हैं कि हम लोग कोई साधारण कपल तो हैं नहीं कि शादी के बाद तुरंत बच्चा पैदा कर लें। 

बता दें कि सैफ और करीना की शादी के बाद अब घर में नए मेहमान के आने की राह ताकी जा रही है। शिल्पा, ऐश्वर्या और कई बड़ी हिरोइनों ने शादी के बाद ज्यादा समय न लेते हुए फैमिली बढ़ा ली थी। करीना कपूर से भी उनके चाहने वाले ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन करीना फिलहाल ऐसा नहीं चाहती हैं। 

करीना का कहना है, 'हम भी और कपल की तरह ही छोटे-छोटे पल साथ बिता कर खुश रहते हैं। करीना ने कहा कि पहले सब यह जानना चाहते थे कि हम शादी कब कर रहे हैं और अब यह जानना चाहते हैं कि हम बच्चे कब प्लान करेंगे। मैं अभी सिर्फ 32 साल की हूं और सैफ के पहले से ही 2 बच्चे हैं। हम मॉडर्न हैं। हम उन टिपिकल इंडियन कपल्स जैसे नहीं हैं जो शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने लग जाते हैं।' 

चलिए करीना, यही सही। वैसे भी यह आपकी जिंदगी है! लेकिन क्योंकि आप पब्लिक फिगर हैं, तो फैंस को तो यह इंतजार रहेगा ही! 

फिल्म ‘सत्याग्रह’ का फर्स्ट लुक जारी














प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म सत्याग्रह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में  अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और करीना कपूर मुख्य किरदार में है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल भोपाल में चल रही है। प्रकाश झा ने इस फिल्म के जरिए सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई है।

जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह में अमिताभ का किरदार अन्ना हजारे से और अजय देवगन का किरदार अरविन्द केजरीवाल से प्रेरित माना जा रहा है। जबकि करीना कपूर ने इस फिल्म में एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार की भूमिका निभाई है और मनोज वाजपेयी एक राजनेता के रुप में नजर आएंगे।

 यह फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सैफ मुझे हर रंग के पहनावे में पसंद करते हैं: करीना




लैक्मे फैशन वीक में जब करीना से पूछा गया कि सैफ को आप किस रंग के पहनावे में वे बहुत खूबसूरत लगती हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी रंग का परिधान पहनूं, सैफ मुझे हर रंग के पहनावे में पसंद करते हैं।

लैक्मे फैशन के मौके पर नम्रता जोशीपुरा के बनाए ड्रेस ने अभिनेत्री करीना कपूर बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस मौके पर बेबो ने भी इस बात को स्वीकार किया है। बेबो ने आगे कहा कि उनके शौहर सैफ अली खान को उनके सभी पहनावे पसंद हैं, चाहे वह किसी भी रंग की हो।

सैफ उनके शो के दौरान उनका हौंसला आफजाई करने के लिए साथ नहीं थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम सैफ की कमी को महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्हें काम करने दें। वैसे भी, घर में वह हर दिन मुझे रैम्प पर चलते देखते हैं। उनके पसंदीदा निजी स्टाइल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे पाजामा और टी-शर्ट पसंद है। मुझे पाजामा और टी-शर्ट काफी पसंद है। काश मैं रैम्प पर पाजामा और टी-शर्ट पहन कर चल सकूं।

सैफ और करीना की शादी पर लग गया है यह 'ब्रेक'!

सैफ अली खान 'एजेंट विनोद' के बाद एक और एक्शन थ्रिलर बनाने जा रहे हैं। साथ ही, करीना कपूर से शादी रचाने के लिए सही वक्त के इंतजार में हैं। सैफ और करीना की शादी के बीच सबसे बड़ा ब्रेक यह है कि दोनों को फिलहाल काम से ब्रेक नहीं मिल रहा। जब भास्कर न्यूज नेटवर्क ने सैफ से यह पूछा कि वह तो एजेंट विनोद के तुरंत बाद करीना से शादी करने वाले थे, फिर देर किस बात की हो रही है? इस सवाल के जवाब में सैफ ने कहा,'थोड़ा इंतजार कीजिए। इसकी घोषणा हम जल्द करेंगे। वैसे अब हम दोनों ने ही शादी करने का मन बना लिया है। बस, सही समय का इंतजार है, जब काम से थोड़ा ब्रेक ले सकें। हम दौड़ते-भागते शादी नहीं करना चाहते हैं।' अब, हम तो यही कहेंगे कि अगर ऐसे ही सैफ और करीना चलते रहे तो ना ब्रेक मिलेगी और ना ही...। दुआ करो, दोनों को जल्दी ब्रेक मिले।


Website Designing & Development Services by: ZMU Web Services [www.zmu.co.in]