Recent Movies
Showing posts with label bollywood films. Show all posts
Showing posts with label bollywood films. Show all posts

सलमान खान का जैकलीन संग इंटीमेट सीन करने से इनकार


मुंबई : सलमान खान के बारे में खबर है कि उन्होंने फिल्म `किक` में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज के साथ अंतरंग दृश्य करने से इनकार कर दिया है। लेकिन जैकलिन का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी दृश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जैकलिन ने गुरुवार को डा. दिनयार की पुस्तक `ब्युटी अनलीश्ड` के अनावरण के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि सलमान के इंकार की खबर कहां से आई। यह फिल्म की पटकथा में नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह किसने देखा। 

खबर है कि सलमान ने इसके निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से इस दृश्य को हटाने या फिर इस पर दोबारा काम किए जाने की मांग की है। सलमान और जैकलिन पहली बार फिल्म `किक` से साथ नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं।

एक्‍टिंग में नाकाम सोनम बनेगी फिल्‍म निर्देशक


फिल्‍म सांवरिया से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर अभी तक कोई बड़ा धमाल नहीं कर पाई हैं इसीलिए उन्‍होंने निर्देशक बनने का फैसला किया है।

हालांकि बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि सोनम 2005 में संजय लीला भंसाली ही फिल्‍म ब्‍लैक में सह निर्देश‍क के तौर पर काम कर चुकी हैं। सोनम बॉलीवुड ने उन सितारों में से है जिन्‍हें लंबे समय बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन हाल ही में वह धनुष के साथ फिल्‍म 'रांझना' को लेकर काफी चर्चा में है।

फिल्‍म रांझना का पहला प्रोमो भी लांच हो चुका है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रही है। लेकिन रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा कि सोनम का कैरियर कितना लंबा चल पाता है।

फिल्‍म की कहानी बनारस में ऐसे दो परिवारों के ऊपर है जिसमे धनुष एक हिंदु लड़का है और वह सोनम (मुस्लिम लड़की) से प्‍यार करने करने लगता है।

कुछ पक रहा है युवी और नेहा के बीच?


काफी समय से क्रिकेटर युवराज सिंह और ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया की केमिस्ट्री के चर्चे सुनने में आ रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है, कहीं दोनों के बीच कुछ पक तो नहीं रहा है? 

इसका तो पता नहीं, लेकिन हां, पिछले दिनों दोनों को फिर से एक साथ देखा गया। दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में सबका ध्यान इसी कपल पर था। दोनों काफी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ थे और उनकी केमेस्ट्री भी अच्छी दिख रही थी। देर रात तक चली इस पार्टी में दूसरे मेहमानों को छोड़ दोनों एक-दूसरे के साथ पार्टी का मजा ले रहे थे। यह पार्टी क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और ऐक्टर अंगद बेदी ने दी थी। 

अंगद ने मुंबई में अपना रेस्ट्रॉन्ट खोला है, जिसकी खुशी में यह पार्टी दी गई थी। ऐक्टिंग से पहले अंगद बेदी भी क्रिकेट खेलते थे, शायद इसीलिए पार्टी में ऐक्टरों और क्रिकेटरों, दोनों ने ही शिरकत की। 

पार्टी में आने वाले मेहमानों में क्रिकेटर युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा पहुंचे, जबकि फिल्मी दुनिया से मलाइका अरोड़ा खान, नेहा धूपिया, सायरस सहित कई लोग मौजूद थे।

‘ये जवानी है दीवानी’ को टीवी चैनलों पर प्रदर्शित करने पर रोक


नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में पेय शर्बत यानि ‘रूहअफजा’ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक संवादों को लेकर कंपनी द्वारा दाखिल मुकदमे के सिलसिले में फिल्म निर्माताओं पर इसके टीवी चैनलों पर प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

अदालत के अनुसार, ‘‘हालांकि यह स्पष्ट किया जाता है कि यह आदेश फिल्म के थियेटर संस्करण के लिए नहीं है जो पहले ही प्रदर्शित हो चुकी है अभिनेता रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म के निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखकों को नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

  रूहअफजा की निर्माता कंपनी हमदर्द नेशनल फाउंडेशन द्वारा दाखिल मुकदमे पर अदालत का यह आदेश आया है। कंपनी ने दावा किया कि उनका यह उत्पाद भारत के अंदर और बाहर घरों में जाना पहचाना नाम है और फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में इस यूनानी नुस्खे वाले पेय के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ संवाद हैं।

जिया का ‘रेप’ कर सूरज ने करवाया था अबॉर्शन?




















जिया को मारता,प्रताड़ित करता था सूरज, ‘रेप’ करके कराया था ‘अबॉर्शन’… मुंबई. “मैं तुमसे बेपनाह मुहब्बत करती थी, बदले में मुझे क्या मिला…तुमसे प्यार करने का सिला मुझे गालियां, प्रताड़ना, रेप और बेरुखी के रूप में मिली..बावजूद इसके मैं सब सहती रही, तुमसे प्यार जो किया था….पर बदले में तुमने क्या दिया…बेवफाई, बेरुखी और रुस्वाई…जहां तुम्हारी दुनिया पार्टी और हसीन लड़कियों की आगोश तक सीमित थी, वहीं मुझे मेरे काम से लगाव था। मेरी जिंदगी में तो केवल तुम ही थे और मेरा करियर…मगर अब मैं ऐसे घुट-घुटकर और नहीं जी सकती…मैं अपने 10 साल के करियर को अलविदा कहते हुए इस दुनिया से दूर जा रही हूं। जब तुमं इसे पढ़ोगे, तब तक शायद मैं बहुत दूर जा चुकी हूंगी….। ”

कुछ यही अल्फाज रहे जिया खान के सुसाइड नोट के, जिसमें उसने अपनी मौत का चिट्ठा सबके सामने खोल दिया।

मुंबई में जिया खान की मां राबिया खान ने साहसिक कदम उठाते हुए जिया के 6 पन्ने के सुसाइड नोट को जगजाहिर कर दिया, जिसमें उसने साफ तौर पर सूरज पंचोली को अपनी मौत का कुसूरवार ठहराया है।

जिया की मां ने अपनी बेटी के उपर गुजरे प्रताड़ना के दौर पर बात करते हुए मीडिया के सामने साफ कर दिया कि उनकी लड़की ने किसी तरह की हताशा या फिर किसी आवेश में आकर मौत को गले नहीं लगाया है, बल्कि वह एक वीभत्स मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रही थी। इसने उसे पूरी तरह तोड़कर रख दिया था। इस सबके बावजूद वो किसी तरह इसका सामना कर रही थी, मगर सूरज की बेरुखी ने उसे आखिरकार आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सारे वाकये के बारे में। साथ ही पढ़िए आखिर क्या लिखा था जिया ने सुसाइड नोट में? क्या थी जिया की वो दुखती रग, जिस पर एक चोट से वह कुछ इस कदर मजबूर हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया।

राबिया ने सीधे आरोप लगाया है कि जिया की जान आदित्य पंचोली के लड़के सूरज के बर्ताव के वजह से गई। सूरज ने जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस मामले की तफ्तीश फिलहाल जारी रखे हुए है। इस पूरे मामले में जिया के लेटर की विश्वसनीयता पर भी उंगली उठ रही है, क्योंकि अभी फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस फिलहाल इस कशमकश के दौर से गुजर रही है कि आखिर सूरज इस केस में किस कदर लिप्त है।

रणबीर आज भी मेरे लिए स्पेशल हैं : दीपिका पादुकोण


मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जिंदगी में आज भी एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की वही खास जगह है,जो पहले हुआ करती थी। खुद दीपिका पादुकोण ने यह बात कही है।

दीपिका ने हाल ही में एख इंटरव्यूह में बताया,'मैं हमेशा ये इसी बात पर यकीन करती थी कि दो लोगों के बीच तालमेल बनाया नहीं जा सकता। तालमेल या तो स्वभाविक रूप से होता है या फि होता ही नहीं है। मुझे खुशी है कि रणबीर और मेरे बीच अच्छा तालमेल है।'

साथ ही दीपिका ने यह भी कहा,'मेरे लिए रणबीर हमेशा से बहुत खास रहे हैं। मुझे खुशी है कि पर्दे पर भी हमारा तालमेल बढ़िया है। मैं आगे भी रणबीर के साथ फिल्में करते रहना चाहती हूं।'

रणबीर और दीपिका काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं और ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती कायम रही। आज दीपिका और रणबीर भले ही रिलेशनशिप में ना हो लेकिन एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दर्शकों ने दीपिका और रणबीर की जोड़ी को काफी पसंद किया है और दर्शक स्क्रीन पर इन्हें एक साथ साथ देखना पसंद करते हैं,जिसके लिए दर्शकों को इनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

फिल्म ‘सत्याग्रह’ का फर्स्ट लुक जारी














प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म सत्याग्रह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में  अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और करीना कपूर मुख्य किरदार में है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल भोपाल में चल रही है। प्रकाश झा ने इस फिल्म के जरिए सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई है।

जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह में अमिताभ का किरदार अन्ना हजारे से और अजय देवगन का किरदार अरविन्द केजरीवाल से प्रेरित माना जा रहा है। जबकि करीना कपूर ने इस फिल्म में एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार की भूमिका निभाई है और मनोज वाजपेयी एक राजनेता के रुप में नजर आएंगे।

 यह फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दो बच्चों की मां होकर भी क्यों कुंवारी है सुष्मिता सेन

    19 नवम्बर 2011 आज सुष्मिता सेना का जन्मदिन है। सिष्मिता आज 36 साल की हो गयी हैं। सुष्मिता दो गोद लिए हुए बच्चों की मां हैं लेकिन अब तक इन्होंने शादी नहीं की है। जबकि इनके साथ ही 1994 में मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय ने अपना घर बसा लिया और 16 नवम्बर को एक बिटिया को जन्म दिया है। भारत की मोस्ट एलिजिबल वूमन होते भी सुष्मिता अब तक शादी क्यों नहीं की हैं क्या उन्हें कोई इस काबिल नहीं मिला जिसे वह अपना जीवनसाथी चुन सके या बात कुछ और है।

सुष्मिता सेन की शादी में शनि है बाधक
शनि इनकी कुण्डली में लग्न स्थान का स्वामी है और वह सप्तम भाव में शत्रु राशि में बैठा है। जिससे दाम्पत्य जीवन का सुख बाधित हो रहा है। शनि का ही प्रभाव है कि इनके बहुत से बॉयफ्रैंड होंगे लेकिन विवाह के मामले में यह किसी पर यकीन नहीं कर पाएंगी और अपने रिश्ते को वहीं तक सीमित रखना चाहेंगी। ज्योतिषशास्त्र में विवाह के कारक गुरू और शुक्र भी इनकी कुण्डली में कमज़ोर स्थिति में हैं। जिससे सुष्मिता अब तक कुंवारी हैं।

2012 तक है शादी का मजबूत योग
सुष्मिता सेन इन दिनों राहु की महादशा के प्रभाव में हैं। राहु इनकी कुण्डली में मित्र भाव में बैठा है और विवाह स्थान का स्वामी चनद्रमा मूल त्रिकोण में है। जिसकी अन्तर्दशा चल रही है। यह स्थिति 2012 मई तक है। इस समय तक अगर सुष्मिता विवाह के लिए प्रयास करें शादी हो सकती है। यह समय इनके लिए बहुत ही अच्छा है। इस दौरान प्रयास करने पर राजनीति अथवा किसी संस्था में आगे आने का भी इन्हें मौका मिलेगा।