Recent Movies
Showing posts with label neha dhupiya. Show all posts
Showing posts with label neha dhupiya. Show all posts

कुछ पक रहा है युवी और नेहा के बीच?


काफी समय से क्रिकेटर युवराज सिंह और ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया की केमिस्ट्री के चर्चे सुनने में आ रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है, कहीं दोनों के बीच कुछ पक तो नहीं रहा है? 

इसका तो पता नहीं, लेकिन हां, पिछले दिनों दोनों को फिर से एक साथ देखा गया। दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में सबका ध्यान इसी कपल पर था। दोनों काफी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ थे और उनकी केमेस्ट्री भी अच्छी दिख रही थी। देर रात तक चली इस पार्टी में दूसरे मेहमानों को छोड़ दोनों एक-दूसरे के साथ पार्टी का मजा ले रहे थे। यह पार्टी क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और ऐक्टर अंगद बेदी ने दी थी। 

अंगद ने मुंबई में अपना रेस्ट्रॉन्ट खोला है, जिसकी खुशी में यह पार्टी दी गई थी। ऐक्टिंग से पहले अंगद बेदी भी क्रिकेट खेलते थे, शायद इसीलिए पार्टी में ऐक्टरों और क्रिकेटरों, दोनों ने ही शिरकत की। 

पार्टी में आने वाले मेहमानों में क्रिकेटर युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा पहुंचे, जबकि फिल्मी दुनिया से मलाइका अरोड़ा खान, नेहा धूपिया, सायरस सहित कई लोग मौजूद थे।

जूली का सीक्वल कुछ वर्ष बाद : नेहा धूपिया

neha dhupiya
फिल्म ‘जूली’ में अपने बोल्ड किरदार के लिए चर्चा में रहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि फिलहाल वह इस फिल्म के सीक्वल के बारे में नहीं सोच रही हैं, लेकिन कुछ साल बाद कर सकती हैं।31 साल की नेहा को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद से ही हिंदी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे थे। हालांकि उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की और बाद में हैरी बावेजा की ‘कयामत-सिटी अंडर थ्रेट’ से बॉलीवुड में आईं। 2004 में आई फिल्म ‘जूली’ में अपने बोल्ड किरदार से नेहा धूपिया की पहचान फिल्म उद्योग में और पुख्ता हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘जूली-2 मैं अभी नहीं करना चाहती, लेकिन कुछ साल बाद मैं इस पर काम करुंगी। मेरे पास अनेक फिल्में हैं जो एक दूसरे से अलग हैं। मैं उनके रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं।’’ ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘मिथ्या’, ‘दसविदानिया’, ‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘डियर फ्रेंड हिटलर’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिका अदा कर चुकीं नेहा ने कहा, ‘‘मेरा कोई गॉडफादर नहीं है जो बताए कि यह करना है और यह नहीं। मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं, लेकिन खुश हूं।’’



 ---------- --