Recent Movies
Showing posts with label dipika. Show all posts
Showing posts with label dipika. Show all posts

‘ये जवानी है दीवानी’ को टीवी चैनलों पर प्रदर्शित करने पर रोक


नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में पेय शर्बत यानि ‘रूहअफजा’ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक संवादों को लेकर कंपनी द्वारा दाखिल मुकदमे के सिलसिले में फिल्म निर्माताओं पर इसके टीवी चैनलों पर प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

अदालत के अनुसार, ‘‘हालांकि यह स्पष्ट किया जाता है कि यह आदेश फिल्म के थियेटर संस्करण के लिए नहीं है जो पहले ही प्रदर्शित हो चुकी है अभिनेता रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म के निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखकों को नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

  रूहअफजा की निर्माता कंपनी हमदर्द नेशनल फाउंडेशन द्वारा दाखिल मुकदमे पर अदालत का यह आदेश आया है। कंपनी ने दावा किया कि उनका यह उत्पाद भारत के अंदर और बाहर घरों में जाना पहचाना नाम है और फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में इस यूनानी नुस्खे वाले पेय के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ संवाद हैं।

रणबीर आज भी मेरे लिए स्पेशल हैं : दीपिका पादुकोण


मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जिंदगी में आज भी एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की वही खास जगह है,जो पहले हुआ करती थी। खुद दीपिका पादुकोण ने यह बात कही है।

दीपिका ने हाल ही में एख इंटरव्यूह में बताया,'मैं हमेशा ये इसी बात पर यकीन करती थी कि दो लोगों के बीच तालमेल बनाया नहीं जा सकता। तालमेल या तो स्वभाविक रूप से होता है या फि होता ही नहीं है। मुझे खुशी है कि रणबीर और मेरे बीच अच्छा तालमेल है।'

साथ ही दीपिका ने यह भी कहा,'मेरे लिए रणबीर हमेशा से बहुत खास रहे हैं। मुझे खुशी है कि पर्दे पर भी हमारा तालमेल बढ़िया है। मैं आगे भी रणबीर के साथ फिल्में करते रहना चाहती हूं।'

रणबीर और दीपिका काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं और ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती कायम रही। आज दीपिका और रणबीर भले ही रिलेशनशिप में ना हो लेकिन एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दर्शकों ने दीपिका और रणबीर की जोड़ी को काफी पसंद किया है और दर्शक स्क्रीन पर इन्हें एक साथ साथ देखना पसंद करते हैं,जिसके लिए दर्शकों को इनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

कैमरे पर एक-दूसरे के साथ असहज हैं रणवीर-दीपिका

रणबीर कपूर & दीपिका पादुकोण   

मुंबई। एक समय में बॉलीवुड के हॉट कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अब एक-दूसरे के साथ कैमरे पर भी असहज महसूस करने लगे है। खबर है कि अयान मुखर्जी की अगली फिल्म में रणबीर और दीपिका के बीच एक रोमांटिक सीन है, लेकिन दोनों ही इसे लेकर काफी झिझक रहे हैं। हालांकि पूरी दुनिया की तरह अयान को भी रणबीर और दीपिका के बीच के प्रेम प्रसंग और फिर अलगाव के बारे में बखूबी पता है, लेकिन यह दृश्य फिल्म की मांग है। पर अयान ने अब इस दृश्य को फिल्म से हटाने की योजना बना ली है। इस बारे में अयान का कहना है कि वह दोनों ही इन दृश्यों को लेकर सहज नहीं है जो कि कैमरे पर साफ नजर आ रहा है। इससे पूरी फिल्म प्रभावित होगी। इसलिए बेहतर यही है कि इस दृश्य को ही हटा दिया जाए। वैसे रणबीर और दीपिका काफी प्रोफेशनल हैं, लेकिन अंतरंग दृश्यों को लेकर उनकी असहजता से यह साफ है कि दोनों अभी भी अपने पुराने रिश्ते को भूल नहीं पाए हैं।