Recent Movies
Showing posts with label ranvir. Show all posts
Showing posts with label ranvir. Show all posts

‘ये जवानी है दीवानी’ को टीवी चैनलों पर प्रदर्शित करने पर रोक


नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में पेय शर्बत यानि ‘रूहअफजा’ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक संवादों को लेकर कंपनी द्वारा दाखिल मुकदमे के सिलसिले में फिल्म निर्माताओं पर इसके टीवी चैनलों पर प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

अदालत के अनुसार, ‘‘हालांकि यह स्पष्ट किया जाता है कि यह आदेश फिल्म के थियेटर संस्करण के लिए नहीं है जो पहले ही प्रदर्शित हो चुकी है अभिनेता रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म के निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखकों को नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

  रूहअफजा की निर्माता कंपनी हमदर्द नेशनल फाउंडेशन द्वारा दाखिल मुकदमे पर अदालत का यह आदेश आया है। कंपनी ने दावा किया कि उनका यह उत्पाद भारत के अंदर और बाहर घरों में जाना पहचाना नाम है और फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में इस यूनानी नुस्खे वाले पेय के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ संवाद हैं।

आइफा में सितारों का जलवा


सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म रॉकस्टार में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
ranvir

 सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री परणीति चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
parineeti

 धमाल

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज में मचाया धमाल।
shahid-priyanka

 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
vidya balan

 रंग लाई मेहनत

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ट्राफी को चूमती बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा।
rekha

 बिपाशा के ठुमके

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बशु ने भी खूब ठुमके लगाए।
bipasha

 बचना ए हसीनों

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ खूब धमाल मचाया।
ranvir-rishi

 सम्मान 

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान अभिनेता प्रकाश राज को नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
prakash raj

 आपके लिए

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इस अंदाज में दिया चुंबन।
neha dhupiya

 ग्रीन अवार्ड

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान ग्रीन अवार्ड के साथ इस अंदाज में नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा।
diya mirja

 खिल गई मुस्कान

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान यूं नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा।
pritee

 मारा ठुमक

 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रेखा के साथ खूब धमाल मचाया।
rekha-priyanka


 अंदाज

meeka
 सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी [आइफा] पुरस्कार समारोह के दौरान गायक मिका सिंह व मॉडल तालिया इस अंदाज में नजर आए।

रणबीर ने करीना की नकल की

ranvir kapoor
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) समारोह में अभिनेता रणबीर कपूर उस वक्त हैरान रह गए जब मंच पर आयुष्मान खुराना और चित्रांगदा सिंह ने उन्हें अभिनेत्री करीना कपूर सहित अपने परिवार के अन्य सदस्यों की नकल उतारने को कहा। अपने पिता ऋषि कपूर के पहली पंक्ति में बैठे होने के बावजूद रणबीर ऐसा करने में बिल्कुल नहीं शर्माए और प्रस्तोताओं के अनुरोध पर बोले 'तुम लोग मुझे पिटवाओगे।' रणबीर ने अपने पड़दादा पृथ्वीराज कपूर की नकल उतारते हुए उनकी फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का एक संवाद सुनाया। उन्होंने अपने दादा की फिल्म का एक गीत 'किसी की मुस्कुराहटों पे हो फिदा' गाया और 'पैसा ये पैसा' गीत पर अपने पिता ऋषि कपूर जैसा नृत्य भी किया। वैसे जब उन्होंने करीना के गीत 'बेबो मैं बेबो' पर उनकी नकल उतारनी शुरू की तो दर्शक झूम उठे।