Recent Movies
Showing posts with label heroine. Show all posts
Showing posts with label heroine. Show all posts

जाने क्यों हीरोइन बनना चाहते हैं इरफान खान - Irrfan khan says i will play heroine in a film

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट केवल ऐसी फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं जिसमें वह सिंगल लीड रोल में हों. कंगना ने एक्टर इरफान खान के साथ 'डिवाइन लवर्स' में काम करने से इसी आधार पर इनकार कर दिया है, जिसपर इरफान ने चुटकी ली है.

कंगना के साथ काम करने का मौका न मिल पाने के सवाल पर इरफान ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मैं उनके साथ 'डिवाइन लवर्स' में काम कर पाऊंगा या नहीं. कंगना इतनी ऊपर उठ चुकी हैं कि मैं उनके साथ तभी काम कर पाऊंगा, अगर मैं उनके साथ एक एक्ट्रेस के तौर पर काम करना चाहूं. इसलिए अगर मुझे कोई ऐसी कहानी मिलती है, जिसमें वह एक्टर और मैं एक्ट्रेस का किरदार निभाऊं तो मैं उसमें जरूर काम करूंगा.'

बता दें कि कंगना ने निर्देशक साई कबीर की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में यह कहकर काम करने से इनकार कर दिया कि वह सिंगल लीड रोल ही करना चाहती हैं. अब इस फिल्म में कंगना की जगह जरीन खान नजर आएंगी.

Keywords : bollywood, Irrfan Khan, heroine, Kangana Ranaut, hero, Divine Lovers

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 









करीना कपूर ने मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म हिरोइन में बिंदास लव मेकिंग सींस दिए हैं। यही नहीं इस फिल्म में करीना जमकर सिगरेट और शराब पीती और तीखे डायलॉग बोलते नजर आएंगी।हिरोइन के इस बोल्ड अवतार पर करीना का कहना है कि चूंकि यह फिल्म बॉलीवुड और ग्लैमर से जुड़े विषय पर बनी है जिसमें बोल्ड सीन और किरदार कहानी की मांग है। गौरतलब है कि सिगरेट और शराब वाले कुछ दृश्यों पर सेंसर से लेकर कई जगह आपत्ति भी उठाई गई है। पर मधुर और करीना का मानना है कि यह कोई सही मुद्दा नहीं और उन्होंने इस पर सेंसर का निर्णय आने की प्रतीक्षा करने को कहा है। हिरोइन में करीना ने न केवल बोल्ड सींस दिए हैं बल्कि बेहद तीखे डायलॉग भी बोले हैं। करीना के एक डायलॉग ने तो काफी विवाद भी खड़ा किया है। इस फिल्म में करीना एक डायलॉग कि हिरोइन ने गाड़ी ली, तो बिजनेसमैन ने गिफ्ट की, डायमंड रिंग पहनी तो एंगेजमेंट हो गई, हॉस्पिटल गई तो एबॉर्शन हो गया... और अगर वह दुबई गई, तो उसका रेट कार्ड बन जाता है....।

'हीरोइन' करीना की उत्कृष्ट फिल्म होगी: करिश्मा


बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा कि उनकी बहन करीना कपूर की फिल्म 'हीरोइन' उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म होगी. फिल्म का प्रोमो और गाना 'हल्कट जवानी' वैसे ही टीवी चैनलों पर छाया हुआ है. करिश्मा ने कहा, "यह गाना वाकई बेहद शानदार है. फिल्म का प्रोमो भी अच्छा है. मैं अब फिल्म देखने के बारे में सोच रही हूं." उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अभिनय के लिहाज से 'हीरोइन' करीना की सबसे अच्छी फिल्म होगी." मधुर भंडारकर निर्देशित 'हीरोइन' 21 सितम्बर को प्रदर्शित होगी. इस फिल्म में करीना के अलावा अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा और दिव्या दत्ता हैं. यह पूछे जाने पर कि दोनों बहनें एक साथ फिल्म में कब दिखेंगी तो करिश्मा ने कहा, "अभी हम दोनों को इस तरह की कोई पटकथा नहीं मिली है. यदि हमें अच्छी पटकथा मिली जिसमें हम दोनों की अच्छी भूमिका होगी तो हम साथ में काम करेंगे. अभी अच्छी पटकथा का इंतजार है."

दो बच्चों की मां होकर भी क्यों कुंवारी है सुष्मिता सेन

    19 नवम्बर 2011 आज सुष्मिता सेना का जन्मदिन है। सिष्मिता आज 36 साल की हो गयी हैं। सुष्मिता दो गोद लिए हुए बच्चों की मां हैं लेकिन अब तक इन्होंने शादी नहीं की है। जबकि इनके साथ ही 1994 में मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय ने अपना घर बसा लिया और 16 नवम्बर को एक बिटिया को जन्म दिया है। भारत की मोस्ट एलिजिबल वूमन होते भी सुष्मिता अब तक शादी क्यों नहीं की हैं क्या उन्हें कोई इस काबिल नहीं मिला जिसे वह अपना जीवनसाथी चुन सके या बात कुछ और है।

सुष्मिता सेन की शादी में शनि है बाधक
शनि इनकी कुण्डली में लग्न स्थान का स्वामी है और वह सप्तम भाव में शत्रु राशि में बैठा है। जिससे दाम्पत्य जीवन का सुख बाधित हो रहा है। शनि का ही प्रभाव है कि इनके बहुत से बॉयफ्रैंड होंगे लेकिन विवाह के मामले में यह किसी पर यकीन नहीं कर पाएंगी और अपने रिश्ते को वहीं तक सीमित रखना चाहेंगी। ज्योतिषशास्त्र में विवाह के कारक गुरू और शुक्र भी इनकी कुण्डली में कमज़ोर स्थिति में हैं। जिससे सुष्मिता अब तक कुंवारी हैं।

2012 तक है शादी का मजबूत योग
सुष्मिता सेन इन दिनों राहु की महादशा के प्रभाव में हैं। राहु इनकी कुण्डली में मित्र भाव में बैठा है और विवाह स्थान का स्वामी चनद्रमा मूल त्रिकोण में है। जिसकी अन्तर्दशा चल रही है। यह स्थिति 2012 मई तक है। इस समय तक अगर सुष्मिता विवाह के लिए प्रयास करें शादी हो सकती है। यह समय इनके लिए बहुत ही अच्छा है। इस दौरान प्रयास करने पर राजनीति अथवा किसी संस्था में आगे आने का भी इन्हें मौका मिलेगा।