Recent Movies
Showing posts with label hero. Show all posts
Showing posts with label hero. Show all posts

जाने क्यों हीरोइन बनना चाहते हैं इरफान खान - Irrfan khan says i will play heroine in a film

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट केवल ऐसी फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं जिसमें वह सिंगल लीड रोल में हों. कंगना ने एक्टर इरफान खान के साथ 'डिवाइन लवर्स' में काम करने से इसी आधार पर इनकार कर दिया है, जिसपर इरफान ने चुटकी ली है.

कंगना के साथ काम करने का मौका न मिल पाने के सवाल पर इरफान ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मैं उनके साथ 'डिवाइन लवर्स' में काम कर पाऊंगा या नहीं. कंगना इतनी ऊपर उठ चुकी हैं कि मैं उनके साथ तभी काम कर पाऊंगा, अगर मैं उनके साथ एक एक्ट्रेस के तौर पर काम करना चाहूं. इसलिए अगर मुझे कोई ऐसी कहानी मिलती है, जिसमें वह एक्टर और मैं एक्ट्रेस का किरदार निभाऊं तो मैं उसमें जरूर काम करूंगा.'

बता दें कि कंगना ने निर्देशक साई कबीर की फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में यह कहकर काम करने से इनकार कर दिया कि वह सिंगल लीड रोल ही करना चाहती हैं. अब इस फिल्म में कंगना की जगह जरीन खान नजर आएंगी.

Keywords : bollywood, Irrfan Khan, heroine, Kangana Ranaut, hero, Divine Lovers

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हीरोइन ने बिगाड़ी करीना की सेहत

Madhur Bhandarkar & Kareena Kapoor
मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन ने करीना कपूर की सेहत खराब कर दी। फिल्म के किरदार में करीना इतनी घुल गई की उन्हें सेहत का ध्यान नहीं रहा और परफेक्ट डायलॉग निकालते-निकालते उनके गले में संक्रमण हो गया। सूत्रों ने बताया पिछले दिनों शूटिंग में करीना को डायलॉग एकदम दिल से निकालने थे, किरदार के मूड का पकड़कर तेज भावनात्मक डायलॉग बोलने थे। दरअसल फिल्म के सीन में करीना को अर्जुन रामपाल रणदीप हुडा के ऊपर चिल्लाना था, करीना सीन को वास्तविक दिखाने के लिए पूरा जोर लगाकर चिल्लाई। ऐसे में परफेक्ट डायलॉग देते हुए करीना का गला खराब हो गया। यही नहीं करीना ने सीन में आंसू निकालने के लिए ग्लीसरीन का इस्तेमाल करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने डायलॉग इतने अच्छे से दिए कि आंसू खुद-ब-खुद आ गए। करीना को इस तरह रोते-चीखते हुए डायलॉग देता देख मधुर भी हैरान रह गए। फिर क्या था शूटिंग के अंत में न केवल करीना थक चुकी थीं बल्कि उनका गला भी बंद हो चुका था। गला इतना खराब था कि वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहीं थी, करीना की इस हालत ने मधुर को भी परेशान कर दिया। करीना के प्रवक्ता ने कहा कि शूटिंग के बाद करीना की तबीयत खराब थी लेकिन अब वह ठीक है।