Recent Movies
Showing posts with label karina. Show all posts
Showing posts with label karina. Show all posts

हीरोइन ने बिगाड़ी करीना की सेहत

Madhur Bhandarkar & Kareena Kapoor
मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन ने करीना कपूर की सेहत खराब कर दी। फिल्म के किरदार में करीना इतनी घुल गई की उन्हें सेहत का ध्यान नहीं रहा और परफेक्ट डायलॉग निकालते-निकालते उनके गले में संक्रमण हो गया। सूत्रों ने बताया पिछले दिनों शूटिंग में करीना को डायलॉग एकदम दिल से निकालने थे, किरदार के मूड का पकड़कर तेज भावनात्मक डायलॉग बोलने थे। दरअसल फिल्म के सीन में करीना को अर्जुन रामपाल रणदीप हुडा के ऊपर चिल्लाना था, करीना सीन को वास्तविक दिखाने के लिए पूरा जोर लगाकर चिल्लाई। ऐसे में परफेक्ट डायलॉग देते हुए करीना का गला खराब हो गया। यही नहीं करीना ने सीन में आंसू निकालने के लिए ग्लीसरीन का इस्तेमाल करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने डायलॉग इतने अच्छे से दिए कि आंसू खुद-ब-खुद आ गए। करीना को इस तरह रोते-चीखते हुए डायलॉग देता देख मधुर भी हैरान रह गए। फिर क्या था शूटिंग के अंत में न केवल करीना थक चुकी थीं बल्कि उनका गला भी बंद हो चुका था। गला इतना खराब था कि वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहीं थी, करीना की इस हालत ने मधुर को भी परेशान कर दिया। करीना के प्रवक्ता ने कहा कि शूटिंग के बाद करीना की तबीयत खराब थी लेकिन अब वह ठीक है।

सैफ और करीना की शादी पर लग गया है यह 'ब्रेक'!

सैफ अली खान 'एजेंट विनोद' के बाद एक और एक्शन थ्रिलर बनाने जा रहे हैं। साथ ही, करीना कपूर से शादी रचाने के लिए सही वक्त के इंतजार में हैं। सैफ और करीना की शादी के बीच सबसे बड़ा ब्रेक यह है कि दोनों को फिलहाल काम से ब्रेक नहीं मिल रहा। जब भास्कर न्यूज नेटवर्क ने सैफ से यह पूछा कि वह तो एजेंट विनोद के तुरंत बाद करीना से शादी करने वाले थे, फिर देर किस बात की हो रही है? इस सवाल के जवाब में सैफ ने कहा,'थोड़ा इंतजार कीजिए। इसकी घोषणा हम जल्द करेंगे। वैसे अब हम दोनों ने ही शादी करने का मन बना लिया है। बस, सही समय का इंतजार है, जब काम से थोड़ा ब्रेक ले सकें। हम दौड़ते-भागते शादी नहीं करना चाहते हैं।' अब, हम तो यही कहेंगे कि अगर ऐसे ही सैफ और करीना चलते रहे तो ना ब्रेक मिलेगी और ना ही...। दुआ करो, दोनों को जल्दी ब्रेक मिले।


Website Designing & Development Services by: ZMU Web Services [www.zmu.co.in]