Recent Movies
Showing posts with label sonam kapoor. Show all posts
Showing posts with label sonam kapoor. Show all posts

निजी जीवन में छुपी रुस्तम है सोनम कपूर - Sonam Kapoor always hide her private life

बॉलीवुड की नीरजा सोनम कपूर हमेशा अपनी निजी जीवन को मीडिया से दूर रखती है। हालांकि वह सामाजिक मुद्दों के बारे में बहुत मुखर है । सोनम कपूर का  मॉडल साहिर बेरी के साथ उसके कथित लिंक अप  है लेकिन  वह हमेशा इस बात पर चुप रही है।

हालांकि, एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वह अपने निजी जीवन को बहुत ही निजी रखती है  यहां तक ​​कि उसके परिवार को भी उनके निजी जीवन के बारे में पता नहीं होता है। मतलब स्टाइलिश सोनम अपनी निजी जीवन में एक दम छुपी रुस्तम है ।

Keywords:  Sonam Kapoor, Sahir Berry, silence zone,  pretty vocal ,social issues, Bollywood, Bollywood News


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

एनडीटीवी वीमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड इवेंट में नजर आई ऐश्वर्या , कैट और सोनम - Aishwarya, Kat And Sonam At The NDTV Women Of Worth Awards!

हाल ही में मुंबई में एनडीटीवि  वीमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड्स इवेंट के प्रभावशाली महिलाओ में बॉलीवुड की ऐश्वर्या , कैटरीना और सोनम कपूर भी थे । ऐश्वर्या ने  तरुण तहिलियानी की साड़ी पहनी थी , वहीं कैटरीना ​​ने मीकाएल डी गाउन में  थी और सोनम एक स्टालिश ड्रेस में थी।

ये  तीनो महिलाएं समाज में आज के लैंगिक मुद्दों के बारे में बात करके लोगो का इंस्प्रेशन बन गई है । ये लोगो को लिंग अनुपात को घटने के लिए  लोगो को जागरूक कर रही है ।

ऐश्वर्या आल कल फिल्म सरबजीत की सूटिंग में ब्यस्त है तो करीना ने अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है और सोनम कपूर का हलही में सुपरहिट नीरजा रिलीज़ हुई है ।


Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Aishwarya Rai, Katrina Kaif, Sonam Kapoor, NDTV Women of Worth Awards

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

परिवार के शोरशराबे मुझे बेहद पसंद हैं : सोनम - I loved the din of the family : Sonam


बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म नीरजा की लीड एक्ट्रेस सोनम का मानना है कि उनके माता पिता का घर उनके लिए महत्वपूर्ण है और उनके सपनों का घर भी उनके माता पिता का घर ही है। मुंबई में एक इवेंट में जब सोनम आईं तो उन्होंने कहा, "मैं अपने माता पिता के साथ रहना चाहती हूं। मैं उस वक्त तक अपने माता पिता का घर नहीं छोडूंगी जब तक मेरी शादी नहीं होती। मेरा परिवार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और घर में परिवार के शोरशराबे मुझे बेहद पसंद हैं। दूसरी ओर मेरे माता पिता किसी चीज़ पर प्रतिबंध नहीं लगाते और मुझे अपनी ज़िन्दगी जीने की आज़ादी है इसलिए शादी से पहले अपना मायका नहीं छोडूंगी।''

आमतौर पर जब कोई कलाकार स्टार बनता है, कामयाब होता है तब सबसे पहले वह अपने माता पिता का घर छोड़कर अपना खुद का आशियाना बनाता है। हाल ही में अलिया भट्ट ने ऐसा ही किया और अपने लिए एक घर खरीदा। प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐसा ही किया था और अपने माता पिता का घर छोड़कर खुद के घर में रहने चली गई थीं। ऐसी कई मिसालें बॉलीवुड में मौजूद हैं मगर सोनम कपूर इन सबसे अलग सोचती हैं।

पिछले दिनों प्रेम रतन धन पायो की ज़बरदस्त सफ़लता और नीरजा की बड़ी कामयाबी के बाद भी सोनम की सोच नहीं बदली है, अपने परिवार के लिए समर्पित हैं जो सराहनीय है। बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री का अपने परिवार के प्रति ये स्टाइल भी उम्दा है।

Keywords : माता पिता , अलिया भट्ट , प्रियंका चोपड़ा , बॉलीवुड , सोनम कपूर, प्रेम रतन धन पायो , नीरजा , समर्पित ,स्टाइलिश अभिनेत्री , अनिल कपूर, Sonam Kapoor, Bollywood, Alia , priyanka Chopda , Bollywood actress

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सोनम और रणवीर को एक साथ परदे पर देखना चाहते है अनिल - Anil want to see Sonam and Ranbir together on-screen

अनिल कपूर ने सोनम के अभिनय के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सोनम की सफ़लता से बहुत खुश हूं क्योंकि उसने 'नीरजा' में बहुत अच्छा काम किया है। अब तक मुझे कोई भी ऐसा आदमी नहीं मिला है, जिसने सोनम के काम की तारीफ नहीं की हो।

फिल्म 'नीरजा' की अपार सफलता और सोनम के अभिनय की हो रही जबरदस्त सराहना से उनके पिता अनिल कपूर बेहद खुश हैं और उनकी एक ख्वाहिश और उम्मीद यह भी है कि जल्द ही सोनम और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ काम करें।

अनिल कपूर के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में दोनों पिता-पुत्र की भूमिका में नज़र आए थे। रणवीर सिंह बड़े फैन भी हैं अनिल कपूर के और इन दिनों रणवीर सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ रहे हैं ख़ास तौर से 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के बाद।

अनिल कपूर से जब सवाल पूछा गया कि सोनम और रणवीर की जोड़ी के बारे में तो अनिल ने कहा कि 'बिल्कुल मैं चाहूंगा कि सोनम और रणवीर एक साथ परदे पर आएं। रणवीर अच्छे अभिनेता हैं और क्या पता जल्द ही कोई फिल्मकार इन दोनों को एक साथ लेकर आए। अगर ये दोनों साथ काम करेंगे तो मुझे ख़ुशी होगी।

Keywords : Sonam ,Ranbir , on-screen, नीरजा,सोनम कपूर,रणवीर सिंह,अनिल कपूर, Anil Kapoor, Sonam Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, बाजीराव मस्तानी


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पाकिस्तान में ‘नीरजा' रिलीज होने का कारण नहीं समझी : सोनम - Neerja do not release in Pakistan, But Why : Sonam Kapoor

पाकिस्तान का कहना है की फिम नीरजा में उनके  देश की क्षवि को गलत तरीके से पेश किया गया है . जबकि  शबाना आजमी ने कुछ दिन पहले ही इस बात का खंडन किया था की ऐसा कुछ भी नही दिखाया गया है जिससे किसी का इंसल्ट हो.

चाहे वजह जो भी हो लेकिन पाकिस्तान में ‘नीरजा' के अब तक रिलीज नहीं हुई है . इस बात पर निराशा जाहिर करते हुए अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा है कि इसके पीछे सियासत एक वजह हो सकती है. ‘भाग मिल्खा भाग' की अभिनेत्री के मुताबिक, उनकी सारी फिल्मों ने पाकिस्तान में  अच्छी कमाई की है लेकिन ‘नीरजा' अब तक वहां नहीं दिखाई जा रही है.

सोनम ने कहा, ‘मेरे ख्याल से यह सिर्फ राजनीति है. मेरा मानना है कि कला और खेल में सियासत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. और उस मामले में यह दुर्भाग्यपूर्ण है...वह हो रही है. मैं पाकिस्तान में इसे रिलीज होने का कारण नहीं समझी हूं.'

उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है कि वहां (पाकिस्तान) में औपचारिक तौर पर अब तक फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है. मुझे मालूम चला है कि लोग पाइरेटिड प्रतियों से फिल्म देख रहे हैं जो दुखद है. मैं निराश हूं.' वरिष्ठ अदाकारा, शबाना आजमी भी यह नहीं समझ पा रही हैं कि यह फिल्म क्यों अब तक पडोसी देश में रिलीज नहीं की गई है.

फिल्म में नीरजा की बहादुर मां की भूमिका निभाने वाली शबाना ने कहा, ‘यह दुखद है, लेकिन मैंने हार नहीं मानी है. मुझे उम्मीद है यह वहां (पाकिस्तान में) रिलीज होगी. हमें बताया गया है कि फिल्म को वहां रिलीज करने की प्रक्रिया जा रही है.'

Keywords : पाकिस्तान , ‘नीरजा' ,शबाना आजमी ,Bollywood ,Neerja ,Pakistan ,Piracy ,Sonam Kapoor

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

विभिन्न देशों में रिलीज हो सकती है फिल्म नीरजा - May release the film Neeraja in different countries

एक्ट्रेस सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' जो एक प्लैन  हाइजैक की सच्ची घटना पर आधारित है । इस फिल्म के निर्माताओं को लगता है कि 88वि  अकादमी अवॉर्ड्स 2016 के लिए फिल्म को भारत की ओर से प्रविष्टि मिलनी चाहिए थी।

फॉक्स स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा, 'मेरे ख्याल में यह फिल्म भेजे जाने के लायक है... मेरे ख्याल से इससे भारत को गर्व होगा। इसलिए मेरे विचार से 'नीरजा' को इस साल के लिए ऑक्सर में भारत की ओर से प्रविष्टि मिलनी चाहिए।' सिंह ने यह भी बताया कि उनकी योजना विभिन्न देशों में फिल्म को रिलीज करने की है।

उन्होंने कहा, 'नीरजा हम सब के लिए एक सबक रही है। यह सिर्फ शुरूआत है... हम फिल्म को ताइवान और अन्य बहुत से देशों में रिलीज करना चाहते हैं, जहां पर बॉलीवुड फिल्में नहीं देखी जाती हैं। यह एक लंबी यात्रा है।'


Keywords : neerja, नीरजा, ऑस्कर, oscar 2016, academy awards 2016, सोनम कपूर, Sonam kapoor, बॉलीवुड,Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'नीरजा' छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री - Film neeraja ' tax-free in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म 'नीरजा' को राज्य में टैक्स फ्री किए जाने का निर्णय लिया है. यह फिल्म विमान अपहर्ताओं से संघर्ष कर अपने प्राणों की आहुति देने और साढ़े तीन सौ से ज्यादा यात्रियों की जान बचाने वाली भारतीय एयर होस्टेस नीरजा के जीवन पर आधारित है.

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने रविवार को मंत्रालय से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है.

आबकारी विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सिनेमा घरों में यह छूट अगले छह महीने के लिए दी गई है. विभाग द्वारा यह अधिसूचना छत्तीसगढ़ मनोरंजन शुक्ल तथा विज्ञापन कर अधिनियम के तहत जारी की गई है.

नीरजा भनोट पैन अमेरिकन विमान में कार्यरत थीं. यह विमान मुंबई से कराची होते हुए फ्रेंकफर्ट जा रहा था. अपहर्ताओं ने इसे पांच सितंबर, 1986 को कराची में उतरने को मजबूर किया.


Keywords : Sonam kapoor, neerja, chhattisgarh, bollywood, neerja tax free, सोनम कपूर,  नीरजा, टैक्स फ्री, बॉलीवुड

सबकी दिली ख्वाहिश है कि 'नीरजा' टैक्स फ्री हो - Everyone's desire that ' neeraja ' be tax-free



फ़िल्म 'नीरजा' की टीम चाहती है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, इसीलिए फिल्म को टैक्स फ्री कराने की भरपूर कोशिशें की जा रही हैं। फ़िल्म 'नीरजा' ने रिलीज़ होने के बाद पहले 4 दिनों में ही 25 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर लिया है। फ़िल्म को बहुत ज़्यादा सराहना मिल रही है।

इतनी जल्दी फ़िल्म के इतने बड़े कलेक्शन से ये भी साबित हो रहा है कि दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया, जिसे हम 'वर्ड्स ऑफ़ माउथ' कहते हैं की वजह से काफ़ी दर्शक इस फ़िल्म को देख रहे हैं। ऐसे में फ़िल्म के निर्देशक राम माधवानी चाहते हैं कि 'नीरजा' को टैक्स फ़्री होनी चाहिए, ताकि कम कीमतों वाली टिकट खरीदकर ज़्यादा से ज़्यादा लोग 'नीरजा' को देख सकें और उस लड़की की क़ुर्बानी को याद कर सकें।

नीरजा के निर्देशक राम माधवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'हम सबकी दिली ख्वाहिश है कि 'नीरजा' टैक्स फ्री हो, ताकि नीरजा भनोट की कहानी ज़्यादा लोगों तक पहुंच सके और लोग उसे याद करें।'

हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, फिर भी उम्मीद है कि ये कहानी कुछ राज्यों में टैक्ट फ्री हो जाए और सस्ती टिकट के कारण ज्यादा लोग फ़िल्म देख सकें। फ़िल्म में नीरजा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर कहती हैं, 'हमारी ख्वाहिश है कि ज़्यादा लोग इस फ़िल्म को देखें और अगर नीयत सही है तो ये बहुत जल्द टैक्स फ्री भी हो जाएगी।'


Keywords : नीरजा, फिल्म, टैक्स फ्री, सोनम कपूर, राम माधवानी, Neerja, film, tax-free, Sonam Kapoor, ram madhwani

उस समय प्लेन में मौजूद ज़िंदा बचे लोगो ने दी नीरजा को बधाई - At that time, People survived in the plane congratulates to Neerja



पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई नीरजा भनोट पर आधारित फ़िल्म 'नीरजा' दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फ़िल्म को इतनी सच्चाई से बनाया गया है और इसकी रिसर्च इतनी अच्छी की गई है कि लोग फ़ोन करके निर्माता अतुल कास्बेकर और निर्देशक राम माधवानी को इस फ़िल्म के लिए बधाइयां दे रहे हैं। ख़ास तौर से उन लोगों ने फोन किया है जो उस समय प्लेन में मौजूद थे।

पाकिस्तान के कराची में 1986 में अग़वा हुए हवाई जहाज़ में नीरजा लोगों की जान बचाते हुए शहीद हो गई थी। उस समय उस जहाज़ में मौजूद ज़िंदा बचे लोगों ने अहमदाबाद से फ़िल्म 'नीरजा' के निर्माता अतुल कास्बेकर और निर्देशक राम माधवानी को फोन कर इस फ़िल्म को सच्चाई से बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि फ़िल्म 'नीरजा' को देखते समय ऐसा लग रहा था कि मैं फिर से उस जहाज़ में मैं बैठा हूं क्योंकि मैं उस समय जहाज़ में बैठा था और उस खौफनाक घड़ी को देखा था। फ़िल्म 'नीरजा' को देखने के बाद सारी यादें ताज़ा हो गईं क्योंकि फ़िल्म में वही सब है जो उस दिन घटा था और जहाज़ में जो कुछ हुआ था।'

फ़िल्म के निर्देशक राम माधवानी ने कहा, 'हमने कड़ी रिसर्च की थी और ईमानदारी से फ़िल्म बनाई जिसका फल मिल रहा है।'

वहीं निर्माता अतुल कास्बेकर ने कहा, 'हमें ख़ुशी है कि दर्शक इतनी शाबाशी दे रहे हैं फ़िल्म को। जिस नीरजा और उसकी क़ुर्बानी की दुनिया भूल चुकी थी, इस फ़िल्म के ज़रिये फिर से नीरजा ज़िंदा हो गई।'

Keywords : नीरजा, सोनम कपूर, नीरजा भनोट, अतुल कास्बेकर, राम माधवानी, neerja, Sonam Kapoor, neerja bhanot, Atul Kasbekar, Ram Madhvani

खुद को बेहतर बनाने के लिए सोनम को लगातार सीखना होगा : अनिल - Sonam will learn to improve themselves constantly: Anil


अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम कपूर ने हाल में रिलीज हुई 'नीरजा' में अपने काम से खुद को स्थापित किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातार सीखना होगा।

निर्देशक राम माधवनी की यह फिल्म पैन एम विमान 73 के कराची में हाईजैक होने की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम ने इसमें एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है जो विमान के हाईजैक होने के समय अपने यात्रियों की जिंदगी के लिए लड़ती है।

जी सिने अवार्ड्स के दौरान अनिल ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया में हर बड़ा सितारा लगातार सीखता रहता है। वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता या अभिनेत्री हो सकते हैं, लेकिन उन्हें लगातार सीखना पड़ता है। यही स्थिति सोनम के भी साथ है। यह मायने नहीं रखता की उसकी अदाकारी को कितनी वाहवाही मिली और कोई उसके बारे में क्या कह रहा है। उसके पास अभी और बेहतर करने के लिए है।

एक अभिनेता हमेशा एक छात्र होता है और यह कला एक ज्ञान का समुद्र है। कोई भी इसे पूरी तरह नहीं सीख सकता।


Keywords : अभिनेता अनिल कपूर, सोनम कपूर, नीरजा, पैन एम विमान 73, हाईजैक, sonam kapoor, Anil Kapoor, neerja, Plane Hijack, Bollywood

नीरजा से बदलेगी फॉक्सस्टार स्टूडियो की किस्मत - Neerja change the luck of the studio Foksstar

सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' आज रिलीज हो गई है. यह फिल्म नीरजा भनोट की असली कहानी पर आधारित है. लेकिन मजेदार यह देखना होगा कि 'मिस्टर एक्स', 'बॉम्बे वेलवेट', 'हमारी अधूरी कहानी', 'ब्रदर्स' और 'शानदार' जैसी फ्लॉप फिल्में देने वाले फॉक्सस्टार स्टूडियो की किस्मत इससे बदल पाएगी.

अगर 'प्रेम रतन धन पायो' को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी फिल्मों से उन्हें जबरदस्त नुक्सान उठाना पड़ा है. 'मिस्टर एक्स' को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी फिल्में ही बड़ी बजट फिल्में थीं. लेकिन सोनम कपूर की 'नीरजा' सिर्फ 21 करोड़ रु. की है.

'नीरजा' फिल्म में बहादुर लड़की की कहानी है, जो दर्शकों को जोड़ने के लिए काफी है. वैसे पिछले साल फॉक्स स्टार को घाटे से उबारने का काम सोनम कपूर ने ही किया था. इस बार भी नीरजा में सोनम कपूर ही हैं. फिल्म को समीक्षकों की सराहना मिल रही है और अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर लेती है तो सोनम कपूर फॉक्स स्टार स्टूडियोज के लिए लकी मस्कट सिद्ध हो सकती हैं.

keywords : Sonam Kapoor, Neerja, Bollywood, Luck, सोनम कपूर, नीरजा, बॉलीवुड, फॉक्स स्टार स्टूडियो

'बेहतरीन फिल्म' की मिसाल 'नीरजा' - One of the wonderful movie Neerja

शुक्रवार कई फिल्में रिलीज़ हुईं, लेकिन सभी की नज़रें टिकी थीं 'नीरजा' पर, जो पैन एम की फ्लाइट अटेन्डेन्ट नीरजा भनोट की कहानी है... नीरजा ने 5 सितंबर, 1986 को हाईजैक हुई पैन एम फ्लाइट 73 से 359 यात्रियों को बहादुरी से बचाया और शहीद हो गई... भारत में नीरजा को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया, और साथ ही पाकिस्तान की ओर से भी 'तमगा-ए-इन्सानियत' से सम्मानित किया गया... नीरजा को विदेशों में भी कई सम्मान दिए गए...

फिल्म 'नीरजा' में शीर्षक भूमिका में हैं सोनम कपूर, और उनके माता-पिता के किरदारों में शबाना आज़मी और योगेन्द्र टिकू दिखाई दिए... नीरजा के दोस्त के महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए अभिनय क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के शेखर रावजियानी...

'नीरजा' की कहानी एक ओर जहां आपको भावनाओं के सफर पर ले जाती है, वहीं यह आपको बहादुरी की बेहतरीन मिसाल भी देकर जाती है... फिल्म की खामियों की बात करें तो मुझे लगता है कि 'नीरजा' में नायिका की बहादुरी के साथ-साथ हाईजैक में फंसे यात्रियों की दशा, खौफ और घुटन को फिल्मांकन के जरिये और दर्शाया जाना चाहिए था, क्योंकि कहीं-कहीं भावनात्मक सफर कुछ सपाट-सा होने लगता है... दूसरे शब्दों में कहूं, तो मामूली-सी टेकिंग की कमी लगी मुझे, वरना 'नीरजा' बेहतरीन कहानी, बेहतरीन स्क्रीनप्ले और बेहतरीन फिल्म की मिसाल है...


फिल्म में बहुत ज़्यादा लोकेशन नहीं है, कोई मिर्च-मसाला भी नहीं है, लेकिन फिर भी फिल्म अंत तक आपको हिलने नहीं देती... 'नीरजा' की कहानी में निर्देशक राम माधवानी ने बड़ी चतुराई और कामयाबी के साथ फ्लैशबैक का इस्तेमाल किया है, जो न तो फिल्म के नैरेशन में बाधा डालता है, और न ही ऐसा महसूस कराता है कि फिल्म इस अहम पड़ाव पर क्यों जा रही है... फिल्म का शूट, किरदार और ट्रीटमेंट वास्तविक रखा गया है...

अभिनय की बात करें तो सोनम ने पूरी ईमानदारी के साथ अपना किरदार निभाया है, लेकिन दर्शकों के दिलों पर छाप और आंखों में पानी छोड़ जाएंगी शबाना आज़मी, जिन्होंने इतना गज़ब अभिनय किया है कि सिनेमाहॉल से बाहर आने पर भी फिल्म और शबाना आज़मी की परफॉरमेंस के असर से बाहर निकलने में कुछ वक्त लगा... फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर सहज और असरदार है, सिनेमोटोग्राफी विषय को कामयाबी से पेश करती है, गाने कहानी के नैरेशन का हिस्सा लगते है और गीतों के बोल भी अच्छे हैं, लेकिन ज़बान पर ठहरते नहीं...

अंत में इस बार मैं बिल्कुल नहीं कहूंगा कि "जाइए, फिल्म देखिए और खुद फैसला कीजिए...", बल्कि कहूंगा कि 'नीरजा' ज़रूर देखिए,



Keywords : नीरजा, सोनम कपूर, नीरजा भनोट, शबाना आज़मी, फिल्म समीक्षा, फिल्म रिव्यू, neerja, Sonam Kapoor, neerja bhanot, Shabana Azmi, Movie review, Film Review

नीरजा पाकिस्तान में भी रिलीज़ होनी चाहिए थी : सोनम कपूर - Neerja should have been released in Pakistan : Sonam Kapoor

इस शुक्रवार सोनम कपूर की फ़िल्म 'नीरजा' दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है, मगर पाकिस्तान में इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है, जिससे नीरजा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर दुखी हैं।

उनका मानना है कि फ़िल्म पाकिस्तान में भी रिलीज़ होनी चाहिए थी। सोनम ने अपना दुख ट्विटर पर ज़ाहिर किया और कहा कि 'जब फ़िल्म दुनिया भर में रिलीज़ होगी और दुनिया देखेगी तो पता चलेगा कि इस फ़िल्म में कितनी सच्चाई है। तब उम्मीद है कि इसे पाकिस्तान में रिलीज़ करने का कोई रास्ता मिलेगा।'

दरअसल, नीरजा की कहानी 1986 में हुए एक विमान अपहरण की है, जिसमें सवार यात्रियों की जान बचाते हुए एयरहोस्‍टेस नीरजा की जान गई थी और ये ड्रामा पाकिस्तान के कराची में हुआ था। इससे पाकिस्तान को लगता है कि फ़िल्म में पाकिस्तान की गलत छवि दिखाई जा रही है और इसीलिए पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाई गई है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा है कि 'नीरजा ने कई पाकिस्तानियों की जान बचाई थी और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि इस फ़िल्म में पाकिस्तान की गलत छवि नहीं है। मैं उम्मीद और दुआ करती हूं की वहां फ़िल्म रिलीज़ हो।'

Keywords : नीरजा, पाकिस्‍तान, सोनम कपूर, neerja, neerja banned in pakistan, Sonam Kapoor, Pakistan, Bollywood, Bolywood News

सोनम ने ट्वीट कर यह भी याद दिलाया है कि नीरजा को पाकिस्तान की सरकार की तरफ़ से तमग़ा-ए-इंसानियत सम्मान से नवाज़ा जा चुका है और इसीलिए सोनम का मानना है कि पाकिस्तान में इसे प्रदर्शित होनी चाहिए। सोनम ने ट्वीट कर कहा कि 'बहुत दुख हो रहा है कि पाकिस्तान में इस शुक्रवार को फ़िल्म नहीं रिलीज़ हो रही है। पाकिस्तान ने नीरजा को सम्मानित किया है और मुझे उम्मीद है की पाकिस्तान उसे फिर सैल्‍यूट करेगा।'

इंटरवल तक का फिल्म रिव्यू : नीरजा - Review or Neerja till Interval

फिल्म नीरजा की कहानी काफी दमदार लग रही है। इंटरवल से पहले की कहानी में प्लेन हाईजैक का पूरा घटनाक्रम अच्छे से दिखाया गया है। दिल्ली से फ्रेकफर्ट जा रही फ्लाइट को कैसे कराची में हाईजैक कर लिया जाता है।

फिल्म में एक्टिंग की बात की जाए तो सोनम काफी प्रभावित करती हैं। सोनम का किरदार बहुत अच्छा लिखा भी गया है। राम माधवानी का निर्देशन भी कमाल का है जो दर्शकों को बांधे रखता है। इस फिल्म की मेकिंग की तुलना किसी भी इंटरनेशनल हाईजैकिंग फिल्म से की जा सकती है।

राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की लाइफ पर आधारित है। 1986 में कुछ आतंकवादियों ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 साल थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, वह इसे पाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का रोल प्ले किया है। फिल्म में शबाना आजमी नीरजा की मां की भूमिका में हैं। इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर शेखर राविजियानी इस फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Keywords : फिल्म, नीरजा, सोनम कपूर, बॉलीवुड खबरें, फिल्म रिव्यू, Film review, Neerja, Bollywood, Sonam Kapoor, New release


'नीरजा ' में पाकिस्तान की खराब तस्वीर पेश करने की कोई वजह नहीं : शबाना आजमी - We don't have reason to show Pakistan's worst picture in " Neerja "


अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘नीरजा’ के पाकिस्तान में प्रतिबंध की खबरों के बीच इसे वहां प्रदर्शित होने को लेकर आश्वस्त हैं। सोनम कपूर के अभिनय वाली इस फिल्म की कहानी कराची हवाई अड्डे पर 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 को अगवा कर लिये जाने के दौरान की है। इसमें कथित रूप से देश की खराब तस्वीर पेश की गयी है जिसके बाद पाकिस्तान में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। नीरजा की मां की भूमिका करने वाली शबाना ने बताया, ‘‘चयन समिति अभी इस फिल्म को देख रही है। ऐसे में, हम उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं और हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि वे एक बार फिल्म देख लें तो उन्हें इसमें कोई समस्या नहीं होगी।''

शबाना ने बताया, ‘‘..भारत सरकार ने नीरजा को अशोक चक्र से सम्मानित किया, पाकिस्तान ने मेडल दिया और अमेरिका सरकार ने उसे प्रशस्ति पत्र दिया। हमारे पास कोई वजह नहीं है कि हम एक कहानी कहें जिसे पाकिस्तान सरकार ने सम्मानित किया और देश की खराब तस्वीर पेश करें। मैं वास्तव में आश्वस्त हूं कि जब वह फिल्म देख लेंगे, वे महसूस करेंगे कि उनकी आशंका पूरी तरह से निराधार थी।’’ निर्देशक राम माधवानी ने प्रतिक्रिया के पूछे जाने पर कहा कि अभी तक कोई अधिकारिक बात नहीं कही गयी है और अगले दो दिनों में उन्हें इसके बारे में पता चलेगा। यह फिल्म पैन एम मुंबई-न्यूयार्क विमान में सवार एक परिचालिका नीरजा भनोट के इर्द-गिर्द घूमती है। अगवा किये गये विमान के यात्रियों को बचाने के प्रयास के दौरान आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी थी।

Keywords :  reason ,Pakistan's worst picture  , Neerja , Bollywod, Bollywood News, Sonam Kapoor, Sabana Azmi

पाकिस्तान में 'नीरजा' के प्रदर्शन पर रोक - Sonam kapoors neerja banned in pakistan


पाकिस्तान में ‘हैदर’, ‘एक था टाइगर’ और ‘फैंटम’ जैसी फिल्मों पर भी प्रतिबंध लगा था और अब  'नीरजा' के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। फिल्म 1986 में पैन एम एयरलाइन की फ्लाइट 73 को कराची में हाइजैक करने की सच्ची घटना पर आधारित है। पाकिस्तान का आरोप है कि फिल्म में उसकी खराब छवि पेश की गई है।

पाकिस्तान के कुछ अखबारों में 'नीरजा' के विज्ञापन से पता चला था कि फिल्म 19 फरवरी को पाकिस्तान के कई सिनेप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमा में दिखाई जानी थी। बाद में फिल्म आयात करने के लिए अधिकृत वाणिज्य मंत्रालय ने फैसला बदल दिया।

आईएमजीसी इंटरटेन्मेंट के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंत्रालय ने फिल्म आयात करने और उसे पाकिस्तानी सीमाक्षेत्र में लाने के लिए अन्नापत्ति प्रमाण पत्र दिया था लेकिन बाद में एनओसी वापस ले लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म को हमारे पास सेंसरशिप के लिए कभी नहीं लाया गया।’’ उन्होंने कहा कि वाणिज्य और सूचना मंत्रालय ने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेशन ऑथॉरिटी (प्रेमा) से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि देश में कहीं भी केबल नेटवर्क पर ‘नीरजा’ का प्रसारण ना हो।

राम माधवानी निर्देशित नीरजा मुंबई-न्यूयॉर्क की उड़ान में फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के इर्द गिर्द घूमती है। हाइजैक के दौरान 359 यात्रियों की जान बचाने का प्रयास करने वाली नीरजा की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष मबशेर हसन का कहना है कि फिल्म को आयात नहीं करने का फैसला सूचना एवं वाणिज्य मंत्रालय ने लिया है।  आईएमजीसी के कार्यकारी निदेशक आबिद राशिद ने स्वीकार किया कि 'नीरजा' में कुछ पाकिस्तान-विरोधी तत्व हैं और मुसलमानों की नकारात्मक छवि पेश करता है। उन्होंने अंदाजा लगाया, ‘‘संभवत: यह स्थानीय दर्शकों को रास नहीं आता।’’ 

Keywords : नीरजा, पाकिस्‍तान में बैन, सोनम कपूर, बॉलीवुड, नीरजा भनोट, neerja banned in pakistan, Neerja, Sonam Kapoor, Bollywood, neerja bhanot

सोनम को नीरजा की मां से मिला खास तोहफा - Special presents for sonam kapoor by neerja bhanot mother

फिल्म 'नीरजा' अगले सप्ताह रिलीज हो रही है. फिल्म रिलीज होने के करीब दो सप्ताह पहले 'नीरजा' की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. सोनम कपूर पीले रंग के दुपट्टे के साथ आईं.

फिल्म की सराहना के बीच सोनम बार-बार अपने दुपट्टे को देख रही थीं. इतने महंगे गाउन के साथ एक पीले रंग का दुपट्टा सभी को थोड़ा अजीब-सा लग रहा था, लेकिन स्क्रीनिंग के बाद सोनम ने दुपट्टे का राज खोला.

इस दुपट्टे को नीरजा भनोट की मां रमा भनोट ने सोनम कपूर को भेंट दिया था. दरअसल, सोनम कपूर नीरजा के परिवार से मिलने जब चंडीगढ़ गईं तो सोनम की आवाज से रमा अचानक भावुक हो गईं और सोनम को गले से लगा लिया. इसके बाद उन्होंने सूर्ख पीले रंग का दुपट्टा निकाला और सोनम को दे दिया.

रमा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था. जब तक सोनम उनके घर में थी, उन्होंने सोनम को लाडो कहकर पुकारा. फिल्म रिसर्च टीम के अनुसार नीरजा भनोट को पीला रंग पसंद था. पैनएम की उड़ान में जाने से पहले ही नीरजा की मां नीरजा के लिए पीले रंग का दुपट्टा लाई थीं, लेकिन जब तक वह उसे दे पातीं नीरजा अपनी ड्यूटी के लिए निकल पड़ी थीं.

Keywords : नीरजा, बॉलीवुड, सोनम कपूर, नीरजा भनोट भाई, नीरजा मां गिफ्ट, Neerja, Upcoming film, sonam kapoor, neerja bhanot brothers, bollywood, neerja bhanot family, neerja mother gift



बॉलीवुड के इतिहास में शायद पहली बार रॉयलिटी नहीं ली

पैन एम एयरलाइंस की दिलेर फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के भाई अखिल और अनीष भनोट का कहना है कि उन्होंने बहन की बायोपिक 'नीरजा' के लिए कोई रॉयलिटी नहीं ली.

फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हो रही है . बॉलीवुड के इतिहास में यह शायद पहली बार है, जब किसी बायोपिक की एवज में उस व्यक्ति के परिजनों ने कोई रॉयलिटी नहीं ली है. तीन साल पहले आई बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' के लिए मिल्खा सिंह ने शगुन के तौर पर केवल एक रुपये लिया था.

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जब नीरजा के बलिदान पर फिल्म बनाने की योजना को लेकर टीम नीरजा के दोनों भाई से मिली, तो वे दोनों भावुक हो गए थे. फिल्म के निमार्ताओं ने नीरजा पर फिल्म बनाने के लिए एक रकम की पेशकश की थी, जिस पर दोनों भाइयों ने हाथ जोड़कर कहा था कि वे ऐसा कहकर नीरजा के बलिदान को छोटा कर रहे हैं.

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि नीरजा भनोट की कहानी अभी तक चंद लोगों तक ही सीमित थी लेकिन फिल्म रिलीज होने साथ ही देश का बच्चा-बच्चा नीरजा की दिलेरी से वाकिफ हो जाएगा.

'नीरजा' के निर्माता प्रसिद्ध फोटोग्राफर अतुल कासबेकर और निर्देशक राम माधवानी हैं.


.A royalty payment is made to the legal owner of a property, patent, copyrighted work or franchise by those who wish to make use of it for the purposes of generating revenue or other such desirable activities.
Keywords : Bollywood,natural resources, royalty , Neerja, Upcoming film, sonam kapoor, neerja bhanot brothers, 

पहली बार हॉलीवुड के किसी वीडियो में नजर आ रही हैं सोनम

बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' के गाने 'हिम फॉर दी वीकेंड' में स्टनिंग लुक में दिख रही हैं। इसके साथ सोनम पहली बार हॉलीवुड के किसी वीडियो में नजर आ रही हैं। 'हिम फॉर दी वीकेंड' में सोनम की अपियरेंस को उनका हॉलीवुड डेब्यू कहा जा सकता है।

कोल्डप्ले के इस वीडियो में बियोंसे से साथ सोनम कपूर के रहने की खूब चर्चा हुई। लेकिन 4 मिनट 26 सेकंड के वीडियो में सोनम कब आई और कब गईं पता ही नहीं चलता।

बता दें कि साल 2016 में बॉलीवुड, हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने को तैयार है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, चाहे वो टेलीविजन हो, म्यूजिक वीडियो हो या फिल्में।

यह एल्बम भारतीय परिवेश में शूट किया गया है, विजुअल में होली के रंगों को फोकस किया गया है।

Keywords : कोल्डप्ले,  हिम फॉर दी वीकेंड, सोनम कपूर, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें, Coldplay, Sonam Kapoor, Bollywood, Hollywood, 

महिलाओं के सपनों की कोई एक्सपाइरी डेट नहीं : सोनम कपूर


अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि महिलाओं के सपनों की कोई एक्सपाइरी डेट नहीं है।  सोनम आगामी फिल्म 'नीरजा' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। बयान के मुताबिक, सोनम ने आगामी टीवी शो 'तमन्ना' के प्रमोशनल ट्रेलर की शूटिंग की। यह धारावाहिक 'धारा सोलंकी' नामक महत्वकांक्षी महिला क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित है।

यह पूछे जाने पर की क्या महिलाओं के सपनों की कोई एक्सपाइरी डेट है? सोनम ने कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता कि महिलाओं के सपनों की कोई एक्सपाइरी डेट है। जैसा की सब लोग जानते हैं कि मैंने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की है और मेरा सपना विश्वविद्यालय जाना था और मुझे यकीन है कि मैं अभी भी अपना सपना पूरा कर सकती हूं।

सोनम ने इससे पहले कहा था कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ा गलती यह है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। सोनम ने पिछले साल कहा था, मैंने 12वीं (ग्रेड) की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और अभिनेत्री बन गई, क्योंकि मैं चार साल तक इंतजार नहीं कर सकती थी।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' 1986 में कराची के पैन एम की फ्लाइट संख्या 73 की साहसी विमान अटेंडेंट नीरजा भनोट की बायोपिक है। यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी। धारावाहिक 'तमन्ना' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर 1 फरवरी से होगा।


Keywords:  कपूर, नीरजा, Sonam Kapoor, Nirja,एक्सपाइरी डेट, , 'तमन्ना' ,साहसी, विमान अटेंडेंट, नीरजा भनोट , बायोपिक, विश्वविद्यालय