Recent Movies
Showing posts with label बॉलीवुड खबरें. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड खबरें. Show all posts

जाट आंदोलन पर बोले रणदीप - Jat movement said Randeep

देश का एक हिस्सा इन दिनों आरक्षण की 'आग' में झुलस रहा है। कुछ इसके समर्थन में हैं, तो कुछ विरोध में, वहीं एक तीसरा पक्ष भी है जो 'असमंजस' में है। हरियाणा जाट आंदोलन बॉलीवुड से भी अछूता नही रहा । बॉलीवुड एक्टर रणदीप हु्ड्डा भी हरियाणा से ताल्लुक रखते  है । रणदीप  ने  आपने हरयाणवी लहजे में इस  मुद्दे पर अपनी राय दी है।

रणदीप ने ट्विटर पर लिखा 'बावले होन की जरूरत ना है। हनुमान आली ना करो। बातचीत से हल निकलेगा। मुद्दा राजनैतिक ना बनने दो। शांती रखो। अपने ही घर में आग ना लगाओ। राम राम गाम आलों। इब पूरे देश नै सुन ली। बस बंद करो तोड़ फोड़। इब बातचीत तै शांती तै आगे बढ़ो अर अपणी मांग रक्खो।'

रणदीप आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म पंजाब के सरबजीत सिंह की बायोपिक है। रणदीप ने इस बायोपिक के लिए 18 किलो वजन कम किया। सरबजीत को पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर में एक जेल में कैदियों द्वारा किए गए हमले में उनकी जान चली गई।

इस फिल्म में एश्वर्या, सरबजीत की बहन दलबीर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणदीप सरबजीत की भूमिका में हैं और यह 19 मई को रिलीज होगी।

Keywords :jat reservation,violence ,licit, haryana, randeep hooda,appealed, jat community, reservation, रणदीप हु्ड्डा, जाट आंदोलन, एश्वर्या, सरबजीत, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें

इंटरवल तक का फिल्म रिव्यू : नीरजा - Review or Neerja till Interval

फिल्म नीरजा की कहानी काफी दमदार लग रही है। इंटरवल से पहले की कहानी में प्लेन हाईजैक का पूरा घटनाक्रम अच्छे से दिखाया गया है। दिल्ली से फ्रेकफर्ट जा रही फ्लाइट को कैसे कराची में हाईजैक कर लिया जाता है।

फिल्म में एक्टिंग की बात की जाए तो सोनम काफी प्रभावित करती हैं। सोनम का किरदार बहुत अच्छा लिखा भी गया है। राम माधवानी का निर्देशन भी कमाल का है जो दर्शकों को बांधे रखता है। इस फिल्म की मेकिंग की तुलना किसी भी इंटरनेशनल हाईजैकिंग फिल्म से की जा सकती है।

राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की लाइफ पर आधारित है। 1986 में कुछ आतंकवादियों ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 साल थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, वह इसे पाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का रोल प्ले किया है। फिल्म में शबाना आजमी नीरजा की मां की भूमिका में हैं। इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर शेखर राविजियानी इस फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Keywords : फिल्म, नीरजा, सोनम कपूर, बॉलीवुड खबरें, फिल्म रिव्यू, Film review, Neerja, Bollywood, Sonam Kapoor, New release


जॉन ने सिगरेट का प्रचार करने से इनकार किया - John abraham refuses for cigrate ad


बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने सिगरेट की एक कंपनी का प्रचार करने से मना कर दिया है।
        
जॉन सिगरेट का न तो सेवन करते हैं और न ही इसे अच्छी चीज मानते हैं। बताया जाता है कि सिगरेट बनाने वाली एक बडी कंपनी ने जॉन को प्रचार के लिए मोटी रकम की पेशकश की थी, लेकिन जॉन ने उसे मना कर दिया, क्योंकि यह उनके उसूलों के खिलाफ है।
        
जॉन किसी सिगरेट, शराब या किसी भी नशे की वास्तु का सेवन नहीं करते और वह ऐसे किसी भी नशे का समर्थन नहीं करते। यही वजह की वह ऐसे किसी भी उत्पाद का प्रमोशन भी नहीं करते।

पिछले दिनों अपने उसूलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि वह कभी भी किसी सेक्स कॉमेडी फिल्म में अभिनय नहीं करेंगे और न ही बतौर निर्माता किसी सेक्स कॉमेडी फिल्म का निर्माण करेंगे।

Keywords : John abraham ,refuses, cigrate ad, जॉन अब्राहम,जॉन अब्राहम सिगरेट प्रचार, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें

दो साल बाद मिली कामयाबी , 'एयरलिफ्ट' ने की 100 करोड़ी क्लब में एंट्री

अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है। अपने दूसरे वीकेंड (शुक्र से रवि) में इस फिल्म ने 19.26 करोड़ की कमाई की है, जिससे अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 102 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

यही नहीं इस फिल्म ने महज 10 दिनों के भीतर सुपरहिट का तमगा भी पा लिया है। अपनी लागत निकालने के अलावा फिल्म ने दोगुने से भी ज्यादा मुनाफा कमाया है। खानों को पछाड़ कर खिलाड़ी कुमार अब ऐसे पहले सितारे बन गए हैं, जिसकी फिल्म इतने कम समय में सुपरहिट करार दी गयी है।


गौरतलब है कि 'एयरलिफ्ट' का बजट करीब 30 करोड़ रुपए है, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपए प्रचार आदि के शामिल कर लिये जाएं तो यह 40 करोड़ की फिल्म बैठती है। जानकारी के अनुसार घरेलू और विदेशी कलेक्शन मिला कर फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिनों के भीतर ही 150 करोड़ से अधिक बटोर लिए हैं। इस लिहाज से फिल्म फिलहाल 62 करोड़ रुपए से अधिक के मुनाफे में चल रही है। इसका मुनाफा प्रतिशत भी करीब 156 फीसदी से अधिक है।

'राउडी राठौर', 'हाउसफुल 2' और 'हॉलीडे' के बाद 'एयरलिफ्ट' अक्षय कुमार की चौथी 100 करोड़ी फिल्म है। साल 2016 अक्की के लिए लकी रहा है। वह लंबे समय से एक 100 करोड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। साल 2014 में उनकी फिल्म 'हॉलीडे' के बाद से उनकी करीब आधा दर्जन फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई तो ठीक ठाक की, लेकिन कोई भी फिल्म 100 करोड़ी क्लब में एंट्री नहीं ले पाई।

जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी इस फिल्म का अच्छा रिस्पांस मिलेगा। हो सकता है कि यह अक्की की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाए।
ऐसे पछाड़ा खिलाड़ी ने...

  •  काफी कम लागत की वजह से 'एयरलिफ्ट' महज 10 दिनों में 150 करोड़ रुपए बटोर कर सुपरहिट करार दे दी गई है, जबकि सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रत धन पायो' एक हफ्ते में 172 करोड़ रुपए बटोर कर भी हिट नहीं बन सकी थी। 'प्रेम रतन धन पायो' को 200 करोड़ तक पहुंचने में तीन हफ्तों से अधिक का समय लगा था।
  •  इसी तरह से सलमान खान की ही 'बजरंगी भाईजान' को सुपरहिट का मेडल पाने में दो हफ्ते से अधिक का समय लगा था। 
  •  आमिर खान की 'पीके' भी अपने पहले हफ्ते में 180 करोड़ से अधिक बटोर ले गई थी, लेकिन इसे भी सुपरहिट का तमगा साढ़े हफ्ते बाद मिला था, जब इसने 250 करोड़ से ऊपर बटोरे थे।
  •  शाहरुख खान की अंतिम सुपरहिट फिल्म साल 2013 में आई थी। जी हां, 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद उन्होंने कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। इस फिल्म ने भी अपने पहले हफ्ते में बेशक 150 करोड़ रुपए से ऊपर का कारोबार किया था, लेकिन यह फिल्म भी एक माह बाद ही सुपरहिट करार दी गई थी।

पहली बार हॉलीवुड के किसी वीडियो में नजर आ रही हैं सोनम

बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' के गाने 'हिम फॉर दी वीकेंड' में स्टनिंग लुक में दिख रही हैं। इसके साथ सोनम पहली बार हॉलीवुड के किसी वीडियो में नजर आ रही हैं। 'हिम फॉर दी वीकेंड' में सोनम की अपियरेंस को उनका हॉलीवुड डेब्यू कहा जा सकता है।

कोल्डप्ले के इस वीडियो में बियोंसे से साथ सोनम कपूर के रहने की खूब चर्चा हुई। लेकिन 4 मिनट 26 सेकंड के वीडियो में सोनम कब आई और कब गईं पता ही नहीं चलता।

बता दें कि साल 2016 में बॉलीवुड, हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने को तैयार है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, चाहे वो टेलीविजन हो, म्यूजिक वीडियो हो या फिल्में।

यह एल्बम भारतीय परिवेश में शूट किया गया है, विजुअल में होली के रंगों को फोकस किया गया है।

Keywords : कोल्डप्ले,  हिम फॉर दी वीकेंड, सोनम कपूर, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें, Coldplay, Sonam Kapoor, Bollywood, Hollywood,