Recent Movies
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

सलमान के अपोजिट दिखेंगे रणवीर सिंह - ranveer singh can play role opposite salman

बॉलीवुड फिल्म 'धूम' का सीक्वल हमेशा चर्चा में बना रहता है। इसकी चौथी कड़ी में सलमान खान का नाम तय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे विलेन के किरदार में होंगे। रणवीर सिंह के 'धूम 4' में सलमान के अपोजिट काम करने की खबर है।

इस फिल्म के मेकर्स फिल्म से ऐसे सितारों को जोड़ने वाले हैं जिससे इसके फ्रेंचाइज की वैल्यू और बढ़ जाए। डीएनए की खबर के  मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने मेन रोल निभाने के लिए रणवीर सिंह को चुना है।

कहा जा रहा है कि 'धूम' की 5वीं सीरिज में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। खुद किंग खान धूम सीरिज में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

Keywords : ranveer singh , role, opposite , salman khan, सलमान खान, रणवीर सिंह, धूम 4,  सलमान रणवीर फिल्म, बॉलीवुड, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अपने स्टंट खुद करना चाहता हूँ : टाइगर - Tiger is like to do his own stunts


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ एक मेहनती कलाकार है और इसलिए किसी की भी काम को अपना नाम नहीं देना कहते है कहने का मतलब ये है की किसी भी भूमिका को निभाने में किसी की मदद लेना नहीं कहते है जैसे की फिल्मों में होता है फिल्म इंडस्ट्रीज के एक्टर्स के स्टंट को कोई और करता है और नाम एक्टर  का होता है ।

टाइगर की आने वाली फिल्म 'बाग़ी' एक्शन फिल्म है जिसमे बहुत सारे स्टंट्स है जिसको टाइगर ने खुद किया है । फिल्म करने से पहले टाइगर  ने स्टंट्स का प्रशिक्षण लिया। बशर्ते टाइगर ने ग्रांडमास्टर शिफुजि शौर्य भारद्वाज से कलरिपयाट्टू का प्रशिक्षण लिया ।

टाइगर ने इस फ़िल्म के प्रमोशन में कहा है कि " कड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद अपने स्टंट खुद किये,  हमने इस फ़िल्म के लिए काफ़ी मेहनत की है। अपने स्टंट खुद करना मुझे अच्छा लगता है क्योंकि मैं नहीं चाहता कि स्टंट के लिए मेहनत कोई और करे और इसका क्रेडिट मैं लेलूं।

इस फ़िल्म का निर्देशक साबिर ख़ान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला जिन्होंने टाइगर को फ़िल्म 'हेरोपंती' से लांच किया था।

Keywords : टाइगर श्रॉफ, स्टंट, हीरोपंती, बागी, बॉलीवुड, Tiger Shroff, Stunt, Heropanti, Baghi, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड में फिर एक जोड़े ने अलग होने का एलान किया - Another Couple in Bollywod calls it quit

अंतिम एक साल से बॉलीवुड में जितनी जोड़िये बनने की खबर नहीं आई होगी उससे अधिक टूटने की खबर आई है । ऐसी ऐसी जोड़िया बॉलीवुड में टूटी है जिसके बारे में कभी सोच भी नहीं गया होगा । और इस तरह की बाते कोशिश करने के बाद भी बॉलीवुड में छिपती नहीं है।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की काफी नजदीकी जोड़ी टूट गई।  अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की 18 साल पुराने रिस्ते  के बारे में ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन टूट गई। फरहान अख्तर और अधूना ,कल्की कोचलीन और अनुराग कश्यप , कोंकणा सेन और रणबीर शौरी की जोड़ी भी टूटी और कुछ दिन बाद यह बात भी चर्चा से बाहर हो गई। चित्रांगदा सिंह और गोल्फर ज्योति रंधावा भी इस बात से इनकार करते रहे, लेकिन सच सामने आया और दोनों अलग हो गए।

 अब पिछले 11 साल से साथ रह रहे कोरियोग्राफर संदीप सोपरकर और मोडल जेस्सी रंधावा ने भी अलग होने ऐलान किया है। दोनों अपने भविष्य को लेकर शायद चिंतित हैं और अपनी आगे की राह तय करने के लिए वक्त चाह रहे हैं। दोनों अपने बीच के मसलों को सुलझाने के लिए वक्त की जरूरत हैं।  इसलिए  दोनों कुछ समय के लिए अलग अलग रहना चाहते है ।

इनके 11 साल के रिस्ते में करीब 5 साल तक डेट करने के बाद आज से 6 साल पहले शादी किया था लेकिन अब अलग रहना चाहते है । इन दोनों में अच्छी बात ये है की आपस के संबंध अभी भी सामान्य है ,  काम भी साथ करेंगे और साथ में परफॉर्म भी करेंगे।

Keywords : Bollywood, Sandip Soparrkar, Jessi Randhawa, Power Couple calls it quit, बॉलीवुड, संदीप सोपरकर, जेस्सी रंधावा, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिहार में शराब पर प्रतिबंध से नाखुश ऋषि कपूर- Rishi Kapoor unhappy with Bihar liquor ban

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब शायद बिहार जाने से बचेंगे. बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य में हर प्रकार की शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था. बिहार में शराब पर प्रतिबंध वाली बात ऋषि कपूर को अच्छी नहीं लगी है . इस बात को उन्होंने ट्विटर पर भी जाहिर किया है .

ऋषि ने बुधवार को ट्विटर किया की , 'बिहार तुम शराब की तस्करी और अवैध शराब को बढ़ावा दोगे. दुनियाभर में प्रतिबंध असफल रहा है. जाग जाओ. तुम्हें 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व का भी नुकसान होगा.'

 उन्होंने लिखा, 'शराब के लिए 10 साल की कैद- हथियारों को अवैध रूप से रखने पर पांच साल? वाह नीतीश! मैं बिहार नहीं आ रहा! 2016 में आप इतने अदूरदर्शी कैसे हो गए?' ऋषि ने 1983 की फिल्म 'कुली' की अपनी एक फोटो भी शेयर की है. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'कुली' के दिनों से पीने की प्रैक्टिस कर रहा हूं. लेकिन सिगरेट और शराब नुकसानदायक है. कृपया इससे दूर रहें.'

Keywords : ऋषि कपूर, बिहार शराब बैन, बॉलीवुड, Rishi kapoor, Bihar liquor ban, tweet, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'द जंगल बुक' में एक बार फिर नटसम्राट की आवाज में शेर खान - Sher khan comes with Voice of Nana Patekar in The Jungle Book

1990 के दशक में 'दूरदर्शन' पर आने वाले एनिमेटेड शो जंगल बुक में  नाना पाटेकर ने शेर खान के लिए पहली बार डब किया था. उस समय फिल्म एनएफडीसी ने रिलीज की थी और रवि मलिक ने मुझसे पूछा था कि तुम फिल्म में रोल करना चाहोगे और मैंने हां कहा था.

और अब 8 अप्रैल की रिलीज होने वाली फिल्म 'द जंगल बुक' में नाना पाटेकर ही शेर खान के लिए डब कर रहे हैं.  नाना ने बताया कि मैं चाहता हूं कि मैं दोबारा जवान हो जाऊं.  मैं अपने पुराने दिनों को याद करना चाहता था. मुझे बहुत खुशी कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं.

'नटसम्राट' में अपने बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत चुके नाना पाटेकर कहते है की "उस समय मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे, जिस वजह से यह काम मेरे लिए काफी अहम था ". नाना पाटेकर को उस फिल्म के लिए 3,000-5,000 रुपये मिले थे.  बता दें कि डिज्नी की 'द जंगल बुक' अमेरिका से एक हफ्ते पहले यानी 8 अप्रैल को भारत में रिलीज हो रही है.

Keywords : द जंगल बुक, मॉगली, नाना पाटेकर, बॉलीवुड,  शेर खान,  The Jungle Book, Mogli, Nana Patekar, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा : फरहान - 'Don 3' to start shooting will take time : Farhan

बॉलीवुड में आज कल रीमेक , सीक्वल और बायोपिक के ट्रैंड चल रहा है .  1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' लोगो को बहुत पसंद आई थी . जिसके  रीमेक में शाहरुख़ लीड रोल में थे . अभी डॉन 3 आने की भी बात हो रही है . अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा. फरहान ने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन किया था. दोनों में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी, यह फिल्म 1978 की 'डॉन' का रीमेक थी.

रीमेक के बारे में पूछे जाने पर फरहान ने कहा , 'मुझे नहीं लगता कि 'डॉन 3' की शूटिंग जल्द शुरू हो पाएगी. हम खुद को थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं. शायद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.' यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 'डॉन' के तीसरे सीक्वल में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ होंगी.

हालांकि, फरहान ने इसमें कटरीना की मौजूदगी से न तो इनकार किया और न इसकी पुष्टि ही की. फरहान को हाल में 'वजीर' फिल्म में देखा गया था.

Keywords : Farhan akhtar, don 3, bollywood, shahrukh khan, upcoming film, shooting, फरहान अख्तर, डॉन 3, बॉलीवुड, शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अरशद वारसी के घर कौन है दो नए मेहमान - Who is the two new guests at Arshad Warsi's home

मुन्ना भाई एम भी भी एस के सर्किट बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के घर पर दो नए मेहमानों का स्वागत किया गया है. अब आप जानना चाहेंगे ये दो नए मेहमान कौन है ?  ये दो नए मेहमान उनकी नई मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट और कुत्ता जिगी है.

अरशद ने ट्विटर पर मोटरसाइकिल और कुत्ते की एक तस्वीर भी साझा की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे परिवार के दो नए सदस्य जिगी और मेरी मोटरसाइकिल इंडियन स्काउट.' एक तस्वीर में जिगी कैमरे की ओर देख रहा है और मोटरसाइकिल भी साथ है. दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे जिगी का टाइमपास मेरी उंगलियां चबाना है.'

Keywords :अरशद वारसी, बॉलीवुड, ट्विटर, फोटो, Arshad warsi, twitter, bollywood, upcoming film, motorcycle

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनेगा ?- will be making 'Dostana' sequel ?

बॉलीवुड चर्चित फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि अगर वह 2008 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें '377 बार' रोका जाएगा. फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम थे.

 भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के अनुसार समलैंगिकता एक अपराध है.  जिसका जिक्र करते हुए करण ने कहा "फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने की कोशिश करेंगे तो मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा" . करण ने मजाकिया लहजे में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 का जिक्र किया था, जिसके अनुसार एक अपराध है. हालही में समलैंगिकता पर आधारित  मनोज बाजपाई कई फिल्म अलीगढ रिलीज़ हुई है . करण ने तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म का निर्माण किया था. उनके एक फैन ने ट्विटर पर सवाल किया था कि क्या वह 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाएंगे.

करण ने चुटकी लेते हुए कहा , 'नहीं, मुझे ऐसा करने से 377 बार रोका जाएगा.' एक अन्य फैन का सवाल कि क्या कभी दीपिका पादुकोण उनकी निर्माण कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शन्स' में दिखाई देंगी, करण ने जवाब में कहा, 'हां, बहुत जल्द.' करण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय बच्चन हैं.

Keywords : Karan johar, dostana, bollywood, twitter, upcoming film, dostana sequel , करण जौहर, बॉलीवुड, ट्विटर, दोस्ताना

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मनोज कुमार को वर्ष 2015 का दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार - Manoj Kumar, the Dadasaheb Phalke Award for the year 2015


बॉलीवुड के वरिष्‍ठ अभिनेता भारत कुमार' उर्फ़  मनोज कुमार को वर्ष 2015 के लिए दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार दिया जाएगा. यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है.

इसमें स्वर्ण कमल, एक शाल और 10 लाख रुपये की नकद राश‍ि शामिल रहती है. इसके लिए एक कमिटी गठि‍त होती है और इनकी वोटिंग के आधार ही विजेता का नाम तय किया जाता है.

मनोज कुमार की फिल्मे एक से बढ़कर एक है. इनकी तो कुछ फिल्मे ऐसी जिसे आप बार बार देखना पसंद करेंगे .

मनोज कुमार 'शहीद', 'पूरब और पश्चिम ', 'धरती कहे पुकार', 'क्रांति' और 'उपकार' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी इन फिल्माें के आधार पर उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता है. मनोज कुमार को उनके अभिनय की खास शैली और संवाद अदायगी के लिए भी याद किया जाता है.

Keywords : बॉलीवुड, वरिष्‍ठ अभिनेता, मनोज कुमार, दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार, Veteran actor, Manoj Kumar, Dadasaheb Phalke award, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैंसर पेशंट्स के लिए फण्ड जुटा रही है नीतू - Neetu is raising funds for cancer patients


फिल्म एक्ट्रेस नीतू चंद्रा पिछले कई साल से कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन से जुड़ी हुई हैं. नीतू ने फैसला किया है कि वह कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन के लिए शो करेंगी, और जो भी पैसा जुटाएंगी वे इस गैर सरकारी संस्था को देंगी. सूत्रों बताते हैं कि नीतू पिछले छह महीने से कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन के लिए पैसा जमा करने की खातिर 'उमरावजान' के दस से ज्यादा शो कर चुकी हैं.' इस शो ने खूब वाहवाही भी बटोरी है.


नीतू कहती हैं, 'मैं पिछले आठ साल से इस एसोसिएशन से जुड़ी हूं और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन के माध्यम से जरूरतमंद लोगो की मदद कर रही हूं. मेरे लिए तो ये लोग (कैंसर पेशंट) रियल फाइटर्स हैं और वे अपनी जिंदगी को पूरे जोश और जुनून के साथ जी रहे है. मैं जब उनके साथ खड़ी होती हूं तो मुझे ईमानदारी, निष्ठा और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है.'

Keywords : कैंसर, नीतू चंद्रा, उमरावजान, बॉलीवुड, Cancer, Neetu Chandra, UmraoJaan, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन से शादी की -Urmila Matondkar Gets Married With Businessman Mohsin Akhtar Mir


बॉलीवुड में पिछले साल ब्रेकअप ईयर रहा तो नया साल वीडिंग ईयर लग रहा है । हालही में 29 फरवरी को प्रिटी के लॉस एंजिलिस में 10 साल छोटे अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की खबरें आई थीं। प्रिटी जिंटा के बाद उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार शाम 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। शादी की रस्में सादगी से हुईं। फंक्शन को काफी प्राइवेट रखा गया।

42 साल की उर्मिला ने वेडिंग सेरेमनी को काफी सीक्रेट रखा।  बताया जा रहा है कि सेरेमनी में बॉलीवुड से जुड़े एक ही शख्स सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा नजर आए। मनीष उर्मिला और मोहसिन के कॉमन फ्रेंड हैं। इस सेरेमनी से मीडिया को दूर रखा गया था। शादी के बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर उर्मिला के फ्रेंड्स के जरिए सामने आई। उर्मिला ने कहा- 'हमने वेडिंग सेरेमनी सिर्फ परिवार और दोस्तों के बीच ही रखी। चूंकि हमारा परिवार चाहता था कि हम इसे लो प्रोफाइल इवेंट रखें, इसलिए हमने ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया।'

Keywords :उर्मिला मातोंडकर , बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर  बॉलीवुड सेलिब्रिटी ,फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लो प्रोफाइल इवेंट , Urmila Matondkar ,Gets Married ,Businessman ,Mohsin Akhtar Mir, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

श्रद्धा कपूर और पूरब कोहली के बीच पुराना कनेक्शन हैं - Longstanding connections between Shraddha Kapoor and Purab Kohli


फिल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग आजकल जोरों पर है. फिल्म के सेट से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके को-स्टार पूरब कोहली को एक पुराना कनेक्शन सामने आया है.

शूटिंग के दौरान ही पता चला कि श्रद्धा और पूरब कई साल पहले साथ में एक डांस शो में नजर आए थे. पूरब ने बताया, 'श्रद्धा और मैंने एश्ले लोबो के एक शो के लिए कई साल पहले साथ में डांस किया था. मैं उस समय सिर्फ इतना जानता था कि वो शक्ति कपूर की खूबसूरत बेटी हैं. लेकिन वो उस समय से बहुत अच्छा डांस करती हैं. उन्होंने उस समय फिल्मों में काम करना शुरू भी नहीं किया था और मैं 'रॉक ऑन' (पहला पार्ट) की शूटिंग पूरी कर चुका था. मैंने सोचा भी नहीं था कि आगे जाकर हम 'रॉक ऑन 2' में साथ काम करेंगे.'

पूरब ने बताया कि वो श्रद्धा की सिंगिंग स्किल्स से भी काफी इम्प्रेस्ड हैं. फरहान अख्तर और श्रद्धा को साथ गाते देखना पूरब के लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा.

Keywords : Shraddha kapoor, purab kohli, rock on, bollywood, upcoming film, श्रद्धा कपूर, पूरब कोहली, रॉक ऑन 2,  बॉलीवुड

फिल्म 'नीरजा' छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री - Film neeraja ' tax-free in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म 'नीरजा' को राज्य में टैक्स फ्री किए जाने का निर्णय लिया है. यह फिल्म विमान अपहर्ताओं से संघर्ष कर अपने प्राणों की आहुति देने और साढ़े तीन सौ से ज्यादा यात्रियों की जान बचाने वाली भारतीय एयर होस्टेस नीरजा के जीवन पर आधारित है.

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने रविवार को मंत्रालय से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है.

आबकारी विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सिनेमा घरों में यह छूट अगले छह महीने के लिए दी गई है. विभाग द्वारा यह अधिसूचना छत्तीसगढ़ मनोरंजन शुक्ल तथा विज्ञापन कर अधिनियम के तहत जारी की गई है.

नीरजा भनोट पैन अमेरिकन विमान में कार्यरत थीं. यह विमान मुंबई से कराची होते हुए फ्रेंकफर्ट जा रहा था. अपहर्ताओं ने इसे पांच सितंबर, 1986 को कराची में उतरने को मजबूर किया.


Keywords : Sonam kapoor, neerja, chhattisgarh, bollywood, neerja tax free, सोनम कपूर,  नीरजा, टैक्स फ्री, बॉलीवुड

मैं दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं : इरफान खान I am happy to be part of the world's two leading film industry


2006 में भारतवंशी-ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की फिल्म 'द वॉरियर' से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता इरफान खान ने कहा कि उन्हें दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने की खुशी है. इरफान ने कहा कि मैंने अपनी भारतीय छवि छोड़ हॉलीवुड में नया प्रयोग किया, जिसे खुले हाथों से स्वीकार किया गया.

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में इरफान हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वह आगामी फिल्म 'इन्फर्नो' में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे. फिल्म डैन ब्राउन के 2013 के उपन्यास पर आधारित है. फिल्म को रॉन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस पार्ट में रॉबर्ट लैंगडन का किरदार निभा रहे टॉम हैंक्स नए मिशन में जुटे नजर आएंगे. 

इरफान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों के प्यार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं और मैं अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. 


Keywords : Irfan khan, Tom Hanks, Inferno, Hollywood, Bollywood, इरफान, इन्फर्नो, टॉम हैंक्स, हॉलीवुड, बॉलीवुड

सहारे के बिना आसान नही बॉलीवुड का सफर - Bollywood not easy to travel without support


अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी और सुचित्रा सेन की पोती अभिनेत्री राइमा सेन का मानना है कि बिना किसी सहारे के बॉलीवुड में उन संघर्ष करने वालों के लिए बना रहना मुश्किल है।

राइमा ने कहा कि मैंने अपने बॉलीवुड के सफर के दौरान कभी भी असुरिक्षत महसूस नहीं किया, क्योंकि मैं जानती थी कि यदि मुझे कोई परेशानी आती है, तो मेरी मदद के लिए हमेशा मेरा परिवार रहेगा, लेकिन  'मैं अब भी संघर्ष कर रही हूं। इतने सालों के बाद संघर्ष आज भी समाप्त नहीं हुआ है। एक वक्त था, जब मैं बिना काम के दो-तीन साल घर में बैठी रही। यह आसान नहीं था।'

राइमा ने बताया, 'अच्छा काम पाने का जोखिम वहां कई लोगों में है। एक्टिंग मेरे लिए जुनून है, इसलिए इसके लिए मैं अपने परिवार के सहारे नहीं रहतीं। इसलिए मेरे लिए यह आसान है, लेकिन अन्य महिलाओं के लिए यह आसान नहीं हो सकता है... समर्थन के तौर पर मेरे लिए बंगाली सिनेमा भी है।' बंगाल में राइमा ने नाम कमाया है, लेकिन वह कहतीं हैं कि बॉलीवुड में वह एक संघर्ष करने वाली अभिनेत्री हैं।

उन्होंने बताया, 'यदि मुझे मुंबई में कुछ नहीं मिलता है, तो मैं वापस जा सकती हूं। लेकिन जो यहां किसी सहारे के बिना आए हुए हैं और उन्हें अपने परिवार की मदद भी करनी है तथा इसे अपने पेशे के रूप में चुना है,  जो अपने करियर के लिए केवल फिल्म उद्योग पर ही निर्भर रहते हैं, तो मेरा मानना है कि यह उनके लिए काफी संघर्ष है।'


Keywords :राइमा सेन, बॉलीवुड, करियर, Bollywood, Raima Sen, Bollywood News, MunMun Sen, Suchitra Sen,

बॉलीवुड ने संजय दत्त का तहेदिल स्वागत किया - Bollywood actor Sanjay Dutt welcomed wholeheartedly

पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 42 महीने की कैद की सजा काटने के बाद गुरुवार सुबह रिहा हुए अभिनेता संजय दत्त का  बॉलीवुड ने तहेदिल स्वागत किया । बाहर निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कंधे से बैग नीचे उतारा फिर आजाद हवा में धरती को प्रणाम किया. इसके बाद उस जेल पर लगे तिरंगे को सेल्यूट किया ।

 मुंबई पहुंच कर सिद्धि विनायक का दर्शन करने के बाद संजय दत्त अपनी मां नर्गिस और पिता सुनील दत्त को याद किया और कहा कि आज वो काफी खुश होते ।  संजय दत्त को इस आजादी का पिछले 23 साल से इंतजार था ,  इस आजादी को महसूस करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा । 

          56 साल के संजय दत्त मई 2013 से जेल में थे. वहां वह 42 महीने तक रहे. जेल में संजय दत्त की पहचान कैदी नंबर 16656 के रूप में थी. उनको 10 बाई 10 फुट के 185 हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था. वह जेल में टोकरियां और पेपर बैग बनाने का काम करते थे. इसके साथ ही जेल प्रशासन के साथ मिलकर एक रेडियो सेवा शुरू की थी.  संजय वहां रेडियो जॉकी होने के साथ प्रोग्राम की स्क्रिप्ट भी लिखते थे. जेल जाने के बाद वह काफी धार्मिक हो गए थे. उनके सेल में गणेश और हनुमानजी की तस्वीरें थीं. बताया जा रहा है कि संजय दत्त जेल में रोज भगवदगीता भी पढा करते थे.  जेल के अंदर काम करके उन्होंने 440 रुपये की कमाई की थी जिसे पत्नी मान्यता को दिया है

संजय को अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच साल कठोर कारावास की सजा दी गई थी। महेश भट्ट, सतीश कौशिक, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने संजय को ट्विटर पर बधाई दी।

सतीश कौशिक ने लिखा, 'स्वागत है, संजय दत्त। तकलीफ खत्म हुई। कानून ने अपना काम किया। नया व्यक्ति, नई जिंदगी। परिवार को बधाई। ईश्वर महान है।'
जूही चावला ने ट्वीट किया, ' स्वागत है संजय। दत्त परिवार के लिए बेहद खुश हूं। संजय पर ईश्वर की कृपा हो।' साजिद खान ने लिखा, 'अग्नि परीक्षा समाप्त हुई। समाज का कर्ज चुकता हुआ। दोस्त, परिवार, प्रशंसक इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। घर वापसी पर स्वागत, बाबा।' वहीं, रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, 'हीरो ऐसे ही होते हैं। वह गलतियों की सजा भुगतते हैं। स्वागत है, मुन्नाभाई।'

Keywords : संजय दत्त, रिहाई, बॉलीवुड, स्वागत, ट्विटर, Sanjay Dutt, Release, Bollywood, welcome, Twitter

मुंबई के बायकुला में 'कमांडो 2' की शूटिंग शुरू - Shooting of 'Commando 2'

अभिनेता विद्युत जामवाल की मुख्य भूमिका वाली आगामी फिल्म 'कमांडो 2' की शूटिंग मुंबई के बायकुला में शुरू हो गई है. इससे आम लोगों को यहां इसकी शूटिंग देखने का मौका मिल गया. विद्युत सोमवार दोपहर यहां खुले में फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग कर रहे थे.

'कमांडो 2' की शूटिंग शुरू होने के साथ ही यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. मूल फिल्म 'कमांडो' की खुमारी अभी भी लोगों के सिर से उतरी नहीं है, ऐसे में 'कमांडो-2' से अपेक्षाएं बहुत ज्यादा हैं. इसके निर्माता विपुल शाह हैं. विपुल को बॉलीवुड को एक्शन फिल्में देने के लिए जाना जाता है.

'कमांडो' ने बॉलीवुड में मारधाड़ वाली फिल्मों की नई परिभाषा रची थी. विद्युत ने अपने जबर्दस्त एक्शन दृश्यों से दर्शकों को रोमांचित किया था और बॉलीवुड में मानो एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्युत के अलावा निर्माता विपुल शाह व निर्देशक देवेन भोजानी भी उपस्थित थे.


Keywords :  Vidyut jamwal, Commando 2, bollywood, upcoming film, Commando shooting, विद्युत जामवाल, कमांडो 2, बॉलीवुड, कमांडो शूटिंग

7 अलग-अलग भाषाओं में जारी होगा गाना 'जबरा फ़ैन' - Fan anthem recorded in 7 languages

शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रचार के लिए तरह-तरह की रणनीति बनाई जा रही है। पिछले हफ़्ते इस फ़िल्म का एक गाना 'जबरा फ़ैन' जारी किया गया था मगर अब इसी गाने को 7 भाषाओं में जारी किया जा रहा है।

'फ़ैन' का ये गाना 'जबरा फ़ैन' फ़िल्म का हिस्सा नहीं है। इस गाने को सिर्फ़ फ़िल्म के प्रचार के लिए बनाया गया था और शाहरुख़ ने दिल्ली जाकर रिलीज़ किया मगर पिछले हफ्ते गाने को रिलीज़ करने के बाद ही गाने को भरपूर पसंद किया जाने लगा और शायद यही वजह है की अब इस गाने को देश की 7 अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है।

हिंदी के अलावा 'जबरा फ़ैन' गाना मराठी, गुजरती, भोजपुरी, बंगाली, तमिल और पंजाबी में उतारा जा रहा है ताकि हर भाषा में शाहरुख़ और फ़िल्म 'फ़ैन' के फ़ैन इस गाने को सुनकर फ़िल्म के बारे में जान सकें।

फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रचार के लिए बनाया गया ये गाना 7 भाषाओं में है मगर फ़िल्म कितनी भाषा में रिलीज़ होगी के अबतक तय नहीं है। इसके बंगाली वर्जन को 'पीकू' फेम अनुपम रॉय ने गाया है तो भोजपुरी को मनोज तिवारी और पंजाबी को हरभजन मान ने अपनी आवाज दी है।

Keywords :फिल्‍म फैन, शाहरुख खान, जबरा फैन, 7 भाषाएं, बॉलीवुड, Film Fan, Shahrukh Khan, Zabara Fan, 7 Languages, Bollywood

जानिए कैसे हर महीने महज 15 रुपये ही कमाते थे संजय दत्त - Sanjay Dutt earned Rs 15 per month


बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल से गुरुवार की सुबह रिहा हो जाएंगे. संजय को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में अवैध हथियार रखने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी.   इस मामले में करीब पांच साल से जेल में कठिन समय काटने वाले संजय दत्त के बारे में यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि उन्ह‍ें जेल में हर दिन कितने पैसे दिए जाते थे.

जेल में रहने वाले कैदियों को जेल से बाहर आने के बाद समान्य जिंदगी जी सके इसके लिए उनसे काम करवाया जाता है और इसके बदले पैसे मिलते है . संजय ने भी यहाँ पेपर बैग बनाने का काम किया . संजय दत्त ने 28 महीने तक जेल में रहते हुए पेपर बैग्स बनाकर 440 रुपये कमाए हैं. इस रकम के हिसाब से उन्हें इस काम के लिए हर दिन 50 पैसे की अदायगी की जाती थी. इस तर‍ह से हर महीने संजय दत्त जेल में कठिन मेहनत करके महज 15 रुपये ही कमाते थे.

25 फरवरी को रिहा होने जा रहे संजय दत्त को मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी.

संजय दत्‍त की रिहाई से उनके फैन्‍स बेहद खुश हैं. एक होटल के अधि‍कारी ने घोषणा की है कि जिस दिन संजय दत्‍त रिहा होंगे उस दिन 'चिकन संजू बाबा' डिश फ्री में खिलाई जाएगी.


Keywords : Sanjay Dutt jail, Sanjay dutt earning jail, Sanjay dutt 50 paise earn, bollywood संजय दत्त जेल, संजय दत्त कमाई, संजय दत्त 50 पैसे, बॉलीवुड

फिल्म 'ओ माय गॉड' के सीक्वल में एक बार फिर साथ होंगे अक्षय और परेश रावल - Akshay kumar Paresh rawal to come together for oh my god 2

अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने 2012 में आई फिल्‍म 'ओ माय गॉड' में बेहतरीन एक्‍टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है.

जी हां, बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओ माय गॉड' के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍म 'एयरलिफ्ट' के प्रोड्यूसर अश्‍विनी यार्डी ही करेंगे. लेकिन अभी फिलहाल फिल्‍म के डायरेक्‍टर का नाम सामने नहीं आया है. ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साल 2012 में अश्विनी यार्डी और परेश रावल के साथ मिलकर 'ओ माय गॉड' बनाई थी. फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था. फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी जबकि अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था.


Keywords : Akshay Kumar, Paresh Rawal, Oh My God 2, bollywood, upcoming film, Oh My God, ओ माय गॉड, ओ माय गॉड 2, अक्षय कुमार, बॉलीवुड, परेश रावल