Recent Movies
Showing posts with label rishi kapoor. Show all posts
Showing posts with label rishi kapoor. Show all posts

दो खरीदो और साथ में मुफ्त में पाओ एक भीख मांगने का कटोरा : ऋषि कपूर Rishi kapoor didnt understand zara's fashion


अभिनेता ऋषि कपूर पिछले दिनों ज़ारा के स्टोर में शॉपिंग करने गए। वहां उन्होंने ऑफर में लगी कटी- फटी जींस और टॉप देखे। देखते ही उन्हें गुस्सा आ गया।

अपने गुस्से को ट्विटर पर जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, ' दो खरीदो और साथ में मुफ्त में पाओ एक भीख मांगने का कटोरा।'

दरअसल, ऋषि आज के ज़माने का फैशन नहीं समझ पाए। उन्हें जानकर आश्चर्य होगा कि लोग ऐसे कपड़े खरीदते भी हैं और पहनते भी हैं, वो भी कटोरे के बिना।

अभी ये पता नहीं चला है कि ऋषि किसके साथ या किसके लिए शॉपिंग कर रहे थे। लेकिन ट्विटर पर वे हमेशा कुछ न कुछ ऐसा लेकर आते हैं जो उनके फॉलोवर्स को खूब पसंद आते हैं। हालांकि कई बार उनके जोक्स लोगों को पसंद नहीं आते जैसे इस बार उन्हें ज़ारा के फैशन समझ नहीं आया।

63 वर्षीय ऋषि कपूर को आखिरी बार कपूर एंड सन्स में देखा गया था।  उनके पिछले हफ्ते के ट्वीट को मानें तो इन दिनों वे नई फिल्मों के स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

Keywords : ऋषि कपूर का ट्वीट, ज़ारा सेल,ऋषि कपूर,Rishi Kapoor,rishi kapoor tweet,rishi kapoor, zala sale, New fashion , 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बिहार में शराब पर प्रतिबंध से नाखुश ऋषि कपूर- Rishi Kapoor unhappy with Bihar liquor ban

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब शायद बिहार जाने से बचेंगे. बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य में हर प्रकार की शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था. बिहार में शराब पर प्रतिबंध वाली बात ऋषि कपूर को अच्छी नहीं लगी है . इस बात को उन्होंने ट्विटर पर भी जाहिर किया है .

ऋषि ने बुधवार को ट्विटर किया की , 'बिहार तुम शराब की तस्करी और अवैध शराब को बढ़ावा दोगे. दुनियाभर में प्रतिबंध असफल रहा है. जाग जाओ. तुम्हें 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व का भी नुकसान होगा.'

 उन्होंने लिखा, 'शराब के लिए 10 साल की कैद- हथियारों को अवैध रूप से रखने पर पांच साल? वाह नीतीश! मैं बिहार नहीं आ रहा! 2016 में आप इतने अदूरदर्शी कैसे हो गए?' ऋषि ने 1983 की फिल्म 'कुली' की अपनी एक फोटो भी शेयर की है. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'कुली' के दिनों से पीने की प्रैक्टिस कर रहा हूं. लेकिन सिगरेट और शराब नुकसानदायक है. कृपया इससे दूर रहें.'

Keywords : ऋषि कपूर, बिहार शराब बैन, बॉलीवुड, Rishi kapoor, Bihar liquor ban, tweet, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'कपूर एंड संस' फिल्म में 85 वर्षीय बुजुर्ग ऋषि कपूर हैं


अगर यह कहा जाए कि ऋषि कपूर परफेक्शनिस्ट हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा. ऋषि कपूर ने एक महीने तक रोजाना पांच घंटे अपने मेकअप पर लगाए हैं और इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुआ है. ऋषि कपूर 'कपूर एंड संस' फिल्म में 85 वर्षीय बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, 'हॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम ने उनका मेकअप किया है. वे नौ बार ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित हुए हैं और तीन बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हैं.' वे रोजाना पांच घंटे मेकअप पर खर्च करने के लिए सुबह पांच बजे उठते थे.

ऋषि कपूर कहते हैं , 'जब करन जौहर और शकुन बतरा मुझसे मिलने आए, तो मैंने उन्हें कैनम का नाम सुझाया क्योंकि मैं उसके बारे में सुन चुका था. मुझे नहीं पता था कि वे मानेंगे या नहीं क्योंकि यह काफी पैसा खर्च करने वाला था. लेकिन करन तैयार हो गए. उन्हें पता था कि इसकी लागत डेढ़ से पौन दो करोड़ रु. के बीच आएगी.'

वे कहते हैं कि शकुन और मैं कैनम से मिले थे और लुक के बारे में बातचीत की थी और फैसला किया कि यह ऋषि कपूर और ए.के. हंगल का मिला-जुला रूप होगा.

Keywords : Rishi Kapoor, Kapoor & Sons, Bollywood, Karan Johar, Bollywood news

B'DAY SPECIAL: 'खेल-खेल में' हुआ प्यार और नीतू-ऋषि ने कर ली शादी


नीतू सिंह और ऋषि कपूर के बारें में कहा जाता है कि दोनों बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी है. दोनों को ही फिल्म में काम करने के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया और 1979 में शादी कर ली. ऋषि कपूर ने 4 सितंबर,2012 को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। आइए, हम तस्वीरों के जरिए उनकी शादीशुदा जिंदगी पर एक नजर डालते हैं:





ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने सबसे पहले फिल्म 'जहरीला इंसान' में साथ काम किया, लेकिन इस फिल्म के दौरान दोनों बस को-आर्टिस्ट ही रहे। इससे आगे बात नहीं बढ़ी। हालांकि दोनों के दिलों मिले फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग के दौरान। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को इस बात का अहसास हो गया कि इनके बीच कुछ-कुछ चल रहा है
उसके बाद दोनों की लगातार कई फिल्में आई, जैसे -'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी',' कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथनी'आदि।
इसी दौरान ऋषि कपूर का नाम कई हीरोइनों के साथ जरूर जुड़ा, लेकिन नीतू सिंह ही ऋषि कपूर की पत्नी बनीं। ऋषि कपूर ने सगाई से पहले सार्वजनिक रूप से कभी नीतू से अपने प्यार को नहीं स्वीकारा, लेकिन नीतू ने कभी अपने प्यार को नहीं छुपाया।
दोनों ने 1979 में सगाई कर ली. अपने परिवार के लिए नीतू सिंह ने अपने चमकदार कॅरियर को जैसे छोड़ ही दिया था पर अपने पति के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी. इसी वजह से वह ज्यादातर अपने पति ऋषि कपूर के साथ ही फिल्मों में नजर आई हैं.