Recent Movies
Showing posts with label zala sale. Show all posts
Showing posts with label zala sale. Show all posts

दो खरीदो और साथ में मुफ्त में पाओ एक भीख मांगने का कटोरा : ऋषि कपूर Rishi kapoor didnt understand zara's fashion


अभिनेता ऋषि कपूर पिछले दिनों ज़ारा के स्टोर में शॉपिंग करने गए। वहां उन्होंने ऑफर में लगी कटी- फटी जींस और टॉप देखे। देखते ही उन्हें गुस्सा आ गया।

अपने गुस्से को ट्विटर पर जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, ' दो खरीदो और साथ में मुफ्त में पाओ एक भीख मांगने का कटोरा।'

दरअसल, ऋषि आज के ज़माने का फैशन नहीं समझ पाए। उन्हें जानकर आश्चर्य होगा कि लोग ऐसे कपड़े खरीदते भी हैं और पहनते भी हैं, वो भी कटोरे के बिना।

अभी ये पता नहीं चला है कि ऋषि किसके साथ या किसके लिए शॉपिंग कर रहे थे। लेकिन ट्विटर पर वे हमेशा कुछ न कुछ ऐसा लेकर आते हैं जो उनके फॉलोवर्स को खूब पसंद आते हैं। हालांकि कई बार उनके जोक्स लोगों को पसंद नहीं आते जैसे इस बार उन्हें ज़ारा के फैशन समझ नहीं आया।

63 वर्षीय ऋषि कपूर को आखिरी बार कपूर एंड सन्स में देखा गया था।  उनके पिछले हफ्ते के ट्वीट को मानें तो इन दिनों वे नई फिल्मों के स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

Keywords : ऋषि कपूर का ट्वीट, ज़ारा सेल,ऋषि कपूर,Rishi Kapoor,rishi kapoor tweet,rishi kapoor, zala sale, New fashion , 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर