Recent Movies
Showing posts with label नीतू चंद्रा. Show all posts
Showing posts with label नीतू चंद्रा. Show all posts

नीतू चन्द्रा का महिलाओं को समर्पित एक खास गाना रिलीज - Neetu Chandra special song release dedicated to women

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोनाक्षी सिन्हा ने जहा महिलाओ का हौसला बढ़ाया तो  अभिनेत्री से फिल्म निर्माता बनीं नीतू चन्द्रा ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को समर्पित एक खास गाना रिलीज किया। इस एल्बम का नाम है 'बेटी'। बेटी नाम के इस गाने को रिलीज करने के लिए नीतू चंद्रा के साथ कई महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थीं। इस खास गाने को नीतू चंद्रा ने प्रोड्यूस किया है और मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने गाया है।

इस गाने को खासतौर से बेटी या महिलाओं के लिए बनाया गया है और संदेश देने की कोशिश की गई है कि बेटियों की हिफाजत करें। महिलाओं की इज्जत करें और उन्हें बराबरी का दर्जा दें। इस एल्बम के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की एक कोशिश है और इसलिए इसे महिला दिवस के मौके पर रिलीज भी किया गया।

इस मौके पर नीतू ने कहा कि कुछ अच्छा करने की मेरी कोशिश है। कुछ ऐसा करने कि जिससे मैं समाज को संदेश दे सकूं। मैंने फिल्म भी जब बनाई तब इस बात का ख्याल रखा कि कुछ ऐसा करूं जिसके जरिए समाज को कुछ संदेश दे सकूं।



Keywords : नीतू चंद्रा, महिला दिवस, खास गाना, Neetu Chandra, Women's Day, Special song, Bollywood, Bollywood News


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैंसर पेशंट्स के लिए फण्ड जुटा रही है नीतू - Neetu is raising funds for cancer patients


फिल्म एक्ट्रेस नीतू चंद्रा पिछले कई साल से कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन से जुड़ी हुई हैं. नीतू ने फैसला किया है कि वह कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन के लिए शो करेंगी, और जो भी पैसा जुटाएंगी वे इस गैर सरकारी संस्था को देंगी. सूत्रों बताते हैं कि नीतू पिछले छह महीने से कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन के लिए पैसा जमा करने की खातिर 'उमरावजान' के दस से ज्यादा शो कर चुकी हैं.' इस शो ने खूब वाहवाही भी बटोरी है.


नीतू कहती हैं, 'मैं पिछले आठ साल से इस एसोसिएशन से जुड़ी हूं और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं कैंसर पेशंट एंड एसोसिएशन के माध्यम से जरूरतमंद लोगो की मदद कर रही हूं. मेरे लिए तो ये लोग (कैंसर पेशंट) रियल फाइटर्स हैं और वे अपनी जिंदगी को पूरे जोश और जुनून के साथ जी रहे है. मैं जब उनके साथ खड़ी होती हूं तो मुझे ईमानदारी, निष्ठा और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है.'

Keywords : कैंसर, नीतू चंद्रा, उमरावजान, बॉलीवुड, Cancer, Neetu Chandra, UmraoJaan, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर