Recent Movies
Showing posts with label Dadasaheb Phalke award. Show all posts
Showing posts with label Dadasaheb Phalke award. Show all posts

मनोज कुमार का परंपरागत भारतीय तरीके से राष्ट्रपति को चरण स्पर्श - Manoj Kumar receives Dadasaheb phalke award

 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में  बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को मंगलवार को 47वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 78 वर्षीय अभिनेता व्हीलचेयर पर आए। वह काफी कमजोर नजर आ रहे थे, लेकिन उनका उत्साह चरम पर था। देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बनाने वाले मनोज कुमार ने इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की।  उन्होंने मंच से दर्शकों की तरफ हाथ भी हिलाया।

कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत 1957 में की थी। मनोज कुमार की फिल्मों की संक्षिप्त जानकारी देने के बाद जब पुरस्कार के लिए उनका नाम पुकारा गया तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन, संजय लीला भंसाली, कंगना रनौत, ऐश्वर्य राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर प्रमुख थे।

मनोज कुमार ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अपनी जेब से मूर्ति निकाल कर राष्ट्रपति को भेंट की। भगवा रंग के पैटर्न वाली शर्ट और माथे पर भगवा पट्टी बांधे अभिनेता ने सम्मान के तौर पर परंपरागत भारतीय तरीके से राष्ट्रपति का चरण स्पर्श किया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देनेवालों को भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।

यह सम्मान सरकार द्वारा गठित जानेमाने लोगों की समिति की अनुशंसा के आधार पर दिया जाता है। इस साल पांच सदस्यीय जूरी में लता मंगेशकर, आशा भोंसले, सलीम खान, नितिन मुकेश और अनूप जलोटा शामिल थे। उन सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को मनोज कुमार को देने की सिफारिश की थी।

Keywords : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, मनोज कुमार, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, Bollywood, Bollywood News, National Film Awards, Manoj Kumar, Dadasaheb Phalke Award

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मनोज कुमार को वर्ष 2015 का दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार - Manoj Kumar, the Dadasaheb Phalke Award for the year 2015


बॉलीवुड के वरिष्‍ठ अभिनेता भारत कुमार' उर्फ़  मनोज कुमार को वर्ष 2015 के लिए दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार दिया जाएगा. यह पुरस्कार भारत सरकार की ओर से फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है.

इसमें स्वर्ण कमल, एक शाल और 10 लाख रुपये की नकद राश‍ि शामिल रहती है. इसके लिए एक कमिटी गठि‍त होती है और इनकी वोटिंग के आधार ही विजेता का नाम तय किया जाता है.

मनोज कुमार की फिल्मे एक से बढ़कर एक है. इनकी तो कुछ फिल्मे ऐसी जिसे आप बार बार देखना पसंद करेंगे .

मनोज कुमार 'शहीद', 'पूरब और पश्चिम ', 'धरती कहे पुकार', 'क्रांति' और 'उपकार' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी इन फिल्माें के आधार पर उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता है. मनोज कुमार को उनके अभिनय की खास शैली और संवाद अदायगी के लिए भी याद किया जाता है.

Keywords : बॉलीवुड, वरिष्‍ठ अभिनेता, मनोज कुमार, दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार, Veteran actor, Manoj Kumar, Dadasaheb Phalke award, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर