Recent Movies
Showing posts with label Farhan akhtar. Show all posts
Showing posts with label Farhan akhtar. Show all posts

IIFA में उड़ा सेंसर बोर्ड का मजाक - Taunts on cbfc in IIFA



आईफा समारोह की मेजबानी करते हुए अभिनेता फरहान अख्तर और शाहिद कपूर ने जमकर मसखरी की। उन्होंने सेंसर बोर्ड और उसके अध्यक्ष पहलाज निहलानी से लेकर पिछले साल हुए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार वापसी’ विवाद तक सब पर चुटकी ली।

17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह के दौरान शाहिद ने कहा, 'पिछले साल कई विवाद हुए। पुरस्कार वापसी उसमें शामिल था। इसलिए इस बार हमने फैसला किया कि हम आईफा में पुरस्कार वापसी के लिए पुरस्कार देंगे। इसके लिए नामांकन इस तरह है - ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए फरहान, ‘बैंगिस्तान’ के लिए रितेश देशमुख, ‘थ्री इडियट्स’ के लिए बोमन ईरानी।' इस पर फरहान ने कहा, 'हैदर के लिए शाहिद कपूर। गौरतलब है कि इनमें से किसी को भी इन फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला था।

सेंसर बोर्ड और अपनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के बीच हाल में हुए विवाद को लेकर शाहिद ने सेंसर बोर्ड का भी मजाक उड़ाया। जब फरहान ने कहा, 'अब सेंसर बोर्ड की बात करते हैं' तो शाहिद ने उसमें सुधार करते हुए कहा, 'यह एक प्रमाणन बोर्ड है जिसका काम छांटना है, ना कि काटना।' शाहिद ने निहलानी को निशाने पर लेते हुए कहा, 'उनके (सेंसर बोर्ड) अनुसार हम फिल्म जगत के लोगों में कोई 'पहलाज और शर्म' नहीं है।

फिल्मों में गालियों के इस्तेमाल को लेकर अकसर उनमें कांट छांट करने वाली सीबीएफसी के संबंध में फरहान ने कहा कि इसे वह ‘बीपोमेनिया’ नाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही चलता रहा तो फिल्मों में संवाद की जगह जल्द हीं केवल बीप होंगे। समारोह में विवादों को हीं मजाक का विषय नहीं बनाया गया बल्कि शाहिद ने खुद पर भी मजाक किया। पिछले साल अपनी शादी की खबर से सबको हैरान करने वाले 35 साल के अभिनेता ने कहा, 'पिछले साल का सबसे बड़ा विवाद मेरी शादी थी।' शाहिद की पत्नी मीरा इस समय गर्भवती हैं। अभिनेता ने कहा, 'सबसे बड़ा तहलका है कि मैं बाप बनने वाला हूं।'

Keywords : आईफाअवॉर्ड समारोह, फरहान अख्तर, शाहिद कपूर, उड़ता पंजाब विवाद, सेंसर बोर्ड, सीबीएफसी, CBFC, IIFA, Award Function, Shahid Kapoor, Farhan Akhtar, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Controversy

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म रॉक ऑन 2 के लिए गायेंगी श्रद्धा कपूर - Shraddha is going to playback all songs of film ‘Rock On 2’

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ' आशिकी 2', ' हैदर ' और ' एबीसीडी 2' में अपने गायकी का  कौशल को दिखा चुकी है और उनका का कहना है कि आंकी आने वाली फिल्म 'रॉक ऑन 2' में सारे गाने श्रद्धा कपूर खुद गाने जा रही है।

बॉलीवुड फिल्म रॉक ऑन 2 म्यूजिकल ड्रामा है । इस फिल्म में श्रद्धा के साथ साथ फरहान अख्तर , अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली  मुख्य भूमिका में है । माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक प्रशंसक के साथ चैट के दौरान श्रद्धा बताया की 'रॉक ऑन 2 ' के लिए गा रही है । इस फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर है।

अभिनेत्री भविष्य में अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहता है। श्रद्धा अगली रोमांटिक एक्शन फिल्म ' बागी ' में टाइगर श्रॉफ विपरीत नजर आएँगी। श्रद्धा ने कहा की " वास्तव में हम फिल्म ' बागी ' के लिए बहुत मेहनत किये है, मैं लोगों से उम्मीद करती हूँ की ये लोगो को पसंद आएगी । "

Keywords :  Bollywood, Bollywood News, Baaghi, Rock On 2, Shraddha Kapoor, Aashiqui 2, Haider ,ABCD 2, Ranveer Singh ,Ranbir Kapoor, Farhan Akhtar, Arjun Rampal, Prachi Desai ,Purab Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जीवन में महिलाओं के महत्व का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है :फरहान अख्तर - it is very difficult to quantify the importance of women in Life : Farhan Akhtar


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनके परिवार ने हमेशा जीवन में उन्हें शक्ति प्रदान की है.

फरहान और उनकी कंपनी फरौत मीडिया (संगीत नवोन्मेष, प्रकाशन और प्रतिभा विकास कंपनी) संगीतकार कल्याण बरुआ के सहयोग से एक विशेष गीत ‘वी आर आल आन द गुडसाइड' जारी करने वाले हैं.

जीवन में मां, बहन अथवा कुछ समय पहले अलग होने वाली पत्नी अधुना सहित उनके जीवन मे महिलाओं के महत्व के बारे में पूछने पर उन्‍होंने कहा, ‘जीवन में महिलाओं के स्थान और महत्व का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है...वह हमेशा आपके समर्थन में रहती है. महिलाओं ने जीवन में हमेशा प्रोत्साहित किया है. वह हमेशा ईमानदार होती है और एक स्थिर परिवार में, यह आपका परिवार ही है जो हमेशा आपको शक्ति देता है.'

गीत का हवाला देते हुये उन्होंने कहा, ‘मैं इस अंतरराष्ट्रीय मुहिम का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं. इस साल हम फरौत मीडिया का एक गीत जारी कर रहे हैं. इस गीत के जरिये हम समानता....की बात कर रहे हैं.' ‘भाग मिल्खा भाग' के अभिनेता ने बताया कि वह महिलाओं पर आधारित फिल्मों के लिए हमेशा नया विचार लाने का प्रयास करते हैं.

Keywords : Womens Day ,Farhan Akhtar , Farkhan Akhtar MARD ,Farhan Akhtar Songs , Womens Day Music, importance of women, importance , women

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा : फरहान - 'Don 3' to start shooting will take time : Farhan

बॉलीवुड में आज कल रीमेक , सीक्वल और बायोपिक के ट्रैंड चल रहा है .  1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' लोगो को बहुत पसंद आई थी . जिसके  रीमेक में शाहरुख़ लीड रोल में थे . अभी डॉन 3 आने की भी बात हो रही है . अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने में अभी वक्त लगेगा. फरहान ने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों का निर्देशन किया था. दोनों में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी, यह फिल्म 1978 की 'डॉन' का रीमेक थी.

रीमेक के बारे में पूछे जाने पर फरहान ने कहा , 'मुझे नहीं लगता कि 'डॉन 3' की शूटिंग जल्द शुरू हो पाएगी. हम खुद को थोड़ा आगे बढ़ा रहे हैं. शायद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.' यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 'डॉन' के तीसरे सीक्वल में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ होंगी.

हालांकि, फरहान ने इसमें कटरीना की मौजूदगी से न तो इनकार किया और न इसकी पुष्टि ही की. फरहान को हाल में 'वजीर' फिल्म में देखा गया था.

Keywords : Farhan akhtar, don 3, bollywood, shahrukh khan, upcoming film, shooting, फरहान अख्तर, डॉन 3, बॉलीवुड, शाहरुख खान

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पहली बार नवाबों के शहर लखनऊ में परफॉर्म करेंगे फरहान अख्तर


फरहान के पिता जावेद अख्तर नवाबों के शहर लखनऊ से तालुल्क रखते हैं. यहां उनका पुश्तैनी घर भी है. यूं तो फरहान की पूरी परवरिश मुंबई में हुई है पर वो समय-समय पर लखनऊ आते रहे हैं.स्कूल के दौरान गर्मियों की छुट्टियां मनाना हो या फिर किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना हो. फरहान लखनऊ के भी उतने अपने हैं जितने की मुंबई के. यह पहला मौका होगा जब फरहान अख्तर अपने बैंड के साथ लखनऊ में परफॉर्म करेंगे.

लखनऊ महोत्सव में फरहान अख्तर का भाग लेना उनका निजी फैसला है, क्योंकि इस प्रकार के आयोजनों के लिए आयोजक राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन, कलाकारों से संपर्क करते हैं. पर लखनऊ महोत्सव में इस बार परफॉर्म करने का निर्णय फरहान ने खुद लिया है. फरहान अख्तर का बैंड फरहान लाइव के नाम से जाना जाता है. जो देशभर में अपना लोहा मनवा चुका है. फरहान अख्तर हमेशा ही कॉलेज स्टूडेंट्स और फेस्टिवल के लिए डिमांड में रहते है. उनके पास डेट्स की कमी पड़ जाती है, पर लखनऊ में जाने के लिए फरहान ने अपनी टीम से एक दो घंटे का टाइम मांगा ताकि वो लखनऊ की गलियों में घूम सके, जहां उनके पिता जावेद अख्तर का जन्म हुआ और वो पले बढ़े है. ऐसे में लखनऊ में बताकर शो करना फरहान का अपने नेटिव प्लेस से कनेक्शन साफ बताता है.

सूत्रों की मानें तो फरहान अख्तर अपने शो के लिए काफी उत्साहित हैं. लखनऊ के क्षत्रिय पार्क में होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए फरहान विशेष तैयारी कर रहे हैं. फरहान को गाने के अलावा आप उनकी कुछ नई शायरियों के साथ लखनऊ में देख सकते हैं. फरहान अख्तर अच्छे लिरिसिस्ट के साथ ही मंझे हुए शायर भी हैं. 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' के 'बस जिंदा हूं', उनमें से एक है. तो इंतजार कीजिए 1 फरवरी का जब लंबे बालों और दाढ़ी में अपने बैंड के साथ फरहान अख्तर को परफॉर्म करते हुए आप पाएंगे.