Recent Movies
Showing posts with label Ranveer singh. Show all posts
Showing posts with label Ranveer singh. Show all posts

सलमान के अपोजिट दिखेंगे रणवीर सिंह - ranveer singh can play role opposite salman

बॉलीवुड फिल्म 'धूम' का सीक्वल हमेशा चर्चा में बना रहता है। इसकी चौथी कड़ी में सलमान खान का नाम तय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे विलेन के किरदार में होंगे। रणवीर सिंह के 'धूम 4' में सलमान के अपोजिट काम करने की खबर है।

इस फिल्म के मेकर्स फिल्म से ऐसे सितारों को जोड़ने वाले हैं जिससे इसके फ्रेंचाइज की वैल्यू और बढ़ जाए। डीएनए की खबर के  मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने मेन रोल निभाने के लिए रणवीर सिंह को चुना है।

कहा जा रहा है कि 'धूम' की 5वीं सीरिज में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। खुद किंग खान धूम सीरिज में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

Keywords : ranveer singh , role, opposite , salman khan, सलमान खान, रणवीर सिंह, धूम 4,  सलमान रणवीर फिल्म, बॉलीवुड, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म रॉक ऑन 2 के लिए गायेंगी श्रद्धा कपूर - Shraddha is going to playback all songs of film ‘Rock On 2’

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ' आशिकी 2', ' हैदर ' और ' एबीसीडी 2' में अपने गायकी का  कौशल को दिखा चुकी है और उनका का कहना है कि आंकी आने वाली फिल्म 'रॉक ऑन 2' में सारे गाने श्रद्धा कपूर खुद गाने जा रही है।

बॉलीवुड फिल्म रॉक ऑन 2 म्यूजिकल ड्रामा है । इस फिल्म में श्रद्धा के साथ साथ फरहान अख्तर , अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली  मुख्य भूमिका में है । माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक प्रशंसक के साथ चैट के दौरान श्रद्धा बताया की 'रॉक ऑन 2 ' के लिए गा रही है । इस फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर है।

अभिनेत्री भविष्य में अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहता है। श्रद्धा अगली रोमांटिक एक्शन फिल्म ' बागी ' में टाइगर श्रॉफ विपरीत नजर आएँगी। श्रद्धा ने कहा की " वास्तव में हम फिल्म ' बागी ' के लिए बहुत मेहनत किये है, मैं लोगों से उम्मीद करती हूँ की ये लोगो को पसंद आएगी । "

Keywords :  Bollywood, Bollywood News, Baaghi, Rock On 2, Shraddha Kapoor, Aashiqui 2, Haider ,ABCD 2, Ranveer Singh ,Ranbir Kapoor, Farhan Akhtar, Arjun Rampal, Prachi Desai ,Purab Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखें अनिल कपूर , अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह का मल्हारी ठुमका - Ranveer, Big B And Anil dance together


कल रात हुई फेम पुरस्कार 2016 के हॉल में  बॉलीवुड की लगभग साडी हस्तियां उपस्थिति थी ।

इस इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा है बाजीराव मस्तानी का गाना मल्हारी अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन रणवीर सिंह के साथ ठुमका लगाना । ये तीनो अभिनेता इस गाने पर एक दूसरे के ताल में ताल मिलते नजर आ रहे थे । फेम पुरस्कार 2016  में रणवीर सिंह को एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर अवार्ड मिला । अमिताभ बच्चन ज्वेल ऑफ़ द  नेशन रहे तो अनिल कपूर को टाइमलेस्स  आइकॉन अवार्ड मिला है ।




Keywords :Amitabh Bachchan, Anil Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Hall of Fame 2016
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में शाहरुख़ और रणवीर एक साथ नजर आएंगे - ranveer singh come with shah rukh khan in Adity chopda's next film

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान शिमित अमिन की फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने वाले हैं।,

रणवीर कल स्मार्टफोन वीवो लॉन्च इवेंट के मौके पर मुंबई में थे जब उनसे पुछा गया की आप इस फिल्म का हिस्सा हैं तो उन्होंने कहा , मैं जिस प्रोजेक्ट पर उनसे बात कर रहा हूं उसको लेकर कुछ अभी तय नहीं हुआ है। रणवीर इन दिनों निर्देशक आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वाणी कपूर हैं।

रणवीर ने कहा, "अभी फिलहाल मैं ‘बेफिक्रे‘ की शूटिंग कर रहा हूं और उसको लेकर काफी उत्साहित भी हूं "|  रणवीर जल्द ही निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसका निर्देशन शिमित अमिन करेंगे और उसमें शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे।

रणवीर ने हाल में शाहरुख की आगामी फिल्म ‘फैन’ पर एक मजेदार डबस्मैश वीडियो साझा की, जो वायरल हो गई है। इस डबस्मैश वीडियो में शाहरुख भी नजर आए। इससे ये साफ़ होता हैं की रणवीर सिंह शाहरुख़ खान के कितने बड़े फैन हैं।

Keywords : Befikre, Fan, Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Shimit Amin, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

25 साल बाद अवार्ड जीतने की ख़ुशी में क्या बोले संजय लीला भंसाली ?- Winning The Award After 25 Years : Sanjay Leela bhansali

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। भंसाली का कहना है कि उन्हें ये अवार्ड उनकी 25 साल के मेहनत के बाद मिला है । इस अवार्ड को पाकर भंसाली ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को अधिक से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए अपनी टीम को बधाई दी।
              संजय ने रणवीर  के काम की तारीफ करते हुए कहा की अवार्ड नहीं मिला तो क्या हुआ उन्होंने ईमानदारी के साथ मेहनत की है। संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में अपना करियर विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के तैर पर शुरू किया था, जो आज अच्छे निर्देशकों में गिने जाते है।


Keywords : National Award , Best Director , Bajirao Mastani , happy,  Ranveer Singh , Sanjay Leela Bhansali , Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रणवीर ने दीपिका को अपनी ' अर्धांगिनी ' बताया - Ranveer Calls Deepika The ‘Better Half’ Of Their


दुबई में आयोजित टोइफा में रणवीर सिंह ने जताया की वह अत्यधिक स्नेह करने वाले प्रेमी है ।

जब रणवीर दीपिका और खुद के लिए सबसे स्टाइलिश जोड़ी का पुरस्कार प्राप्त करने गए , और  उन्होंने कहा : यह सबसे अच्छा जोड़ी के लिए है और जोड़ी की अर्धांगिनी अभी यहाँ नहीं है, लेकिन मैं आपका विशेस उसे बता दूंगा । मेरे पास मेरी तरफ से सबसे सुंदर महिला है ।
          दीपिका टोइफा में मौजूद नही थी , हालही में दीपिका अपने हॉलीवुड की फिल्म XXX की सूटिंग करके टोरंटो से इंडिया लौटी है ।

Keywords :Deepika Padukone, Ranveer Singh, Better Half, TOIFA, Most stylish jodi, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जानिए TOIFA में किसे मिला अवार्ड्स - WINNERS LIST OF TOIFA 2016


दुबई में हुए टाइम्स ऑफ़ इंडिया फिल्म अवार्ड्स के विजेताओं की सूची जारी किया गया है, इस सूची  में अवार्ड्स कर साथ पाने वाले विजेता के भी नाम है । जानिए TOIFA में किसे मिला अवार्ड्स :

  1. बेस्ट  स्टोरी : के वि विजयेंद्र  प्रसाद  (बजरंगी  भाईजान )
  2. बेस्ट  स्क्रीनप्ले : जूही  चतुर्वेदी  (पीकू)
  3. बेस्ट  डायलाग : हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
  4. बेस्ट  सिनेमेटोग्राफी : सुदीप  चटर्जी  (बजिरओ मस्तानी )
  5. बेस्ट  एडिटिंग : श्रीकर  प्रसाद  (तलवार )
  6. बेस्ट  कोरियोग्राफी : रेमो  D’सौज़ा  (वन्दे  मातरम  – ABCD-2)
  7. बेस्ट  आर्ट  डायरेक्शन : सुजीत सावंत, सरीरा  इयेंगर  एंड  सलोनी  धात्रक  (बजिरओ  मस्तानी )
  8. बेस्ट  कस्टम  डिज़ाइन : अंजू  मोदी   & मक्सिमा  बासु  (बजिरओ  मस्तानी )
  9. बेस्ट  डेब्यू  (मेल  ): सूरज  पंचोली  (हीरो )
  10. बेस्ट  डेब्यू  (फीमेल  ): भूमि  पेडणेकर  (दम  लगा  के  हईशा )
  11. बेस्ट  सपोर्टिंग  एक्ट्रेस : प्रियंका  चोपड़ा  (बजिरओ मस्तानी )
  12. बेस्ट  सपोर्टिंग  एक्टर : अनिल  कपूर  (दिल  धड़कने  दो )
  13. बेस्ट  ल्य्रिसिस्ट : वरुण  ग्रोवर  (मोह  मोह  के  धागे  – दम  लगा  के  हईशा )
  14. बेस्ट  म्यूजिक : संजय  लीला  भंसाली  (बजिरओ  मस्तानी )
  15. बेस्ट  प्लेबैक  सिंगर  (फीमेल ): श्रेया  घोषाल  (मोहे  रंग  दो  लाल  – बजिरओ  मस्तानी )
  16. बेस्ट  प्लेबैक सिंगर  (मेल ): पापों  (मोह  मोह  के  धागे  – दम  लगा  के  हईशा )
  17. बेस्ट  एक्टर  (नेगेटिव): नवाज़ुद्दीन  सिद्दीकी  (बदलापुर )
  18. लाइफटाइम  अचीवमेंट : अमिताभ  बच्चन 
  19. सांग ऑफ़  थे  ईयर : हमारी अधूरी  कहानी  (जीत  गांगुली )
  20. बेस्ट  एल्बम : रॉय  (अंकित तिवारी , मीट  ब्रोठेर्स  एंड   अमाल  मल्लिक )                                     
  21. बेस्ट  डायरेक्टर  (डेब्यू ): नीरज  घैवन  (मसान ) 
  22.  बेस्ट  फिल्म (क्रिटिक ): तलवार     
  23. बेस्ट  एक्ट्रेस  (क्रिटिक ): कल्कि  कोएच्लिन  (मार्गरिटा  विथ  अ  स्ट्रॉ )      
  24. बेस्ट  एक्टर  (क्रिटिक ): अमिताभ  बच्चन  (पीकू )  
  25. बेस्ट  जोड़ी : दीपिका  पदुकोने  एंड  रणवीर  सिंह  (बजिरओ  मस्तानी )       
  26. बेस्ट डायरेक्टर: संजय  लीला  भंसाली  (बजिरओ  मस्तानी )  
  27. बेस्ट फिल्म : बजरंगी  भाईजान                                
  28. बेस्ट एक्ट्रेस: कंगना रनौत  (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)   
  29.  बेस्ट  एक्टर : रणवीर सिंह (बजिरओ मस्तानी) 

Keywords : WINNERS LIST OF TOIFA 2016, Kangana Ranaut , Ranveer Singh , TOIFA 2016, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

TOIFA अवार्ड्स में रणवीर के गानो पर हनी सिंह का ठुमका - Ranveer Singh and Yo Yo Honey Singh add a GROOVY twist to Pinga


दुबई में चल रहे TOIFA अवार्ड्स में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण http://dl.flipkart.com/dl/movies/pr?p[]=facets.language[]&affid=zmuwebserv&sid=4kt,3lzकी फिल्म बाजीराव मस्तानी  को भी अवार्ड मिला । इस अवसर पर यो यो हनी सिंह ने  रणवीर सिंह  के साथ मंच साझा किया। दोनों ने मिलकर मंच पर कुछ मस्ती किया ।

हुआ ये की हनी सिंह और रणवीर सिंह मंच पर थे , हनी सिंह ने  रणवीर सिंह को उनका गाना पिंगा पर स्टेप मैच करने को कहा ।  हनी सिंह आगे आगे डांस के रहे थे और रणवीर  ने ईमानदारी के साथ उनको फॉलो कर रहे थे । इसी दौरान दोनों ने खूब मस्ती की ।

Keywords : Bajirao Mastani, Pinga, Ranveer Singh, Yo Yo Honey Singh, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फरहान के शो में रणवीर सिंह को देख पागल हो गई ऑडियंस - Ranveer attended Farhan‘s gig audience went berserk

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर फरहान अख़्तर के शो में रणवीर सिंह ने हिस्सा लिया था  , और जैसा कि उम्मीद थी रणवीर सिंह को देखते ही दर्शकों में हलचल मच गई । दर्शकों में हंगामा होनी ही था क्योकि एक साथ दो दो बॉलीवुड की मशहूर हस्तिया का दीदार हो रहा था । बस इतना ही नही जब रणवीर सिंह स्टेज पर आये तो दर्शकों के जुबान पर सिर्फ दीपिका पादुकोण का नाम था । दीपिका के नाम ने पुरे माहौल को मस्ती को दोगुनी कर दिया । जाहिर सी बात है की रणवीर अपनी   प्रेमिका दीपिका का नाम सुन कर जवाब भी दिए होंगे । दर्शकों  से रणवीर ने कहा की" इसका जबाब में रे पास है "।

देखे फिल्म फेयर अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह का धमाके दर परफॉर्मेंस


Keywords :Ranveer attended Farhan‘s gig , audience  berserk, Deepika Padukone , Ranveer Singh, Bollywood, 


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वायरल हुआ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फोटो - Photo of Ranveer Singh and Alia Bhatt went viral

 बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और कपूर एंड संस की अभिनेत्री  आलिया भट्ट का फोटो शूट से फोटो वायरल हुआ है । यह फोटो तब का है जब अभिनेता में मुंबई में एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे थे ।

इस फोटो में अलिया टैक्सी ड्राइवर का यूनिफार्म पहले हाथ में चाय का गिलास लिए पूरी तरह से टैक्सी ड्राइवर लग रही है जबकि रणवीर सिंह  कुर्ता पायजामा पहने हुए है ।  रणवीर काले साइड बैग और बड़े फ्रेम के चश्मे के सतह एकदम  ग्वार  पसेंजेर का रोल प्ले कर रहे है ।
       अलिया भट्ट आज कल फिल्म कपूर एंड संस की अभिनेत्री के प्रमोशन में बिजी है तो रणबीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई है

Keywords : Alia Bhatt's Photos, Alia Bhatt, Ranveer Singh's Photos, Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सोनम और रणवीर को एक साथ परदे पर देखना चाहते है अनिल - Anil want to see Sonam and Ranbir together on-screen

अनिल कपूर ने सोनम के अभिनय के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सोनम की सफ़लता से बहुत खुश हूं क्योंकि उसने 'नीरजा' में बहुत अच्छा काम किया है। अब तक मुझे कोई भी ऐसा आदमी नहीं मिला है, जिसने सोनम के काम की तारीफ नहीं की हो।

फिल्म 'नीरजा' की अपार सफलता और सोनम के अभिनय की हो रही जबरदस्त सराहना से उनके पिता अनिल कपूर बेहद खुश हैं और उनकी एक ख्वाहिश और उम्मीद यह भी है कि जल्द ही सोनम और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ काम करें।

अनिल कपूर के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में दोनों पिता-पुत्र की भूमिका में नज़र आए थे। रणवीर सिंह बड़े फैन भी हैं अनिल कपूर के और इन दिनों रणवीर सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ रहे हैं ख़ास तौर से 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के बाद।

अनिल कपूर से जब सवाल पूछा गया कि सोनम और रणवीर की जोड़ी के बारे में तो अनिल ने कहा कि 'बिल्कुल मैं चाहूंगा कि सोनम और रणवीर एक साथ परदे पर आएं। रणवीर अच्छे अभिनेता हैं और क्या पता जल्द ही कोई फिल्मकार इन दोनों को एक साथ लेकर आए। अगर ये दोनों साथ काम करेंगे तो मुझे ख़ुशी होगी।

Keywords : Sonam ,Ranbir , on-screen, नीरजा,सोनम कपूर,रणवीर सिंह,अनिल कपूर, Anil Kapoor, Sonam Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, बाजीराव मस्तानी


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मेरी कहानी मजेदार नहीं होगी : अनिल कपूर - My story is not Rorty: Anil Kapoor

इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। कई खिलाडियों और फिल्मी हस्तियों की जिंदगी पर फिल्म बनाने की घोषणा हो चुकी है। कई बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हो चुकी हैं ।  धोनी और अज़हर की ज़िन्दगी पर बनने वाली फिल्मों के अलावा किशोर कुमार की ज़िन्दगी पर फिल्म बनाने की घोषणा निर्देशक अनुराग बासु कर चुके हैं। संजय दत्त की बायोपिक पर ज़ोरों से काम चल रहा है, जिसे राजू हिरानी बनाने जा रहे हैं। संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे।

पिछले दिनों खबरें आई थीं कि अनिल कपूर के जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, जिसमें अनिल कपूर की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह, क्योंकि रणवीर सिंह अनिल कपूर के बड़े फैन हैं और उनके साथ फिल्म भी कर चुके हैं, लेकिन अनिल कपूर ने एक अवार्ड शो के रेड कार्पेट पर कहा कि 'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाना ठीक नहीं। कौन देखेगा मेरी ज़िन्दगी पर फ़िल्म। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है कि मेरे ऊपर फिल्म बनाई जाए। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर नहीं चाहते कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाए। अनिल कपूर ने आगे यह भी कहा कि मेरी ज़िन्दगी से कोई भी विवाद नहीं जुड़ा है इसलिए मेरी कहानी मजेदार नहीं होगी।

Keywords : अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनिल कपूर बोयोपिक, Anil Kapoor,Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, Dhoni, Bollywood Movie, Upcoming Movie


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अपने काम को गंभीरता से लेता हूं : रणवीर सिंह- Take the work seriously says Ranveer Singh

एक्टर रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'लुटेरा', 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ ही उन्हें आलोचकों की प्रशंसा भी मिल रही है।

रणवीर का कहना है कि वह खुद को नहीं अपने काम को गंभीरता से लेते हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में दिल्ली के एक युवक के किरदार से बॉलीवुड में अभिनय की पारी की शुरुआत करने वाले रणवीर का कहना है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था।

अपनी सफलता के मंत्र के बारे में रणवीर ने कहा, ‘मैं खुद को नहीं अपने काम को गंभीरता से लेता हूं।’

करियर की शुरुआत के दौरान कास्टिंग काउच का शिकार होने की बात स्वीकार कर चुके रणवीर राजधानी में मंगलवार को 'एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2015' का पुरस्कार ग्रहण करने आए थे।

अपने अब तक के फिल्मी सफर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई कड़वे घूंट पीने पड़े। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने सम्मान के साथ समझौता करना पड़ता है और कुछ हद तक गिड़गिड़ाना भी पड़ता है। हालांकि अब हालात बदल रहे हैं और चीजें व्यवस्थित हो रही हैं।’

अमिताभ बच्चन के फैन होने का मतलब .....


एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर 2015 कार्यक्रम में रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसे मिले कि माहौल बन गया। रणवीर ने कहा कि वह पहले हिन्दी सिनेमा के फैन हैं उसके बाद एक एक्टर हैं। रणबीर का कहना है कि अगर आप हिन्दी फिल्म के फैन हैं तो यह साफ है कि आप अमिताभ बच्चन के फैन हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन के परिवार के साथ स्टेज पर रणवीर ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। रणवीर ने कहा कि मैं वो बीज हूं जिसे आपने कई सालों पहले बोया था। उन्होंने मजाक में बिग बी से कहा कि वह उनकी फिल्मों का सीक्वल बनाएंगे जैसे शहंशाह 2, तूफान 2, दो और दो पांच 2 बनाएंगे।



73 वर्षीय अमिताभ बच्चन को यह अवार्ड स्टारडम को एक प्रकार से परिभाषित करने के लिए दिया गया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि, यह कहना गलत होगा कि इनके पीछे इनका बेहतरीन काम है। बल्कि आगे भी ऐसा ही होना है, जो एक सच है।

स्टेज पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया, बेटा अभिषेक, बेटी श्वेता और दामाद निखिल नंदा मौजूद थे। अभिषेक बच्चन ने कहा कि पिता एक सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने कभी भी हमें ऐसा महसूस नहीं होने दिया। उनके लिए अहम था कि हम उन्हें एक बेहतरीन पिता के तौर पर जानें। जया बच्चन ने कहा कि उनके (बिग बी) अंदर बेस्ट होने की खूबी थी।

इस दौरान रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन का एक बड़ा फैन और सामने आया। ये फैन था स्नैपडील के फाउंडर कुनाल बहल। कुणाल ने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं अपने हर जन्मदिन पर शहंशाह की तरह कपड़े पहनता हूं।
         कुछ दिनों पहले वजीर फिल्म में लोगों ने अमिताभ बच्चन के काम को काफी सराहा, इससे पहले 2015 में अमिताभ बच्चन पीकू और षमिताभ के साथ बॉलीवुड पर छा गए थे।

Keywords :एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, कुणाल बहल, बिग बी के फैन, NDTV Indian of the Year Award, Amitabh Bachchan, Ranveer Singh, Kunal Behl, Bigb Fan

रणवीर का नया लुक देख कर दंग रह जायेंगे आप


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एल.ऑफिशियल मैगजीन के फरवरी एडिशन के कवर पेज पर बिलकुल अलग रूप में नजर आ रहे हैं। इस बार रणवीर का कलेक्शन कोई रंग-बिरंगे स्टाइलिश कपड़े नहीं है बल्कि वह नाक में नथ पहने नजर आ रहे हैं।



इस कवर फोटो में रणवीर ने हल्के नीले रंग की गुच्ची की शर्ट के साथ अम्रपाली की नोज-रिंग पहनी है। रणवीर इसको पहने काफी अच्छे दिख रहे हैं। एल.ऑफिशियल मैगजीन के फेसबुक पेज पर शूट के दैरान की वीडियो भी शेयर की गई है।

                        रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' के जरिए सफलता हासिल की है. इसके बाद वह आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में 'बेफिक्र' में नजर आएंगे. फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर भी हैं. उन्होंने 2013 की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस ' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी थे. यह पहला मौका होगा, जब आदित्य सुपरस्टार शाहरुख खान के बिना फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी.