Recent Movies
Showing posts with label ALIA BHATT. Show all posts
Showing posts with label ALIA BHATT. Show all posts

गर्मी की छूटी बिताये श्रद्धा कपूर के साथ - Summer vacation with Shraddha Kapoor


आप श्रद्धा कपूर के फैन  हैं? आप यात्रा करना पसंद करते हो? आप के लिए अच्छी खबर है। अभिनेत्री इस गर्मी में बाली  जाएँगी और वह अपने साथ    महिलाओं के एक ग्रुप में जाना चाहती है  जिसमें सिर्फ आइसलैंड की यात्रा होगी। Veet द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है ,और इसके विजेताओं को उसके साथ वहाँ रहने और एक साथ पार्टी करने को मिलेगा। जो एक बार में एक जीवन भर के अनुभव के बराबर होगा  ।

हम बहुत जल्द ही इस रोमांचक प्रतियोगिता का विवरण देंगे, तो वापस जाँच करने के लिए सुनिश्चित करें!  श्रद्धा से पता चला है कि इस ट्रिप में उनके साथ बॉलीवुड की और दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ आ रही है ।

Keywords :Shraddha Kapoor, Bollywood,  Alia Bhatt ,Parineeti Chopra, Veet Girls

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

तमाम पारिवारिक जटिलताएं को सहज ढंग से सामने दिखाती है कपूर एंड संस - Movie review : Kapoor and sons


फिल्म : कपूर एंड सन्स
सितारे : सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, फवाद खान, ऋषि कपूर, रजत कपूर, रत्ना पाठक,
निर्देशक : शकुन बत्रा
निर्माता : हीरू यश जौहर, करण जौहर, अर्पूव मेहता  
संगीत : अमाल मलिक, बादशाह, आकरो, तनिष्क बागची, बेनी दयाल, न्यूक्लिया
कहानी : शकुन बत्रा, आयशा देवित्री ढिल्लन
गीत : बादशाह, डॉ. देवेन्द्र काफिर, अभिरुचि चंद, मनोज मुंतशिर, कुमार, प्रदीप
रेटिंग : 3 स्टार
करण जौहर अक्सर कहा करते हैं कि उन्हें फिल्मों में गरीबी-गुरबत, त्रासदी, शोषण वगैरह दिखाना पसंद नहीं है। फिल्मों में रोने-धोने के दृश्यों के वह हिमायती रहे हैं, लेकिन ड्रामे के ओवरडोज के साथ। उन्हें भव्य पारिवारिक फिल्मों के अलावा नई पीढ़ी की फास्ट-फूड सरीखी रोमांटिक फिल्मों को बनाने का भी श्रेय जाता है।

यही वजह है कि निर्देशन की कमान उनके हाथ में हो या उनके बैनर के तले उनके किसी पसंदीदा निर्देशक के हाथ में, वह अपने सिद्धांतों आसानी से नहीं भटकते।

ये कहानी है दो भाइयों अर्जुन (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और राहुल (फवाद खान) की,  जिसमे दोनों भाई लेखक है, जहा राहुल लंदन में सफलता की उचाई को छू रहा है तो वही अर्जुन न्यू जर्सी में आज भी संघर्ष कर रहा है । इनके माता-पिता हर्ष कपूर (रजत कपूर) और सुनीता (रत्ना पाठक) यहां भारत में कुन्नूर में रहते हैं।

एक दिन इनके दादा रमेश चंद कपूर उर्फ दादू (ऋषि कपूर) को दिल का दौरा पड़ जाता है। खबर मिलते ही ये दोनों दादू से मिलने भारत आ जाते हैं। घर आते ही वही सब। हर्ष की बात-बात पर सुनीता से तू तू मैं मैं। हर्ष, बात-बात में सुनीता के बहन की तारीफ करता है और तंज सकता है, तो सुनीता भी उसे एक असफलत बिजनेसमैन होने का ताना देती रहती है। अपने माता-पिता की नोंक-झोंक से ये दोनों भाई परेशान रहते हैं। लेकिन मौका मिलने पर एक-दूजे को नहीं बक्श्ते भी नहीं हैं।  कभी राहुल ने अर्जुन के नोट्स पर एक नावेल लिख शोहरत बटोरी थी, जिसका खामियाजा अर्जुन आज भी भुगत रहा है और जिसकी  वजह से  दोनों के बीच हमेशा एक तनाव-सा रहता है।

जैसा की हर घर में होता है छोटा बेटा राहुल मां-बाप का 'राजा बेटा' है अर्जुन को इस बात का भी गम है । इन तमाम बातों के बावजूद इस कपूर फैमिली में शाम तक सब ठीक हो ही जाता है। एक दिन अर्जुन की मुलाकात टिआ (आलिया भट्ट) से होती है। एक अन्य घटनाक्रम के तहत एक दिन टिआ राहुल से भी मिलती है। टिआ को नहीं पता कि ये दोनों आपस में भाई हैं। इनकी दोस्ती बढ़ती जाती है और दिल ही दिल अर्जुन टिआ को चाहने लगता है।

दादू के अस्पताल से घर वापस आने पर अर्जुन-राहुल मिल कर एक सरप्राइज पार्टी रखते हैं। दादू की बस एक ही ख्वाहिश है कि मरने से पहले उनका एक फैमिली फोटो हो, जिसमें उनके दोनों बेटे अपने पूरे परिवार संग शामिल हों। ये मौका बन भी जाता है, लेकिन उसी दिन हर्ष-सुनीता के बीच कहासुनी की सारी हदें पार हो जाती हैं। गुस्से में हर्ष घर से निकल जाता है और फिर कभी वापस नहीं आता। कपूर परिवार बिखर जाता है और दादू का सपना अधूरा रह जाता है।

मौजूदा दौर में भारतीय शहरी परिवारों, उनके रिश्तों, तनाव, हंसी-खुशी और दिक्कतों को अख्तर (जोया और फरहान) और जौहर ने पारंपरिक बंधनों से दूर एक नई जबान दी है। दोनों का ही अंदाज और शिल्प लगभग एक जैसा ही है। इनके परिवार राजश्री-बड़जात्या (सूरज बड़जात्या) जैसे नहीं होते। यही वजह है कि इनकी कहानियां अविवश्सनीय कम और अपनी-सी ज्यादा लगती हैं।

'कपूर एंड सन्स' की सहजता और जटिलता ही इसकी खासियत है। सहजता इस मायने में एक दाद अपने पोतों संग हर चीज शेयर करता है। वह उनके साथ सिगरेट कश लगाता है, गंदे-भद्दे मजाक कर लेता है, रंगीन फिल्मों की फरमाइश कर देता है वगैराह वगैराह...आप कह सकते हैं कि भला ऐसा भी कहीं होता है। लेकिन कहीं होता होगा, तो ऐसा ही होता। इसी तरह से दो भाईयों के बीच किसी बात हुई अनबन सालों तक खिंच जाने वाली बात घर आते ही सहज हो जाती है।

दोनों में लाख अनबन सही, लेकिन छोटा बड़े का कहा नहीं टालता। बावजूद इसके जब बात हर्ष के किसी अन्य महिला संग संबधों की आती है तो चीजें जटिल होने लगती हैं। दोनों भाईयों को जब पता चलता है कि वे टिआ को जानते हैं तो चीजें जटिल होने लगती हैं। घर के चार अलग-अलग किरदारों के बीच अपने-अपने स्तर पर युद्धा-सा चलता रहता है, लेकिन ये तमाम जटिलताएं सहज और विश्वसनीय ढंग से सामने आती हैं। ये बातें ही इस फिल्म की खासियत लगती हैं।

अभिनय की बात करें तो रजत-रत्ना को अच्छे कलाकार हैं ही, लेकिन यहां चौंकाने वाला काम किया है फवाद खान ने। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'खूबसूरत' के मुकाबले उन्होंने इस फिल्म ज्यादा खुलकर अभिनय किया है। उनके स्क्रीन पर आते ही हॉल में ही इज सो सेक्सी... जैसे जुमले सुनाई देते हैं। वो ऐसे जुमलों के असल में हकदार लगते भी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पिछली फिल्म 'ब्रदर्स' के खोल से कुछ ज्यादा बाहर नहीं निकल पाये है। इसकी वजह ये भी हो सकती है कि वो भी दो भाईयों की कहानी ही थी, जिनके बीच नफरत का युद्ध चलता रहता है। ऋषि कपूर अपने किरदार में फिट नजर आये। एक वही हैं, जिन्होंने कॉमेडी का लंगर पूरे समय थामे रखा है।

फिल्म की अवधि करीब ढाई घंटे है, जिसे थोड़ा कम भी किया जा सकता था या एक-दो गीत और डाल कर इस लंबाई को रोचक बनाया जा सकता था। कुछ सीन्स भी खिंचे हुए से लगते हैं। ये फिल्म कपूरों की इमेज से थोड़ी-सी अलग है और यही बात इसे एक अच्छी टाइमपास फिल्म की श्रेणी तक ले जाती है।


Keywords : Movie review : Kapoor and sons, Bollywood Movie, New Release, Alia bhatt, Fawad Khan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वायरल हुआ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फोटो - Photo of Ranveer Singh and Alia Bhatt went viral

 बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और कपूर एंड संस की अभिनेत्री  आलिया भट्ट का फोटो शूट से फोटो वायरल हुआ है । यह फोटो तब का है जब अभिनेता में मुंबई में एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे थे ।

इस फोटो में अलिया टैक्सी ड्राइवर का यूनिफार्म पहले हाथ में चाय का गिलास लिए पूरी तरह से टैक्सी ड्राइवर लग रही है जबकि रणवीर सिंह  कुर्ता पायजामा पहने हुए है ।  रणवीर काले साइड बैग और बड़े फ्रेम के चश्मे के सतह एकदम  ग्वार  पसेंजेर का रोल प्ले कर रहे है ।
       अलिया भट्ट आज कल फिल्म कपूर एंड संस की अभिनेत्री के प्रमोशन में बिजी है तो रणबीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई है

Keywords : Alia Bhatt's Photos, Alia Bhatt, Ranveer Singh's Photos, Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्यों करण जौहर ने बॉलीवुड के सारे कपूर आमंत्रित किए - Why Karan Johar Has Invited Every Kapoor Of Bollywood



करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की फिल्म के रिलीज़ होने से पांच दिन पहले रविवार को उनकी फिल्म "कपूर एंड संस" पहला ट्रायल फैमिली और क्रू मेंबर के लिए होगा

करण जौहर ने अपनी फिल्म "कपूर एंड संस" को प्रमोट करने के लिए एक खास प्लान किया है . जिससे "कपूर एंड संस" के प्रमोशन में कपूर फैमिली भी आ सके . इसके लिए इस पुरे हफ्ते इस फिल्म के प्रमोशन का ट्रायल चलेगा .
  करण जौहर की ये फिल्म 18 मार्च को रिलीज़ हो रही है  जिसमे अलिया भट्ट, सिद्धर्थ , और फवाद खान लीड रोल में है .

Keywords :  Karan Johar, Invited ,Every Kapoor Of Bollywood, Kapoor and sons, Bollywood, Alia Bhatt, Fawad Khan, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्या एक साथ आ रहे आलिया भट्ट और रितिक रोशन - Are Alia Bhatt & Hrithik Roshan Coming Together?

बॉलीवुड की फिल्म आशिक़ी 2 में आदित्य रॉय कपूर और शर्द्धा कपूर की जबरदस्त कमेस्ट्री दिखी थी . फिल्म आशिक़ी 2 के बाद फिल्म आशिक़ी 3 के लिए सुनने को मिल रहा है की ह्रितिक रोशन लीड एक्टर होंगे वही ह्रितिक के अपोजिट के लिए सोनम कपूर , दीपिका या फिर अलिया भट्ट में कोई एक हो सकता है .
                   यदि ह्रितिक रोशन के साथ लिए भट्ट आती है तो ये पहली बार होगा जब अलिया और ह्रितिक रोमांस करेंगे . ह्रितिक और अलिया के बीच 20 ईयर का गैप है . यदि ये दोनों फिल्म आशिक़ी 3 के लिए फाइनल होते है तो ये एक बहुत ही इंटरेस्टिंग फिल्म होगी जिसमे एक लड़की को आपने से दोगुने उम्र के लड़के के साथ रोमांस करेगी .
               ह्रितिक रोशन अभी आशुतोष की फिल्म मोहेंजो दक्रो ने व्यस्त है तो अलिया आपने फिल्म कपूर एंड संस के परमोततिओन में लगी है .

Keywords :आलिया भट्ट , रितिक रोशन ,  Alia Bhatt , Hrithik Roshan, Coming Together, Bollywood, Bollywood News, Aashiqi 3

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कपूर एंड सन्स को मेरी शुभकामनाएं : शाहरुख - My best wishes to Kapoor & Sons : Shahrukh



बॉलीवुड की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' 18 मार्च को रिलीज होने वाली है।  फिल्म की खूब चर्चा है और युवा दिल इसका खूब इतंजार भी कर रहे हैं।  फिल्म के लीड रोले में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान है ।  इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान भी उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए टीम की हौसलअफजाई की।

शाहरुख ने इस फिल्म के गाने लेट्स नाचो की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। यह गाना बुधवार यानी कल ही रिलीज हुआ था। शाहरुख ने ट्वीट करके कहा- इन तीनों को देखना आज रात काफी प्यारा और ताजगी से भरा रहा। कपूर एंड सन्स को मेरी शुभकामनाएं, तुम तीनों हमेशा खुश रहो।


लेट्स नाचो इस फिल्म का चौथा गीता है जो रिलीज हुआ है। इससे पहले गीत कर गई चुल्ल, बोलना और बुध सा मन रिलीज हो चुका है।

वैसे बता दें कि शाहरुख अभी अपनी फिल्म फैन को लेकर प्रचार में व्यस्त हैं। 50 साल शाहरुख खान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाए हैं। शाहरुख वैसे इस फिल्म के अलावा रईस भी कर रहे हैं। एक और फिल्म की चर्चा है जिसे वह आलिया भट्ट के साथ करेंगे। इस फिल्म को गौरी शिंदे प्रड्यूस करने जा रही हैं।

Keywords : शाहरुख खान, आलिया भट्ट, कपूर एंड सन्स फिल्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, Shah Rukh Khan, Alia Bhatt, Sidharth Malhotra, kapoor and sons film, Fawad Khan, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'शानदार' के परिणाम से खुश नहीं हैं आलिया - Alia is not happy with the outcome of the film Saandaar


बॉलीवुड की फिल्म 'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर अभिनेत्री आलिया भट्ट के उम्मीदों पर खरी नही उतरी इसका उन्हें दुःख है लेकिन दूसरी तरफ आलिया को अपनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने का कोई गम भी नही है। 'शानदार' की असफलता के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा, "जाहिर है, जो भी फिल्म के साथ हुआ उससे मैं खुश नहीं हूं। अगर फिल्म अच्छी नहीं होती तो मैं इसमें काम ही नहीं करती।" उन्होंने कहा, "मैं किसी पर दोष नहीं दे सकती। जब मैंने फिल्म के लिए हामी भरी तो मैं खुश थी और अभी भी मुझे कोई मलाल नहीं। जो भी कुछ हुआ ठीक है, अब मैं मेहनत कर रही हूं।"

आलिया, धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म 'कपूर एंड संस' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। आलिया ने कहा, "धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम करना घर वापस आने जैसा है। यह मेरे लिए परिवार जैसा है। करण (जौहर) बहुत अच्छे पिता हैं। वह मेरे पापा जैसे हैं जो मुझे काफी समय देते हैं, इससे पहले जब मैं नई थी तब सिद्धार्थ के साथ काम किया था, उस समय मैं नर्वस थी, लेकिन अब हमारी बहुत अच्छी दोस्ती है।"

शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'कपूर एंड संस' 18 मार्च को रिलीज होगी।

Keywords : आलिया भट्ट, शानदार, बॉलीवुड अभिनेत्री, शाहिद कपूर, धर्मा प्रोडक्शंसAlia Bhatt, Shaandaar, Bollywood actress, Shahid Kapoor, dharma productions

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आलिया बहुत ही कॉम्पिटेटिव हैं : फवाद - Alia is very Compitetiv : Fawad

बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट  की बेटी और फिल्म 'हाइवे अभिनेत्री आलिया भट्ट पर सोशल मीडिया में खूब सारे चुटकुले बनाए गए। खूब मजाक उड़ाया गया। आलिया के भोलेपन, नासमझी या बेवकूफियों पर चुटकी ली गई मगर उनके साथ काम करने वाले अभिनेता फवाद आलम का मानना है कि आलिया बहुत ही कॉम्पिटेटिव हैं।

फिल्म 'कपूर एंड संस' के प्रचार के दौरान फवाद ने सबसे पहले यह कहा कि आलिया बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बहुत अच्छी लड़की हैं। यहां तक कि गेम में भी बहुत कॉम्पिटेटिव हैं, यानी गेम ही सही, आलिया हारना नहीं चाहतीं।

जब से अलिया भट्ट ने फिल्म 'हाइवे' में अभिनय किया है तभी से उनके अभिनय के खूब चर्चे रहे हैं। फवाद ने कहा कि 'मैंने जब हाइवे देखी तो लगा कि इतनी कम उम्र में आलिया ने इतना बेहतरीन अभिनय किया है। मैं इनकी एक्टिंग का कायल हो गया हूं। साथ ही वह बेहतरीन लड़की हैं।

आलिया और फवाद इन दिनों प्रचार में लगे हैं अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' के जो कि एक पारिवारिक ड्रामा है। यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी।

Kewords : कपूर एंड संस, फवाद खान, आलिया भट्ट, Alia Bhatt, Fawad Khan, kapoor and sons, Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वरुण और अालिया होंगे 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' में - varun and alia in upcoming film badrinath ki dulhania




ट्रेंड मैगजीन 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के अनुसार 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं और इस फिल्म में भी उनके एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट ही होंगे.

पहले प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म के लिए टाइटल खोज रहा था लेकिन अब फाइनल नाम 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' ही होने वाला है. पिछली बार 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' फिल्म पंजाब और दिल्ली में बेस्ड थी लेकिन इस बार 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' फिल्म उत्तर प्रदेश में सेट है और एक लव स्टोरी ही होने वाली है. फिल्म की शूटिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू होगी और एक ही बार में पूरी शूट कर ली जाएगी.

वरुण धवन अपनी फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग के बाद इस फिल्म पर लग जाएंगे वहीं आलिया भट्ट भी 'कपूर एंड संस' के प्रमोशन के बाद शूटिंग शुरू कर देंगी.

Keywords :वरुण धवन, आलिया भट्ट, बद्रीनाथ की दुलहनिया, बॉलीवुड, Varun dhawan, Alia bhatt, Badrinath Ki Dulhania, bollywood, upcoming film, humpty sharma ki dulhania

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का ट्रेलर रिलीज - film 'kapoor and sons' trailer out

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रोमांस के चर्चे पहले से ही लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं और इसी मौके पर इन स्टार्स के फैन्स के रोमांच को दोगुना कर रहा है फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का मजेदार ट्रेलर. हाल ही में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ कपूर और फवाद खान स्टारर फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

फिल्म ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. ट्विटर पर छाए इस फिल्म के ट्रेलर में कपूर फैमिली की नोक झोंक के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों को बयां किया गया है. एक ऐसा परिवार जिसमें दो बेटे हैं और दोनों एक ही लड़की को चाहते हैं. परिवार में पति पत्नी के झगड़ों के बीच बुजुर्ग दादा बने ऋषि कपूर की फोटो खिंचवाने का शौक और फिर फैमिली के टूट जाने का शॉक कुछ ऐसे ही फैमिली ड्रामें को बयां करता है 'कपूर एंड सन्स' का ट्रेलर.

ट्रेलर में जहां आलिया अपनी क्यूट स्माइल से कपूर सन्स को रिझाती नजर आ रही हैं वहीं फवाद खान का इस फिल्म में कुछ अलग और गुस्सैल अंदाज में दिख रहे हैं. सिद्धार्थ, रतना पाठक और रजत कपूर भी इस फैमिली ड्रामा में शानदार नजर आ रहे हैं.

शकुन बतरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एंड सन्स' 18 मार्च को रिलीज होगी.


Keywords : Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie,kapoor and sons, trailer ,Alia bhatt ,Sidharth Malhotra, Fawad khan कपूर एंड सन्स ट्रेलर , आलिया भट्ट , सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, कपूर एंड सन्स,

आलिया भट्ट हैं रणबीर कपूर के 'ब्रेकअप’ के लिए जिम्मेदार? Bollywood news, alia bhatt, ranvir kapoor


'स्पॉटबॉय’ नाम के पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के कथित ब्रेकअप के लिए आलिया भट्ट जिम्मेदार हैं।
बताया गया कि ब्रेकअप के बीज कुछ महीने पहले निर्देशक इम्तियाज अली के अंधेरी आवास में पड़े जहां उन्होंने एक फिल्म के लिए पार्टी रखी थी।
इसमें उन्होंने बॉलीवुड के करीबी दोस्तों को बुलाया जिसमें आलिया, कैटरीना और रणबीर भी शामिल थे।
खबर के मुताबिक पार्टी में कैटरीना को रणबीर का आलिया के प्रति प्यार हद से ज्यादा लगा। घर लौटकर उन्होंने इस पर बात की तो रणबीर ने इनकार कर दिया।
रिपोर्ट में य भी कहा गया कि इस घटना के बाद स कैटरीना-रणबीर अपने अपार्टमेंट में जो भी पार्टी दते उनमें से आलिया की मौजूदगी धीर-धीरे कम होती गई। एक समय के बाद कैटरीना ने उन्हें गेस्ट लिस्ट से बाहर ही कर दिया।

Bollywood news, alia bhatt, ranvir kapoor

Movie Review: 'शानदार'

फ़िल्म- शानदार
निर्माता- फॉक्स स्टार स्टूडियो और फैंटम
निर्देशक- विकास बहल

संगीतकार -
अमित त्रिवेदी

कलाकार- शाहिद कपूर, आलिया भट्ट ,पंकज कपूर ,सना कपूर और अन्य

रेटिंग-
दो

हिंदी सिनेमा में शादी पर  कई फिल्मों की कहानी ,गीत और दृश्य बुने गए हैं. विकास बहल की यह फ़िल्म डेस्टिनेशन वेडिंग यानि दूर कहीं किसी जगह पर फॅमिली और दोस्तों के साथ मिलकर भव्य शादी के इनदिनों चर्चित फॉर्मूले पर आधारित है। दो यूरोप  के अमीर परिवार हैं. जिनके बच्चों के बीच शादी हो रही है। शादी के प्लानर जोगिन्दर (शाहिद ) हैं और आलिया की बहन की शादी हो रही हैं. इस शादी में आलिया और जोगिन्दर एक दूसरे के करीब आ जाते  हैं. आलिया के पिता बिपिन (पंकज कपूर) को इससे  ऐतराज़ है. ऐसे में  इनके प्यार को कैसे स्वीकृति मिलती है यही इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की कहानी है।  फ़िल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा एंटरटेनिंग ज़रूर है।सेकंड हाफ के बाद कहानी में बिखराव नज़र आता है। दृश्यों का खुद में सामंजस्य नज़र नहीं आता है.

स्क्रीनप्ले की खामियां फिल्म को बोझिल बना जाती हैं. क्वीन जैसी सशक्त विषय पर  फिल्म बना चुके विकास बहल की यह फिल्म है इस बात पर ज़रूर अचरज होता है. फिल्म का क्लाइमेक्स थोपा जान  पड़ता है. फिल्म में सिर्फ भव्यता का ध्यान रखा गया है. फिल्म की कॉमेडी भी कुछ दृश्यों को छोड़ गुदगुदाती नहीं है. कई सीन ज़बरदस्ती के बनाए लगते हैं मेहँदी विद करन  एक ऐसा ही  दृश्य है. फ़िल्म में पहली बार शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बनी है जो किसी विज़ुअल ट्रीट से कम नहीं है.

फ़िल्म में उनकी जोड़ी बहुत फ्रेश और क्यूट लग रही है जिससे उनकी बीच के इनकार इकरार के दृश्य खास बन गए हैं. आलिया  भट्ट और शाहिद कपूर ने अपने दिए गए दृश्यों में पूरी मेहनत की है. पंकज कपूर उम्दा अभिनेता हैं फिर स्क्रिप्ट चाहे जैसी भी हो वह अपना जादू चला ही देते हैं लेकिन इन कलाकारों का उम्दा अभिनय भी फिल्म को बचा नहीं पाता है. पंकज कपूर की बेटी सना इस फ़िल्म से अपने कैरियर की शुरुवात की है.पहली फ़िल्म होने के नाते वह अच्छा कर गयी हैं हाँ वह और अच्छा कर सकती थी.

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है खासकर क्लाइमेक्स में। फिल्म में करन जोहर फिर से अभिनय करते दिख रहे हैं.बतौर अभिनेता वह कई बार परदे पर नाकामयाब हुए हैं लेकिन फिर भी वह लगातार नज़र आ रहे  हैं फिल्मों में यह बात समझ नहीं आती है. अमित त्रिवेदी का संगीत अच्छा है. फिल्म के मुड को बखूबी दर्शाता है. फ़िल्म के कई गीत पहले ही हिट हो चुके हैं. फिल्म के सवांद औसत हैं. फिल्म विदेश में शूट हुई है इसलिए फिल्म के लोकेशन बहुत खूबसूरत हैं  कुलमिलाकर फिल्म अपने नाम के विपरीत है हाँ फिल्म का गीत तो रायता फ़ैल गया ज़रूर इसका सटीक शीर्षक साबित होता है.






खुशकिस्मत हूं कि निर्देशक मुझे चुन रहे हैं : आलिया भट्ट




नई दिल्ली : महज चार फिल्म पुरानी आलिया भट्ट इन दिनों इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुई हैं। हर कोई बस उन्हीं की तलाश कर रहा है। इसके लिए आलिया खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि निर्देशक उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का अवसर दे रहे हैं। आलिया की अगली फिल्म ‘शानदार’ रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके खाते में शाहरूख खान के साथ एक अनाम फिल्म, ‘कपूर एंड संस’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘शुद्धि’ जैसी फिल्में हैं। इस तरह वह अपने दौर की परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर को कड़ी टक्कर देते हुए उन्हें पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं। यहां ‘शानदार’ के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान आलिया ने कहा, ‘मैं किसी और का काम नहीं लेती। मैं बहुत खुश हूं कि मैं वह बहुत ही योग्य लेखकों और निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं। वह ऐसी पटकथाएं लिख रहे हैं जो मेरे लिए रोमांचक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि वह हर किरदार जो मैंने निभाए हैं और जो मैं आने वाली फिल्मों में निभा रही हूं, वह एक दूसरे से अलग हैं। तो मैं अपने को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि यह ऐसा कुछ है जो मैं करना चाहती थी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा यह भी मानना है कि निर्देशक मेरे पास तब आते हैं जब उन्हें लगता है कि मैं उनकी कहानी के लिए ठीक हूं। मैं लोगों के पास यह कहते हुए नहीं भागती फिरती कि यह मेरी फिल्म है, इसे मुझे दे दो। मेरा मानना है कि मैं उन फिल्मों में इसलिए थी क्योंकि हर कलाकार पर एक विशेष तरह का किरदार फबता है।’ आलिया की ‘शानदार’ 22 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। उनके साथ इसमें शाहिद कपूर हैं और इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।


आलिया पर नहीं फबी ऐसी ड्रेस, हो गया FASHION DISASTER




ALIA BHATT
एम्बी वैली ब्राइडल फैशन वीक के छठे दिन भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रैंप पर चलने का सिलसिला जारी है। 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट ने यहां हुए एक फैशन शो में अपने जलवे दिखाए। गोल्डन ड्रेस में आलिया रैंप पर उतरीं मगर अपनी कैटवॉक से कुछ ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाईं। आलिया ने जो ड्रेस पहनी थी वह उनके फिगर के लिए परफेक्ट नहीं लग रही थी। इसमें से उनका मोटापा साफ़ झलक रहा था। यह ड्रेस कुछ एक्स्पोजिंग भी थी जिसमें आलिया ग्रेसफुल नहीं लग रही थीं। शायद आलिया ने यह ड्रेस पहनने से पहले अपना फिगर नहीं देखा होगा तभी उन्होंने इसे पहनने की हिम्मत कर ली।