Recent Movies
Showing posts with label udta panjab. Show all posts
Showing posts with label udta panjab. Show all posts

खुशकिस्मत हूं कि निर्देशक मुझे चुन रहे हैं : आलिया भट्ट




नई दिल्ली : महज चार फिल्म पुरानी आलिया भट्ट इन दिनों इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुई हैं। हर कोई बस उन्हीं की तलाश कर रहा है। इसके लिए आलिया खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि निर्देशक उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का अवसर दे रहे हैं। आलिया की अगली फिल्म ‘शानदार’ रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा उनके खाते में शाहरूख खान के साथ एक अनाम फिल्म, ‘कपूर एंड संस’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘शुद्धि’ जैसी फिल्में हैं। इस तरह वह अपने दौर की परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर को कड़ी टक्कर देते हुए उन्हें पीछे छोड़ती नजर आ रही हैं। यहां ‘शानदार’ के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान आलिया ने कहा, ‘मैं किसी और का काम नहीं लेती। मैं बहुत खुश हूं कि मैं वह बहुत ही योग्य लेखकों और निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं। वह ऐसी पटकथाएं लिख रहे हैं जो मेरे लिए रोमांचक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि वह हर किरदार जो मैंने निभाए हैं और जो मैं आने वाली फिल्मों में निभा रही हूं, वह एक दूसरे से अलग हैं। तो मैं अपने को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि यह ऐसा कुछ है जो मैं करना चाहती थी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा यह भी मानना है कि निर्देशक मेरे पास तब आते हैं जब उन्हें लगता है कि मैं उनकी कहानी के लिए ठीक हूं। मैं लोगों के पास यह कहते हुए नहीं भागती फिरती कि यह मेरी फिल्म है, इसे मुझे दे दो। मेरा मानना है कि मैं उन फिल्मों में इसलिए थी क्योंकि हर कलाकार पर एक विशेष तरह का किरदार फबता है।’ आलिया की ‘शानदार’ 22 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। उनके साथ इसमें शाहिद कपूर हैं और इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।