Recent Movies
Showing posts with label varun dhawan. Show all posts
Showing posts with label varun dhawan. Show all posts

'कैप्टन अमेरिका' की कमाई से समाज की भलाई : वरुण धवन - Captain America's fee for Social service : Varun Dhawan


बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आवाज़ हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टेन अमेरिका-3' के हिंदी संस्करण में सुनाई देगी। इस फ़िल्म के लिए वरुण ने हिंदी के संवाद डब किए हैं और इस डबिंग से मिलने वाले सारे पैसे वरुण धवन गरीबों की सहायता के लिए दे देंगे।

बताया जा रहा है कि वरुण इस फ़िल्म को अपनी आवाज़ देने के बाद काफ़ी उत्साहित हैं और उनका उत्साह इसलिए भी ज़्यादा बढ़ गया है क्योंकि इसका पूरा मेहनताना वो नेक काम में खर्च करने वाले हैं। वरुण इसकी कमाई का कुछ हिस्सा गरीब बच्चों के लिए दे रहे हैं और कुछ हिस्सा ऐसी संस्था के पास जाएगा, जो पैरालिसिस से जूझ रहे गरीबों की सहायता करता है।

वरुण खुद अपने हाथों से पैसा दान करने वाले हैं। फ़िल्म का हिंदी ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसमें वरुण की आवाज़ सुनाई दे रही है, मगर इन सबसे ऊपर यह है कि वरुण ने उस समाज के लिए भी सोचना शुरू कर दिया है, जो समाज इन्हें स्टार बनाता है।

Keywords : कैप्टन अमेरिका , कमाई, दान, वरुण धवन, Captain America, Earnings, Varun Dhawan,  Bollywood, Bollywood News, Social service

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वरुण और अालिया होंगे 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' में - varun and alia in upcoming film badrinath ki dulhania




ट्रेंड मैगजीन 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के अनुसार 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं और इस फिल्म में भी उनके एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट ही होंगे.

पहले प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म के लिए टाइटल खोज रहा था लेकिन अब फाइनल नाम 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' ही होने वाला है. पिछली बार 'हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया' फिल्म पंजाब और दिल्ली में बेस्ड थी लेकिन इस बार 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' फिल्म उत्तर प्रदेश में सेट है और एक लव स्टोरी ही होने वाली है. फिल्म की शूटिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू होगी और एक ही बार में पूरी शूट कर ली जाएगी.

वरुण धवन अपनी फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग के बाद इस फिल्म पर लग जाएंगे वहीं आलिया भट्ट भी 'कपूर एंड संस' के प्रमोशन के बाद शूटिंग शुरू कर देंगी.

Keywords :वरुण धवन, आलिया भट्ट, बद्रीनाथ की दुलहनिया, बॉलीवुड, Varun dhawan, Alia bhatt, Badrinath Ki Dulhania, bollywood, upcoming film, humpty sharma ki dulhania

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फ़िल्म "जुड़वां" के रीमेक में नज़र आएंगी कृति सैनन - Kriti sanon likely to land a role in judwaa

कृति सैनन एक बार फिर वरुण धवन के साथ फ़िल्म "जुड़वां" के रीमेक में नज़र आएंगी ।1997 की सलमान ख़ान की फ़िल्म 'जुड़वां' का रीमेक बनाया जा रहा है जिसमें सलमान  की दोहरी भूमिका को वरुण धवन निभाएंगे।

जब से इस रीमेक की घोषणा हुई थी, तब से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि करिश्मा कपूर और रंभा की जगह कौन अभिनेत्री लेगी। मगर अब सूत्र बता रहे हैं कि फ़िल्म के निर्देशक डेविड धवन ने कृति को वरुण के साथ कास्ट करने का मन बनाया है। फ़िल्म में दूसरी अभिनेत्री कौन होगी, यह अभी तय नहीं है। गौरतलब है कि कृति ने वरुण के साथ फ़िल्म 'दिलवाले' में काम किया था। बताया जा रहा है कि 'जुड़वां' के निर्देशक डेविड धवन को फ़िल्म 'दिलवाले' में वरुण और कृति की केमिस्ट्री अच्छी लगी थी। इसी वजह से डेविड ने वरुण के साथ कृति को इस रीमेक में लेने का मन बनाया है।

आपको बता दें कि सलमान ख़ान के अभिनय से सजी 1997 में रिलीज़ हुई कॉमेडी फ़िल्म 'जुड़वां' का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था और वही इस फ़िल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। यानी फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक पुराने होंगे, इसके सितारे और कहानी नई होगी।

Keywords : कृति सैनन, जुड़वां, वरुण धवन, डेविड धवन, Judwaa, Kriti Sanon, Varun Dhawan, David Dhawan, Bollywood

आधी रात को गर्लफ्रेंड नताशा के साथ दिखे वरूण धवन



अभिनेता वरुण धवन हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के साथ लेट नाईट डिनर डेट करते हुए बांद्रा में स्पॉट हुए। दोनों एक साथ काफी क्यूट दिख रहे थे। इस दौरान ब्लैक शार्ट स्कर्ट और ग्रीन टॉप में नताशा काफी हॉट दिख रही थी। तो कैजुयल लुक में वरुण धवन हमेशा की तरह स्मार्ट दिख रहे