Recent Movies
Showing posts with label फवाद खान. Show all posts
Showing posts with label फवाद खान. Show all posts

पाकिस्तान द्वारा बैन फिल्मे भी देख लेते है पाकिस्तानी : फ़वाद खान - Pakistani see all films whose banned by Pakistan


पाकिस्तान के अभिनेता फ़वाद खान कहते हैं कि 'हर वह हिंदी फिल्म पाकिस्तानी देख लेते हैं जिसे पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होने दी जाती है। आजकल सिनेमा हॉल के अलावा और भी ऐसे ज़रिये हैं जिसके ज़रिये फ़िल्म पाकिस्तान तक पहुंच जाती है और वहां के दर्शक इस फिल्म को देख लेते हैं। करीब करीब ऐसी सभी प्रतिबंधित हिंदी फिल्मों की डीवीडी पहुंच जाती है"।

जिस फ़िल्म पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया जाता है और उसे पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं किया जाता। मगर, इसका असर दर्शकों पर नहीं पड़ता। पाकिस्तान के दर्शक किसी भी तरह उस फ़िल्म को देख लेते हैं।

फ़वाद खान ने आगे कहा, "पाकिस्तान में क्यों प्रतिबंध लगाया जाता है, इस पर मैं कोई बात नहीं करूंगा या इसकी वजह मैं नहीं जानता लेकिन इतना कह सकता हूं कि फ़िल्म की रिलीज़ पर बैन लगाकर कोई फ़ायदा नहीं होता क्योंकि किसी न किसी और माध्यम से वो फिल्में पाकिस्तान में प्रवेश कर ही जाती हैं। ऐसे प्रतिबंध से प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर का नुकसान होता है और इसमें दोनों ही देशों का नुकसान है।''

Keywords : Pakistani , banned , Pakistan, फवाद खान, Fawad Khan, कपूर एंड सन्स फिल्म, fawad khan, kapoor and sons, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आलिया बहुत ही कॉम्पिटेटिव हैं : फवाद - Alia is very Compitetiv : Fawad

बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट  की बेटी और फिल्म 'हाइवे अभिनेत्री आलिया भट्ट पर सोशल मीडिया में खूब सारे चुटकुले बनाए गए। खूब मजाक उड़ाया गया। आलिया के भोलेपन, नासमझी या बेवकूफियों पर चुटकी ली गई मगर उनके साथ काम करने वाले अभिनेता फवाद आलम का मानना है कि आलिया बहुत ही कॉम्पिटेटिव हैं।

फिल्म 'कपूर एंड संस' के प्रचार के दौरान फवाद ने सबसे पहले यह कहा कि आलिया बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बहुत अच्छी लड़की हैं। यहां तक कि गेम में भी बहुत कॉम्पिटेटिव हैं, यानी गेम ही सही, आलिया हारना नहीं चाहतीं।

जब से अलिया भट्ट ने फिल्म 'हाइवे' में अभिनय किया है तभी से उनके अभिनय के खूब चर्चे रहे हैं। फवाद ने कहा कि 'मैंने जब हाइवे देखी तो लगा कि इतनी कम उम्र में आलिया ने इतना बेहतरीन अभिनय किया है। मैं इनकी एक्टिंग का कायल हो गया हूं। साथ ही वह बेहतरीन लड़की हैं।

आलिया और फवाद इन दिनों प्रचार में लगे हैं अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' के जो कि एक पारिवारिक ड्रामा है। यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी।

Kewords : कपूर एंड संस, फवाद खान, आलिया भट्ट, Alia Bhatt, Fawad Khan, kapoor and sons, Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर