Recent Movies
Showing posts with label ranbir. Show all posts
Showing posts with label ranbir. Show all posts

सोनम और रणवीर को एक साथ परदे पर देखना चाहते है अनिल - Anil want to see Sonam and Ranbir together on-screen

अनिल कपूर ने सोनम के अभिनय के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सोनम की सफ़लता से बहुत खुश हूं क्योंकि उसने 'नीरजा' में बहुत अच्छा काम किया है। अब तक मुझे कोई भी ऐसा आदमी नहीं मिला है, जिसने सोनम के काम की तारीफ नहीं की हो।

फिल्म 'नीरजा' की अपार सफलता और सोनम के अभिनय की हो रही जबरदस्त सराहना से उनके पिता अनिल कपूर बेहद खुश हैं और उनकी एक ख्वाहिश और उम्मीद यह भी है कि जल्द ही सोनम और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ काम करें।

अनिल कपूर के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में दोनों पिता-पुत्र की भूमिका में नज़र आए थे। रणवीर सिंह बड़े फैन भी हैं अनिल कपूर के और इन दिनों रणवीर सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ रहे हैं ख़ास तौर से 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता के बाद।

अनिल कपूर से जब सवाल पूछा गया कि सोनम और रणवीर की जोड़ी के बारे में तो अनिल ने कहा कि 'बिल्कुल मैं चाहूंगा कि सोनम और रणवीर एक साथ परदे पर आएं। रणवीर अच्छे अभिनेता हैं और क्या पता जल्द ही कोई फिल्मकार इन दोनों को एक साथ लेकर आए। अगर ये दोनों साथ काम करेंगे तो मुझे ख़ुशी होगी।

Keywords : Sonam ,Ranbir , on-screen, नीरजा,सोनम कपूर,रणवीर सिंह,अनिल कपूर, Anil Kapoor, Sonam Kapoor, Ranveer Singh, Bollywood, Bollywood News, बाजीराव मस्तानी


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रणबीर को सिर में लगी गंभीर चोट, टांके लगाने की आई नौबत


हाल ही में मुंबई की फिल्मसिटी में अनुराग बसु की फिल्म ‘बर्फी’ की शूटिंग करते हुए रणबीर कपूर के माथे पर कट लग गया है। जब यह शूट चल रहा था तब रणबीर लेक के पास एक महत्वपूर्ण सीन शूट कर रहे थे।

दरअसल रणबीर का पूरा ध्यान उस समय शूट पर था, ऐसे में पानी से बाहर आते ही उनका सिर एक रॉड से टकरा गया। यह कट गहरा था और उनके काफी खून भी निकला। घाव से खून रुकने और इसे जल्द भरने के लिए चार-पांच टांके लगाने की भी नौबत आ गई। इसके बाद उस दिन का शूट रद्द कर दिया गया, इसके अगले दिन भी रणबीर को आराम की ही सलाह दी गई है।

हालांकि पेशेवर रुख अपनाते हुए रणबीर ने शूट जारी रखने की बात की लेकिन अनुराग ने उन्हें रोक दिया। इस बाबत अनुराग ने कहा, ‘इस कट को ऐसे ही छोड़ देना ठीक नहीं था, रणबीर का सुरक्षित और कुशल रहना जरूरी है, इसीलिए हमने उन्हें डॉक्टर के पास भेजा।’

वो लाख मना रही हैं मगर रणबीर हैं कि मानते ही नहीं


मीरा नायर लगभग एक वर्ष से रणबीर कपूर को अपनी अगली फिल्म ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ के लिए मनाने में जुटी हैं। लेकिन अब लगता है कि रणबीर के पास उनके प्रोजेक्ट के लिए समय ही नहीं है। मीरा उन्हें अपनी फिल्म में लेने में लंबे समय से दिलचस्पी ले रही हैं।

दरअसल मीरा की ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ फिल्म दिल्ली, लाहौर और न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो कपूर बॉय इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में रुचि नहीं रखते। पिछले दिनों यह भी खबर थी कि इसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि मीरा रणबीर के लुक्स और अभिनय के आधार पर उन्हें ही प्राथमिकता दे रही हैं। उन्हें लगता है कि वह चंगेज खान का किरदार वह अच्छी तरह अदा कर लेंगे।

वैसे अब अगर रणबीर तैयार नहीं होते तो वह किसी ब्रिटिश-पाकिस्तानी कलाकार को लेंगी। यह भी सुनने में आया है कि इसके ऑडिशन में प्रतीक बब्बर भी शामिल हो चुके हैं। वैसे मीरा अपनी फिल्म की सॅाउंड एटिडिंग के लिए रेसुल पुकुट्टी से भी बात कर रही हैं।

उनके अलावा कुछ ए-लिस्ट हॉलीवुड स्टार्स के भी लिए जाने की चर्चा है। आपको बताते चलें कि अब तक उद्देश्यपरक देने वाली फिल्में बनाने वाली मीरा की यह फिल्म मोहसिन हामिद के उपन्यास पर आधारित है। वैसे तो इसकी शूटिंग भारत में ही होगी लेकिन मीरा पाकिस्तान में भी शूटिंग की जुगाड़ में हैं।

'ये झूठ है, मेरी जन्मदिन पर रणबीर से मुलाकात नहीं हुई'


फिल्म एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया मगर उन्होंने उन ख़बरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि वह अपनी जन्मदिन की शाम रणबीर कपूर से मिली|

कैट ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि मैंने कई जगह पर यह खबर पढ़ी कि उस शाम रणबीर भी उसी मल्टीप्लेक्स में थे जहां मैं अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंची थी|मगर मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही मेरी उनसे मुलाकात हुई|यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं|
कैटरीना ने अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं दी मगर शाहरुख़ खान ने इस मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया और कैट के जन्मदिन को यादगार बना दिया|