Recent Movies
Showing posts with label katrina. Show all posts
Showing posts with label katrina. Show all posts

कैटरीना को सेवा कर मामले में मिली राहत



नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को 2.79 करोड़ रुपए के सेवा कर मामले में राहत मिली है। सीमा शुल्क, उत्पाद तथा सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सीईएसटीएटी) ने कहा है कि अभिनेत्री ने माडलिंग की जो सेवाएं दी, उस पर उनकी तरफ से सेवा कर का भुगतान उनके एजेंट ने किया है। न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने कहा, ‘इस मामले में अपीलकर्ता (कैटरीना) ने अपनी तरफ से सेवा कर के भुगतान के लिए मैट्रिक्स को एजेंट नियुक्त किया था। एजेंट ने कर देनदारी का भुगतान कर दिया है।’ कैटरीना आर टूरकोट (कैटरीना कैफ) ने सेवा कर आयुक्त के आदेश के खिलाफ न्यायाधिकरण में अपील दायर की थी। आयुक्त ने ‘बिजनेस आग्जिलीएरी सर्विस’ के मद में अभिनेत्री से सेवा कर के रूप में 2.79 करोड़ रुपए का भुगतान करने को कहा था। इसमें ब्याज दर तथा जुर्माना के रूप में 33.68 लाख करोड़ रुपए की राशि शामिल है। सेवा कर विभाग ने विभिन्न कंपनियों को उनके उत्पादों के विज्ञापनों और फोटोग्राफ में माडेल के रूप की सेवाएं देने संबंधी एवज में अभिनेत्री को सेवा शुल्क का लगाया था। कैटरीना के वकीलों ने कहा कि अभिनेत्री ने अपने एजेंट मैट्रिक्स इंडिया इंटरटेनमेंट कंसल्टेंट्स के जरिए सेवा कर देनदारी का भुगतान किया था। (एजेंसी)

नए साल पर नहीं नाचेंगी कैट

कटरीना कैफ ने इस बार लगता है बड़ी पार्टी करने वालों का दिल तोड़ने का इरादा बना लिया है। कटरीना ने न्यू ईयर परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों के ऑफर को ठुकरा दिया है। अब अपने आइटम नंबरों के लिए ज्यादा फेमस कैट न्यू ईयर पर शीला के अवतार में शायद न दिखें। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि यह रकम अब तक किसी भी न्यू ईयर पर परफॉर्मेंस के लिए मिल रही सबसे बड़ी रकम है। वे महज 30 मिनट के दो करोड़ रुपए ले सकती थीं यानी हर मिनट का 6,66,666 रुपए लेकिन तब भी उन्होंने मना कर दिया।

वैसे, केवल कैट ही नहीं और भी कुछ हसीनाएं हैं जिन्होंने ये आफर ठुकराया है। छम्मक छल्लो करीना कपूर को भी न्यू ईयर ईव पर परफॉर्म करने का प्रस्ताव था, लेकिन उन्होंने भी ना कह दिया है। इन्हीं के साथ एक्ट्रेसेज की नई ब्रिगेड भी इस मौके पर नाचने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, असिन, अनुष्का और सोनाक्षी भी परफॉर्म करने को राजी नहीं हैं।

ऐसे में केवल मल्लिका सहरावत ही हैं जिन्होंने हामी भरी है। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक करोड़ पर वह राजी हुई हैं। वह भी कुछ कम नहीं हैं। अब वह अपने मेहनताने को बढ़ाकर 4 लाख रुपए प्रति मिनट करने की कोशिश में हैं। लगता है उन्हें सभी अदाकाराओं के इंकार की खबर है।

ईवेंट मैनेजर्स बिपाशा के पास गए थे लेकिन वह भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन में लगी हुई हैं। अंत में मलाइका अरोड़ा खान को अप्रोच किया गया कि वे एक लाख रुपए प्रति मिनट कमा लें। उन्होंने भी अब तक हां नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि वह आयोजकों को निराश नहीं करेंगी।

'शीला की जवानी' दिखाने के बाद अब 'चिकनी चमेली' बन दिल लूटेंगी कैट!

आइटम नंबर 'शीला की जवानी' से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच चुकीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब एक और आइटम नंबर 'चिकनी चमेली' में नजर आएंगी।

वह 1990 में प्रदर्शित फिल्म 'अग्निपथ' के नए संस्करण में इस गीत पर नृत्य करेंगी। फिल्मकार करण जौहर 'अग्निपथ' के नए संस्करण का निर्माण कर रहे हैं। मूल 'अग्निपथ' फिल्म उनके पिता यश जौहर ने बनाई थी।

करण ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "कैटरीना 'अग्निपथ' में एक आइटम गीत कर रही हैं। यह एकदम अलग गीत 'चिकनी चमेली' होगा। हम एक सप्ताह के अंदर इसकी शूटिंग कर लेंगे।"

इससे पहले ब्रिटेन में जन्मी कैटरीना फरहा खान की 'तीस मार खां' में 'शीला की जवानी' आइटम गीत पर नृत्य कर चुकी हैं। वह इस फिल्म की मुख्य तारिका थीं लेकिन 'अग्निपथ' में वह सिर्फ 'चिकनी चमेली' गीत में दिखेंगी।

अमिताभ बच्चन अभिनीत मूल 'अग्निपथ' में अर्चना पूरण सिंह पर आइटम गीत 'अलीबाबा' फिल्माया गया था।

नई 'अग्निपथ' का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें संजय दत्त खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।

देखिए कैसे 'ब्रदर की दुल्हन' कैट से इश्क का रिस्क ले बैठे इमरान


यशराज फिल्म्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक फिर से तैयार है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान खान के साथ अली जफर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म के फ्लोर पर आने के पहले से ही इसके बारे में काफी खबरें आने लगीं थीं। वैसे फिल्म का प्रमुख आकर्षण कैटरीना और इमरान की जोड़ी का पहली बार रूपहले पर्दे पर आना है। इसमें दर्शक इमरान को अपने भाई की होने वाली दुल्हन के साथ प्यार में पड़ते हुए देखेंगे। फिल्म की कहानी उत्तर भारतीय समाज पर आधारित है और लोगों को एक मनोरंजक रोमांटिक कॉमेडी देखने को मिलेगी। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' 9 सितम्बर को रिलीज होने की उम्मीद है। कैट के प्रशंसकों को एक बार फिर से उनका बबली लुक देखने को मिलने वाला है।देखिए नए गाने इश्क रिस्क ...का वीडियो जिसमें इमरान सब कुछ भूलकर अपने 'ब्रदर की दुल्हन' के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं|

सलमान के लिए कैटरीना ने छोड़ा रणबीर का साथ!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ ने तारीखों की समस्‍या के चलते निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्‍म छोड़ दी है। दरअसल निर्देशक अयान, रणबीर कपूर और कैटरीना के साथ एक फिल्‍म बनाना चाहते थे। हालांकि खबरें तो यह भी आ रही हैं कि कैटरीना ने यह फिल्‍म समय की वजह से नहीं बल्कि सलमान खान की वजह से छोड़ी है। गौरतलब है कि रणबीर और कैटरीना की दोस्‍ती सलमान को पसंद नहीं है।

कैटरीना को है नए प्रेमी की तलाश!

यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी कैटरीना कैफ और उनके खास दोस्‍त सलमान खान के बीच अब सिर्फ दोस्‍ती है प्रेम प्रसंग नहीं। जी हां इसका खुलासा खुद कैटरीना ने किया था और कहा था कि वे अकेली हैं। यही नहीं जब कैटरीना से पूछा गया कि वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘मेरे ब्रदर की दुल्‍हन’ की दुल्‍हन की तरह असल जिंदगी में कब दुल्‍हन बन रही हैं तो कैटरीना ने फिलहाल शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
कैटरीना ने कहा कि मैंने अभी कुछ सालों तक शादी करने की कोई योजना नहीं बनाई है और मैं फिलहाल अकेली हूं लेकिन अब अकेली नहीं रहना चाहती हूं। जी हां कैटरीना का कहना है कि वे फिलहाल शादी नहीं करना चाहती है लेकिन उन्‍हें नए प्‍यार की जरूरत है।

खुल गया करीना-कैटरीना की कैट फाइट का राज


करीना-कैटरीना की कैट फाइट को चीप पब्लिसिटी स्टंट कहा जा रहा है। करीना की लीड हीरोइन की भूमिका वाली फिल्म में कैटरीना के आइटम नंबर होने की सच्चाई भी तथ्यों से कोसों दूर

है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां करीना कपूर व कैटरानी कैफ एक-दूसरे से खफा हैं।

करीना के लीड रोल की फिल्म में कैटरीना का आइटम नंबर होने की खबर ने बवाल ही मचा दिया था। मामला आरपार की लड़ाई की तरह सामने आया। दोनों नायिकाओं के नजदीकी सूत्रों ने तो इस ‘राज’ की कुछ दूसरी ही परतें खोली हैं। यही नहीं दोनों के बीच की लड़ाई को अब केवल ‘पब्लिसिटी स्टंट’ कहा जा रहा है। पिछले दिनों रैम्प पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शोस्टॉपर बनी करीना कपूर

के लिए कैटरीना ने पहली पंक्ति में बैठकर तालियां बजाईं।

दोनों ने साथ में रैम्पवॉक भी की। करीना ने तो वक्तव्य तक दे

डाला कि ‘उन्हें जानने वाले लोगों को

पता है कि वे असुरक्षा की भावना से दूर हैं। वे अपना काम कर रही हैं

और कैटरीना के पास

भी काफी काम है। हम दोनों के बीच न कोई प्रतियोगिता है और न तकरार।’ कैटरीना ने भी शो के दौरान उन्हें दोस्ताना व्यवहार रखने वाली नायिका कहा।

इस दोहरे मापदंड के बाद फैंस को कैसे समझाया जाए कि अफवाहें सितारों के प्रोफेशन का मुख्य हिस्सा होती हैं। दोनों नायिकाओं की पीआर का काम एक ही एजेंसी देखती है। इस एजेंसी में ही सारी अफवाहों का जन्म हुआ है व अंत भी एजेंसी ही कर रही है। अब खबर है कि कैटरीना ने फिल्म में सलमान के साथ महज बीस सेकंड का कैमियो (छोटा रोल) किया है, जो अफवाहों की हवाओं में उड़कर आइटम सांग में तब्दील हो गया था।

करीना इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रही हैं। ‘रयूमर कल्चर’ की विरोधी करीना को इस तरह के चीप पब्लिसिटी गेम नहीं पसंद। वहीं कैटरीना भी सफाई भरे कुछ स्टेटमेंट्स दे रही हैं। हमेशा की तरह उन्हें हवा में तैरती खबरों से कोई सरोकार नहीं है। आप भी सोच रहे होंगे कि लंबे समय तक चुप्पी साधने वाली ये नायिकाएं अब इसे ‘चीप पब्लिसिटी स्टंट’ कह रही हैं। आखिर यह चीपनेस दिखाई किसने।

सलमान ने कहा, 'मैं कैट और बेबो दोनों का बॉडीगार्ड हूं'

सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर हो रही चर्चा आपके कान के पर्दे फाड़ सकती हैं।

बॉलीवुड में यह बात जोर-शोर से हो रही है कि सल्लू अपनी पिछली फिल्मों 'वांटेड'(2009) और 'दबंग'(2010) की तरह ही 'बॉडीगार्ड' से हैट्रिक बनाने की तैयारी में हैं। 31 अगस्त को ईद के मौके पर रिलायंस इंटरटेंमेंट की सलमान खान स्टार्रर फिल्म 'बॉडीगार्ड' रिलीज होने वाली है। फिल्म ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। वहीं सलमान इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
सलमान कहते हैं, "मीडिया और ट्रेड एनालिस्टों का कहना है कि ईद और सलमान एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं। मैं ऐसा नहीं मानता हूं। इस बार ईद और गणेश चतुर्थी का उत्सव दोनों ही एक समय पर हो रहे हैं। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं इन दोनों ही त्योहारों का मजा लेता हूं और इस बार मेरा मजा दुगुना हो जाएगा। अगर मैं कोई फिल्म फेस्टिवल सीजन में दर्शकों के लिए लेकर आता हूं तो भी यह काम नहीं करेगा जब तक इसके प्रोमो में दम नहीं होगा और वे फिल्म को देखने के लिए उत्सुक नहीं होंगे। इस सीजन में सभी केवल मनोरंजक फिल्म ही देखना चाहते हैं। इसलिए फिल्म में दम होना चाहिए वरना ईद, गणपति और दीवाली पर रिलीज करने पर भी भी दर्शक नहीं आएंगे। आपको दर्शकों में एक्साइटमेंट पैदा करना होगा।"
इसके साथ ही सलमान कहते हैं, "'बॉडीगार्ड' स्पेशल है। इसमें एक्शन के साथ ही कॉमेडी, म्यूजिक और एक बहुत खूबसूरत सी लव स्टोरी है। यह थोड़ी अलग तरह की लव स्टोरी है जो पहले कभी भी नहीं देखी होगी, मुझे यह बहुत पसंद आई है।"

और अंत में जब उनसे पूछा गया कि आप कैटरीना कैफ के बॉडीगार्ड हैं या करीना कपूर के तो उन्होंने शरारती मुस्कान के साथ कहा, "मैं दोनों का ही बॉडीगार्ड हूं।''

कैट ने इंप्रेस होकर किसी को बना लिया अपना गुरु


'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में रॉक स्टार की भूमिका निभाकर अपने प्रशंसकों के दिलों पर छा जाने के लिए तैयार अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर्दे के पीछे के जीवन में भी संगीत के स्वर साध रही हैं। कैटरीना ने गिटारवादन सीखने के लिए पाकिस्तानी अभिनेता-संगीतकार अली जफर को अपना गुरु बनाया है।

अली 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में कैटरीना के सह-अभिनेता हैं। यह प्रेम त्रिकोण पर आधारित फिल्म है। इमरान खान ने भी इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। शूटिंग के दौरान अली ने कैटरीना को गिटारवादन का पाठ पढ़ाया।

कैटरीना ने यहां फिल्म का संगीत जारी होने के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, "अली संग काम करना अद्भुत था। अच्छी बात यह है कि अली एक संगीतकार भी हैं और तब से मैं गिटार बजाना सीख रही हूं और इसमें मेरी रुचि है। मैं जिस किसी से भी सम्भव हो, गिटारवादन सीखने की कोशिश करती हूं।"

उन्होंने कहा, "फरहान ने भी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के दौरान मुझे थोड़ा-बहुत संगीत सिखाया था। अली ने भी इस फिल्म के दौरान मुझे बहुत कुछ सिखाया। वह एक अच्छे गुरु हैं और हम कोशिश कर रहे हैं कि मैं इतना सीख लूं कि फिल्म के प्रचार के लिए जल्दी ही उनके साथ लाइव प्रस्तुति दे सकूं।"

इस अवसर पर मौजूद इमरान ने कहा, "कैटरीना गिटारवादन में बहुत अच्छी हैं। जब मैंने उन्हें बजाते देखा तो मैं थोड़ा आश्चर्यचकित रह गया था।"

कैटरीना को हाल ही में उनके जन्मदिन के उपहार के रूप में फरहान ने एक गिटार भेंट किया था।

कैटरीना ने किया रणबीर की फिल्म से किनारा


फिलहाल ‘एक था टाइगर’ और शाहरुख खान के साथ आदित्य चोपड़ा की अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त कैटरीना ने समय की कमी के चलते करण जौहर की फिल्म करने से मना कर दिया है. कैटरीना का बाइकर अंदाज | कैटरीना की अदाएंकरण जौहर की अगली फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इस फिल्म में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’ जैसी हिट फिल्मों में कैटरीना के सहकलाकार रहे रणबीर मुख्य भूमिका में हैं.सबकी जुबां पर कैटरीना का नाम... । बॉलीवुड की जान .....................
सूत्रों के मुताबिक अपने करीबी मित्र करण जौहर की फिल्म के लिए समय निकालने की जगह कैटरीना ने अपने पुराने वादे निभाने को ज्यादा तरजीह दी है.

गुस्साई कैट ने दिखाई दबंगई, कर दी अनुष्का की शिकायत


बॉलीवुड में नंबर वन बनने की होड़ में शामिल अभिनेत्रियां कभी भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं|ये अभिनेत्रियां जब एक ही फिल्म में साथ काम करती हैं तो इनके बीच कैट फाइट होना लाजिमी है|हाल ही में इस लिस्ट में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ गया|

यह दोनों यशराज बैनर की आनेवाली फिल्म में एक साथ काम कर रही है|दोनों के बीच झगडे की वजह मेक अप मैन है|कैटरीना ने इस बात पर सेट सिर पर उठा लिया कि प्रोडक्शन हाउस ने मेक अप आर्टिस्ट को अनुष्का के साथ दो दिनों के लिए लंदन कैसे भेज दिया|कैट चाहती थीं कि यशराज बैनर की ही एक और फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के पेच अप शॉट के लिए उनका मेक आर्टिस्ट ही उनका मेक अप करे मगर ऐसा नहीं हो पाया|

यशराज बैनर से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक मेक अप आर्टिस्ट सुभाष कैट के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के टाइम से काम कर रहे हैं |वह इसके अलावा अनुष्का शर्मा के भी मेक अप आर्टिस्ट हैं |कैट ने उन्हें फुल टाइम केलिए रखा है|ऐसे में वह अनुष्का के साथ लंदन चले गए| उन्होंने कैट को यह बात 15 दिन पहले ही बता दी थी मगर कैट को इस बात से बेहद गुस्सा आ गया|

उन्होंने सुभाष के बिना आगे शूटिंग करने से मना कर दिया और उन्होंने यह जिद्द पकड़ ली कि जब तक सुभाष वापस नहीं आ जाते वह फिल्म कि शूटिंग नहीं करने वाली|इसके बाद कैट की मैनेजर संध्या ने सुभाष को लंदन से वापस आने को कहा मगर उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया क्योंकि उनका वीजा और टिकिट्स वगैरह पहले से ही बुक हो चुके थे|

इसके बाद कैट ने अनुष्का द्वारा उनके मेक अप आर्टिस्ट को साथ ले जाने की शिकायत यशराज के अधिकारीयों से कर दी और फिर आदित्य चोपड़ा को इस मामले में अनुष्का को फ़ोन लगाना पड़ा और उन्हें कहना पड़ा की आगे से वह मेक अप आर्टिस्ट को कभी अपने साथ न लेकर जाएं|

देखिए आखिर किसकी 'धुनकी' लग गई है कैटरीना को


कैटरीना कैफ आगामी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में रॉकस्टार की छवि में नजर आएंगी। अभी तक तो उन्हें बॉलीवुड की बार्बी डॉल कहा जाता है लेकिन अब वह अपनी छवि को बदलने के मूड में लग रही हैं। कम से कम हालिया और आगामी फिल्म तो इस बात की ओर इशारा कर ही रही है। कैटरीना कहती हैं, ‘मैं जीवन अपनी शर्तो पर जीती हूं और काम भी इसी तरह करती हूं। किरदार में आना वाला बदलाव मेरे लिए फिल्ममेकिंग का आनंद उठाने का एक और मौका है। मैं इसमें कोई बुराई नहीं समझती।’ कैट इस फिल्म के नए गाने धुनकी... के जरिए इन दिनों खूब धूम मचा रही हैं|गाने में कैट रॉकस्टार बन आगरा के किले पर कंसर्ट का आयोजन कर देती हैं और वहां हजारों युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो जाती है और इसी दौरान पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है| कैट ने इस फिल्म में शॉर्ट्स पहने हैं और बीड़ी भी पी है। लेकिन वह आगे किसी फिल्म में बीड़ी पीना नहीं चाहतीं। इस बात का ध्यान रखने को वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानती हैं। वैसे छवि में बदलाव को वह विकास का हिस्सा मानती हैं और इसका पूरा श्रेय डिजाइनर रॉकी एस और अक्की नरुला को देती हैं। खुद को दर्शकों द्वारा विज्ञापन में स्वीकारे जाने को वह अपने फायदे में ही देखती हैं। यानी यह बात अच्छी है कि लोग उन्हें अब पोर्सलीन की गुड़िया से आगे मानने लगे हैं।

सल्लू ने इतना कराया इंतजार कि झल्ला कर रह गईं कैट!



सलमान खान पर चढ़ता सफलता का नशा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ पर भी भारी पड़ता दिख रहा है|सलमान की लेट लतीफी की वजह से कैट को फिल्म 'बॉडीगार्ड' के सेट पर एक नहीं पूरे पांच घंटे इंतजार करना पड़ा|

कैट को सलमान के संग इस फिल्म के लिए मुंबई के महबूब स्टूडियो में आईटम सॉन्ग की शूटिंग की करनी थी|सूत्रों के अनुसार शूटिंग के पहले दिन ही सलमान पांच घंटे की देरी से शाम को स्टूडियो पर पहुंचे जिससे कैट काफी गुस्से से झल्ला गईं|

सुनने में तो यह भी आया है कि कैट ने कई बार सलमान को कॉल किया मगर उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया जिससे कैट को काफी गुस्सा आया|आग में घी का काम करते हुए सल्लू अपने दोस्तों के साथ कॉफ़ी का लुफ्त उठाते रहे और उसके बाद कैटरीना के पास सेट पर शूटिंग करने के लिए गए|

यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी और इस आईटम सॉन्ग को साल के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर गाना होने की बात कही जा रही है|

कैटरीना नहीं बनेंगी 'BJP' की पोस्टर गर्ल


कैटरीना कैफ ने उस समय सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था जब उन्होंने राहुल गांधी के संबंध में 'विवादास्पद' बयान दिया था।
कुछ दिनों पहले कैट ने कहा था कि राहुल गांधी उनकी तरह ही आधे भारतीय और आधे यूरोपीय हैं। खबरें आ रहीं थीं कि कैट की लोकप्रियता और उनके इस विवादास्पद बयान को भुनाने के लिए भाजपा तैयार दिख रही है।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी ने ऐसी किसी भी अफवाह को बकवास बताया है। वाणी का कहना था कि पार्टी क्यों ऐसी लाइन पर चलना चाहेगी। ऐसा करना पार्टी की मनोदशा को दर्शाता है। ये सब अफवाहें बकवास से ज्यादा कुछ नहीं हैं।

साथ ही जोड़ती हैं कि कैट एक अच्छी अभिनेत्री हैं और उन्हें पॉलिटिक्स में लाकर क्यों उनके अच्छे-भले करियर को चौपट किया जाए। उन्हें उनका काम करने देना चाहिए और हमारी पार्टी को अपना काम। पार्टी केवल प्रचार के लिए किसी का उपयोग करने में विश्वास नहीं करती।

प्रियंका, करीना, कैटरीना..या फिर कोई और है अभिनेत्री नंबर 1


जयपुर प्रियंका, करीना, कैटरीना..या फिर कोई और? असली अभिनेत्री नंबर 1 कौन? फैसला ज्यूरी नहीं, आप देंगे। बॉलीवुड की अभिनेत्री नंबर 1 आपकी पसंद से ही तय होगी। तो दीजिए देश के पहले पब्लिक च्वॉइस अवॉर्ड ‘भास्कर बॉलीवुड अवॉर्डस’ के लिए अपना नॉमिनेशन। और अगर आप भाग्यशाली रहे तो आपको मिलेगा अभिनेत्री नंबर 1 को अपने हाथों से अवॉर्ड देने का मौका। जिन पांच अभिनेत्रियों को मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट, उनके बीच ही होगा आखिरी मुकाबला।

आप अपनी पसंद की हीरोइन को नोमिनेट कर उन्हें जितवा भी सकते हैं। इसके लिए आप अपने नॉमिनेशन को फेसबुक या ई-मेल अकाउंट के जरिए शेयर करिए। इससे आपको अंक भी मिलेंगे। आप जितनी बार शेयर करेंगे उतनी बार आपके खाते में दस अंक जुड़ेंगे। नॉमिनेशन पर भी 5 अंक दिए जाएंगे।

अभिनेत्री नंबर 1 कैटेगरी में नॉमिनेशन की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण, काजोल, गुल पनाग, कल्कि, कंगना, सोनाक्षी, सोनम, विद्या बालन हैं। बीते कुछ महीनों में इन अभिनेत्रियों ने अलग-अलग फिल्मों में अपनी अदाकारी से अलग छाप छोड़ी है। पर अब आप तय करेंगे कि दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अदाकारा कौन हैं।

देखते हैं अंतिम 5 की दौड़ में शामिल हीरोइनों में क्या खास बात है

प्रियंका चोपड़ा

‘सात खून माफ’ में प्यार को पाने के लिए किसी भी सीमा तक चली जाने वाली प्रेमिका का किरदार जिस अंदाज में प्रियंका ने निभाया है, वह लाजवाब है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कुछ दृश्यों में रहस्यमय चुप्पी देखने लायक है।

करीना कपूर

करीना ने हालिया दौर में ‘वीआर फैमिली’ और ‘गोलमाल-3’ में जबरदस्त अदाकारी दिखाई है। दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार एकदम अलग है, पर इन्हें बखूबी परदे पर जी कर उन्होंने साबित किया कि वह अभिनय क्षमता में किसी से भी कमजोर नहीं हैं।

कैटरीना कैफ

परदे पर ‘शीला’ बन कर कैटरीना ने तो गजब ढा दिया, लेकिन ‘राजनीति’ के जरिए पहली बार बिना ग्लैमर वाले रोल में भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। उन्होंने नेता का किरदार तो बखूबी निभाया ही, बेहतर हिंदी बोल कर भी लोगों के दिलों पर छा गईं।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन

‘गुजारिश’ को अगर लाचार, पर जिंदादिल जादूगर इथान (ऋतिक) के लिए याद करेंगे तो उससे नि:स्वार्थ प्रेम करने वाली सोफिया (ऐश्वर्या) को भी भुलाया नहीं जा सकता।अनुष्का शर्मा

‘बैंड बाजा बारात’ की कहानी में कोई नयापन नहीं होने के बाद भी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी वजह यही रही अनुष्का शर्मा का उम्दा अभिनय।

बिपाशा बसु

हॉट और सेक्सी इमेज के बावजूद बिपाशा ने ‘आक्रोश’ में गीता बनने का जोखिम लिया। उनका दांव एकदम सही पड़ा और अपने अभिनय के दम पर उस रोल को यादगार बना दिया।

दीपिका पादुकोण

‘खेलें हम जी जान से’ की जान आशुतोष का निर्देशन और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ही है। कल्पना दास (दीपिका) ने साड़ी पहनने वाली गांव की महिला के किरदार को भी ग्लैमरस अंदाज में जिया।

गुल पनाग

उम्र के साथ आने वाले बदलावों को परदे पर उतारना वाकई मुश्किल है। पर ‘टर्निग 30’ की नैना (गुल पनाग) को देख कर ऐसा नहीं लगता। तमाम उतार-चढ़ाव झेलते हुए गुल ने बड़ी बखूबी से परदे पर जिया। काजोल

‘वी आर फैमिली’ के जरिए काफी समय बाद परदे पर वापसी करने वाली काजोल ने दिखा दिया कि वह घर-गृहस्थी में पड़ कर भी एक्टिंग भूली नहीं हैं। मां के किरदार में देख कर भी उनके चाहने वालों को यही लगा होगा कि काजोल अब फिर परदे से दूर नहीं जाएं।

कल्कि कोचलिन

‘शैतान’ नाम पर मत जाइए। बड़े शहरों की आम समस्या है मां-बाप की बेरुखी से बच्चों की बढ़ती परेशानी। इसे एमी उर्फ अमृता जयशंकर बन कर कल्कि कोचलिन ने बखूबी पेश किया।

कंगना रानौत

‘तनु वेड्स मनु’ में बिंदास लड़की और गंभीर लड़के के बीच की प्रेम कहानी लोगों ने खूब पसंद की। इस कहानी में कंगना ने अपने किरदार को दिलचस्प अंदाज में जिया और दर्शकों को दीवाना बनाया।

कानून की धज्जियां उड़ा, कैट-ऋतिक को लेकर हो गईं फुर्र


कानून सबसे ऊपर होता है मगर लगता है कैटरीना कैफ को यह बात नहीं मालूम|कैट ने मुंबई की फिल्मसिटी की सड़कों पर जमकर रॉयल एनफील्ड बाइक चलाई और कानून भी तोड़ा|

कैट ने अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा' को प्रमोट करने के लिए सड़क पर खुल्लम खुल्ला बाइक चलाई|

वैसे कैट अकेली नहीं थी उन्होंने अपने को स्टार ऋतिक रोशनको बाइक राइड का मजा दिलाया|कैटरीना बाइक चला रही थीं और ऋतिक उनके पीछे बैठे हुए थे|वैसे देखा जाए तो दोनों ने ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया|

कैट के पास बाइक चलने का वैध लाइसेंस नहीं है और न ही उन्होंने हेलमेट लगाई| वहीं बाइक में पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना जरुरी होता है मगर ऋतिक ने भी हेलमेट नहीं पहना था|

एक वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फ़िल्मी सितारे आम जनता और उनके फैंस के लिए उदाहरण पेश करते हैं|ऐसे में अगर वही कानून तोड़ेंगे तो फिर आम जनता क्या करेगी|

वहीं कैट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि उनके पास नेशनल और इंटरनेशनल दोनों ड्राइविंग लाइसेंस हैं इसलिए वह फिल्म में भी बाइक चला पाईं|

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने इस तरह से कानून तोड़ा हो|इससे पहले दिल्ली में अभिनेत्री गुल पनाग पर गाड़ी चलाते समय हेलमेट न पहनने की वजह से जुर्माना लगा था

खतरे में पड़ सकता है कैटरीना का करियर, राहुल से मिल कर मांगेंगी माफी


बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ इनदिनों एक बयान को लेकर मुश्किल में हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को आधा भारतीय और आधा इटैलियन कहने वाले कैटरीना कैफ का बयान उनके करियर पर भारी पड़ सकता है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि पार्टी के कुछ नेता कैटरीना की पूरी पृष्ठभूमि की पड़ताल कर रहे हैं। ये नेता कैटरीना के उस दावे की जांच करना चाहते हैं, जिसमें कैटरीना खुद को आधा ब्रिटिश और आधा एशियन बताती हैं। लेकिन उनके पास ऐसे दस्तावेज नहीं हैं, जो इसे साबित करते हों।

वहीं, सूत्र यह भी बता रहे हैं कैटरीना कैफ के कानूनी सलाहकारों ने कैटरीना को यह बताया है कि उनके बयान का नतीजा कितना गंभीर हो सकता है। कानूनी सलाहकारों ने कैफ को बताया है कि चूंकि उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। वह बिजनेस और वर्किंग वीजा पर भारत में काम कर रही हैं। लेकिन राहुल गांधी पर दिए गए बयान के बाद विपक्ष इस पर हो हल्ला कर सकता है। जिसके बाद उनका वीजा रद्द हो सकता है और उनके बॉलीवुड करियर खत्म हो सकता है।

परेशानी बढ़ती देख कैटरीना कैफ राहुल गांधी से निजी तौर पर मुलाकात कर माफी मांगने की योजना बना रही हैं। हालांकि, अपने बयान पर हो हल्ला मचने के बाद उन्होंने कहा था कि अगर उनके बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो वह माफी मांगती हैं। गौरतलब है कि अपनी पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कैटरीना ने कहा था कि वह आधी ब्रिटिश और आधी एशियाई हैं। उन्होंने कहा था कि उनका जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। कैटरीना के मुताबिक उन्हें अपनी इस पहचान पर गर्व है। इसी क्रम में उन्होंने राहुल गांधी को भी आधा भारतीय और आधा इटैलियन बता दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ।

आपकी राय

कैटरीना कैफ को क्या ऐसा बयान देना चाहिए? कैटरीना को अपनी पहचान का खुलासा नहीं करना चाहिए? क्या इस मामले को तूल दिया जा रहा है?

सिर्फ सलमान के लिए कैट दोबारा करेंगी भड़कीला आइटम नंबर


सलमान खान की आगामी फिल्म 'बॉडीगार्ड' में एक आइटम नंबर जुड़ गया है। फिल्म की शुरुआत कैटरीना कैफ के एक हॉट आइटम नंबर के साथ होगी।

सलमान खान अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं ताकि सिनेमाघरों में भीड़ खींच पाए। चर्चा है कि सलमान ने कैटरीना कैफ से एक आइटम सांग करने के लिए कहा है जो क्रेडिट के साथ दिखाई जाएगी। इस फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर हैं।

यह आइटम नंबर बॉण्ड सीरीज की फिल्मों की तरह फिल्माया जा रहा है और कैटरीना के लिए इस आइटम में सेक्सी और स्टाइलिश दिखना एक चुनौती है। वास्तव में सलमान ने कैटरीना को 'बॉडीगार्ड' में 'शीला की जवानी' जैसा ही आइटम नंबर करने के लिए कहा है।

आइटम नंबर का गीत हिमेश रेशमिया और कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे, सलमान ने इन दोनों को उनकी प्रसिद्धि और सफलता के कारण ही चुना है। हालांकि, कैटरीना कैफ का आइटम नंबर करना करीना कपूर को नागवार लग रहा है। फिल्म में एकल नायिका के रूप में बेबो काम कर रहीं हैं।

अब मामला जो भी हो, लेकिन प्रशंसकों की भीड़ सिनेमाघरों में कैटरीना के बॉण्ड सीरीज से प्रेरित आइटम नंबर देखना चाहेंगी।

कैटरीना का विवादित बयान, 'राहुल गांधी हैं आधे भारतीय


आमतौर पर फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ विवादों से काफी दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ भी ऐसा नहीं बोलती जिससे कोई विवाद पैदा हो|

मगर इस बार कैटरीना ने कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी पर विवादस्पद टिपण्णी कर नया विवाद उत्पन्न कर दिया है|कैटरीना ने राहुल गांधी के बारे में कहा है कि वह आधे भारतीय हैं|

कैटरीना ने हाल ही में यह बातें एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में कहीं और उन्होंने इसके माध्यम से उन लोगों को करारा जवाब दिया जो हमेशा उनके पासपोर्ट,सरनेम और उनकी जाति पर सवाल उठाते हैं|

कैट ने कहा कि मैं जो हूं उसमें बहुत खुश हूं और मुझे समझ नहीं आता लोगों को इससे समस्या क्या है| मैंने कभी यह बात नहीं छुपाई कि मेरी माँ ब्रिटिश मूल की हैं|क्या मुझे इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि मैं आधी एशियन हूं और आधी यूरोपियन?मैं ऐसा बिलकुल नहीं मानती|राहुल गांधी भी आधे भारतीय और आधे इटेलियन हैं|उसी तरह वह भी आधी भारतीय हैं तो इसमें बुरा क्या है|गौर करने वाली बात ये है कि कैटरीना की माँ ब्रिटेन की हैं जबकि उनके पिता भारतीय|कैट का जन्म हांग कांग में हुआ और उनकी परवरिश ब्रिटेन में अपनी माँ के पास हुई|

'ये झूठ है, मेरी जन्मदिन पर रणबीर से मुलाकात नहीं हुई'


फिल्म एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया मगर उन्होंने उन ख़बरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा है कि वह अपनी जन्मदिन की शाम रणबीर कपूर से मिली|

कैट ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि मैंने कई जगह पर यह खबर पढ़ी कि उस शाम रणबीर भी उसी मल्टीप्लेक्स में थे जहां मैं अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंची थी|मगर मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही मेरी उनसे मुलाकात हुई|यह खबरें पूरी तरह से गलत हैं|
कैटरीना ने अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं दी मगर शाहरुख़ खान ने इस मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया और कैट के जन्मदिन को यादगार बना दिया|