Recent Movies
Showing posts with label imran khan. Show all posts
Showing posts with label imran khan. Show all posts

चॉकलेट बॉय इमरान का देसी अवतार


imran khan
अभी तक इमरान खान ज्यादातर फिल्मों में लवर बॉय का ही किरदार निभाते आए हैं। जाने तू या जाने ना, आई हेट लव स्टोरीज और एक मैं और एक तू जैसी फिल्में कर उनकी इमेज एक चॉकलेट बॉय की बन गई है। उन्हें इस तरह के किरदार में पसंद भी काफी किया गया, लेकिन अब इमरान एक नए अवतार में दिखेंगे। इस समय इमरान दो फिल्मों में देसी किरदार निभा रहे हैं। पहली है विशाल भरद्वाज की मतरु की बिजली का मन डोला और दूसरी है मिलन लुथरिया की वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन। मतरु की बिजली का मन डोला में वो एक हरियाणवी का रोल कर रहे हैं और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में वो एक मुम्बइया टपोरी के किरदार में दिखेंगे। अभी तक वे एक शहरी लड़के का किरदार निभाते आए हैं, जो पढ़ा-लिखा होता है और जिसकी अच्छे माहौल में परवरिश हुई होती है। असल जिन्दगी में भी इमरान कुछ ऐसे ही पले-बढे हैं। इसलिए उनके लिए ऐसे किरदार से जुड़ना काफी आसान भी था। पहली दफा वे लवर बॉय की इमेज से हट कर कुछ करने जा रहे हैं। ये उनके लिए थोडा मुश्किल तो है, लेकिन वो अपने किरदार के लिए बहुत अत्सुक हैं और पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। ये अनुभव सिर्फ इमरान के लिए ही नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी बेहद नया होगा। पहली बार वो भी अपने पसंदीदा कलाकार को एक नए रंग-रूप में देखेंगे

देखिए कैसे 'ब्रदर की दुल्हन' कैट से इश्क का रिस्क ले बैठे इमरान


यशराज फिल्म्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक फिर से तैयार है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान खान के साथ अली जफर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म के फ्लोर पर आने के पहले से ही इसके बारे में काफी खबरें आने लगीं थीं। वैसे फिल्म का प्रमुख आकर्षण कैटरीना और इमरान की जोड़ी का पहली बार रूपहले पर्दे पर आना है। इसमें दर्शक इमरान को अपने भाई की होने वाली दुल्हन के साथ प्यार में पड़ते हुए देखेंगे। फिल्म की कहानी उत्तर भारतीय समाज पर आधारित है और लोगों को एक मनोरंजक रोमांटिक कॉमेडी देखने को मिलेगी। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' 9 सितम्बर को रिलीज होने की उम्मीद है। कैट के प्रशंसकों को एक बार फिर से उनका बबली लुक देखने को मिलने वाला है।देखिए नए गाने इश्क रिस्क ...का वीडियो जिसमें इमरान सब कुछ भूलकर अपने 'ब्रदर की दुल्हन' के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं|

एक और खान ने उतारी बॉलीवुड के 3 खानों की नकल


युवा अभिनेता इमरान खान ने बॉलीवुड के तीन खान सितारों आमिर, सलमान और शाहरुख को अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में अनूठे ढंग से श्रद्धांजलि दी है।

इमरान 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के शीर्षक गीत में इन तीनों खान सितारों के लोकप्रिय गीतों पर उनके नृत्य की नकल करते दिखेंगे। वह आमिर के 'पाठशाला', सलमान के 'मुन्नी' और शाहरुख के 'छैय्यां छैय्यां' गीत पर किए गए नृत्य की नकल करेंगे।

इस गीत की शूटिंग मुम्बई, दिल्ली और देहरादून में हुई है। यशराज बैनर की इस फिल्म में इमरान के साथ कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म में इमरान अपने भाई के लिए आदर्श दुल्हन की खोज में रहते हैं। वह एक हवाईअड्डे पर अपने मामा आमिर की नकल करते हैं। वह आमिर के 'रंग दे बसंती' के 'पाठशाला' गीत जैसा नृत्य करते हैं।

वह सड़क पर सलमान की सफलतम फिल्म 'दबंग' के गीत 'मुन्नी बदनाम' के नृत्य की नकल करते हैं। यही नहीं उन्होंने शाहरुख के 'दिल से' के 'छैय्यां छैय्यां' गीत की नकल के लिए एक रेलगाड़ी के ऊपर भी शूटिंग की है।

'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में पाकिस्तानी अभिनेता-संगीतकार अली जफर ने भी अभिनय किया है। फिल्म नौ सितम्बर को प्रदर्शित होगी।