![]() |
| imran khan |
अभी तक इमरान खान ज्यादातर फिल्मों में लवर बॉय का ही किरदार निभाते आए हैं। जाने तू या जाने ना, आई हेट लव स्टोरीज और एक मैं और एक तू जैसी फिल्में कर उनकी इमेज एक चॉकलेट बॉय की बन गई है। उन्हें इस तरह के किरदार में पसंद भी काफी किया गया, लेकिन अब इमरान एक नए अवतार में दिखेंगे।
इस समय इमरान दो फिल्मों में देसी किरदार निभा रहे हैं। पहली है विशाल भरद्वाज की मतरु की बिजली का मन डोला और दूसरी है मिलन लुथरिया की वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन। मतरु की बिजली का मन डोला में वो एक हरियाणवी का रोल कर रहे हैं और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में वो एक मुम्बइया टपोरी के किरदार में दिखेंगे।
अभी तक वे एक शहरी लड़के का किरदार निभाते आए हैं, जो पढ़ा-लिखा होता है और जिसकी अच्छे माहौल में परवरिश हुई होती है। असल जिन्दगी में भी इमरान कुछ ऐसे ही पले-बढे हैं। इसलिए उनके लिए ऐसे किरदार से जुड़ना काफी आसान भी था।
पहली दफा वे लवर बॉय की इमेज से हट कर कुछ करने जा रहे हैं। ये उनके लिए थोडा मुश्किल तो है, लेकिन वो अपने किरदार के लिए बहुत अत्सुक हैं और पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। ये अनुभव सिर्फ इमरान के लिए ही नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी बेहद नया होगा। पहली बार वो भी अपने पसंदीदा कलाकार को एक नए रंग-रूप में देखेंगे

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.