Home » » देखिए आखिर किसकी 'धुनकी' लग गई है कैटरीना को

देखिए आखिर किसकी 'धुनकी' लग गई है कैटरीना को


कैटरीना कैफ आगामी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में रॉकस्टार की छवि में नजर आएंगी। अभी तक तो उन्हें बॉलीवुड की बार्बी डॉल कहा जाता है लेकिन अब वह अपनी छवि को बदलने के मूड में लग रही हैं। कम से कम हालिया और आगामी फिल्म तो इस बात की ओर इशारा कर ही रही है। कैटरीना कहती हैं, ‘मैं जीवन अपनी शर्तो पर जीती हूं और काम भी इसी तरह करती हूं। किरदार में आना वाला बदलाव मेरे लिए फिल्ममेकिंग का आनंद उठाने का एक और मौका है। मैं इसमें कोई बुराई नहीं समझती।’ कैट इस फिल्म के नए गाने धुनकी... के जरिए इन दिनों खूब धूम मचा रही हैं|गाने में कैट रॉकस्टार बन आगरा के किले पर कंसर्ट का आयोजन कर देती हैं और वहां हजारों युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो जाती है और इसी दौरान पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है| कैट ने इस फिल्म में शॉर्ट्स पहने हैं और बीड़ी भी पी है। लेकिन वह आगे किसी फिल्म में बीड़ी पीना नहीं चाहतीं। इस बात का ध्यान रखने को वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानती हैं। वैसे छवि में बदलाव को वह विकास का हिस्सा मानती हैं और इसका पूरा श्रेय डिजाइनर रॉकी एस और अक्की नरुला को देती हैं। खुद को दर्शकों द्वारा विज्ञापन में स्वीकारे जाने को वह अपने फायदे में ही देखती हैं। यानी यह बात अच्छी है कि लोग उन्हें अब पोर्सलीन की गुड़िया से आगे मानने लगे हैं।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.