
लगता है मुन्नाभाई के अगले सीक्वल से संजय दत्त और अरशद वारसी की विदाई होने जा रही है। बॉलीवुड में यह चर्चा जोरों पर हैं कि आमिर खान अगले मुन्नाभाई बनने जा रहे हैं और सर्किट की जगह शरमन जोशी ले सकते हैं। गौरतलब है कि मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस से मशहूर हुए फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपनी पिछली सुपरडुपर हिट 'थ्री इडियट्स' में आमिर और शरमन के साथ काम किया है। सूत्रों के अनुसार, थ्री इडियस्ट की शूटिंग के दौरान ही राजकुमार हिरानी के दिमाग में आमिर और शरमन को मुन्नाभाई व सर्किट बनाने का आइडिया आया था और अब हिरानी ने आखिरकार अपने इस आइडिया को आजमाने का मन बना लिया है।
सूत्रों के अनुसार, हिरानी का मानना है कि नए मुन्नाभाई और सर्किट के आ जाने से फिल्म में ताजगी आएगी। वैसे भी कहा जा रहा है कि संजू अब पहले जैसे युवा नहीं रहे और उनकी बढ़ती उम्र का असर फिल्म पर पड़ सकता है।
सूत्रों ने अनुसार, हिरानी ने थ्री इडियट्स की शूटिंग के दौरान ही आमिर से मुन्नाभाई बनने की गुजारिश की थी, जिस पर आमिर ने वादा किया था कि यदि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई, तो वो फिल्म जरूर करेंगे।
हालांकि इन खबरों पर अभी आमिर और राजकुमार हिरानी की तरफ से कोई कॉमेंट नहीं आया है।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.