Home » » कंगना की हरकत से गुस्साई संजय की पत्नी, तोड़ी दोस्ती

कंगना की हरकत से गुस्साई संजय की पत्नी, तोड़ी दोस्ती


संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के प्रमुख धरम ओबेरॉय इन दिनों कथित तौर पर अपने दोस्तों को बता रहे हैं कि उन्होंने कंगना राणावत के बिजनेस मैनेजर का काम छोड़ दिया है। यह कदम संभवत: कंगना और दत्त दंपति के बीच उपजे विवाद से उठाया गया लग रहा है।

खबर है कि संजू की पत्नी मान्यता जो एक समय कंगना की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं,मान्यता ने अब कंगना को अपने परिवार से पूरी तरह अलग कर दिया है। इसी के चलते संजय दत्त के प्रोडक्शन प्रमुख धरम ओबेरॉय भी कंगना के बिजनेस मैनेजर का काम छोड़ना चाहते हैं। दिक्कत यह है कि कंगना का संजय के बारे में भला-बुरा कहना दत्त दंपति को रास नहीं आया है।
यही वजह है कि संजय दत्त जिस फिल्म में काम कर रहे हैं, उससे कंगना को बाहर होना पड़ा है। हालांकि इसका कारण डेट्स बताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इसी मतभेद के कारण कंगना संजय की बर्थडे पार्टी से गायब रहीं।

मान्यता के एक करीबी के अनुसार, उनके बच्चों के जन्म के बाद कंगना उन्हें देखने भी नहीं आईं। और तो और, कंगना ने उन्हें अपनी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के प्रिव्यूज में नहीं बुलाया। यह भी सुनने में आया है कि मान्यता ने कंगना को बाजार से कम कीमत पर एक फ्लैट किराए पर दिलवाया था, उसका भी इस विवाद से नाता है।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.