Home » » ब्रेक के बाद वापसी को तैयार हैं सेक्सी और बबली आयशा

ब्रेक के बाद वापसी को तैयार हैं सेक्सी और बबली आयशा

निर्देशक नागेश कुकनूर की फिल्म 'मोड़' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री आयशा टाकिया कहती हैं कि विवाह के बाद उनका कुछ अंतराल के लिए अवकाश लेने का निर्णय सुरक्षित भविष्य की ओर व्यवहारिक कदम था।

आयशा ने 2009 में रेस्तरां मालिक फरहान आजमी से विवाह किया था। इसके बाद वह फरहान के रेस्तरां व्यवसाय में रुचि लेने लगी थीं। सलमान खान के अभिनय वाली 'वांटेड' उनकी अंतिम फिल्म थी।

'मोड़' की पहली झलकियां जारी होने के अवसर पर आयशा ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं बॉक्सऑफिस पर सफल रही 'वांटेड' से पहले कई साल से काम कर रही थी और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैंने वास्तव में रेस्तरां व्यवसाय को समझने के लिए कुछ अंतराल का अवकाश लिया था।"

उन्होंने कहा, "मैंने अंतराल लिया क्योंकि मुझे किसी बाहर से आए व्यक्ति की तरह चीजों को समझने की आवश्यकता थी। एक अभिनेत्री होने की वजह से मुझे इसमें काफी मदद मिली।" अभिनय से प्रेम के चलते वह फिर फिल्मों की ओर लौटी हैं।

साल 2004 में 'टारजन: द वंडर कार' से अभिनय की शुरुआत करने वालीं आयशा कहती हैं, "मेरे लिए फिल्में एक शिल्प की तरह हैं और मैंने इनमें आनंद लिया। इसलिए यदि मैंने कोई फिल्म नहीं की तो इसकी वजह यह थी कि मुझे रुचिकर पटकथा नहीं मिली। मैं भाग्यशाली हूं कि नागेश मेरे पास 'मोड़' की कहानी लेकर आए।"

नागेश की ही 'डोर' में अभिनय करने के बाद आयशा मशहूर हुई थीं। वह कहती हैं कि नागेश ने उनकी अभिनय प्रतिभा को उभारा है।
आयशा कहती हैं, "'डोर' के बाद मैंने नहीं सोचा था कि मुझे दोबारा इस तरह की भूमिका मिल सकती है लेकिन जब मैं लम्बे समय बाद फिर फिल्मी पर्दे पर उतर रही हूं तो 'मोड़' सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।"

'मोड़' एक हिल स्टेशन की पृष्ठभूमि पर बनी दो अलग तरह के लोगों की प्रेम कहानी है इसमें आयशा के साथ एमटीवी वीजे रणविजय ने अभिनय किया है।

Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.