
कहा जाता है कि बॉलीवुड में न तो कोई स्थायी दोस्त है और न दुश्मन। कैटरीना कैफ को ही लीजिए। कैटरीना अपने कॅरियर का काफी श्रेय सलमान खान को देती हैं। इन दोनों की बतौर जोड़ी पहली फिल्म ‘युवराज’ ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।
इसके बाद कैटरीना ने सल्लू के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। अब खबर है कि हवा का रुख देखते हुए कैटरीना को यह समझ में आ गया है कि सलमान खान के साथ काम न करना ठीक नहीं होगा, आखिर वह इस वक्त बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। कैट की सोच का नतीजा यह निकला कि अब वह यशराज की फिल्म सलमान के साथ कर रही हैं।सुनने में तो यह भी आ रहा है कि इस जोड़ी को साथ लाने की कोशिश में कई फिल्मवाले हैं। इससे लगता तो यही है कि सलमान के कॅरियर के बेस्ट फेज में कैटरीना उनका साथ चाह रही हैं।
एक सूत्र के अनुसार, ‘इसमें कोई शक नहीं कि सलमान और शाहरुख इंडस्ट्री के मजबूत खान में से हैं और फिलहाल सलमान की मार्केट वेल्यू उनके समकालीन कलाकारों से ज्यादा है। वह छोटे और बड़े परदे पर हिट हैं। इसलिए कोई भी कलाकार इस वक्त उनके साथ काम करना चाहेगा। लगता है कि उनकी अच्छी दोस्त कैटरीना भी इस बात को समझ चुकी हैं।
हालांकि यह कह पाना मुश्किल है कि दूसरी बार में इनकी केमिस्ट्री परदे पर चमकेगी या नहीं। वैसे सोनाक्षी सिन्हा से लेकर जरीन खान तक के कॅरियर को सलमान से जो फायदा मिला है, वह देखा जा सकता है।’
इसके अलावा कैटरीना यह भी अच्छे से जानती हैं कि सलमान अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। फिल्हाल तो कैटरीना अच्छे दोस्त और सुपरस्टार सलमान खान के साथ बने रहना चाहती हैं।कहा जाता है कि बॉलीवुड में न तो कोई स्थायी दोस्त है और न दुश्मन। कैटरीना कैफ को ही लीजिए। कैटरीना अपने कॅरियर का काफी श्रेय सलमान खान को देती हैं। इन दोनों की बतौर जोड़ी पहली फिल्म ‘युवराज’ ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।
इसके बाद कैटरीना ने सल्लू के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। अब खबर है कि हवा का रुख देखते हुए कैटरीना को यह समझ में आ गया है कि सलमान खान के साथ काम न करना ठीक नहीं होगा, आखिर वह इस वक्त बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। कैट की सोच का नतीजा यह निकला कि अब वह यशराज की फिल्म सलमान के साथ कर रही हैं।
सुनने में तो यह भी आ रहा है कि इस जोड़ी को साथ लाने की कोशिश में कई फिल्मवाले हैं। इससे लगता तो यही है कि सलमान के कॅरियर के बेस्ट फेज में कैटरीना उनका साथ चाह रही हैं।
एक सूत्र के अनुसार, ‘इसमें कोई शक नहीं कि सलमान और शाहरुख इंडस्ट्री के मजबूत खान में से हैं और फिलहाल सलमान की मार्केट वेल्यू उनके समकालीन कलाकारों से ज्यादा है। वह छोटे और बड़े परदे पर हिट हैं। इसलिए कोई भी कलाकार इस वक्त उनके साथ काम करना चाहेगा। लगता है कि उनकी अच्छी दोस्त कैटरीना भी इस बात को समझ चुकी हैं।हालांकि यह कह पाना मुश्किल है कि दूसरी बार में इनकी केमिस्ट्री परदे पर चमकेगी या नहीं। वैसे सोनाक्षी सिन्हा से लेकर जरीन खान तक के कॅरियर को सलमान से जो फायदा मिला है, वह देखा जा सकता है।’
इसके अलावा कैटरीना यह भी अच्छे से जानती हैं कि सलमान अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। फिल्हाल तो कैटरीना अच्छे दोस्त और सुपरस्टार सलमान खान के साथ बने रहना चाहती हैं।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.