Recent Movies
Showing posts with label katrina kaif. Show all posts
Showing posts with label katrina kaif. Show all posts

सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख के साथ नजर आएँगी कैटरीना - Katrina Kaif comes with Shahrukh khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर एक बार  फिर से शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती है। बॉलीवुड निर्देशक आनंद एल राय, शाहरुख को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें शाहरुख मुख्य भूमिका में होंगे । हालाकि सलमान खान ने पहले यही रोल  ठुकरा दिया था। चर्चा है कि कैटरीना कैफ से फिल्म में शाहरुख की हीरोइन का रोल करने के लिए संपर्क किया गया था।

कैटरीना ने फिल्म को अपनी मंजूरी दे दी है। कैटरीना इससे पूर्व शाहरुख के साथ फिल्म जब तक है जान में काम कर चुकी है। चर्चा है कि फिल्म में एक और अभिनेत्री भी होगी ।

बताया जाता है कि इन दोनों हीरोइन का रोल बराबरी का होगा। ये वैसी फिल्म नहीं होगी जिसमें एक एक्ट्रेस का रोल बड़ा है और दूसरी का छोटा। इसीलिए आनंद चाहते हैं कि शाहरुख के साथ बॉलीवुड की दो स्थापित अभिनेत्रियों को लिया जाए।

Keywords : katrina kaif ,shah rukh khan , Bollywood, Bollywood News, Bollywood Actor , King Khan 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कटरीना व्यस्त ने छोड़ दी सलमान खान की फिल्म - Katrina kaif and salman Khan



बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने तारीखों की व्यस्तता के कारण सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म छोड़ दी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैक्लीन फर्नांडीज ने तरुण मनसुखानी की फिल्म में काम करने के लिए अनुबंध किया है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और सलमान खान फिल्म्स बना रही हैं। हालांकि इस चरित्र के लिए पहले कटरीना कैफ को प्रस्ताव दिया गया था। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सलमान खान और धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए कटरीना को किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया गया था, क्योंकि वह इस चरित्र के लिए उपयुक्त थीं। लेकिन अन्य फिल्मों में तारीखों की व्यस्तता के चलते उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। आखिरी बार  कटरीना और  सलमान खान एक साथ फिल्म 'एक था टाइगर' में नजर आये थे ।

Keywords : Date issues, katrina kaif, Salman khan's film, Bollywood, Bollywood News, Bollywood Actress, Salman Khan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सलमान खान के गुडविल एंबेसडर विवाद पर कटरीना कैफ का विचार - Salman khans Goodwill Ambassador controversy


बॉलीवुड अभिनेता  सलमान खान के रियो ओलपिंक 2016 में भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर चुने जाने के विवाद पर कटरीना कैफ ने भी अपने विचार रखे हैं.

हाल ही में 'बार बार देखो' की रैप अप पार्टी के मौके पर जब कटरीना ने सलमान के रियो ओलंपिक एंबेसडर विवाद के बारे में पूछा गया तो कटरीना ने जवाब में कहा, 'सलमान की कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी है तो इसमें नई चीज क्या है?. ' कटरीना का इस बारे में कहना था कि सलमान के लिए विवादों में रहना कोई नई बात नहीं.

सलमान रियो ओलंपिक के एंबेसडर बनने के बाद इस नए विवाद में भंस गए हैं. दरअसल कई प्लेयर्स ने सलमान को रियो ओलपिंक 2016 में भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर चुने जाने का विरोध किया है. लंदन ओलंपिक 2012 में कांसे पदक जीतने वाले भारतीय रेस्लर योगेशवर दत्त ने ट्वीट कर सलमान को एंबेसडर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं.

यही नहीं योगेशवर ने सलमान के बारे में यह भी ट्वीट किया, 'कहीं भी जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करें यह देश में अधिकार है लेकिन ओलंपिक मूवी प्रमेाशन की जगह नहीं.' योगेश्वर के अलावा जाने माने प्लेयर मिल्खा सिंह भी सलमान को एंबेसडर बनाए जाने की बात से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी स्पोर्ट्सपर्सन को चुना जाना चाहिए था. सलमान का कोई भी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड नहीं है.

हालांकि सलमान के इंडस्ट्री फ्रैंड्स और उनके पिता ने सलमान के लिए स्टैंड लिया है. सलीम खान ने ट्वीट किया है, सलमान चाहे किसी प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं रहे लेकिन वह ए लेवल स्विमर, साइकलिस्ट और वेट लिफ्टर हैं.'

Keywords :  Katrina Kaif and Salman Khan, Katrina kaif ,Goodwill ambassador controversy, Salman khan, Bollywood, Rio Olympics

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

आईपीएल उद्घाटन समारोह में कैटरीना ने मचाई खलबली - Katrina’s Abs At IPL’s Opening Ceremony

कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेक-अप के परेशानियों से  अच्छी तरह से बहार आ चुकी है । ये बात कल आई पि एल के उद्घाटन समारोह में देखने को मिला। कल के आईपीएल उद्घाटन समारोह में कैटरीना का प्रदर्शन कबीले तारीफ रहा है।

कैटरीना ने कल  उद्घाटन समारोह में बेली डांस किया जिसे देख क्र भीड़ में खलबली मच गई । लोग चीरिंग करते नहीं थक रहे थे भीड़ की  खलबली लगातार बढ़ती जा रही थी । और तो और  क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो की नजरे कैटरीना के डांस पर ही जमी रही । उन्होंने डांस देखने में शायद ही पलके झपकाई हो।

Keywords : Bollywood, Katrina Kaif , Ranbir Kapoor, opening ceremony , IPL , Belly dance, cricketer Dwayne Bravo , Ranvir Singh 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

एनडीटीवी वीमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड इवेंट में नजर आई ऐश्वर्या , कैट और सोनम - Aishwarya, Kat And Sonam At The NDTV Women Of Worth Awards!

हाल ही में मुंबई में एनडीटीवि  वीमेन ऑफ़ वर्थ अवार्ड्स इवेंट के प्रभावशाली महिलाओ में बॉलीवुड की ऐश्वर्या , कैटरीना और सोनम कपूर भी थे । ऐश्वर्या ने  तरुण तहिलियानी की साड़ी पहनी थी , वहीं कैटरीना ​​ने मीकाएल डी गाउन में  थी और सोनम एक स्टालिश ड्रेस में थी।

ये  तीनो महिलाएं समाज में आज के लैंगिक मुद्दों के बारे में बात करके लोगो का इंस्प्रेशन बन गई है । ये लोगो को लिंग अनुपात को घटने के लिए  लोगो को जागरूक कर रही है ।

ऐश्वर्या आल कल फिल्म सरबजीत की सूटिंग में ब्यस्त है तो करीना ने अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है और सोनम कपूर का हलही में सुपरहिट नीरजा रिलीज़ हुई है ।


Keywords :  Bollywood, Bolywood News, Aishwarya Rai, Katrina Kaif, Sonam Kapoor, NDTV Women of Worth Awards

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्यों कैटरीना कैफ ने सुल्तान को रिजेक्ट किया ? - Why Katrina Kaif Had Rejected Sultan?

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की फिल्म सुल्तान जो ईद पर रिलीज़ होगी इस फिल्म में कैटरीना  ने काम करने से मना कर दिया था ।रिपोर्ट के अनुसार, के अनुसार फितूर गर्ल रणबीर को परेसान नही करना चाहती थी शायद रणवीर कपूर को पसंद नही होगा ।

फिल्म सुल्तान में लीडिंग लैडिंग लेडी के लिए पहले दीपिका  को लिया गया था , परिणीति चोपड़ा भी सुल्तान की लेडी रेस में थी परिणीति  के बाद कैटरिना को ये रोल ऑफर किया गया जो उन्होंने रणवीर के कारण रिजेक्ट कर दिया । लास्ट में अनुष्का शर्मा ने  इस रोल को हासिल किया।
फिल्म सुल्तान हरियाणा के रेसलर की स्टोरी पर आधारित है । इसके लिए सलमान और अनुष्का दोनों ने कुस्ती की प्रोपर ट्रेनिंग भी ली ।

Keywords :Katrina Kaif , Rejected Sultan, Ranbir Kapoor, Salman Khan, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म जग्गा जासूस की सूटिंग खत्म - Shooting of Jagga Jaasoos just finished

बॉलीवुड के ब्रेकअप सीजन में एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की 6 साल पूरा रिलेशन भी ब्रेक हो गया । खास बात ये है की ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद ही दोनों ने अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस में साथ काम किया । ex के साथ काम करना बहुत ही मुस्किल होता है जब ब्रेकअप हालही में हुआ हो । इनके कुछ दोस्तों ने रणबीर और कैटरीना से मिल कर सूटिंग सुचारू से चलने दिया ।

फिल्म जग्गा जासूस के निर्देशक अयान मुखर्जी और डिजाइनर कुणाल रावल जो रणबीर और कैट दोनों के करीबी दोस्त है इनके अलग अलग सीन की सूटिंग इनके अनुसार ही मैनेज किया . रणबीर और कैटरीना तभी सेट पर साथ में होते थे जब इन दोनों को साथ में सूट करना होता था । इससे फिल्म को भी डिले नही करना पड़ा और सूटिंग भी बिना किसी परेसानी के हो गई । फिल्म जग्गा जासूस की सूटिंग खत्म हो गया है अब देखते है की प्रमोशन में में क्या होता है ।

Keywords : Ranbir Kapoor ,Katrina Kaif, Anurag Basu,  Jagga Jaasoos, Ayan Mukerji, Upcoming Movie, Bollywood


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कैटरीना कैफ फोटोग्राफर्स पर जमकर भड़कीं - Katrina Kaif Threatens To Photographers

कैटरीना कैफ अपनी मैनेजर रेशमा शेट्टी के साथ बांद्रा में नया घर तलाश रही थीं। तभी उन्होंने कुछ फोटोग्राफर्स को अपने आसपास देखा। इसके बनाद कैटरीना का पारा चढ़ गया और उन्होंने उन्हें कड़ी चेतावनी दी।  कैटरीना ने कहा- " तुम लोग मेरा पीछा क्यों कर रहे हो। इसके बाद ऐसा किया तो मैं आपकी पुलिस में कंप्लेंट करूंगी।"  बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर्स को धमकाने के बाद कैट अपनी कर में बैठकर रवाना हो गईं।

 ब्रेकअप से पहले कैटरीना रणबीर के साथ कार्टर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थीं। इसके बाद वे अपने पुराने ठिकाने (गुलदेव नगर स्थित एक अपार्टमेंट) पर लौटीं। बताया जा रहा है यहां उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वे नया घर तलाश रही हैं।


Keywords : Katrina Kaif, Threatens ,Photographers, Bollywood, Bollywood News,  कैटरीना कैफ, फोटोग्राफर्स 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रणबीर कपूर का विज्ञापन करेंगे के लिए शर्त - Ranbir Kapoor will follow condtions for advertise

बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर विज्ञापन करेंगे के लिए कुछ कंडीशन रखा है और उसको सख्ती से फॉलो भी कर रहे है । अभिनेता रणबीर कपूर का कंडीशन पता नही विज्ञापन  कंपनी को पसंद आएगा की नही लेकिन कंडीशन है ।  रणबीर कपूर ये है की वह किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं करेंगे। उनके विज्ञापन में मॉडल तो होंगी लेकिन बॉलीवुड से नहीं होगी। रणबीर कपूर ने पहले भी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ कोई विज्ञापन नहीं किया है सिवाय श्रुति हसन । रणवीर का मन्ना है की श्रुति  दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री हैं।

रणबीर के पास पिछले 5 सालों में 10 से भी ज़्यादा विज्ञापनों के निमंत्रण आए हैं जिसमें उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कमर्शियल करने के ऑफर आए और ज़्यादा मोटी रकम की लालच भी दिया गया लेकिन रणबीर ने मना कर दिया। इसके पीछे की वजह क्या है शायद रणबीर को ही मालूम हो सकती है लेकिन बताया जाता है कि उनके विज्ञापन नहीं करने की वजह यह है कि दर्शकों का ध्यान उस कंपनी या प्रोडक्ट से हटकर बॉलीवुड जोड़े पर अटक जाता है जिससे कंपनी को फायदा नहीं, नुकसान होता है।

Keywords : रणबीर कपूर,दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, Ranbir Kapoor, Deepika Padukone, Katrina Kaif, condtions ,advertise 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'संगीता बिजलानी इन द मेकिंग' मुंबई की पेज-3 में कैटरीना का नया नाम - ' Sangeeta Bijlani the Making ', new name of Katrina in Mumbai's Page 3



रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना की लाइफ में कई बदलाव नजर आ रहे हैं| जहां वे ब्रेकअप के बाद से डिप्रेशन में हैं| वहीं, मुंबई की पेज-3 और गॉसिप पार्टीज में उनका नया नामकरण हुआ है। उन्हें 'संगीता बिजलानी इन द मेकिंग' यानी भविष्य की संगीता बिजलानी कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये बात किसी ने कैटरीना को बता दी। जिस पर वे काफी गुस्सा हुईं। 
दरअसल, जब वे सलमान की गर्लफ्रेंड थी तब हिट थीं। इतनी हिट कि सलमान कई मौकों पर उन्हें बॉलीवुड की चौथी खान कहते थे। यानी आमिर, शाहरुख़, सलमान और कैटरीना। अब इसी घोषणा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'संगीता बिजलानी इन द मेकिंग' कहा जा रहा क्योंकि सलमान से ब्रेकअप के बाद संगीता ने भी उन्हें काफी बुरा भला कहा था। अब क्रिकेटर अजहर से अलगाव के बाद वे फिर सलमान और उनके परिवार के पास हैं।

ठीक एक साल पहले कैटरीना ने हमसे बातचीत में कहा था, "मेरा शेड्यूल इतना व्यस्त है कि बहुत कम सो पाती हूं।' उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला कई दफा रात 2-3 बजे ट्रेनिंग देने पहुंचती थीं। कैट ने कहा था कि वे नींद छोड़ सकती हैं, लेकिन फिटनेस रूटीन नहीं। लेकिन की प्रेजेंट में वे 13-13 घंटे नींद ले रही हैं। हमसे बातचीत में उन्होंने माना भी। हालांकि, कैटरीना खुद को स्लीपोहॉलिक कह रही हैं, लेकिन सूत्र डिप्रेशन बता रहे हैं।

कैटरीना के करीबियों का कहना है, 'आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। कुछ लोग 10 घंटे भी सो जाते हैं। लेकिन कैटरीना की 13-13 घंटे की नींद आश्चर्यजनक है।' इस सिलसिले में हमने कुछ नामी मनोवैज्ञानिकों से बात की। उन्होंने इसे 'पोस्ट ब्रेकअप इफेक्ट’ कहा। इसमें व्यक्ति अपने ही विचारों से दूर भागना चाहता है तो जरूरत से ज्यादा सोता है। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने वर्कलोड के चलते अवसाद यानी डिप्रेशन होने की बात स्वीकारी थी। दीपिका ने संस्था बना कर इस दिशा में सकारात्मक कदम भी उठाए।


Keywords : Gossip, Katrina Kaif , Depression, Breakup , Ranbir Kapoor, Bollywood, Bollywood news

कैटरीना कैफ के फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू - Katrina Kaif Starts Shooting Of Jagga Jasoos

कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अनुराग बासु की फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, वे यह शूटिंग सुबह के वक्त ही कर रही हैं। ताकि मीडिया और पब्लिक से बच सकें। एक लीडिंग एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने फैन्स के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए बाउंसर्स भी रखे हैं। 

'फितूर' के प्रमोशन के चलते कैटरीना ने शूटिंग से ब्रेक लिया था। सूत्रों के अनुसार, कैटरीना रणबीर के साथ फिल्म की शूटिंग जरूर कर रही हैं, लेकिन उनके बीच मनमुटाव साफ नजर आ रहा है। दोनों इस दौरान एक-दूसरे से ठीक से बात भी नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जैसे ही शूटिंग पूरी होती है, वे अपने अपने-अपने फैन्स से मिलने चले जाते हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल जून में रिलीज होनी है।

Keywords :Bollywood, Bollywood news, Bollywood Gossip , Katrina Kaif, Starts Shooting , Jagga Jasoos , Ranbir Kapoor

फिल्म रिव्यु: फितूर, Film Review : Fitoor


फिल्म का नाम: फितूर
डायरेक्टर: अभिषेक कपूर
स्टार कास्ट: आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ, तब्बू , लारा दत्ता भूपति ,अदिति राव हैदरी, राहुल भट, तुनिशा शर्मा
अवधि: 2 घंटा 11 मिनट
सर्टिफिकेट:
कैटरीना-आदित्य की 'फितूर' को डायरेक्ट किया है, अभिषेक कपूर ने, जो इसके पहले 'रॉक ऑन' और 'काय पोचे' जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म चार्ल्स डेकन के नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है। इसमें लीड रोल में हैं, तब्बू, आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ़, लारा दत्ता, अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट। मेहमान भूमिका में हैं, अजय देवगन।

फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो कश्मीर की वादियों में बेगम हजरत का महल है जहां वह अपनी फिरदौस के साथ शान-ओ-शौकत के साथ रहती हैं। दूसरी ओर है नूर जो अपनी बहन और जीजा के साथ रहता है और जीजा के काम में उनकी मदद करता है। इसके साथ ही नूर एक कमाल का आर्टिस्ट भी है, जो फ़िरदौस को बचपन से चाहता है। बचपन का प्यार वक्त के साथ जवां होता है पर मुश्किलों के साथ। अब ये मुश्किलें कौन-कौन सी हैं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

बात फिल्म की खूबियों और खामियों की करें तो सबसे पहले लगता है लेखक सुप्रतिक सेन और निर्देशक अभिषेक कपूर नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' को 2 घंटे 10 मिनट की फिल्म में पूरी तरह से ढाल नहीं पाए, जिसकी वजह से फिल्म पहले भाग में ढीली पड़ती है।

कश्मीर की मुश्किलों के जरिये कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है पर ये मुश्किलें न भी दिखती तो हर्ज़ नहीं था क्योंकि फिल्म ख़त्म होते ही शायद आपको लगे कि जिस राह पर चलना नहीं था वहां कदम रखने की ज़रूरत क्यों पड़ी?

बिना गहराई को छुए किसी पहलू को दिखाने से दर्शक भटक सकते हैं। फ़िल्म एक लव स्टोरी है पर स्क्रिप्ट में इश्क़ का जुनून कम दिखाई पड़ता है। गाने अच्छे हैं पर पश्मीना गाना मुझे किसी विज्ञापन की तरह लगा।
निर्देशक अभिषेक कपूर की 'फितूर' की सबसे कमज़ोर कड़ी है इसकी उल्टी-पुल्टी स्क्रिप्ट। वादियां बेइंतहा खूबसूरत हैं पर कहानी फीकी-सी दिखाई पड़ती है। किरदारों को पूरी तरह से कैश कर पाने में कहानी नाकाम सी दिखाई पड़ती है। किरदारों के रिश्तों को लेकर असमंजस बना रहता है कुछ कड़ियां उलझी दिखती हैं।

बात खूबियों की करें तो सबसे बड़ी खूबी है अनय गोस्वामी की सिनेमेटोग्राफ़ी, जिसकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है। हर फ्रेम कमाल का है, इमोशंस बेहतरीन तरीक़े से कैमरे में क़ैद किए गए हैं। फ़िल्म की रफ़्तार आपको धीमी लग सकती है पर मुझे इसमें ठहराव दिखता है।

फिल्म के विषय के मुताबिक, इसका पेस है। तब्बू ने एक बार फिर कमाल का अभिनय किया है। वहीं राहुल भट्ट का किरदार अपनी छाप छोड़ता है। पर्दे पर कैटरीना के बचपन का किरदार निभा रहीं तुनिशा शर्मा का आत्मविश्वास देखते बनता है। आदित्य रॉय कपूर के डायलॉग बोलने का अंदाज़ कई जगह कमाल का लगा। अगर कैटरीना के लहजे को नज़रअंदाज़ करें तो वह अपने किरदार में ठीक हैं। बैकग्राउंड स्कोर फ़िल्म की नज़ाकत को संभालता है। फ़िल्म में कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन भी मुझे अच्छा लगा जो फ़िल्म की शान क़ायम रखता है फिर चाहे वो बेग़म हजरत का लुक हो या फिर नूर और उसके परिवार का। 

Keywords : फितूर, कैटरीना कैफ, तब्बू, लारा दत्ता, आदित्य राय कपूर, फिल्म समीक्षा, Fitoor, Katrina Kaif, Abhishek Kapoor, Aditya Roy Kapur

मैं किसी देश की राष्ट्रपति बन दुनिया पर राज करना चाहती हूँ : कैटरीना - I want to be president and rule the world - Katrina Kaif


तमाम आलोचनाओं के बावजूद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ती रही हैं और उनका कहना है कि वह जो लक्ष्य बनाती हैं, उसे हासिल करके ही रहती हैं।

कैटरीना की फिल्म 'फितूर' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक चार्ल्स डिकन्स के उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। फिल्म में कैटरीना फिरदौस नाम का एक जटिल किरदार निभा रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि फिल्म से इतर उनके दिमाग में क्या 'फितूर' सवार है, कैटरीना ने कहा, 'मैं किसी देश की राष्ट्रपति बनना चाहती हूं। मेरे दिमाग में इस समय यही 'फितूर' चल रहा है कि मैं दुनिया पर राज करूं।'


कैटरीना फिल्म के प्रचार के लिए टीवी कार्यक्रम 'यार मेरा सुपरस्टार' में आयी थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगर मैं किसी चीज पर अपना ध्यान लगा देती हूं तो उसे हासिल करने की पूरी जद्दोजहद करती हूं।'

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' में कैटरीना के साथ आदित्य रॉय कपूर और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Keywords : कैटरीना कैफ, फिल्म, राष्ट्रपति, फितूर, ग्रेट एक्सपेक्टेशंस, आदित्य रॉय कपूर, तब्बू, president, Katrina Kaif, Fitoor, Aditya Roy Kapur, Tabu

जवान तब्बू के किरदार में कितनी सफल होंगी अदिती राव - Aditi rao hydari to play a pivotal role in fitoor

अदिती राव हैदरी जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं. लेकिन इस बार उनका किरदार कुछ हटकर है. वे कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'फितूर' में नजर आएंगी.

वे 'फितूर' में बेगम हजरत का जवानी का किरदार निभाएंगी. फिल्म में बेगम हजरत का किरदार फिल्म में तब्बू निभा रही हैं.

फिल्म के निर्माताओं को इसके लिए एक जवान चेहरा चाहिए था जो खूबसूरत तो हो ही साथ ही एक्टिंग के मामले में भी मंजा हुआ हो. इस तरह डायरेक्टर को अदिती फिल्म के लिए एकदम सही पसंद लगीं. लेकिन यह बात 12 फरवरी को ही पता चल पाएगी कि वे जवान तब्बू के किरदार को निभाने में कितनी सफल हुई हैं.

Keywords : Aditi rao hydari , pivotal role , Fitoor, Katrina Kaif, Aditya Roy Kapoor, Bollywood, फितूर, कटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, बॉलीवुड

आदित्य ने कटरीना को Rose day पर एक ट्रक तोहफे में दिया.- Aditya roy kapur gifted a Truck to katrina kaif on international rose day

अभिनेता आदित्य राय कपूर ने रविवार को इंटरनेशनल रोज डे के अवसर अपनी 'फितूर' की सह-कलाकार कटरीना कैफ को गुलाब के फूलों से भरा एक ट्रक तोहफे में दिया.

बयान के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय रोज डे वेलेंटाइन डे के ठीक एक सप्ताह पहले देश भर में मनाया जाता है. वहीं आदित्य ने कटरीना को स्पेशल महसूस कराने के लिए उन्होंने यह जश्न मनाया. 

आदित्य को कुछ दिन पहले ये विचार आया और उन्होंने जयपुर शहर के जय महल में इसकी व्यवस्था की, जहां दोनों आगामी फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे. अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'फितूर' शुक्रवार को रिलीज होगी, इस फिल्म में तब्बू भी हैं.

Keywords : आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ, बॉलीवुड, फितूर, Aditya roy kapoor, katrina kaif, bollywood, fitoor promotion, upcoming film, jaipur, rose day, international rose day

ऑटो एक्सपो में रणबीर के जाने के बाद पहुंची कटरीना


ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर और कटरीना पहली बार ए‍क ही इवेंट में नजर आए, लेकिन साथ नहीं. इस वाक्ये पर इस कपल का हिट गाना 'मिलके भी हम ना मिले तुमसे ना जाने क्यों....मीलों के है फासले तुमसे ना जाने क्यों....' बिलकुल फिट बैठता है. ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंचे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया. या फिर यूं कहें कि इस आयोजन के तरीके ने ही उनमें दूरी बनाए रखने में मदद की.
ऑटो एक्सपो में कटरीना 'जैगुआर XE' के लॉन्च के लिए आई थीं. वहीं रणबीर कपूर 'हीरो मोटर्स' की नई बाइक को लॉन्च करते दिखे. लेकिन ऑटो एक्सपो के वेन्यू के चलते कटरीना और रणबीर का सामना होना मुमकिन नहीं था इसलिए दोनों में दूरी बनी रही.

इन दोनों स्टार्स के इस हालिया इवेंट के बारे में छपी कुछ खबरों के सूत्रों के मुताबिक, रणबीर ने ऑटो एक्सपो में कटरीना के आने से पहले शिरकत की और कटरीना भी रणबीर का सामना न करने की मंशा के चलते इस इवेंट में रणबीर के जाने के बाद पहुंची. रणबीर इस इवेंट में करीब एक घंटे तक मौजूद रहे लेकिन कटरीना से उनका सामना नहीं हुआ. अब इसे महज ए‍क इत्तेफाक कहा जाए या एक दूसरे को नजरअंदाज करने का अंदाज, इस बारे तो कैफ और कपूर ही बेहतर बता सकते हैं.

Keywords : Katrina kaif , Ranbir Kapoor, Katrina and Ranbir, auto expo, Bollywood

शादी से पहले कोई भी व्यक्ति सिंगल ही रहता है : कैटरीना



अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रेक-अप होने की अटकलों के बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा है कि वह अपने निजी जीवन को लेकर खबरों को पढ़कर निराश हैं और उनका मानना है कि जब तक किसी व्यक्ति की शादी नहीं हो जाती तब तक वह सिंगल ही रहता है। रणबीर और कैटरीना ने अपने संबंध के बारे में कभी किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले वे दोनों कार्यक्रमों और फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा एक दूसरे के परिवार के समारोहों में साथ-साथ देखे गये थे।


 कैटरीना ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘निजी जीवन को लेकर खबरों को पढ़ना निराशाजनक है। आप एक ब्रेकिंग न्यूज पढ़ना चाहते हैं जैसे कि... हम सब इस बात से सहमत हो गये हैं कि कैटरीना कैफ दुनिया की शीर्ष पांच अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं चाहूंगी कि यह एक खबर हो।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अन्य महिलाओं की तरह हूं। जब आप काम करते हैं तब आप चाहते हैं कि आपके करियर, आपके काम को लेकर बात की जाए। प्रत्येक कलाकार जानता है कि उसके निजी जीवन के बारे में बात की जाएगी।’ ‘बैंग बैंग’ अभिनेत्री ने अपने ब्रेक-अप की खबरों की ना तो पुष्टि की और ना ही खंडन किया। कैटरीना ने कहा, ‘मैंने यह पहले भी कहा है और इसे फिर से कहती हूं कि मेरा मानना है कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती तब तक आप सिंगल ही रहते हैं।’

‘जब तक है जान’ में शाहरुख का है डबल रोल?


यशराज फिल्म्स वाले अपनी फिल्म की कहानी को सीने से लगाकर रखते है और उतनी ही बताते हैं कि जितनी जरूरत होती है। फिल्म की शूटिंग के दौरान तो कई बार कलाकारों को भी फिल्म की कहानी पता नहीं होती है। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की शूटिंग के दौरान सिर्फ शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को कहानी पता थी। 

दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जब तक है जान’ की कहानी को भी छिपाया जा रहा है। पहले चर्चा थी कि यह यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म ‘दाग’ का रीमेक है, लेकिन इस बात का खंडन किया गया। 


अब ताजा चर्चा है कि ‘जब तक है जान’ में शाहरुख खान के डबल रोल हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख कर ये अनुमान लगाए गए हैं। शाहरुख इसमें फौजी की ड्रेस में भी नजर आते हैं तो दूसरी ओर हाथ में गिटार लिए गाने भी गाते हैं। एक इंसान भी ये दोनों काम कर सकता है, लेकिन बॉलीवुड में चर्चा है कि किंग खान ने डबल रोल‍ निभाए हैं। फिलहाल इस बात को लेकर यशराज फिल्म्स ने चुप्पी साध रखी है।

रणबीर की बर्थ-डे में पहुंची कैटरीना


बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर का आज 30 वां जन्मदिन है. इस मौके पर रणबीर ने मुंबई में शानदार पार्टी दी. इस पार्टी में रणबीर के खास दोस्त और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची.





सबसे चौंकाने वाली मौजूदगी रही कैटरीना कैफ की जो रणबीर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचीं. 

रणबीर क्यों गए थे रात में कैटरीना के घर?



कैटरीना कैफ के घर से रात में रणबीर कपूर को निकलते देखा गया और बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा होने लगी कि दोनों के बीच फिर कुछ पक रहा है।

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले जब दोनों ‘राजनीति’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ साथ कर रहे थे तो दोनों के बीच रोमांस की खबरें सुर्खियों में थी। 
Eanbir kapoor and Katrina kaif

रणबीर ने इस मामले पर खुलासा करते हुए कहा है कि साथ में फिल्म करते समय अच्छी दोस्ती हो ही जाती है। क्या एक दोस्त दूसरे के घर नहीं जा सकता। 

वे कैटरीना के घर कुछ वक्त बिताने गए थे और मीडिया ने तिल का ताड़ बना डाला और मनगढ़ंत कहानियां बना दी। 

रणबीर के मुताबिक वे कैटरीना के अच्छे दोस्त हैं और अक्सर उनसे मिलते रहते हैं।