Recent Movies
Showing posts with label Tabu. Show all posts
Showing posts with label Tabu. Show all posts

मैं किसी देश की राष्ट्रपति बन दुनिया पर राज करना चाहती हूँ : कैटरीना - I want to be president and rule the world - Katrina Kaif


तमाम आलोचनाओं के बावजूद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ती रही हैं और उनका कहना है कि वह जो लक्ष्य बनाती हैं, उसे हासिल करके ही रहती हैं।

कैटरीना की फिल्म 'फितूर' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक चार्ल्स डिकन्स के उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। फिल्म में कैटरीना फिरदौस नाम का एक जटिल किरदार निभा रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि फिल्म से इतर उनके दिमाग में क्या 'फितूर' सवार है, कैटरीना ने कहा, 'मैं किसी देश की राष्ट्रपति बनना चाहती हूं। मेरे दिमाग में इस समय यही 'फितूर' चल रहा है कि मैं दुनिया पर राज करूं।'


कैटरीना फिल्म के प्रचार के लिए टीवी कार्यक्रम 'यार मेरा सुपरस्टार' में आयी थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगर मैं किसी चीज पर अपना ध्यान लगा देती हूं तो उसे हासिल करने की पूरी जद्दोजहद करती हूं।'

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' में कैटरीना के साथ आदित्य रॉय कपूर और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Keywords : कैटरीना कैफ, फिल्म, राष्ट्रपति, फितूर, ग्रेट एक्सपेक्टेशंस, आदित्य रॉय कपूर, तब्बू, president, Katrina Kaif, Fitoor, Aditya Roy Kapur, Tabu

मैंने मेरी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया है : तब्बू


अभिनेत्री तब्बू ने कई सफल फिल्मों में लीक से हटकर शानदार अभिनय किया है लेकिन फिर भी उनका मानना है कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं ने अभी तक उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया है। जब उनसे यह पूछा गया कि वह पीछे मुड़कर देखती हैं तब क्या उन्हें यह लगता है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया, जिसके जवाब में तब्बू ने कहा, ‘बिल्कुल, फिल्म निर्माताओं को भूल जाइए, मुझे नहीं लगता कि मैंने मेरी पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया है। मुझे लगता है कि मेरी क्षमता का एक मामूली हिस्सा इस्तेमाल किया गया है।’



1996 में आयी फिल्म ‘माचिस’ और 2001 में आयी फिल्म ‘चांदनी बार’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली 44 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा उन्हें ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि अब खुद के बारे में उनकी समझ अलग है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है यह सच नहीं हो, लेकिन मुझे लगता है कि जब आपको अपनी क्षमता, अपने आप के बारे में अलग समझ होती है तब ऐसा लगता है। मुझे लगता है कि मैं कई अलग-अलग तरीकों से इन चीजों को कर सकती थी।’

इरफान के साथ जमती है मेरी जोड़ी-तब्बू

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com

नई दिल्ली। ऑस्कर पुरस्कार विजेता आग ली की फिल्म 'द लाइफ ऑफ पाई' को लेकर चर्चा में हैं तब्बू। 'द नेमसेक' के बाद एक बार फिर दर्शक तब्बू और इरफान खान की जोड़ी को 'द लाइफ ऑफ पाई' में देखेंगे। तब्बू से बातचीत :

इस फिल्म में आपकी भूमिका क्या है?

मैं पाई नामक लड़के की मा बनी हूं। उसकी मौजूदगी बहुत दमदार है। वह ऐसी शख्सियत है, जो सिर्फ अपने दिल की सुनती है। वह बेटे पाई को अपने सपने सच करने के लिए प्रेरित करती है। बाद में एक जहाज हादसे में मेरे किरदार की मौत हो जाती है। इसके बावजूद पाई पर मा का प्रभाव झलकता रहता है।

फिल्म करने की वजह किरदार था या निर्देशक आग ली?

आग ली के साथ काम करने की ख्वाहिश तो बहुत पहले से थी। उनकी 'क्राउचिग टाइगर', 'हिडन ड्रेगन' और 'ब्रोकबैक माउंटेन' मुझे बहुत पसद है। सौभाग्य से 'द नेमसेक' में मेरी और इरफान की जोड़ी देखकर उन्होंने इस फिल्म के लिए हमें कास्ट किया।

'द नेमसेक' के बाद के इरफान में क्या परिवर्तन नजर आया?

ज्यादा परिपक्व हुए हैं। काम के प्रति वही समर्पण बरकरार है। उनके साथ काम करना मुझे अच्छा लगता है, क्योंकि वह हर बार अपने किरदार में कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। उनके पास थिएटर का लबा अनुभव है। वह सेट पर मजेदार और ज्ञानवर्धक बातें करते रहते हैं। वह अपने अलग रास्ते पर चल भी रहे हैं और कामयाब भी हो रहे हैं। अच्छी बात यह है कि दर्शकों को उनके साथ मेरी जोड़ी खूब पसद भी आती है। चाहे वह 'मकबूल' हो या फिर 'द नेमसेक'।

आप उम्दा रोल कर चुकी हैं। अब ग्रेट रोल करने की इच्छा नहीं होती?

मैं ग्रेट रोल की पारी खेल चुकी हूं। ढ़ेर सारी वीमेन सेंट्रिक फिल्में भी कर चुकी हूं। मैं सतुष्ट हूं। फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा वक्त गुजारने के बाद अब मेरी ख्वाहिश सिर्फ अच्छे लोगों के सग काम करने की है। मुझे इस बात का गर्व है कि हमारा (बहन फराह और मेरा) यहा कोई मददगार और गॉडफादर नहीं था। इंडस्ट्री में नए थे, लेकिन हमने सब कुछ अपने दम पर हासिल किया। रूढि़वादी परिवार से आती हूं, फिर भी मैंने अपने फैसलों को सही साबित किया।

इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिलते ही लोग उसका ढिंढोरा पीटने लगते हैं। आप ऐसा नहीं करती..?

मेरी फितरत ही ऐसी नहीं है। मुझे पता है कि जब फिल्म आएगी तो उसकी चर्चा होनी ही है। मुझे प्रचार में ज्यादा यकीन नहीं है। हा, प्रशसकों से जुड़ने रहने के लिए मैं आने वाले दिनों में सोशल मीडिया जॉएन करूंगी।