Recent Movies
Showing posts with label Aditya Roy Kapur. Show all posts
Showing posts with label Aditya Roy Kapur. Show all posts

फिल्म 'ओके जानू ' में नजर आएगी आशिकी 2 की सुपरहिट जोड़ी - Aditya Roy Kapur's next film OK Jaanu with Shraddha Kapoor


बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज कल अपनी फिल्म 'ओके जानू ' की शूटिंग व्यस्त है ।  इस फिल्म में आदित्य  की को -एक्ट्रेस  श्रद्धा कपूर है । आदित्य रॉय कपूर और  श्रद्धा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में पहले से छाई हुई है । इन दोनों की फिल्म आशिकी 2 सुपरहिट रही थी ।
        आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और  श्रद्धा कपूर की जोड़ी को बहुत सराहना मिली थी । आशिकी 2 के बाद ही अफवाह उड़ रही है की आदित्य और श्रद्धा रिलेशनशिप में है . अब देखते है ही आशिकी 2 की ये जोड़ी फिर से कितना सफल होगी ।


Keywords : Aditya Roy Kapur, OK Jaanu ,Shraddha Kapoor, Aashiqui 2, rumoured couple, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म रिव्यु: फितूर, Film Review : Fitoor


फिल्म का नाम: फितूर
डायरेक्टर: अभिषेक कपूर
स्टार कास्ट: आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ, तब्बू , लारा दत्ता भूपति ,अदिति राव हैदरी, राहुल भट, तुनिशा शर्मा
अवधि: 2 घंटा 11 मिनट
सर्टिफिकेट: U 
कैटरीना-आदित्य की 'फितूर' को डायरेक्ट किया है, अभिषेक कपूर ने, जो इसके पहले 'रॉक ऑन' और 'काय पोचे' जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म चार्ल्स डेकन के नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है। इसमें लीड रोल में हैं, तब्बू, आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ़, लारा दत्ता, अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट। मेहमान भूमिका में हैं, अजय देवगन।

फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो कश्मीर की वादियों में बेगम हजरत का महल है जहां वह अपनी फिरदौस के साथ शान-ओ-शौकत के साथ रहती हैं। दूसरी ओर है नूर जो अपनी बहन और जीजा के साथ रहता है और जीजा के काम में उनकी मदद करता है। इसके साथ ही नूर एक कमाल का आर्टिस्ट भी है, जो फ़िरदौस को बचपन से चाहता है। बचपन का प्यार वक्त के साथ जवां होता है पर मुश्किलों के साथ। अब ये मुश्किलें कौन-कौन सी हैं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

बात फिल्म की खूबियों और खामियों की करें तो सबसे पहले लगता है लेखक सुप्रतिक सेन और निर्देशक अभिषेक कपूर नॉवेल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' को 2 घंटे 10 मिनट की फिल्म में पूरी तरह से ढाल नहीं पाए, जिसकी वजह से फिल्म पहले भाग में ढीली पड़ती है।

कश्मीर की मुश्किलों के जरिये कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है पर ये मुश्किलें न भी दिखती तो हर्ज़ नहीं था क्योंकि फिल्म ख़त्म होते ही शायद आपको लगे कि जिस राह पर चलना नहीं था वहां कदम रखने की ज़रूरत क्यों पड़ी?

बिना गहराई को छुए किसी पहलू को दिखाने से दर्शक भटक सकते हैं। फ़िल्म एक लव स्टोरी है पर स्क्रिप्ट में इश्क़ का जुनून कम दिखाई पड़ता है। गाने अच्छे हैं पर पश्मीना गाना मुझे किसी विज्ञापन की तरह लगा।
निर्देशक अभिषेक कपूर की 'फितूर' की सबसे कमज़ोर कड़ी है इसकी उल्टी-पुल्टी स्क्रिप्ट। वादियां बेइंतहा खूबसूरत हैं पर कहानी फीकी-सी दिखाई पड़ती है। किरदारों को पूरी तरह से कैश कर पाने में कहानी नाकाम सी दिखाई पड़ती है। किरदारों के रिश्तों को लेकर असमंजस बना रहता है कुछ कड़ियां उलझी दिखती हैं।

बात खूबियों की करें तो सबसे बड़ी खूबी है अनय गोस्वामी की सिनेमेटोग्राफ़ी, जिसकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है। हर फ्रेम कमाल का है, इमोशंस बेहतरीन तरीक़े से कैमरे में क़ैद किए गए हैं। फ़िल्म की रफ़्तार आपको धीमी लग सकती है पर मुझे इसमें ठहराव दिखता है।

फिल्म के विषय के मुताबिक, इसका पेस है। तब्बू ने एक बार फिर कमाल का अभिनय किया है। वहीं राहुल भट्ट का किरदार अपनी छाप छोड़ता है। पर्दे पर कैटरीना के बचपन का किरदार निभा रहीं तुनिशा शर्मा का आत्मविश्वास देखते बनता है। आदित्य रॉय कपूर के डायलॉग बोलने का अंदाज़ कई जगह कमाल का लगा। अगर कैटरीना के लहजे को नज़रअंदाज़ करें तो वह अपने किरदार में ठीक हैं। बैकग्राउंड स्कोर फ़िल्म की नज़ाकत को संभालता है। फ़िल्म में कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन भी मुझे अच्छा लगा जो फ़िल्म की शान क़ायम रखता है फिर चाहे वो बेग़म हजरत का लुक हो या फिर नूर और उसके परिवार का। 

Keywords : फितूर, कैटरीना कैफ, तब्बू, लारा दत्ता, आदित्य राय कपूर, फिल्म समीक्षा, Fitoor, Katrina Kaif, Abhishek Kapoor, Aditya Roy Kapur

मैं किसी देश की राष्ट्रपति बन दुनिया पर राज करना चाहती हूँ : कैटरीना - I want to be president and rule the world - Katrina Kaif


तमाम आलोचनाओं के बावजूद एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ती रही हैं और उनका कहना है कि वह जो लक्ष्य बनाती हैं, उसे हासिल करके ही रहती हैं।

कैटरीना की फिल्म 'फितूर' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक चार्ल्स डिकन्स के उपन्यास 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। फिल्म में कैटरीना फिरदौस नाम का एक जटिल किरदार निभा रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि फिल्म से इतर उनके दिमाग में क्या 'फितूर' सवार है, कैटरीना ने कहा, 'मैं किसी देश की राष्ट्रपति बनना चाहती हूं। मेरे दिमाग में इस समय यही 'फितूर' चल रहा है कि मैं दुनिया पर राज करूं।'


कैटरीना फिल्म के प्रचार के लिए टीवी कार्यक्रम 'यार मेरा सुपरस्टार' में आयी थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'अगर मैं किसी चीज पर अपना ध्यान लगा देती हूं तो उसे हासिल करने की पूरी जद्दोजहद करती हूं।'

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' में कैटरीना के साथ आदित्य रॉय कपूर और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Keywords : कैटरीना कैफ, फिल्म, राष्ट्रपति, फितूर, ग्रेट एक्सपेक्टेशंस, आदित्य रॉय कपूर, तब्बू, president, Katrina Kaif, Fitoor, Aditya Roy Kapur, Tabu