Recent Movies
Showing posts with label Haider. Show all posts
Showing posts with label Haider. Show all posts

फिल्म रॉक ऑन 2 के लिए गायेंगी श्रद्धा कपूर - Shraddha is going to playback all songs of film ‘Rock On 2’

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ' आशिकी 2', ' हैदर ' और ' एबीसीडी 2' में अपने गायकी का  कौशल को दिखा चुकी है और उनका का कहना है कि आंकी आने वाली फिल्म 'रॉक ऑन 2' में सारे गाने श्रद्धा कपूर खुद गाने जा रही है।

बॉलीवुड फिल्म रॉक ऑन 2 म्यूजिकल ड्रामा है । इस फिल्म में श्रद्धा के साथ साथ फरहान अख्तर , अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली  मुख्य भूमिका में है । माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक प्रशंसक के साथ चैट के दौरान श्रद्धा बताया की 'रॉक ऑन 2 ' के लिए गा रही है । इस फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर है।

अभिनेत्री भविष्य में अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहता है। श्रद्धा अगली रोमांटिक एक्शन फिल्म ' बागी ' में टाइगर श्रॉफ विपरीत नजर आएँगी। श्रद्धा ने कहा की " वास्तव में हम फिल्म ' बागी ' के लिए बहुत मेहनत किये है, मैं लोगों से उम्मीद करती हूँ की ये लोगो को पसंद आएगी । "

Keywords :  Bollywood, Bollywood News, Baaghi, Rock On 2, Shraddha Kapoor, Aashiqui 2, Haider ,ABCD 2, Ranveer Singh ,Ranbir Kapoor, Farhan Akhtar, Arjun Rampal, Prachi Desai ,Purab Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मैंने मेरी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया है : तब्बू


अभिनेत्री तब्बू ने कई सफल फिल्मों में लीक से हटकर शानदार अभिनय किया है लेकिन फिर भी उनका मानना है कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं ने अभी तक उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया है। जब उनसे यह पूछा गया कि वह पीछे मुड़कर देखती हैं तब क्या उन्हें यह लगता है कि फिल्म निर्माताओं ने उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया, जिसके जवाब में तब्बू ने कहा, ‘बिल्कुल, फिल्म निर्माताओं को भूल जाइए, मुझे नहीं लगता कि मैंने मेरी पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया है। मुझे लगता है कि मेरी क्षमता का एक मामूली हिस्सा इस्तेमाल किया गया है।’



1996 में आयी फिल्म ‘माचिस’ और 2001 में आयी फिल्म ‘चांदनी बार’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली 44 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा उन्हें ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि अब खुद के बारे में उनकी समझ अलग है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है यह सच नहीं हो, लेकिन मुझे लगता है कि जब आपको अपनी क्षमता, अपने आप के बारे में अलग समझ होती है तब ऐसा लगता है। मुझे लगता है कि मैं कई अलग-अलग तरीकों से इन चीजों को कर सकती थी।’