Recent Movies
Showing posts with label .Swami Nitayanand. Show all posts
Showing posts with label .Swami Nitayanand. Show all posts

‘जब तक है जान’ में शाहरुख का है डबल रोल?


यशराज फिल्म्स वाले अपनी फिल्म की कहानी को सीने से लगाकर रखते है और उतनी ही बताते हैं कि जितनी जरूरत होती है। फिल्म की शूटिंग के दौरान तो कई बार कलाकारों को भी फिल्म की कहानी पता नहीं होती है। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की शूटिंग के दौरान सिर्फ शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा को कहानी पता थी। 

दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जब तक है जान’ की कहानी को भी छिपाया जा रहा है। पहले चर्चा थी कि यह यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म ‘दाग’ का रीमेक है, लेकिन इस बात का खंडन किया गया। 


अब ताजा चर्चा है कि ‘जब तक है जान’ में शाहरुख खान के डबल रोल हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख कर ये अनुमान लगाए गए हैं। शाहरुख इसमें फौजी की ड्रेस में भी नजर आते हैं तो दूसरी ओर हाथ में गिटार लिए गाने भी गाते हैं। एक इंसान भी ये दोनों काम कर सकता है, लेकिन बॉलीवुड में चर्चा है कि किंग खान ने डबल रोल‍ निभाए हैं। फिलहाल इस बात को लेकर यशराज फिल्म्स ने चुप्पी साध रखी है।

बिग बॉस में स्वामी नित्यानंद ?


बिग बॉस को ऐसे लोग आकर्षित करते हैं जिनका विवादों से नाता हो। अफवाहों पर यकीन किया जाए तो स्वामी नित्यानंद को बिग बॉस ने अपने शो के लिए संपर्क किया है। 

कुछ दिन पहले स्वामी नित्यानंद दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रंजीता के साथ सेक्स स्केण्डल को लेकर सुर्खियों मे थे। रंजीता ने उन पर कई आरोप लगाए थे। मामला कोर्ट तक भी गया। इसके बाद टीवी चैनलों ने स्वामी की जमकर खिंचाई की। 

स्वामी नित्यानंद के प्रवक्ता डेल भगवागर से जब पूछा गया कि क्या स्वामी बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले हैं, तो न उन्होंने पुष्टि की और न ही खंडन। 

Swami Nitayanand
वैसे बिग बॉस में किसी का चयन कर भी लिया जाता है तो उसे अपनी एंट्री को लेकर मुंह बंद करना पड़ता है। इसीलिए ज्यादातर लोग इस बारे में बात नहीं करते हैं। हो सकता है कि स्वामी के साथ भी यही दिक्कत हो।