Recent Movies
Showing posts with label Katrina Kaif and Salman Khan. Show all posts
Showing posts with label Katrina Kaif and Salman Khan. Show all posts

सलमान खान के गुडविल एंबेसडर विवाद पर कटरीना कैफ का विचार - Salman khans Goodwill Ambassador controversy


बॉलीवुड अभिनेता  सलमान खान के रियो ओलपिंक 2016 में भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर चुने जाने के विवाद पर कटरीना कैफ ने भी अपने विचार रखे हैं.

हाल ही में 'बार बार देखो' की रैप अप पार्टी के मौके पर जब कटरीना ने सलमान के रियो ओलंपिक एंबेसडर विवाद के बारे में पूछा गया तो कटरीना ने जवाब में कहा, 'सलमान की कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी है तो इसमें नई चीज क्या है?. ' कटरीना का इस बारे में कहना था कि सलमान के लिए विवादों में रहना कोई नई बात नहीं.

सलमान रियो ओलंपिक के एंबेसडर बनने के बाद इस नए विवाद में भंस गए हैं. दरअसल कई प्लेयर्स ने सलमान को रियो ओलपिंक 2016 में भारतीय दल के गुडविल एंबेसडर चुने जाने का विरोध किया है. लंदन ओलंपिक 2012 में कांसे पदक जीतने वाले भारतीय रेस्लर योगेशवर दत्त ने ट्वीट कर सलमान को एंबेसडर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं.

यही नहीं योगेशवर ने सलमान के बारे में यह भी ट्वीट किया, 'कहीं भी जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करें यह देश में अधिकार है लेकिन ओलंपिक मूवी प्रमेाशन की जगह नहीं.' योगेश्वर के अलावा जाने माने प्लेयर मिल्खा सिंह भी सलमान को एंबेसडर बनाए जाने की बात से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी स्पोर्ट्सपर्सन को चुना जाना चाहिए था. सलमान का कोई भी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड नहीं है.

हालांकि सलमान के इंडस्ट्री फ्रैंड्स और उनके पिता ने सलमान के लिए स्टैंड लिया है. सलीम खान ने ट्वीट किया है, सलमान चाहे किसी प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं रहे लेकिन वह ए लेवल स्विमर, साइकलिस्ट और वेट लिफ्टर हैं.'

Keywords :  Katrina Kaif and Salman Khan, Katrina kaif ,Goodwill ambassador controversy, Salman khan, Bollywood, Rio Olympics

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सलमान ने कैटरीना को उनकी तस्वीर भेंट की -Salman Gifts Katrina A Potrait



बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस' के फिनाले में कैटरीना कैफ को उनकी एक तस्वीर भेंट की. इस तस्वीर को कैटरीना ने कबूल भी कर लिया है. फेम मिलने के साथ ही साथ सलमान खान अपनी जिंदगी को खुली खिताब की तरह जी रहे हैं. तभी तो बिग बॉस के फिनाले में उन्होंने कटरीना कैफ को उनका पोट्रैट बनाकर दिया. वह चाहते तो इसे ऑफ स्क्रीन दे सकते थे, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया.जिस मासूमियत से उन्होंने कैटरीना को उनका पोट्रेट दिया, उसी मासूमियत से कैटरीना ने उसे स्वीकार भी किया. यह कोई पहला मौका नहीं था कि सलमान ने कैटरीना का पोट्रेट बनाया है. इससे पहले भी कई बार सलमान ने कैटरीना को उनका पोट्रेट गिफ्ट किया है. सलमान को पेंटिंग का शौक है और फुर्सत के समय तसल्ली से कूचकारी करते हैं.सलमान के पोट्रेट ने कहीं उन सभी ट्रेंड पंडित को ठेंगा तो नहीं दिखा दिया, खैर! ये तो समय ही बताएगा कि क्या दूध क्या दही, क्या गलत क्या सही? पर 'फितूर' के लिए सलमान का जागा प्यार कहीं उनका फितूर तो नहीं.फिल्म में कैटरीना के प्यार का फितूर आदित्य रॉय कपूर पर चढ़ा है. यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

-Salman Gifts Katrina A Potrait

कैटरीना नहीं हुई हैं सलमान से दूर


पिछले दिनों खबर आयी थी कि कैटरीना कैफ ने बांद्रा स्थित अपने प्लैट को छोड़कर लोखंडवाला में नया घर खरीद लिया है। वे फराह खान की पडो़सन बन गयी है। 

कैटरीना ने ऐसा सलमान से ज्यादा से ज्यादा दूरी रखने के लिए किया है ताकि सलमान अब उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा से ज्यादा दखलअंदाजी न कर सके। 

ऐसी चर्चाएं थी लेकिन मीडिया में चल रहे इन खबरों का कैटरीना ने पूरी तरह से खंडन कर दिया है। कैटरीना के प्रवक्ता का कहना है कि कैटरीना अब भी बांद्रा स्थित गुलदेव सागर अपार्टमेंट में ही हैं।

उन्हें उस घर से कोई परेशानी नहीं है। वे वहां खुश हैं। उन्होंने कोई नया घर नहीं खरीदा है और न ही वे नया घर खरीदने की तैयारी में हैं। 

वे पूरी तरह से अपने फिल्मों में मशरुफ हैं। उनके पास इतना समय नहीं है कि वे नया घर खरीदें और फिर वहां शिफ्ट हो क्योंकि उनकी एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग है। 

Katrina Kaif and Salman Khan

Katrina Kaif and Salman Khan
जल्द ही वे 'धूम-3' की शूटिंग के लिए शिकागो जा रही है और वहां अक्टूबर के अंत तक शूटिंग करेंगी उसी दौरान बीच में एक दो तीन के ब्रेक में वे स्वीट्जरलैंड जाएंगी। वहां पर यशराज की फिल्म 'जब तक है जान' के एक रोमांटिक गीत की शूटिंग होगी।

सलमान कट्रीना में हुई थी नोंक-झोंक!


http://bfactor.co.in
दिल्ली। फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान कट्रीना के कपड़ों को लेकर सलमान और कट्रीना की नोंक-झोंक की खबरें आई थीं। अब इन खबरों की पुष्टि निर्देशक कबीर खान ने कर दी है।

फिल्म एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि ऐसा हुआ था। सलमान और कट्रीना के बीच यह नोकझोंक उनके ड्रेस को लेकर हुई थी। सलमान नाराज हो गए थे और यह नाराजगी कट्रीना के पहने गए कपड़े को लेकर थी।
salman-katrina

salman-katrina 

कबीर खान ने कहा कि मैं साफ तौर पर कहंगा कि फिल्म में मुझे और सलमान को एक साथ आने में थोड़ा वक्त लगा। क्योंकि फिल्म के दृश्यों और भूमिकाओं को लेकर हम दोनों में थोड़ा अलग सोचते थे। उन्होंने कहा कि सलमान फिल्म के सेट पर अपने समय पर पहुंचते है। वह अपनी दिन की शुरुआत देर से करते हैं। लेकिन सेट पर जाने से पहले उन्हें मालूम होता है कि उन्हें करना क्या है। जब वो सेट पर मौजूद होते है तो वह आपके लिए उपलब्ध होते हैं। यानी वह अपना बेस्ट देते हैं।

कबीर ने यह भी कहा कि सलमान और कट्रीना अपने पोशाकों और दृश्यों को लेकर संजीदा थे। इन चीजों को लेकर उनमें एक खास समझ थी। यहां तक की कई बार सलमान कैट से उनकी राय लेते थे। कबीर ने कहा कि साथ ही यह भी सच है कि एक बार सलमान एक गाने में कट्रीना के कपड़े को लेकर नाराज हो गए थे। कट्रीना ने पीले स्कर्ट पर काले रंग का ब्लाउज पहना था और उस ब्लाउज में एक जगह पर कट सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने कट्रीना से झगड़ा किया। यह नोकझोंक देर तक चली थी। सलमान और कैटरीना की फिल्म एक था टाइगर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

एक था टाइगर में हैं हिट होने के सभी मसाले

मिस्टर दबंग अब टाइगर बन चुके हैं और एक बार फिर वे रुपहले पर्दे पर छाने को तैयार हैं। इस बार वे और ज्यादा दबंगई से दहाड़ेंगे। जी हां, सलमान और कैटरीना अभिनीत फिल्म 'एक था टाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और आगामी 15 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी। 

यह फिल्म रॉ के एक जासूस की कहानी है जो अपनी पहचान छुपाते हुए भारत के लिए आतंकवादियों से लड़ता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो सभी मसाले डाले गए हैं, जो सलमान के प्रशंसकों को चाहिए। 

ईद के मौके पर सलमान की तरफ से हर साल सबको ईदी के तौर पर एक बेहतरीन फिल्म मिलती है और बदले में सलमान के फैन्स भी जोर शोर से फिल्म की ओपनिंग करते हैं। 
Katrina Kaif and Salman Khan

Katrina Kaif and Salman Khan
पिछले चार सालों से ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' ने ईद को सलमान का लकी डे बना दिया है। इससे पहले ईद पर रिलीज हुई हर एक फिल्म में सलमान ने अलग अलग एक्ट्रेसेस के साथ फिल्में की हैं। 

'वांटेड' में आयशा टाकिया, 'दबंग' में सोनाक्षी सिन्हा, 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर और 'रेडी' में आसिन के साथ काम करने के बाद इस साल सलमान कैटरीना के साथ नजर आएंगे। 

इतना ही नहीं, बल्कि अगले साल के लिए भी सलमान ने ईदी का भी पूरा इंतजाम कर रखा है। अगले साल ईद पर सलमान सूरज बड़जातया की फिल्म में नजर आएंगे। 

इससे पहले निर्देशक सूरज बड़जातया की 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान नजर आए थे। 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया है और इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। 

इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि इस फिल्म के साथ ही शाहरुख की फिल्म 'ये कहां आ गए हम' का फर्स्ट लुक भी रिलीज होगा।

Market registration .com