Recent Movies
Showing posts with label salman khan in Ek Tha Tiger. Show all posts
Showing posts with label salman khan in Ek Tha Tiger. Show all posts

सलमान कट्रीना में हुई थी नोंक-झोंक!


http://bfactor.co.in
दिल्ली। फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान कट्रीना के कपड़ों को लेकर सलमान और कट्रीना की नोंक-झोंक की खबरें आई थीं। अब इन खबरों की पुष्टि निर्देशक कबीर खान ने कर दी है।

फिल्म एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि ऐसा हुआ था। सलमान और कट्रीना के बीच यह नोकझोंक उनके ड्रेस को लेकर हुई थी। सलमान नाराज हो गए थे और यह नाराजगी कट्रीना के पहने गए कपड़े को लेकर थी।
salman-katrina

salman-katrina 

कबीर खान ने कहा कि मैं साफ तौर पर कहंगा कि फिल्म में मुझे और सलमान को एक साथ आने में थोड़ा वक्त लगा। क्योंकि फिल्म के दृश्यों और भूमिकाओं को लेकर हम दोनों में थोड़ा अलग सोचते थे। उन्होंने कहा कि सलमान फिल्म के सेट पर अपने समय पर पहुंचते है। वह अपनी दिन की शुरुआत देर से करते हैं। लेकिन सेट पर जाने से पहले उन्हें मालूम होता है कि उन्हें करना क्या है। जब वो सेट पर मौजूद होते है तो वह आपके लिए उपलब्ध होते हैं। यानी वह अपना बेस्ट देते हैं।

कबीर ने यह भी कहा कि सलमान और कट्रीना अपने पोशाकों और दृश्यों को लेकर संजीदा थे। इन चीजों को लेकर उनमें एक खास समझ थी। यहां तक की कई बार सलमान कैट से उनकी राय लेते थे। कबीर ने कहा कि साथ ही यह भी सच है कि एक बार सलमान एक गाने में कट्रीना के कपड़े को लेकर नाराज हो गए थे। कट्रीना ने पीले स्कर्ट पर काले रंग का ब्लाउज पहना था और उस ब्लाउज में एक जगह पर कट सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने कट्रीना से झगड़ा किया। यह नोकझोंक देर तक चली थी। सलमान और कैटरीना की फिल्म एक था टाइगर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

फैंस के लिए सलमान हुए शर्टलेस


Web developer and designer
सलमान खान की फिल्म हो और वे शर्टलेस ना हो तो ‍उनके फैंस को फिल्म अधूरी सी लगती है। अपने फैंस की इस इच्छा का सम्मान करते हुए सलमान ने ‘एक था टाइगर’ में एक सीन ऐसा डलवाया है जिसमें वे शर्टलेस नजर आएंगे।

salman khan

salman khan 

फिल्म में सलमान एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। स्क्रिप्ट में ऐसे सीन की कोई डिमांड नहीं थी जिसमें सल्लू बिना शर्ट के नजर आए। जब फिल्म पूरी हो गई तो सलमान को लगा कि शर्टलेस सीन के बिना उनके प्रशंसकों को मजा नहीं आएगा। 

यह बात दिमाग में आते ही सलमान ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से बातचीत कर कहा कि ऐसा एक सीन होना चाहिए। सलमान की बात जंच गई और पिछले दिनों सलमान पर एक सीन फिल्माया गया जिसमें उन्होंने अपनी शर्ट उतार फेंकी। 

15 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘एक था टाइगर’ में इस सीन पर उनके प्रशंसक जरूरत ताली पीटेंगे ये बात पक्की है।

Hindi cinema gossip

ये तो कैटरीना का बड़प्पन है : सलमान खान

कैटरीना कैफ साथ हो तो सलमान खान बदले-बदले नजर आते हैं और कैटरीना को तंग करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। बेचारी कैटरीना सलमान के इन व्यंग्य बाणों के बदले सिर्फ मुस्करा देती है।

हाल ही में ‘एक था टाइगर’ के गाने की स्क्रीनिंग थी। सलमान और कैटरीना भी इस अवसर पर मीडिया के साथ उपस्थित थे। बातों ही बातों में एक पत्रकार ने कैटरीना पर प्रश्न दाग दिया कि इन दिनों उन्हें आइटम गर्ल कहा जा रहा है। क्या वे इस इमेज से खुश हैं? 

salman khan and kartina kaif

कैटरीना कुछ बोले इसके पहले सल्लू बीच में टपक पड़े। उन्होंने कहा ‘कैटरीना और करण जौहर में अच्छी दोस्ती है इसलिए कैटरीना ने ‘अग्निपथ’ में आइटम सांग किया। यह फिल्म रितिक रोशन या संजय दत्त के कारण नहीं बल्कि कैटरीना की वजह से चली है। ये तो इनका बड़प्पन है, इतना बड़ा दिल है जो ‘बॉडीगार्ड’ में इन्होंने आइटम नंबर करना मंजूर किया। भला आज कौन करता है?’ 

इसके पहले भी सलमान ने कई बार कैटरीना के बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म से ऐसी बातें कही हैं। एक बार उन्होंने कैटरीना से सरेआम पूछ लिया कि आजकल तुम किसके साथ हो? उस समय कैटरीना और रणबीर का रोमांस चल रहा था। 

सलमान-कैटरीना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में हिस्सा लिया था। उस समय शाहरुख खान होस्ट थे। सलमान ने शाहरुख से कहा कि तू इसके बारे में कुछ भी बोल दे क्योंकि इसे हिंदी नहीं समझती है। 

बेचारी कैटरीना समझ नहीं पाती रही हैं सलमान ऐसा क्यों करते हैं?

http://bfactor.co.in

'मैंने प्यार किया' से 'एक था टाइगर' तक सलमान कैसे बने बॉलीवुड के 'दबंग'!


एक्टर सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' ईद पर रिलीज होने जा रही है और वह इसके प्रमोशन की तैयारी में जुटे हैं। इसके साथ वह आजकल 'दबंग 2' की शूटिंग में बिजी हैं। फैन्स उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 1989 में बतौर हीरो 'मैंने प्यार किया' फिल्म से कॅरियर की शुरुआत करने वाले सलमान आज बॉलीवुड में 'मिस्टर भरोसेमंद' बन चुके हैं। वह हर रोल को संजीदगी से निभाते हैं और उसमें बिल्कुल नेचुरल दिखते हैं। 23 साल के अब तक के फिल्मी जीवन में सलमान के फिजिक में ही नहीं, व्यवहार में भी काफी बदलाव आ चुका है। उनकी फिल्मों के बारे में क्रिटिक्स भले कुछ भी लिखें, लोग सलमान को बहुत पसंद करते हैं और उनकी फिल्में सुपरहिट हो रही हैं। सलमान के इस सक्सेस के पीछे उनका तजुर्बा है। वह मार्केट की नब्ज पहचानते हैं। वह जितने बेहतरीन एक्टर हैं उतने ही चालाक बिजनेस मैन भी। उनको मालूम है कि कब क्या बिकेगा। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली उनकी अधिकांश फिल्में सुपरहिट रही हैं जिनमें 2009 में 'वांटेड', 2010 में 'दबंग' और 2011 में 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्में शामिल हैं। कुछ फिल्में जो अन्य मौके पर रिलीज हुईं, वह फ्लॉप हो गईं। 'लंदन ड्रीम्ज', 'मैं और मिसेज खन्ना' और 'वीर' ऐसी ही फिल्में थीं। लेकिन जून 2011 में बारिश के महीने में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी 'रेडी' ओपनिंग और वीकेंड पर 'दबंग' के बाद सलमान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

23 साल के अनुभवों ने सलमान को खुद पर भरोसा करना सिखाया। उनका मानना है कि फिल्म में सक्सेस का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है और बॉलीवुड के किसी कैंप का हिस्सा होना सफलता की गारंटी नहीं देता। 'युवराज' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' के सुपरफ्लॉप होने के बाद 2009 में 'वांटेड' सुपरहिट हुई। उसके बाद हर कोई सलमान के गुड बुक में शामिल होना चाहता है। वह सेंटीमेंटल हैं लेकिन नॉनसेंस नहीं हैं। अपने खानदान के लोगों से रिश्ता से इतर सलमान की दिली दोस्ती बहुत कम लोगों से है। सलमान की आमिर से दोस्ती है और अजय के साथ भी उनका करीबी रिश्ता है। लेकिन शाहरुख के साथ झगड़े के बाद उन्होंने अकेले चलना सीखा। जब वह फिल्म के प्रमोशन में जुटते हैं तो कुछ आशंकाएं उनके भी मन में होती हैं। क्रिटिक्स क्या रेटिंग देंगे, ऑडियंस क्या कहेंगी या बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा परफॉर्मेंस रहेगा। उनका कहना है कि जब फिल्में सफल होती हैं तो इसका श्रेय सबको मिलता है लेकिन जब फिल्म फ्लॉप होती हैं तो उसका ठीकरा हीरो के सर फोड़ा जाता है। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बाद 2009 में 'वांटेड' की सफलता के बाद उन्होंने बॉलीवुड में इतिहास लिख दिया। 2010 में 'दबंग' से स्टारडम पाने के बाद सलमान बहुत चेंज हो चुके हैं।

फिल्में उनकी पर्सनॉल्टी की बदौलत चलती हैं, यह बात उनको बखूबी मालूम है। वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए खुद ही आगे आते हैं। उनका कहना है कि प्रमोशन करना अब एक्टर की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। पहले फिल्मों की पब्लिसिटी के लिए दूरदर्शन और आमीन सयानी होते थे; होर्डिंग और पोस्टर्स लगाए जाते थे। लेकिन अब मीडिय़ा का जाल बहुत फैल चुका है। हर आदमी बिजी है, इसलिए प्रोड्यूसर एक ही चीज जानता है कि जिस मीडिया का जितना इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए करना हो, करना चाहिए। 'एक था टाइगर' के रिलीज होने के ढ़ाई महीने पहले से वह इसकी तैयारी में लग गए हैं। उनका फिजिक ऐसा नहीं था जैसा कि आज है। 1990 से 2000 के बीच सिर्फ संजय दत्त थे जो बॉलीवुड में माचो बॉडी के मालिक थे। अब सलमान 47 साल के हो चुके हैं और 1989 से एक्टिंग कर रहे हैं। स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, जिम और एक्शन सींस की बदौलत उनके फिजिक में बहुत सारे बदलाव आ चुके हैं। उनके समय में आमिर, शाहरुख, अजय और अक्षय अपने सिक्स पैक्स के साथ एक्शन करने लगे तो सलमान ने भी इससे पैदा हुए खतरे को भांपा और वह अपने एक्शन को और ज्यादा ऊंचाई पर ले गए। उन्होंने एक बार कहा था कि एक्शन को इमोशन्स के साथ की जाए तो वह बिल्कुल नेचुरल लगती है। लड़ाई सिर्फ शरीर से नहीं, दिल से लड़नी चाहिए। इस खोज के बाद उनमें बदलाव आए। उन्होंने यह महसूस किया कि अगर वह कैरेक्टर की तरह चलेंगे और बोलेंगे तो लोगों को उनमें ज्यादा यकीन होगा। ऐसा क्यों होगा? सलमान इसका जवाब देते हुए कहते हैं, 'हम सबको हीरो चाहिए। ऐसा नहीं है कि मैं कैरेक्टर प्ले करता हूं। यह मेरे 23 साल का अनुभव है जो मुझे कॉन्फिडेंस देता है।' इसी कॉन्फिडेंस का जादू है कि स्क्रीन और रियल लाइफ के सलमान में उनके फैन्स ज्यादा फर्क नहीं करते।








    • 1989 में बतौर हीरो सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया। इसमें उनकी हीरोइन भाग्यश्री थी
    •  'दबंग' के बाद सलमान की 'बॉडीगार्ड' भी हिट रही 
    •  अब बारी है 'एक था टाइगर' की। ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म का प्रमोशन सलमान जल्दी शुरू करेंगे।
    •  फिल्म 'साजन' में सलमान के साथ माधुरी और संजय दत्त।
    •  फिल्म 'करण-अर्जुन' में सलमान। फिल्म 'बीवी नम्बर 1' में सलमान के साथ करिश्मा। 
    •  फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सलमान के साथ ऐश्वर्या।
    •  सुपर-डुपर हिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान के साथ माधुरी। 
    •  फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान का स्टाइलिश लुक। 
    •  फिल्म 'वांटेड' की सफलता ने सलमान को बॉलीवुड में नई जिंदगी दी। इसके बाद उन्होंने मुड़ कर नहीं देखा।
    •  'दबंग' फिल्म के बाद तो सलमान बॉलीवुड के दबंग बन गए। अब इस फिल्म का सीक्वल 'दंबग 2' की शूटिंग में वह बिजी हैं।

एक था टाइगर में हैं हिट होने के सभी मसाले

मिस्टर दबंग अब टाइगर बन चुके हैं और एक बार फिर वे रुपहले पर्दे पर छाने को तैयार हैं। इस बार वे और ज्यादा दबंगई से दहाड़ेंगे। जी हां, सलमान और कैटरीना अभिनीत फिल्म 'एक था टाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और आगामी 15 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी। 

यह फिल्म रॉ के एक जासूस की कहानी है जो अपनी पहचान छुपाते हुए भारत के लिए आतंकवादियों से लड़ता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो सभी मसाले डाले गए हैं, जो सलमान के प्रशंसकों को चाहिए। 

ईद के मौके पर सलमान की तरफ से हर साल सबको ईदी के तौर पर एक बेहतरीन फिल्म मिलती है और बदले में सलमान के फैन्स भी जोर शोर से फिल्म की ओपनिंग करते हैं। 
Katrina Kaif and Salman Khan

Katrina Kaif and Salman Khan
पिछले चार सालों से ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' ने ईद को सलमान का लकी डे बना दिया है। इससे पहले ईद पर रिलीज हुई हर एक फिल्म में सलमान ने अलग अलग एक्ट्रेसेस के साथ फिल्में की हैं। 

'वांटेड' में आयशा टाकिया, 'दबंग' में सोनाक्षी सिन्हा, 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर और 'रेडी' में आसिन के साथ काम करने के बाद इस साल सलमान कैटरीना के साथ नजर आएंगे। 

इतना ही नहीं, बल्कि अगले साल के लिए भी सलमान ने ईदी का भी पूरा इंतजाम कर रखा है। अगले साल ईद पर सलमान सूरज बड़जातया की फिल्म में नजर आएंगे। 

इससे पहले निर्देशक सूरज बड़जातया की 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान नजर आए थे। 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया है और इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। 

इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि इस फिल्म के साथ ही शाहरुख की फिल्म 'ये कहां आ गए हम' का फर्स्ट लुक भी रिलीज होगा।

Market registration .com