Recent Movies
Showing posts with label salman khan wallpaper. Show all posts
Showing posts with label salman khan wallpaper. Show all posts

सलमान बने फेसबुक के बादशाह


नई दिल्ली। फेसबुक में दबंग सल्लू मियां की प्रोफाइल बने अभी महज चार दिन ही बीते हैं और इस सोशल नेटवर्क पर उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह यानी अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Salman khan
सलमान के पेज को अब तक 28 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं 2 लाख से ज्यादा लोग उनके बारे में बातचीत कर रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन को 23 लाख के करीब लोग लाइक कर रहे हैं, जबकि बिग बी का फेसबुक पेज बने एक महीना होने वाला है। अब देखना यह है कि फेसबुक पर कद्रदानों की दौड़ में सलमान बिगबी से कितना आगे निकलते हैं।

फैंस के लिए सलमान हुए शर्टलेस


Web developer and designer
सलमान खान की फिल्म हो और वे शर्टलेस ना हो तो ‍उनके फैंस को फिल्म अधूरी सी लगती है। अपने फैंस की इस इच्छा का सम्मान करते हुए सलमान ने ‘एक था टाइगर’ में एक सीन ऐसा डलवाया है जिसमें वे शर्टलेस नजर आएंगे।

salman khan

salman khan 

फिल्म में सलमान एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। स्क्रिप्ट में ऐसे सीन की कोई डिमांड नहीं थी जिसमें सल्लू बिना शर्ट के नजर आए। जब फिल्म पूरी हो गई तो सलमान को लगा कि शर्टलेस सीन के बिना उनके प्रशंसकों को मजा नहीं आएगा। 

यह बात दिमाग में आते ही सलमान ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से बातचीत कर कहा कि ऐसा एक सीन होना चाहिए। सलमान की बात जंच गई और पिछले दिनों सलमान पर एक सीन फिल्माया गया जिसमें उन्होंने अपनी शर्ट उतार फेंकी। 

15 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘एक था टाइगर’ में इस सीन पर उनके प्रशंसक जरूरत ताली पीटेंगे ये बात पक्की है।

Hindi cinema gossip

एक था टाइगर में हैं हिट होने के सभी मसाले

मिस्टर दबंग अब टाइगर बन चुके हैं और एक बार फिर वे रुपहले पर्दे पर छाने को तैयार हैं। इस बार वे और ज्यादा दबंगई से दहाड़ेंगे। जी हां, सलमान और कैटरीना अभिनीत फिल्म 'एक था टाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और आगामी 15 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी। 

यह फिल्म रॉ के एक जासूस की कहानी है जो अपनी पहचान छुपाते हुए भारत के लिए आतंकवादियों से लड़ता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो सभी मसाले डाले गए हैं, जो सलमान के प्रशंसकों को चाहिए। 

ईद के मौके पर सलमान की तरफ से हर साल सबको ईदी के तौर पर एक बेहतरीन फिल्म मिलती है और बदले में सलमान के फैन्स भी जोर शोर से फिल्म की ओपनिंग करते हैं। 
Katrina Kaif and Salman Khan

Katrina Kaif and Salman Khan
पिछले चार सालों से ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' ने ईद को सलमान का लकी डे बना दिया है। इससे पहले ईद पर रिलीज हुई हर एक फिल्म में सलमान ने अलग अलग एक्ट्रेसेस के साथ फिल्में की हैं। 

'वांटेड' में आयशा टाकिया, 'दबंग' में सोनाक्षी सिन्हा, 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर और 'रेडी' में आसिन के साथ काम करने के बाद इस साल सलमान कैटरीना के साथ नजर आएंगे। 

इतना ही नहीं, बल्कि अगले साल के लिए भी सलमान ने ईदी का भी पूरा इंतजाम कर रखा है। अगले साल ईद पर सलमान सूरज बड़जातया की फिल्म में नजर आएंगे। 

इससे पहले निर्देशक सूरज बड़जातया की 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान नजर आए थे। 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया है और इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। 

इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि इस फिल्म के साथ ही शाहरुख की फिल्म 'ये कहां आ गए हम' का फर्स्ट लुक भी रिलीज होगा।

Market registration .com