Recent Movies
Showing posts with label katreena kaif hot. Show all posts
Showing posts with label katreena kaif hot. Show all posts

सलमान ने कैटरीना को उनकी तस्वीर भेंट की -Salman Gifts Katrina A Potrait



बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस' के फिनाले में कैटरीना कैफ को उनकी एक तस्वीर भेंट की. इस तस्वीर को कैटरीना ने कबूल भी कर लिया है. फेम मिलने के साथ ही साथ सलमान खान अपनी जिंदगी को खुली खिताब की तरह जी रहे हैं. तभी तो बिग बॉस के फिनाले में उन्होंने कटरीना कैफ को उनका पोट्रैट बनाकर दिया. वह चाहते तो इसे ऑफ स्क्रीन दे सकते थे, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया.जिस मासूमियत से उन्होंने कैटरीना को उनका पोट्रेट दिया, उसी मासूमियत से कैटरीना ने उसे स्वीकार भी किया. यह कोई पहला मौका नहीं था कि सलमान ने कैटरीना का पोट्रेट बनाया है. इससे पहले भी कई बार सलमान ने कैटरीना को उनका पोट्रेट गिफ्ट किया है. सलमान को पेंटिंग का शौक है और फुर्सत के समय तसल्ली से कूचकारी करते हैं.सलमान के पोट्रेट ने कहीं उन सभी ट्रेंड पंडित को ठेंगा तो नहीं दिखा दिया, खैर! ये तो समय ही बताएगा कि क्या दूध क्या दही, क्या गलत क्या सही? पर 'फितूर' के लिए सलमान का जागा प्यार कहीं उनका फितूर तो नहीं.फिल्म में कैटरीना के प्यार का फितूर आदित्य रॉय कपूर पर चढ़ा है. यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

-Salman Gifts Katrina A Potrait

कैटरीना किसका देंगी साथ? गुंडे का या रितिक का?

katreena kaif

कैटरीना कैफ इन दिनों असमंजस में हैं। उन्हें दो फिल्मों के ऑफर मिले हैं। दोनों ऑफर अच्छे हैं। एक समय में वे एक ही फिल्म कर सकती हैं। वे निर्णय नहीं ले पा रही हैं कि किस फिल्म के लिए हां कहें और किस के लिए ना। 

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को लेकर यशराज फिल्म्स ‘गुंडे’ नामक फिल्म बनाने जा रहा है। इसे निर्देशित करेंगे अली अब्बास जफर जो कैटरीना को लेकर ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ नामक कामयाब फिल्म बना चुके हैं। 

अली ने कैटरीना से शानदार अभिनय करवाया था और बतौर एक्ट्रेस कैटरीना की पहचान इस फिल्म के बाद मजबूत हुई थी। अली चाहते हैं कि कैटरीना एक बार फिर ‘गुंडे’ फिल्म उनके साथ करें। 

दूसरी ओर कैटरीना के नाम पर ‘नाइट एंड डे’ के बनने वाले ऑफिशियल हिंदी रिमेक के लिए भी विचार किया जा रहा है। यह बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें रितिक रोशन जैसा बड़ा स्टार है। कैटरीना को इसमें कैमरुन डियाज वाला किरदार निभाने को मिलेगा। कैटरीना इस अवसर को भी नहीं खोना चाहतीं। 

कैटरीना अनिर्णय की स्थिति में हैं। इस समय उनका कहना है कि वे ‘जब तक है जान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही निर्णय लेंगी कि उन्हें क्या करना है।

विज्ञापन के लिए कट्रीना ने लिए सात करोड़




मुंबई। लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब पाने वाली कट्रीना कैफ एक विज्ञापन के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई है। खबर है कि उन्होंने पेंट के एक ब्रांड के लिए सात करोड़ रुपये लिए हैं।

katreena kaif
katreena kaif

katreena kaif
इससे पहले अभिनेत्री करीना कपूर एक पेय पदार्थ के विज्ञापन के लिए पांच करोड़ रुपये ले चुकी हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक, कट्रीना का करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। उनकी झोली में तीन फिल्में हैं, जिनमें से दो इस साल रिलीज होंगी। सलमान खान के साथ उनकी फिल्म एक था टाइगर ईद पर रिलीज हो रही है, तो शाहरुख के साथ उनकी फिल्म उसके बाद रिलीज होगी।

ऐसे में उनकी मार्केट वैल्यू काफी बढ़ गई है। सूत्रों ने बताया कि कट्रीना इस समय 12 कंपनियों के विज्ञापन कर रही हैं और युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं। जिस पेंट के ब्रांड के लिए उन्होंने बड़ी रकम ली है, उसका विज्ञापन पहले किंग खान करते थे।


सलमान कट्रीना में हुई थी नोंक-झोंक!


http://bfactor.co.in
दिल्ली। फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान कट्रीना के कपड़ों को लेकर सलमान और कट्रीना की नोंक-झोंक की खबरें आई थीं। अब इन खबरों की पुष्टि निर्देशक कबीर खान ने कर दी है।

फिल्म एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि ऐसा हुआ था। सलमान और कट्रीना के बीच यह नोकझोंक उनके ड्रेस को लेकर हुई थी। सलमान नाराज हो गए थे और यह नाराजगी कट्रीना के पहने गए कपड़े को लेकर थी।
salman-katrina

salman-katrina 

कबीर खान ने कहा कि मैं साफ तौर पर कहंगा कि फिल्म में मुझे और सलमान को एक साथ आने में थोड़ा वक्त लगा। क्योंकि फिल्म के दृश्यों और भूमिकाओं को लेकर हम दोनों में थोड़ा अलग सोचते थे। उन्होंने कहा कि सलमान फिल्म के सेट पर अपने समय पर पहुंचते है। वह अपनी दिन की शुरुआत देर से करते हैं। लेकिन सेट पर जाने से पहले उन्हें मालूम होता है कि उन्हें करना क्या है। जब वो सेट पर मौजूद होते है तो वह आपके लिए उपलब्ध होते हैं। यानी वह अपना बेस्ट देते हैं।

कबीर ने यह भी कहा कि सलमान और कट्रीना अपने पोशाकों और दृश्यों को लेकर संजीदा थे। इन चीजों को लेकर उनमें एक खास समझ थी। यहां तक की कई बार सलमान कैट से उनकी राय लेते थे। कबीर ने कहा कि साथ ही यह भी सच है कि एक बार सलमान एक गाने में कट्रीना के कपड़े को लेकर नाराज हो गए थे। कट्रीना ने पीले स्कर्ट पर काले रंग का ब्लाउज पहना था और उस ब्लाउज में एक जगह पर कट सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने कट्रीना से झगड़ा किया। यह नोकझोंक देर तक चली थी। सलमान और कैटरीना की फिल्म एक था टाइगर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।