Recent Movies
Showing posts with label दीपिका पादुकोण. Show all posts
Showing posts with label दीपिका पादुकोण. Show all posts

रणबीर कपूर का विज्ञापन करेंगे के लिए शर्त - Ranbir Kapoor will follow condtions for advertise

बॉलीवुड रॉकस्टार रणबीर कपूर विज्ञापन करेंगे के लिए कुछ कंडीशन रखा है और उसको सख्ती से फॉलो भी कर रहे है । अभिनेता रणबीर कपूर का कंडीशन पता नही विज्ञापन  कंपनी को पसंद आएगा की नही लेकिन कंडीशन है ।  रणबीर कपूर ये है की वह किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं करेंगे। उनके विज्ञापन में मॉडल तो होंगी लेकिन बॉलीवुड से नहीं होगी। रणबीर कपूर ने पहले भी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ कोई विज्ञापन नहीं किया है सिवाय श्रुति हसन । रणवीर का मन्ना है की श्रुति  दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री हैं।

रणबीर के पास पिछले 5 सालों में 10 से भी ज़्यादा विज्ञापनों के निमंत्रण आए हैं जिसमें उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ कमर्शियल करने के ऑफर आए और ज़्यादा मोटी रकम की लालच भी दिया गया लेकिन रणबीर ने मना कर दिया। इसके पीछे की वजह क्या है शायद रणबीर को ही मालूम हो सकती है लेकिन बताया जाता है कि उनके विज्ञापन नहीं करने की वजह यह है कि दर्शकों का ध्यान उस कंपनी या प्रोडक्ट से हटकर बॉलीवुड जोड़े पर अटक जाता है जिससे कंपनी को फायदा नहीं, नुकसान होता है।

Keywords : रणबीर कपूर,दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, Ranbir Kapoor, Deepika Padukone, Katrina Kaif, condtions ,advertise 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण - Deepika busy in suiting of XXX - The Return Of Xander Cage


एक्टर विन डीजल के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' के डायरेक्टर डी. जे. क्रुसो, रूबी रोज, विन डीजल , नीना डोबरेव, थाई एक्टर टोनी जा और क्रिस वू के साथ नजर आ रही हैं.


दीपिका ने इससे पहले ट्विटर पर एक्ट्रेस नीना डोबरेव से मिलने के लिए उत्साहित होने को लेकर भी ट्वीट किया था. अब जब फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ है तो वह इस पल को खूब एंजॉय करते नजर नजर आ रहे हैं. डी. जे. क्रुसो द्वारा निर्देशित फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख तय नहीं की गई है.



Keywords : XXX-The Return Of Xander Cage, Deepika , Vin Diasel, एक्टर विन डीजल, 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज, बॉलीवुड एक्ट्रेस, दीपिका पादुकोण,  रूबी रोज, विन डीजल , नीना डोबरेव, थाई एक्टर टोनी जा ,क्रिस वू

वेलकम टू द फैमिली विराट कोहली' : दीपिका पादुकोण - "Welcome to the family Virat" Deepika


टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा है 'वेलकम टू द फैमिली'। अब इसका ये मतलब नहीं है कि विराट किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रहे हैं। दीपिका ने उन्हें टिसॉट का ब्रांड एम्बैसडर बनने की बधाई दी है।


दीपिका का बधाई देने का अंदाज बिल्कुल अलग था। दीपिका खुद भी टिसॉट की ब्रांड एम्बैसडर हैं। और टिसॉट फैमिली में विराट का स्वागत किया है। मंगलवार को विराट टिसॉट के ब्रांड एम्बैसडर चुने गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे बॉलीवुड और रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए गए जिसपर विराट थोड़ा भड़क भी गए। दीपिका की ट्वीट का जवाब विराट ने ट्वीट से ही दिया। 


Keywords : विराट कोहली, अनुष्का शर्मा,विराट अनुष्का, क्रिकेट, टिसॉट ब्रैंड एम्बैसडर, दीपिका पादुकोण, Indian cricketer, bollywood actress,Tissot 


ये जवानी है दीवानी बनाएगी नया रिकॉर्ड



नई दिल्ली: 31 मई को रिलीज हो रही फिल्म ये जवानी है दीवानी के रिलीज होने का बॉक्स ऑफिस बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म के बारे में फिल्म जानकारों और बॉक्स ऑफिस ट्रेंड ने दावा किया है कि यह फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस करेगी। इस साल अबतक रेस-2 ही ऐसी फिल्म रही है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। ये जवानी है दीवानी फिल्म के गीत सबकी जुबां पर है। इस फिल्म के प्रोमो, गीत की अभी से तारीफ हो रही है। 

यह फिल्म करण जौहर की है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म `ये जवानी है दीवानी` ने 100 करोड़ तो फिल्म की रिलीज होने से पहले ही कमा लिए हैं। इसके राइट्स काफी महंगे बिकने की बात कही जा रही है।