Recent Movies
Showing posts with label deepika. Show all posts
Showing posts with label deepika. Show all posts

XXX को-स्टार्स रूबी का भी दिल जीता दीपिका ने - Deepika has clearly won the heart of Ruby!


बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज कल हॉलीवुड की फिल्म XXX की सूटिंग में ब्यस्त है . XXX दीपिका की हॉलीवुड में पहली फिल्म है . सूटिंग के सेट पर दीपिका XXX के को-स्टार्स के साथ फुल मस्ती कर रही है . बॉलीवुड ब्यूटी दिकिपा  सूटिंग के साथ साथ XXX के को-स्टार्स के दिलो पर भी राज कर रही है .

रूबी रोज ने ट्विटर पर  प्रियंका चोपड़ा के साथ कन्वर्सेशन की रूबी ने कहा की दीपिका मैं हमेशा कहती हूँ की इतना सुन्दर दिखना छोड़ दो. रूबी दीपिका के साथ अपना अनुभव भी शेयर किया उन्होंने कहा की " She's  so humble , so beautiful . A talented actor and adore her . you are a fan of a wonder women "
दीपिका ने सच में रूबी का दिल जीत लिया है


Keywords : Bollywood, Bollywood news, Hollywood, Ruby Rose, won the heart, Deepika , XXX


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण - Deepika busy in suiting of XXX - The Return Of Xander Cage


एक्टर विन डीजल के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' के डायरेक्टर डी. जे. क्रुसो, रूबी रोज, विन डीजल , नीना डोबरेव, थाई एक्टर टोनी जा और क्रिस वू के साथ नजर आ रही हैं.


दीपिका ने इससे पहले ट्विटर पर एक्ट्रेस नीना डोबरेव से मिलने के लिए उत्साहित होने को लेकर भी ट्वीट किया था. अब जब फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ है तो वह इस पल को खूब एंजॉय करते नजर नजर आ रहे हैं. डी. जे. क्रुसो द्वारा निर्देशित फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख तय नहीं की गई है.



Keywords : XXX-The Return Of Xander Cage, Deepika , Vin Diasel, एक्टर विन डीजल, 'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज, बॉलीवुड एक्ट्रेस, दीपिका पादुकोण,  रूबी रोज, विन डीजल , नीना डोबरेव, थाई एक्टर टोनी जा ,क्रिस वू

वतन के रखवालों के बीच पहुंची दीपिका, कहा 'जय जवान'


दीपिका की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी. इस वजह से वो अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही थी. 'कॉकटेल' फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका काफी बीमार पड़ गयी थी. उनकी तबीयत पूरी तरीके से ठीक हुई भी नहीं थी लेकिन फिर भी वो अपने देश के जवानों के साथ जम्मू बॉर्डर के पास कुछ वक़्त बिताने गयी. 26 वर्षीय दीपिका एनडीटीवी इंडिया के शो 'जय जवान' की शूटिंग के लिए जम्मू गई थीं और उन्होंने बख्तरबंद रेजिमेंट और जम्मू-कश्मीर राइफल्स के जवानों के साथ कुछ रोमांचक करतब किए।




दीपिका पहले ही उनको वादा कर चुकी थी कि वो उनसे मिलने आएँगी और अपने इसी वचन को निभाने के लिए वो उनके पास गयी और उनके साथ 2 दिन बिताये.


दीपिका ने दो दिनों तक उनके साथ ही बैठकर खाना खाया और उनके साथ खूब सारी भी की. यही नहीं, बल्कि दीपिका ने अपनी भी कई बातें उनसे शेयर की और अपने फ़िल्मी करियर का अनुभव भी उनके साथ बांटा. उन्होंने कई ऐसी बातें बोली जिससे जवानों को बेहद प्रेरणा मिली.


दीपिका का मानना है कि अगर ये देश सुरक्षित है तो इन जवानों की वजह से ही है. ये जवान अपना सब कुछ त्याग कर के बॉर्डर पर अपना पूरा वक़्त गुजारते हैं और ऐसे में अगर वो उनके ज़िन्दगी में ख़ुशी का एक पल भी दे पाएं तो ये उनकी खुशनसीबी होगी.

खुद आरक्षण का फायदा उठा चुकी हैं दीपिका


दीपिका

ने कभी भी नहीं कहा है कि वे आरक्षण समर्थक हैं या विरोधी। दीपिका की आने वाली फिल्म 'आरक्षण' इसी विषय पर आधारित है।

यहां दिलचस्प तथ्य यह है कि दीपिका ने कॉलेज में खेल कोटे के माध्यम से सीट पाई थी। दीपिका के खेल कनेक्शन के बारे में सभी को पता है।

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण उनके पिता हैं। इसलिए इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं थी जब दीपिका ने खेल कोटे से एडमिशन की बात कबूल की।

दीपिका ने बताया कि उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित कई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और खेल कोटे के माध्यम से कॉलेज में प्रवेश मिला।

खैर कोई बात नहीं दीपिका, आपके बयान ने आरक्षण के बारे में आपकी सोच के बारे में बहुत कुछ कह दिया है। लेकिन आश्चर्य इस बात पर है कि आपने क्यों आरक्षण का समर्थन करने के बजाय चुप रहना बेहतर समझा।

प्रियंका, करीना, कैटरीना..या फिर कोई और है अभिनेत्री नंबर 1


जयपुर प्रियंका, करीना, कैटरीना..या फिर कोई और? असली अभिनेत्री नंबर 1 कौन? फैसला ज्यूरी नहीं, आप देंगे। बॉलीवुड की अभिनेत्री नंबर 1 आपकी पसंद से ही तय होगी। तो दीजिए देश के पहले पब्लिक च्वॉइस अवॉर्ड ‘भास्कर बॉलीवुड अवॉर्डस’ के लिए अपना नॉमिनेशन। और अगर आप भाग्यशाली रहे तो आपको मिलेगा अभिनेत्री नंबर 1 को अपने हाथों से अवॉर्ड देने का मौका। जिन पांच अभिनेत्रियों को मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट, उनके बीच ही होगा आखिरी मुकाबला।

आप अपनी पसंद की हीरोइन को नोमिनेट कर उन्हें जितवा भी सकते हैं। इसके लिए आप अपने नॉमिनेशन को फेसबुक या ई-मेल अकाउंट के जरिए शेयर करिए। इससे आपको अंक भी मिलेंगे। आप जितनी बार शेयर करेंगे उतनी बार आपके खाते में दस अंक जुड़ेंगे। नॉमिनेशन पर भी 5 अंक दिए जाएंगे।

अभिनेत्री नंबर 1 कैटेगरी में नॉमिनेशन की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण, काजोल, गुल पनाग, कल्कि, कंगना, सोनाक्षी, सोनम, विद्या बालन हैं। बीते कुछ महीनों में इन अभिनेत्रियों ने अलग-अलग फिल्मों में अपनी अदाकारी से अलग छाप छोड़ी है। पर अब आप तय करेंगे कि दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अदाकारा कौन हैं।

देखते हैं अंतिम 5 की दौड़ में शामिल हीरोइनों में क्या खास बात है

प्रियंका चोपड़ा

‘सात खून माफ’ में प्यार को पाने के लिए किसी भी सीमा तक चली जाने वाली प्रेमिका का किरदार जिस अंदाज में प्रियंका ने निभाया है, वह लाजवाब है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कुछ दृश्यों में रहस्यमय चुप्पी देखने लायक है।

करीना कपूर

करीना ने हालिया दौर में ‘वीआर फैमिली’ और ‘गोलमाल-3’ में जबरदस्त अदाकारी दिखाई है। दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार एकदम अलग है, पर इन्हें बखूबी परदे पर जी कर उन्होंने साबित किया कि वह अभिनय क्षमता में किसी से भी कमजोर नहीं हैं।

कैटरीना कैफ

परदे पर ‘शीला’ बन कर कैटरीना ने तो गजब ढा दिया, लेकिन ‘राजनीति’ के जरिए पहली बार बिना ग्लैमर वाले रोल में भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। उन्होंने नेता का किरदार तो बखूबी निभाया ही, बेहतर हिंदी बोल कर भी लोगों के दिलों पर छा गईं।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन

‘गुजारिश’ को अगर लाचार, पर जिंदादिल जादूगर इथान (ऋतिक) के लिए याद करेंगे तो उससे नि:स्वार्थ प्रेम करने वाली सोफिया (ऐश्वर्या) को भी भुलाया नहीं जा सकता।अनुष्का शर्मा

‘बैंड बाजा बारात’ की कहानी में कोई नयापन नहीं होने के बाद भी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी वजह यही रही अनुष्का शर्मा का उम्दा अभिनय।

बिपाशा बसु

हॉट और सेक्सी इमेज के बावजूद बिपाशा ने ‘आक्रोश’ में गीता बनने का जोखिम लिया। उनका दांव एकदम सही पड़ा और अपने अभिनय के दम पर उस रोल को यादगार बना दिया।

दीपिका पादुकोण

‘खेलें हम जी जान से’ की जान आशुतोष का निर्देशन और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ही है। कल्पना दास (दीपिका) ने साड़ी पहनने वाली गांव की महिला के किरदार को भी ग्लैमरस अंदाज में जिया।

गुल पनाग

उम्र के साथ आने वाले बदलावों को परदे पर उतारना वाकई मुश्किल है। पर ‘टर्निग 30’ की नैना (गुल पनाग) को देख कर ऐसा नहीं लगता। तमाम उतार-चढ़ाव झेलते हुए गुल ने बड़ी बखूबी से परदे पर जिया। काजोल

‘वी आर फैमिली’ के जरिए काफी समय बाद परदे पर वापसी करने वाली काजोल ने दिखा दिया कि वह घर-गृहस्थी में पड़ कर भी एक्टिंग भूली नहीं हैं। मां के किरदार में देख कर भी उनके चाहने वालों को यही लगा होगा कि काजोल अब फिर परदे से दूर नहीं जाएं।

कल्कि कोचलिन

‘शैतान’ नाम पर मत जाइए। बड़े शहरों की आम समस्या है मां-बाप की बेरुखी से बच्चों की बढ़ती परेशानी। इसे एमी उर्फ अमृता जयशंकर बन कर कल्कि कोचलिन ने बखूबी पेश किया।

कंगना रानौत

‘तनु वेड्स मनु’ में बिंदास लड़की और गंभीर लड़के के बीच की प्रेम कहानी लोगों ने खूब पसंद की। इस कहानी में कंगना ने अपने किरदार को दिलचस्प अंदाज में जिया और दर्शकों को दीवाना बनाया।