Recent Movies
Showing posts with label anushak-sharma. Show all posts
Showing posts with label anushak-sharma. Show all posts

प्रियंका-अनुष्का अब प्रोड्यूसर-एक्टर का नया रिश्ता-Priyanka Chopra May Debut As A Producer



प्रियंका-अनुष्का अब प्रोड्यूसर-एक्टर का नया रिश्ता बन सकता है। अभिनय के मामले में फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। लेकिन अब वे नई पारी खेलने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका अपने 'पर्पल पेबल प्रोडक्शन' हाउस से डेब्यू कर रही हैं। प्रियंका की फिल्म में अनुष्का शर्मा के काम करने की भी खबरें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका के पहले हिंदी प्रोडक्शन में अनुष्का शर्मा एक पुलिस वूमन का रोल निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू हो सकती है। पहले प्रियंका खुद यह रोल करने वाली थी लेकिन अब वो सिर्फ प्रोड्यूसर की भूमिका में रहेंगी। रोचक बात यह है कि फिल्म की डायरेक्टर भी महिला ही होंगी।


Priyanka Chopra May Debut As A Producer

कट्रीना के साथ काम करना अच्छा अनुभव


मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी सह कलाकार कट्रीना कैफ की जमकर तारीफ की। अभी पिछले साल यही कट्रीना-अनुष्का के बीच मेकअपमैन को लेकर झगड़ा हुआ था लेकिन अब दोनों में दोस्ती है।

अनुष्का ने यश चोपड़ा की अनाम रोमांटिक फिल्म में कट्रीना कैफ और शाहरूख खान के साथ अभिनय किया है। इससे पहले पिछले साल मेकअप आर्टिस्ट को लेकर दोनों अभिनेत्रियों में झगड़ा हो गया था लेकिन अब सब कुछ सही लग रहा है।

anushak-sharma

anushak-sharma
अनुष्का ने कहा, उनके साथ काम करने का अनुभव तरोताजा करने वाला था। वह एक सामान्य और मित्रतापूर्ण व्यवहार वाली हैं। हमने एक साथ लंदन में शूटिंग की और हमारे बीच सब अच्छा रहा। शूटिंग के बाद हम कई बार बाहर भी गए। शाहरूख के साथ दोबारा सेट पर काम करना बहुत अच्छा लगा। मुझे खुशी है कि मुझे दोबारा उनके साथ काम करने का मौका मिला।



लंदन में बाइक पर सवार शाहरुख-अनुष्का

shahrukh, anushak-sharma,

shahrukh, anushak-sharma,
यशराज फिल्म्स की अनाम फिल्म जिसका निर्देशन यश चोपड़ा कर रहे हैं की शूटिंग में अब जाकर अनुष्का शर्मा को मौका मिला है। मार्च में हुई लंबी शूटिंग कैटरीना और शाहरुख को लेकर हुई थी, जिसके बाद चर्चा चल पड़ी कि अनुष्का का रोल छोटा है। लंदन में फिलहाल शूटिंग चल रही है जिसमें शाहरुख और अनुष्का ने हिस्सा लिया। कुछ दिनों बाद कैटरीना भी इसमें शामिल होंगी। पिछले दिनों जो शॉट फिल्माया गया उसमें शाहरुख-अनुष्का बाइक पर सवार नजर आए। शॉट में शाहरुख ड्राइव कर रहे हैं और अनुष्का पीछे बैठी हैं। शॉट के बाद अनुष्का ने शाहरुख को पीछे बैठाकर बाइक दौड़ाई और रब ने बना दी जोड़ी के दिन याद किए। अनुष्का और शाहरुख दूसरी बार साथ में फिल्म कर रहे हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ की थी, जिसमें शाहरुख उनके हीरो थे। रब ने बना दी जोड़ी में भी दोनों ने बाइक की खूब सवारी की थी।

पानी में आग लगाए बॉलीवुड की हसीनाएं


हीरोइन को कम कपड़ों में दिखाने के लिए निर्माता-निर्देशक कई तरह के फॉर्मूलों का सहारा लेते हैं ताकि सेंसर की आंख में भी धूल झोंक सके और हीरोइन को भी राजी कर सके।

कुछ फिल्मी हीरोइन तो ऐसी होती हैं बिना तर्क-वितर्क किए बिकनी या खुली ड्रेसेस पहनने के लिए राजी हो जाती हैं तो दूसरी ओर टॉप एक्ट्रेस को मनाने के लिए कई तरह के बहाने बनाना पड़ते हैं।

पहले बारिश करवा कर या झरने के नीचे बैठाकर निर्माता-निर्देशक अपना हित साधते थे। अब बारिश में भीग कर गाना गाने का चलन बंद हो गया है इसलिए स्विमिंग पुल या समुंदर के किनारे का सहारा ये लोग लेते हैं।

ब समुंदर किनारे या स्विमिंग पुल में हीरोइन साड़ी या सलवार-कमीज पहनकर तो नहा या घूम नहीं सकती और इस बात से वे झांसे में आ जाती हैं। इस तरह के सीन को लेकर ये इतनी उत्साहित रहती हैं कि बिकनी के लिए अपने फिगर को शेप में लाने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं ताकि उनके कर्व देख दर्शक की तबियत खुश हो जाए।

deepak,laradatta

anushaka sharma

laradatta

kareena kapoor

kangana

Neetu

malika 

shanala jattli
करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अनुष्का शर्मा से लेकर तो मल्लिका शेरावत और कंगना रानावत तक स्विमिंग पुल या समुंदर किनारे नहाते या टहलती हुई नजर आई हैं। हीरो जब अपना फौलादी जिस्म दिखाने से बाज नहीं आते तो सिर्फ हीरोइनों को अंग प्रदर्शन के लिए

खुश तो बहुत होंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। उनकी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल जल्द ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके हीरो बैंड बाजा बारात फेम हीरो रणवीर सिंह हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसे दर्शकों को भरपूर प्यार मिलेगा। दूसरे, उन्हें यश चोपड़ा जैसे लीजेंड डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

अनुष्का को हाल ही में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनने जा रही एक रोमांटिक फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यशराज बैनर की यह एक महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसे काफी समय बाद यश चोपड़ा खुद निर्देशित करने जा रहे हैं। वीर जारा के बाद यश चोपड़ा ने कोई फिल्म निर्देशित नहीं की है।

अनुष्का ने दी जीरो साइज की सफाई

आखिर अनुष्का शर्मा को सफाई देने की जरूरत पड़ ही गई। उनके बारे में इधर लगातार कहा जा रहा था कि आजकल वे जीरो साइज के चक्कर में पड़ी हुई हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा जिम जा रही हैं और डाइटिंग पर जोर दे रही हैं। लेकिन अनुष्का ने इस बारे में साफ कह दिया है कि न तो वे अपना जिस्म जीरो साइज करने की कोशिश में हैं और न ही वे डाइटिंग कर रही हैं।
अनुष्का को आश्चर्य हो रहा है कि आखिर यह खबर किसने फैली दी कि वे जिम जा रही हैं और डाइटिंग कर रही हैं? अनुष्का का कहना है कि उन्हें न तो जीरो साइज बॉडी की जरूरत है और न ही इसके लिए उन्होंने कभी कोई कोशिश ही की है। बकौल अनुष्का, उनका शरीर ही कुछ ऐसा है कि उन्हें स्लिम होने के लिए अलग से कोई कोशिश नहीं करनी पड़ती है। ऐसे में कोई यह कहे कि वे जीरो साइज करने पर तुली हुई हैं, तो यह बात बेबुनियाद है। अनुष्का का यह भी कहना है कि उनके खानदान में
छरहरा बने रहना उनका जींस का गुण है। उनके पिता भी स्लिम हैं और मां भी। हां, यह जरूर है कि वे अपने आपको चुस्त दुरुस्त रखने के लिए हल्के फुल्के व्यायाम अवश्य करती हैं। आखिर वे जिस पेशे में हैं, वहां शरीर पर ध्यान जरूर देना पड़ता है। अनुष्का से जब यह पूछा गया कि वे सोनाक्षी सिन्हा से अपनी प्रतिद्वंद्विता महसूस कर रही हैं, क्या इसीलिए उन्होंने अपने शरीर पर अतिरिक्त ध्यान देने की ठानी है?

कहा तो यहां तक जा रहा है कि सोनाक्षी के कारण ही उनका रणवीर सिंह के साथ ब्रेकअप हुआ है? इस सवाल के जवाब में अनुष्का का कहना है कि उनकी सोनाक्षी से कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वैसे भी सोनाक्षी उनसे जूनियर हैं और उनकी अभी एक ही फिल्म रिलीज हुई है। जहां तक रणवीर के साथ ब्रेकअप की बात है, तो उससे कभी इतना जुड़ाव था ही नहीं। ये सारी बातें उड़ाई हुई हैं।

गुस्साई कैट ने दिखाई दबंगई, कर दी अनुष्का की शिकायत


बॉलीवुड में नंबर वन बनने की होड़ में शामिल अभिनेत्रियां कभी भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं|ये अभिनेत्रियां जब एक ही फिल्म में साथ काम करती हैं तो इनके बीच कैट फाइट होना लाजिमी है|हाल ही में इस लिस्ट में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ गया|

यह दोनों यशराज बैनर की आनेवाली फिल्म में एक साथ काम कर रही है|दोनों के बीच झगडे की वजह मेक अप मैन है|कैटरीना ने इस बात पर सेट सिर पर उठा लिया कि प्रोडक्शन हाउस ने मेक अप आर्टिस्ट को अनुष्का के साथ दो दिनों के लिए लंदन कैसे भेज दिया|कैट चाहती थीं कि यशराज बैनर की ही एक और फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के पेच अप शॉट के लिए उनका मेक आर्टिस्ट ही उनका मेक अप करे मगर ऐसा नहीं हो पाया|

यशराज बैनर से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक मेक अप आर्टिस्ट सुभाष कैट के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के टाइम से काम कर रहे हैं |वह इसके अलावा अनुष्का शर्मा के भी मेक अप आर्टिस्ट हैं |कैट ने उन्हें फुल टाइम केलिए रखा है|ऐसे में वह अनुष्का के साथ लंदन चले गए| उन्होंने कैट को यह बात 15 दिन पहले ही बता दी थी मगर कैट को इस बात से बेहद गुस्सा आ गया|

उन्होंने सुभाष के बिना आगे शूटिंग करने से मना कर दिया और उन्होंने यह जिद्द पकड़ ली कि जब तक सुभाष वापस नहीं आ जाते वह फिल्म कि शूटिंग नहीं करने वाली|इसके बाद कैट की मैनेजर संध्या ने सुभाष को लंदन से वापस आने को कहा मगर उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया क्योंकि उनका वीजा और टिकिट्स वगैरह पहले से ही बुक हो चुके थे|

इसके बाद कैट ने अनुष्का द्वारा उनके मेक अप आर्टिस्ट को साथ ले जाने की शिकायत यशराज के अधिकारीयों से कर दी और फिर आदित्य चोपड़ा को इस मामले में अनुष्का को फ़ोन लगाना पड़ा और उन्हें कहना पड़ा की आगे से वह मेक अप आर्टिस्ट को कभी अपने साथ न लेकर जाएं|

अनुष्का-रणवीर के ब्रेकअप की वजह कुछ और तो नहीं


लगता है कि बैंड बाजा बारात की हिट जोड़ी अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। आईफा अवार्ड्स 2011 के बाद से ही दोनों के रिश्तों में ठंड आ गई है।

अनुष्का की सक्सेस और रणवीर का उनसे ईर्ष्या करना दोनों के बीच आई कड़वाहट की वजह है। रणवीर का सोनाक्षी के साथ आईफा अवार्ड्स 2011 में डांस करना अनुष्का को पसंद नहीं आया। शो के दौरान अनुष्का दोनों को गुस्से भरी निगाहों से देख रहीं थीं।
दोनों के बीच झगड़े की चर्चा समारोह के दौरान भी रही। बंद कमरे में हुए झगड़े के बाद रणवीर और अनुष्का ने एक-दूसरे से बात करने से भी इंकार कर दिया था।

कुछ लोगों का मानना है कि अनुष्का के शाहरूख खान, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ बड़े बैनर की फिल्में साइन करना भी रणवीर से अलगाव की वजह हो सकती है।

अब इंतजार कीजिए कि कौन पहले ब्रेकअप की बात सामने लाता है।

क्या अनुष्का दोहरा पाएंगी रानी मुखर्जी जैसा करिश्मा


हर एक्टर के लाइफ में एक ऐसा दौर भी आता है जब उसका करियर अपने चरम पर होता है।

कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी है। वर्ष 2010 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आईफा पुरस्कार जीतने के बाद अनुष्का को यश चोपड़ा की अगली फिल्म में एक भूमिका भी मिली।

शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ सिल्वर स्क्रीन का हिस्सा बनीं। दिलचस्प बात यह है कि यश चोपड़ा फिल्म 'वीर ज़ारा' सात साल के अंतराल पर एक बार फिर से फिल्म डायरेक्ट करते हुए दिखेंगे। अनुष्का ने यश राज फिल्म्स के साथ तीन फिल्म रब ने बना दी जोड़ी, बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात साइन किए थे।

उसके बाद अनुष्का ने एक और फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल साइन की थी। और अब, जैसा कि पहले बताया गया है एक बार फिर यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म के लिए साइन किया गया है।

अनुष्का शर्मा के यश राज फिल्म्स की पसंद बनने के पहले रानी मुखर्जी यशराज कैम्प की हॉट फेवरेट हुआ करतीं थीं। रानी ने चोपड़ा कैम्प के दिल बोले हड़िप्पा, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, लागा चुनरी में दाग, ता रा रम पम, बंटी और बबली, वीर-जारा, हम तुम, साथिया और मुझसे दोस्ती करोगे में काम किया है।

नीली आंखों वाली रानी ने कई वर्षों तक चोपड़ा कैम्प में काम कर बॉलीवुड पर राज भी किया है। लेकिन अब रानी अन्य फिल्म निर्माताओं के साथ काम कर रहीं हैं।

अनुष्का के चोपड़ा कैम्प में एंट्री के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब रानी मुखर्जी की जगह अनुष्का शर्मा भरने वाली हैं। क्या अनुष्का फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी के किए गए चुनौतीपूर्ण भूमिका को दोहरा पाएंगी? लेकिन जो भी हो अनुष्का का यश राज कैम्प में शाहरुख और कैटरीना के साथ अनाम फिल्म करना फायदे का सौदा ही कहा जाएगा।