Recent Movies
Showing posts with label happy. Show all posts
Showing posts with label happy. Show all posts

25 साल बाद अवार्ड जीतने की ख़ुशी में क्या बोले संजय लीला भंसाली ?- Winning The Award After 25 Years : Sanjay Leela bhansali

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। भंसाली का कहना है कि उन्हें ये अवार्ड उनकी 25 साल के मेहनत के बाद मिला है । इस अवार्ड को पाकर भंसाली ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को अधिक से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए अपनी टीम को बधाई दी।
              संजय ने रणवीर  के काम की तारीफ करते हुए कहा की अवार्ड नहीं मिला तो क्या हुआ उन्होंने ईमानदारी के साथ मेहनत की है। संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में अपना करियर विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के तैर पर शुरू किया था, जो आज अच्छे निर्देशकों में गिने जाते है।


Keywords : National Award , Best Director , Bajirao Mastani , happy,  Ranveer Singh , Sanjay Leela Bhansali , Bollywood, Bollywood news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

थर्टी प्लस हीरोइन को स्वीकारे जाने से बिपाशा खुश

bipasha basu
बिपाशा बसु बत्तीस वर्ष की हो गई हैं और कुछ वर्ष पहले तक इस उम्र की नायिकाएं रेस से बाहर हो जाती थीं, लेकिन बिप्स अभी भी टिकी हुई हैं और अच्छी फिल्मों के ऑफर्स उन्हें लगातार मिल रहे हैं। बिपाशा खुश हैं कि अब दर्शकों की रूचि में बदलाव हो रहा है और थर्टी प्लस हीरोइनों के साथ-साथ वे शादीशुदा हीरोइनों को भी स्वीकार रहे हैं। वर्ष 2012 में बिपाशा की जोड़ी ब्रेकर्स और प्लेयर्स रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों के खाते में असफलता आई। असफलता से अप्रभावित बिपाशा इस बात के लिए खुश हैं कि तीस का आंकड़ा पार करने के बाद भी उन्हें जोड़ी ब्रेकर्स जैसी फिल्म मिली, जो उनके किरदार के इर्दगिर्द घूमती हैं। बिपाशा पूछती हैं कि आज से पांच-छ: वर्ष पहले ऐसा उदाहरण बड़ी मुश्किल से मिलता था, खासतौर से कमर्शियल फिल्मों में तो तीस वर्ष की हीरोइन को बूढ़ा मान लिया जाता है। इस बदलाव के लिए बिपाशा दर्शकों को धन्यवाद देती हैं जो थर्टी प्लस और शादीशुदा हीरोइनों को स्वीकारने लगे हैं। बिप्स का कहना है कि इसके लिए लुक महत्वपूर्ण होता है। यदि आप आकर्षक और सेक्सी नजर आती हैं तो उम्र महज आंकड़ा है। वे कहती हैं कि आजकल हीरोइन अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं जिसके कारण वे अपनी उम्र से बेहद कम नजर आती हैं। यही कारण है कि बिपाशा ने नील नितिन मुकेश और रणबीर कपूर जैसे युवा एक्टर्स के साथ ‍काम किया है जो उम्र में उनसे छोटे हैं। बिपाशा के पास इस समय रेस 2, शूटआउट एट वडाला और राज 3 जैसी महत्वपूर्ण फिल्में हैं जिनमें उनका ग्लैमरस रोल है।