Recent Movies
Showing posts with label The Jungle Book. Show all posts
Showing posts with label The Jungle Book. Show all posts

फिल्म रिव्यु : द जंगल बुक - Film Review : The jungle Book


फिल्म : द जंगल बुक
रेटिंगः 4 स्टार
डायरेक्टरः जॉन फेवरू
कलाकारः नील सेठी
'द जंगल बुक' यह नाम है इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म का। ये वही जंगल बुक है जिसे हम दूरदर्शन पर 90 के दशक में देख चुके हैं। फर्क बस इतना है कि इस बार मोगली कोई एनिमेटेड कैरेक्टर नहीं बल्कि एक जीता-जागता बच्चा है और इस लाइव एक्शन फिल्म में यह किरदार हिंदुस्तानी मूल के अमेरिकन बच्चे नील सेठी ने निभाया है।...हां नील के अलावा जो भी जानवरों के किरदार आप देखेंगे, उन्‍हें जरूर कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से तैयार किया गया है। उन्हें फिल्म के इंग्लिश संस्करण के लिए आवाज़ दी है हॉलीवुड के बेन किंग्सले, बिल मुरे, इदि्रस एल्बा और स्कॉलेट जॉनसन सरीखे मशहूर एक्टरों ने,  वहीं हिंदी के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा ने किरदारों को आवाज़ दी है।

'द जंगल बुक' रुडयार्ड किपलिंग की कहानी पर आधारित है और इसे जॉन फैबरू ने डायरेक्ट किया है। अगर आपने एनिमेशन फिल्म 'जंगल बुक' देखी है तो आपको याद होगा कि जंगल में मोगली,  बघीरा को मिलता है और फिर भेड़ियों का एक झुंड मोगली को पाल-पोस कर बड़ा करता है। फिर एक दिन शेर खान यानी शेर की नज़र मोगली पर पड़ती है  जिसे मारकर वह इंसानो से अपना बदला लेना चाहता है। ऐसे में मोगली को बचाने के लिए भेड़िये, भालू, बघीरा सरीखे उसके सारे दोस्त शेर खान से भिड़ जाते हैं।

यही कहानी है 'द जंगल बुक' में । इसकी खूबियों और कमियों की बात करता हूं...पर इस फिल्म में कुछ ज्यादा कमियां नज़र नहीं आईं। अगर कुछ लगीं भी तो उससे पहले ये लगा कि मैं बच्चों के लिए बनी फिल्म देख रहा हूं और वह भी उम्र के इस पड़ाव पर। मुझे इससे उम्र की धूल साफ कर लेनी चाहिए और सच भी यही है कि कमियां सिर्फ गिनाने भर को ही हैं। मसलन मुझे लगा मोगली, शेर खान से बचने के लिए जब इंसानों की बस्ती की ओर निकलता है तो रास्ते में उसका सामना अलग-अलग किरदारों से होता है और थोड़ी देर के लिए लगता है कि आप सीरियल के अलग-अलग एपिसोड से गुज़र रहे हैं।

पर ऐसा नहीं है कि आप इससे बोर होते हैं या स्क्रीनप्ले में इससे झटका लगता है...बल्कि आप एक दुनिया से दूसरी दुनिया में घुसते चले जाते हैं। 'द जंगल बुक' का मैंने इंग्लिश वर्जन मैंने आईमैक्स थ्री डी में देखा और ये अनुभव कमाल का था। कम्प्यूटर ग्रफिक्स से रचे गए सारे किरदार बिल्कुल एक ट्रेंड एक्टर की तरह आपको भावनात्मक सफर पर ले जाते हैं और ऊपर से सोने पर सुहागा है उन एक्टर्स की आवाज़। जिन्होंने इन किरदारों को आवाज़ दी है,  इनमें मेरे फेवरेट रहे बिल मुर्रे, बेन किंग्सले और शेर खान। यहां तक कि छोटे-छोटे किरदार भी कुछ पल के लिए आते हैं और आपको मुस्कान दे जाते है। फिल्म के कई एक्शन सीन आपकी कल्पना से परे हैं। मिसाल के तौर पर जब वानर सेना मोगली को किंग लोई तक पहुंचाती है या फिर क्लाइमैक्स में मोगली और शेर खान की भिड़ंत....इसके अलावा वो सीक्वेंस जहां मोगली शेर खान से बचने के लिए भैंसों का सहारा लेता है।

हॉलीवुड के स्टूडियो में एक जंगल की रचना करना वाकई काबिले तारीफ है और ऊपर से हैरान कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस..। इस फिल्म की एक और खास बात जो मुझे अच्छी लगी वह यह कि निर्देशन को लेकर फिल्म में रूडयार्ड किपलिंग की कहानी से ज्यादा भटकाव नहीं है। उन्होंने असल कहानी को ही बड़े पर्दे पर उतारा है। साथ ही एक और बात मैंने सुनी है कि हिंदी संस्करण के लिए भी बॉलीवुड एक्टर्स ने फिल्म के किरदारों को आवाज़ देकर कमाल का काम किया है।

Keywords : The Jungle Book, Mowgli, Neel Sethi, Hollywood ,  द जंगल बुक, मॉगली, नील सेठी, हॉलीवुड

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'द जंगल बुक' में एक बार फिर नटसम्राट की आवाज में शेर खान - Sher khan comes with Voice of Nana Patekar in The Jungle Book

1990 के दशक में 'दूरदर्शन' पर आने वाले एनिमेटेड शो जंगल बुक में  नाना पाटेकर ने शेर खान के लिए पहली बार डब किया था. उस समय फिल्म एनएफडीसी ने रिलीज की थी और रवि मलिक ने मुझसे पूछा था कि तुम फिल्म में रोल करना चाहोगे और मैंने हां कहा था.

और अब 8 अप्रैल की रिलीज होने वाली फिल्म 'द जंगल बुक' में नाना पाटेकर ही शेर खान के लिए डब कर रहे हैं.  नाना ने बताया कि मैं चाहता हूं कि मैं दोबारा जवान हो जाऊं.  मैं अपने पुराने दिनों को याद करना चाहता था. मुझे बहुत खुशी कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं.

'नटसम्राट' में अपने बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत चुके नाना पाटेकर कहते है की "उस समय मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे, जिस वजह से यह काम मेरे लिए काफी अहम था ". नाना पाटेकर को उस फिल्म के लिए 3,000-5,000 रुपये मिले थे.  बता दें कि डिज्नी की 'द जंगल बुक' अमेरिका से एक हफ्ते पहले यानी 8 अप्रैल को भारत में रिलीज हो रही है.

Keywords : द जंगल बुक, मॉगली, नाना पाटेकर, बॉलीवुड,  शेर खान,  The Jungle Book, Mogli, Nana Patekar, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

इरफान खान और बिल मूर्रे का कॉमन कनेक्शन - Irrfan Khan and Bill Murray’s Common Connect

2007 फिल्म दार्जिलिंग लिमिटेड अभिनेता इरफान खान और बिल मूर्रे एक साथ काम कर रहे हैं और जंगल बुक में भी एक साथ शामिल होंगे.

फिल्म के अंग्रेजी संस्करण में  बालू  भालू को  बिल मूर्रे ने  आवाज दी थी , और हिंदी संस्करण में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी बालू भालू को ही आवाज देंगे .
जंगल बुक 8 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है .


Keywords : Bollywood, Irrfan Khan ,  Bill Murray, The Jungle Book, इरफान खान ,बिल मूर्रे, जंगल बुक, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

प्रियंका, इरफान और नाना पाटेकर देंगे 'द जंगल बुक' को आवाज - Priyanka , Irfan and Nana Patekar give voices for 'The Jungle Book'

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द जंगल बुक' के डायलॉग लिखने के लिए मशहूर लेखक मयूर पुरी को चुना गया है. बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इसे हिंदी में डब करने के लिए कई बॉलीवुड सितारों को साइन किया है.

फिल्म 'द जंगल बुक' मशहूर कवि रुडयार्ड किपलिंग की रचनाओं पर आधारित है जिसे डिज्नी ने एनीमेशन के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है. इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में 'का' नामक पाइथन की आवाज को हिंदी में डब करेंगी जिसे हॉलीवुड में एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन ने रिकॉर्ड किया था.

वहीं, हॉलीवुड और बॉलीवुड में फेमस एक्टर इरफान खान इस फिल्म में 'बलू' नामक भालू की आवाज को डब करेंगे जिसे हॉलीवुड के एक्टर बिल मरे ने अपनी आवाज दी है. इसके अलावा अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर से शेर खान को आवाज देंगे, उन्होंने पहले भी 90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले 'जंगल बुक' कार्यक्रम में शेर खान को ही अपनी आवाज दी थी. हॉलीवुड की फिल्म 'द जंगल बुक' 8 अप्रैल 2016 को रिलीज हो रही है

Keywords : द जंगल बुक, मयूर पुरी, डायलॉग राइटर, Mayur Puri, dialogues writer, Hindi version, The Jungle Book

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर