Recent Movies
Showing posts with label irfan khan. Show all posts
Showing posts with label irfan khan. Show all posts

मैं दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं : इरफान खान I am happy to be part of the world's two leading film industry


2006 में भारतवंशी-ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की फिल्म 'द वॉरियर' से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता इरफान खान ने कहा कि उन्हें दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने की खुशी है. इरफान ने कहा कि मैंने अपनी भारतीय छवि छोड़ हॉलीवुड में नया प्रयोग किया, जिसे खुले हाथों से स्वीकार किया गया.

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में इरफान हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वह आगामी फिल्म 'इन्फर्नो' में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे. फिल्म डैन ब्राउन के 2013 के उपन्यास पर आधारित है. फिल्म को रॉन हॉवर्ड ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस पार्ट में रॉबर्ट लैंगडन का किरदार निभा रहे टॉम हैंक्स नए मिशन में जुटे नजर आएंगे. 

इरफान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों के प्यार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं और मैं अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. 


Keywords : Irfan khan, Tom Hanks, Inferno, Hollywood, Bollywood, इरफान, इन्फर्नो, टॉम हैंक्स, हॉलीवुड, बॉलीवुड

इरफान खान और शाहरुख खान के बीच जमकर नोंक-झोंक - Irfan Khan lashed out at shahrukh



'फिल्म फेयर अवॉर्ड्स' के दौरान बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और शाहरुख खान के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। हालांकि, ये सब एक ड्रामा सीन था। 'फिल्म फेयर अवॉर्ड्स' में तड़का लगाने के लिए इरफान ने ये सब ड्रामा किया। इस ड्रामा सीन के बाद दोनों ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया।

इस हास्यपूर्ण तीखी नोंक-झोंक के दौरान इरफान ने शाहरुख से कहा कि आपकी फिल्में-फिल्में हैं, हमारी फिल्में क्या वड़ा-पाव हैं। इरफान के मुंह से ये सुनते ही सभी के चेहरे थोड़ी देर के लिए सुर्ख पड़ गए। दरअसल, शाहरुख के अवॉर्डस की घोषणा के लिए स्टेज पर आते ही इरफान खान अपनी सीट से खड़े हो गए।


इसके बाद इरफान अवॉर्ड छोड़कर जाने की बात कहने लगे। शाहरुख ने इरफान खान को ऊपर बुलाया तो उन्होंने कहा, ऊपर आकर ही बात कर लेते हैं। इरफान के स्टेज पर आते ही माहौल मजाक-मस्ती में बदल गया। इस दौरान इरफान का एक वीडियो प्ले किया गया, जिसमें वो फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख द्वारा बोले गए एक डायलॉग को खुद बोलते नजर आ रहे थे। जिसने वहां बैठे सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Keywords : Irfan Khan ,lashed , फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, शाहरुख खान, इरफान खान, Filmfare Awards, Shahrukh Khan, 

यहीं तो मार खा गया न बॉलीवुड: इरफ़ान खान


irfan khan
इस हफ्ते भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही हॉलीवुड फिल्म 'द अमेज़िंग स्पाइडरमैन' में डॉ रथ की भूमिका में हैं अभिनेता इरफ़ान खान. इरफ़ान मानते हैं कि हॉलीवुड में बच्चों के लिए बनाई जाने वाली फिल्मों को भी इस तरह से बनाया जाता है कि उसका मज़ा हर उम्र के लोग ले सकें लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है. इससे जुड़ी ख़बरें 'खान' और 'खान' में तुलना क्यों: इरफ़ान ‘एक एथलीट जो डकैत बन गया’ इरफ़ान एक नए अंदाज़ में इरफ़ान कहते हैं, ''द अमेज़िंग स्पाइडरमैन' एक बहुत ही अच्छी फिल्म है. जो भी अपने परिवार के साथ, अपने बच्चों के साथ ये फिल्म देखने जाएगा उसे ये फिल्म ज़रूर पसंद आएगी. हालांकि स्पाइडरमैन बच्चों की फिल्म है लेकिन यहीं तो हॉलीवुड बॉलीवुड से बाज़ी मार ले जाता है. जब भी हॉलीवुड में बच्चों के लिए कोई फिल्म बनती है तो इस बात का ध्यान ज़रूर रखा जाता है कि बच्चों के साथ उनके माता पिता को भी वो फिल्म पसंद आए. बॉलीवुड अभी तक ये नहीं कर पाया है. पर हॉलीवुड ने इस कला पर महारत हासिल कर ली है.'' फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इरफ़ान ने ये साफ़ कर दिया कि 'द अमेज़िंग स्पाइडरमैन' में उनका किरदार बहुत लम्बा नहीं है. इरफ़ान कहते हैं, ''मेरा रोल बहुत लम्बा नहीं है लेकिन हाँ जैसा कि हॉलीवुड की भाषा में कहा जाता है ये एक अहम् रोल है, जो कहानी को एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव तक ले जाता है. मैं फिल्म में मौजूद हूं और ये मेरे लिए एक बढ़िया अनुभव रहा. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला. एक अभिनेता होने के नाते आप चाहते हैं कि आप एक भव्य फिल्म का हिस्सा हों.'' इरफ़ान फिल्म से जुड़े लोगों की तारीफ किए बिना भी नहीं रह पाए. वो कहते हैं, ''फिल्म के निर्देशक मार्क वेब के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा. फिल्म में स्पाइडरमैन की भूमिका निभा रहे ऐंड्रू गारफील्ड कमाल के अभिनेता हैं. मुझे लगता है वो अब तक के सबसे अच्छे स्पाइडरमैन हैं. हॉलीवुड में गारफील्ड का भविष्य उज्जवल है.'' इरफ़ान ये भी कहते हैं कि भले ही 'द अमेज़िंग स्पाइडरमैन' एक एक्शन फिल्म है लेकिन फिर भी इस फिल्म की एक आत्मा है, जो ज़्यादातर एक्शन फिल्मों में नहीं होती.

पसंदीदा सुपर हीरो

 इरफ़ान सुपर हीरो फिल्म में काम तो कर रहे हैं लेकिन क्या खुद वो किसी सुपर हीरो के फैन हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए इरफ़ान कहते हैं, ''बचपन में मैं कॉमिक पड़ता था. मुझे फैंटम बहुत पसंद था. हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वो एक सुपर हीरो बने और ये ख्वाहिश लम्बे समय तक साथ रहती है.'' 'द अमेज़िंग स्पाइडरमैन' के साथ साथ इरफ़ान खान 'लाइफ ऑफ़ पाई' में भी नज़र आएंगे. वैसे इरफ़ान खान को हॉलीवुड का सबसे मशहूर खान कहा जाता है. क्या सोचते हैं इरफ़ान इस बारे में? इरफ़ान कहते हैं, ''सबसे मशहूर होना, पॉप्युलर होना ये सब बाते आपके अहम् के लिए तो बहुत अच्छी होती हैं, आपको ये सब बाते सुन कर बहुत अच्छा लगता है. और हर कलाकार इस जाल में फस जाता है. कभी कभी मैं सोचता हूँ कि क्या ये किसी तरह की बीमारी है. लेकिन हां ये ज़रूर है कि ऐसी बातें सुन कर अच्छा तो लगता है. हर इंसान चाहता है कि उसे लोग प्यार करें. लेकिन जब हम खुद को प्यार करना बंद कर देते हैं तब हमें दूसरे लोगों की तारीफ की ज़रुरत पड़ती है.'' अपनी बात को पूरा करते हुए इरफ़ान कहते हैं अपनी तारीफ सुनने से ज़्यादा ख़ुशी उन्हें तब होगी जब लोग उनके बारे में बात न भी करें पर वो अपनी नीजी ज़िन्दगी में खुश हों.