Recent Movies
Showing posts with label फिल्म. Show all posts
Showing posts with label फिल्म. Show all posts

प्रिया दत्त के किरदार में नही है करीना - kareena will not work in the film

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे।

खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे। अभी तक इस फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया। ‘थ्री इडीयट’ की अदाकारा यहां एक आइसक्रीम ब्रांड के नए स्वाद वाली आइसक्रीम के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रही थीं।


Keywords : संजय दत्त, रणबीर कपूर, फिल्म, करीना कपूर, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor, film, Kareena kapoor, Bollywood, Bollywood news

सबकी दिली ख्वाहिश है कि 'नीरजा' टैक्स फ्री हो - Everyone's desire that ' neeraja ' be tax-free



फ़िल्म 'नीरजा' की टीम चाहती है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, इसीलिए फिल्म को टैक्स फ्री कराने की भरपूर कोशिशें की जा रही हैं। फ़िल्म 'नीरजा' ने रिलीज़ होने के बाद पहले 4 दिनों में ही 25 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर लिया है। फ़िल्म को बहुत ज़्यादा सराहना मिल रही है।

इतनी जल्दी फ़िल्म के इतने बड़े कलेक्शन से ये भी साबित हो रहा है कि दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया, जिसे हम 'वर्ड्स ऑफ़ माउथ' कहते हैं की वजह से काफ़ी दर्शक इस फ़िल्म को देख रहे हैं। ऐसे में फ़िल्म के निर्देशक राम माधवानी चाहते हैं कि 'नीरजा' को टैक्स फ़्री होनी चाहिए, ताकि कम कीमतों वाली टिकट खरीदकर ज़्यादा से ज़्यादा लोग 'नीरजा' को देख सकें और उस लड़की की क़ुर्बानी को याद कर सकें।

नीरजा के निर्देशक राम माधवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'हम सबकी दिली ख्वाहिश है कि 'नीरजा' टैक्स फ्री हो, ताकि नीरजा भनोट की कहानी ज़्यादा लोगों तक पहुंच सके और लोग उसे याद करें।'

हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, फिर भी उम्मीद है कि ये कहानी कुछ राज्यों में टैक्ट फ्री हो जाए और सस्ती टिकट के कारण ज्यादा लोग फ़िल्म देख सकें। फ़िल्म में नीरजा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर कहती हैं, 'हमारी ख्वाहिश है कि ज़्यादा लोग इस फ़िल्म को देखें और अगर नीयत सही है तो ये बहुत जल्द टैक्स फ्री भी हो जाएगी।'


Keywords : नीरजा, फिल्म, टैक्स फ्री, सोनम कपूर, राम माधवानी, Neerja, film, tax-free, Sonam Kapoor, ram madhwani

इंटरवल तक का फिल्म रिव्यू : नीरजा - Review or Neerja till Interval

फिल्म नीरजा की कहानी काफी दमदार लग रही है। इंटरवल से पहले की कहानी में प्लेन हाईजैक का पूरा घटनाक्रम अच्छे से दिखाया गया है। दिल्ली से फ्रेकफर्ट जा रही फ्लाइट को कैसे कराची में हाईजैक कर लिया जाता है।

फिल्म में एक्टिंग की बात की जाए तो सोनम काफी प्रभावित करती हैं। सोनम का किरदार बहुत अच्छा लिखा भी गया है। राम माधवानी का निर्देशन भी कमाल का है जो दर्शकों को बांधे रखता है। इस फिल्म की मेकिंग की तुलना किसी भी इंटरनेशनल हाईजैकिंग फिल्म से की जा सकती है।

राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोट की लाइफ पर आधारित है। 1986 में कुछ आतंकवादियों ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 साल थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, वह इसे पाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का रोल प्ले किया है। फिल्म में शबाना आजमी नीरजा की मां की भूमिका में हैं। इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर शेखर राविजियानी इस फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Keywords : फिल्म, नीरजा, सोनम कपूर, बॉलीवुड खबरें, फिल्म रिव्यू, Film review, Neerja, Bollywood, Sonam Kapoor, New release


अमिताभ ने किस फिल्म के लिए दिया था अपना पहला ऑडिशन - In which film Amitabh bachchan did first audition ?


मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने 47 साल पहले ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। अमिताभ ने मंगलवार तड़के अपने ब्लॉग में लिखा कि 15 फरवरी, 1969 को मैं ख्वाजा अहमद अब्बास के कार्यालय में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में एक भूमिका के लिए ऑडिशन देने गया था। वह मेरी पहली फिल्म थी। आज उस बात को 47 साल बीत चुके हैं।
 


अमिताभ ने यह बात भी साझा की कि यश जौहर के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान की उनकी यादगार भूमिका को सोमवार को 26 साल पूरे हो गए। बेहद सफल हुई इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी, रोहिणी हट्टंगड़ी और डैनी डेंजोगप्पा भी थे। 'अग्निपथ' का शीर्षक अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता से लिया गया था।  

Keywords : अमिताभ बच्चन, फिल्म, पहला ऑडिशन, Amitabh Bachchan, film, First Audition, Bollywood, Bollywood News, Mega star

सलमान ने सोहेल को फिल्म 'शेर खान' करने का आदेश दिया - Sohail Kahn film 'sher khan' is start again


अपनी आने वाली फिल्म 'शेर खान' में सलमान खान 'शेर' बनेंगे। इस फिल्म को फिर से बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, क्योंकि सलमान ने एक बार फिर इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है। सलमान के छोटे भाई सोहेल इस फिल्म के निर्माता निर्देशक होंगे।

आपको बता दें कि फिल्म 'जय हो' से पहले शेर खान बनने वाली थी। उस समय भी सोहेल ही इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, मगर सलमान को दक्षिण की फिल्म 'स्टालिन' का विषय अच्छा लगा, इसलिए सलमान ने पहले 'जय हो' बनाने के आदेश दिए।

अब खबर है कि सलमान ने सोहेल को फिल्म 'शेर खान' पर काम शुरू करने के लिए आदेश दे दिए हैं। इस फिल्म के बाद सलमान अपने दूसरे भाई अरबाज की फ़िल्म 'दबंग-3' करेंगे।

Keywords : Bollywood, Bollywood news, Sohail Kahn , फिल्म, शेर खान, सलमान खान, film, Sher Khan, Salman Khan, start again

नसीर-कल्कि की "वेटिंग" 29 अप्रैल को रिलीज होगी

नसीरूद्दीन शाह और कल्कि कोचलिन की फिल्म 'वेटिंग' 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म को अनु मेनन ने डायरेक्ट किया है और इशका फिल्म्स और दृश्यम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म का दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआइएफएफ) में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था. फिल्म में नसीर-कल्कि एक साथ दिखेंगे वहीं फिल्ममेकर मणि रत्नम की पत्नी सुहासिनी रत्नम भी इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं.

अनु मेनन भारत में फिल्म रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. वे कहती हैं, 'डीआइएफएफ में स्क्रीनिंग हाउसफुल रही थी. अक्सर फिल्मों को इस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिलता है लेकिन दर्शकों के साथ ही आलोचकों ने हमारी फिल्म को सराहा.' 'दृश्यम' फिल्म के संस्थापक मनीष मुंदरा फिल्म की संभावनाओं को लेकर पूरे जोश में हैं. वे कहते हैं, 'डीआइएफएफ में जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद हम फिल्म को भारत लाना चाहते थे.' यह कहानी दो लोगों के बीच संबंध की है जो अचानक अस्पताल में मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं. यह मुलाकात कोमा में पड़े उनके साथियों की देख-रेख के दौरान होती है. फिल्म शहरी भारत से जुड़ी है.

Keywords :Dubai, Film, Bollywood, Kalki Koechlin, फिल्म, बॉलीवुड, कल्कि कोएचलिन, नसीरूद्दीन शाह