Recent Movies
Showing posts with label अमिताभ बच्चन. Show all posts
Showing posts with label अमिताभ बच्चन. Show all posts

इनकम टैक्स विभाग फिर खोलेगा अमिताभ बच्चन के 2001 का केस - Income tax department will open the 2001 case of Amitabh bachchan


15 साल पुराने आयकर मामले में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को अमिताभ से जुड़े इस केस को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी है। गौर हो कि इस केस में बॉम्बे हाइकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। यह मामला वर्ष 2001 के 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से जुड़ा है। अमिताभ पर इस शो से जुड़ी कमाई पर 1.66 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है। उन्होंने कोर्ट से इस आय पर छूट की अपील की थी।

अमिताभ को टैक्स नोटिस देने के असेसमेंट ऑफिसर के आदेश को इनकम टैक्स कमिश्नर ने बरकरार रखा था। लेकिन इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने इस आदेश को खारिज कर दिया था। ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस सिलसिले में अपील की थी लेकिन हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि अमिताभ बच्चन को आयकर में 30 फीसदी की छूट दी जा सकती है। इसके बाद आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की जिसपर बुधवार को कोर्ट ने जो फैसला दिया उसके मुताबिक उन्हें अब 1.66 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स चुकाना होगा।

आरोप है कि 2002-03 वित्तीय वर्ष के दौरान अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) से होने वाली आय को कम दिखाया है। आयकर विभाग के मुताबिक, केबीसी की आय का कुछ ही हिस्‍सा अमिताभ ने अपनी आय में दिखाया है, जबकि बड़ा हिस्‍सा एबीसीएल में दिखाया गया है। विभाग को इस पर आपत्ति है।

Keywords : Amitabh Bachchan, Supreme Court, Income Tax department, केबीसी, इनकम टैक्स, सुप्रीम कोर्ट, अमिताभ बच्चन

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जिंदगी को बेहतर बनने के लिए जरुरी है तिरस्कार और नफरत : अमिताभ बच्चन - Disdain and hatred is necessary to make life better : Big B

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कहे अनुसार दुर्व्यवहार, तिरस्कार और नफरत जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता  है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और जिंदगी बेहतर बनने में हमारी मदद भी करता है। शंहशाह के अभिनेता ने कहा कि ऐसे लोग कम ही होते हैं जो आपके पास आकर आपके काम की सराहना करते हैं।

बिग बी ने अपनी इस बात को अपने ब्लॉग पर लिखा "अपने ब्लॉग पर लिखा, दुर्व्यवहार, तिरस्कार और नफरत को हमें जीवित रखना चाहिए, क्योंकि यह हमें बेहतर बनाता है...अगर हम ऐसा नहीं करते तो..कोई आपके दरवाजे पर आकर यह नहीं कहेगा कि आप अच्छे हैं या आपको पसंद किया जाता है।"  आपको बता दे की बिग बी आपने बिजी दिनचर्या के बाद भी अपने ब्लॉग में कुछ न कुछ जरूर लिखते रहते है । बिग बी आपने ब्लॉग को खुद लिखते है ।

आगे अमिताभ ने लिखा , हालांकि कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो आपके दरवाजे पर आएंगे..आपके प्यार की सराहना करेंगे और आपसे सहानुभूति दिखाएंगे। वे खुशकिस्मत हैं, जो ऐसा करते हैं और वो भी खुशकिस्मत हैं, जो ऐसा नहीं करते। अमिताभ की आने वाली फिल्म सुजॉय घोष की ‘टीई3एन’ है। इन दिनों वह सुजीत सरकार की फिल्म ‘पिंक’ की भी शूटिंग कर रहे हैं।

Keywords : अमिताभ बच्चन, दुर्व्यवहार, तिरस्कार, Bollywood, Bollywood News, Amitabh Bachchan, Blog, Disdain ,hatred, Better Life

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है : अमिताभ बच्चन - The name of the film is still not clear : Amitabh Bachchan


बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन बंगाली फिल्मकार अनिरूद्ध राय चौधरी के निर्देशन में बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली में आये हुए है. ये बात खुद अमिताभ ने ही बताई है . अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट किया, 'अब दिल्ली में हूं. कल सोमवार से शुरू हो रही फिल्म की शूटिंग के लिए दाढ़ी बढ़ाई है.
अमिताभ बच्चन ने बताया है कि शूजीत सरकार निर्मित फिल्म का नाम 'ईव' नहीं है जिसकी शूटिंग वह दिल्ली में कर रहे रहे हैं. बंगाली फिल्मकार अनिरूद्ध राय चौधरी के निर्देशन में बनाई जा रही फिल्म के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

राय इस फिल्म से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं. बच्चन ने बताया कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ' शूजीत सरकार की दिल्ली में इस समय शूटिंग की जा रही फिल्म के नाम को लेकर ढेर सारी अटकलें लगाई जा रही हैं. इसका नाम ईव है. गलत. फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है. लेकिन कुछ दिनों में तय हो जाएगा.'

Keywords : Amitabh bachchan, upcoming film, soojit sarkar, Eve, bollywood, अमिताभ बच्चन, ईव, बॉलीवुड, शूजीत सरकार, दिल्ली शूटिंग

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अमिताभ ने किस फिल्म के लिए दिया था अपना पहला ऑडिशन - In which film Amitabh bachchan did first audition ?


मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने 47 साल पहले ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। अमिताभ ने मंगलवार तड़के अपने ब्लॉग में लिखा कि 15 फरवरी, 1969 को मैं ख्वाजा अहमद अब्बास के कार्यालय में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में एक भूमिका के लिए ऑडिशन देने गया था। वह मेरी पहली फिल्म थी। आज उस बात को 47 साल बीत चुके हैं।
 


अमिताभ ने यह बात भी साझा की कि यश जौहर के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'अग्निपथ' में विजय दीनानाथ चौहान की उनकी यादगार भूमिका को सोमवार को 26 साल पूरे हो गए। बेहद सफल हुई इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी, रोहिणी हट्टंगड़ी और डैनी डेंजोगप्पा भी थे। 'अग्निपथ' का शीर्षक अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता से लिया गया था।  

Keywords : अमिताभ बच्चन, फिल्म, पहला ऑडिशन, Amitabh Bachchan, film, First Audition, Bollywood, Bollywood News, Mega star

अतुल्य भारत के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ और प्रियंका होंगे।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा यूपीए सरकार के कार्यकाल शुरू किए गए अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर आमिर खान की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद इंक्रेडिबल इंडिया (अतुल्य भारत) के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे।

अमिताभ बच्चन मोदी सरकार की पहली पसंद है क्योकि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात सीएम की कमान संभाल रखी थी उस दौरान ही बच्चन को राज्य के पर्यटन कैपेंन का हिस्सा बनाया गया था। अमिताभ बच्चन का नाम पीएमओ की ओर से दिया गया।

महानायक अमिताभ ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन



मुंबई: 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मुम्बई में महानायक की ही तरह मनाया गया। उनके घर के बाहर सुबह से ही  उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रही। हर कोई इस सितारे को जन्मदिन की बधाइयां देना चाहता था।

अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन पर सुबह सबसे पहले अपने पुराने बंगले प्रतीक्षा पहुंचे। इस घर में बिग बी के माता-पिता रहते थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन सीधे मीडिया के सामने आए और उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया। अमिताभ बच्चन ने मीडिया से कहा कि "आप सबका शुक्रगुजार हूं क्योंकि हर साल आप मेरे जन्मदिन को खास बनाते हैं। आपके माध्यम से मैं अपने सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद कह देता हूं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर मैं धन्यवाद नहीं कह सकता।"

अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने जन्म दिनों को याद किया और कहा कि "मैं अपना जन्मदिन शुरू से ही अपने परिवार के साथ मनाता हूं। पहले मां और बाबू जी मेरे जन्मदिन पर साथ होते थे और अब मेरे बच्चे साथ होते हैं। पहले अगर कभी शूटिंग के दौरान घर से बाहर होता था तो रात में बाबू जी फोन किया करते थे बधाई देने के लिए।"

Keyword: अमिताभ बच्चन, जन्मदिन, मीडिया, प्रतीक्षा, प्रशंसक, मुंबई, amitabh bachchan, Birthday, Media, Fans, Mumbai