Recent Movies
Showing posts with label प्रियंका चोपड़ा. Show all posts
Showing posts with label प्रियंका चोपड़ा. Show all posts

डाइटिंग न करती हैं प्रियंका चोपड़ा , फिर भी हैं फिट - Priyanka chopra is not doing dieting but she is fit how

बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका ने हाल ही में बताया कि यह सच है कि मैं जिमिंग की फैन नहीं हूं. मैं जेनेटिक रूप से भारतीय जीन की भाग्यशाली हूं, जहां मुझे ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। हालांकि, केली रोरहबाच मुझे अपने साथ प्रशिक्षण के लिए समझाने की कोशिश कर रही हैं और हर सुबह जब मुझे अपने साथ ले जाने का प्रयास करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह ‘बेवॉच’ के अपने सह अभिनेताओं के साथ जिम में नहीं जातीं है, क्योंकि उनके लिए यह जरूरी नहीं है। यूएस मैग्जीन की खबर के मुताबिक, 33 वर्षीय अभिनेत्री जैक एफरॉन, ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन और केली रोहरबाच के साथ ‘बेवॉच’ के रीमेक में काम कर रही हैं।

मुझे केवल पसंद है ‘ओह, मैं आधे धंटे और सो सकती थी?’ भोजन प्रेमी अभिनेत्री ने कहा कि वह डाइटिंग नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, ‘यह बुरा है। मैं जानती हूं। हम खुद को गंभीरता से नहीं लेते। कल हम बड़े अभिनेताओं के साथ एक भोज में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के बीच में हम समुद्र तट पर मस्ती करते हैं।'

Keywords : डाइटिंग, प्रियंका चोपड़ा, फिटनेस, Dieting, Bollywood, Bollywood Actress, Priyanka Chopra, Fitness

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

विश्वास ही नही होता की ये प्रियंका चोपड़ा है - CAN’T BELIEVE IT’S PRIYANKA CHOPRA




प्रियंका चोपड़ा का नाम सिर्फ भारत के लिए गौरव की बात नहीं रही है। भारत की सीमा पार कर  बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड में कदम रखा है और हम सभी को परदे पर अपने जबरदस्त परफॉरमेंस से  गौरवान्वित किया । 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कभी  वापस मूड कर नही देखा। तब से एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन,करती रही है ।

हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि वह कई बदलाव के माध्यम से चलती गई है। आज की खूबसूरत और ग्लैमरस प्रियंका चोपड़ा शायद ही अपने कैरियर के शुरुआती दौर को याद करना चाहेंगी ।  क्योकि आज की प्रियंका चोपड़ा और तब की प्रियंका चोपड़ा में काफी अंतर है ।

प्रियंका की उस समय की तस्वीरें



Keywords : PRIYANKA CHOPRA, प्रियंका चोपड़ा, Bollywood, Bollywood news


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पहली बार कैमरे के सामने प्रकाश झा - Prakash Jha for the first time on camera

प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' शुक्रवार को रिलीज़ होने जा रही है. प्रकाश झा ने इस फिल्म में पहली बार कैमरे के सामने  एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

प्रकाश झा भले ही 32 साल तक कैमरे के सिर्फ पीछे रहे, लेकिन अब उनका इरादा एक्टिंग को आगे भी बरकरार रखने का है, बशर्ते उनके लायक कोई भूमिका मिले। प्रकाश झा ने फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, "अगर मेरे लायक कोई भूमिका हुई तो ज़रूर करूंगा... मैंने 'जय गंगाजल' में भी अभिनय इसीलिए किया, क्योंकि यह रोल मेरे लायक था..."

हालांकि प्रकाश झा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह खुद ही की फिल्मों में अभिनय करते रहेंगे, या अन्य फिल्मकारों की फिल्मों में भी एक्टिंग करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में तिग्मांशु धूलिया, अनुराग कश्यप, करण जौहर जैसे कई फिल्मकार गाहे-बगाहे बड़े पर्दे पर नज़र आते रहे हैं।

Keywords :प्रकाश झा,जय गंगाजल,अभिनेता प्रकाश झा, प्रियंका चोपड़ा, Prakash Jha, Jai Gangajal, Actor Prakash Jha, Priyanka Chopra


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

ऑस्कर के बाद गूगल पर भी छाई रहीं प्रियंका - Priyanka was also dominated on Google after Oscar


लॉस एंजेलिस में आयोजित 88वें ऑस्कर समारोह के दौरान लोगों ने गूगल पर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो के बाद सबसे ज्यादा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 'सर्च' किया।

गूगल ने एक बयान में कहा कि ऑस्कर के लिए दुनियाभर में हुई सर्च में भारत का योगदान करीब दो फीसदी रहा, लेकिन देश ऑस्कर से जुड़ी बातें सर्च करने के मामले में शीर्ष 10 बाजार में जगह बनाने में सफल रहा। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'वर्ष 2015 की तुलना में इस साल ऑस्कर से जुड़े सवालों में 70 फीसदी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2015 की सर्च की तुलना में जनवरी 2016 में सर्च में दोगुणा बढ़ोतरी देखी गई।'

गूगल की ओर से कहा गया कि ऑस्कर-2016 में सबसे ज्यादा सर्च सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को लेकर की गई। भारतीय प्रशंसकों के बीच लियोनार्डो डिकैप्रियो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में सबसे चर्चित नामित सितारे के रूप में उभरे।

वहीं, इत्तेफाक से अमेरिका में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित होने वाले अभिनेता के तौर पर डिकैप्रियो को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित हुई अभिनेत्रियों में केट ब्लैंचेट (कैरोल) को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उनके बाद जेनिफर लॉरेंस (जॉय), ब्री लार्सन (रूम), साइओर्स रोनेन (ब्रुकलिन) और शेर्लोट रॉम्पलिंग (45 इयर्स) को सर्च किया गया।


Keywords :गूगल, Google, प्रियंका चोपड़ा, ऑस्कर, लियोनार्डो डि कैप्रियो, Oscar,Priyanka Chopra, Leonardo Di Caprio, Bollywood

'बेवॉच' से विदेशी दर्शकों के दिलों पर राज करेंगी प्रियंका

हॉलीवुड के सीरियल 'क़ुअन्तिको' की सफलता के बाद प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड फ़िल्म भी मिल चुकी है जिसका नाम है 'बेवॉच'। मगर दिलचस्प बात ये है कि अपनी पहली ही फ़िल्म में प्रियंका नेगेटिव रोल करेंगी यानी खलनायिका बनेंगी।

हॉलीवुड के ड्वेन जॉनसन सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ तस्‍वीरें डालकर उनका फ़िल्म में स्वागत कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रियंका को बेहतरीन और खतरनाक भी कहा है। फ़िल्म 'बेवॉच' मशहूर टीवी धारावाहिक पर आधारित है जिसमें प्रियंका नेगेटिव रोल करेंगी। बताया जा रहा है कि पहले ये भूमिका किसी अभिनेता के लिए लिखी गई थी, मगर दर्शको में प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता और उनके अभिनय को देखते हुए यह रोल प्रियंका को सौंपा गया। इस उम्मीद के साथ कि इस किरदार को प्रियंका अपने तरीक़े से निभाएंगी और अलग मुकाम तक लेकर जाएंगी।

आपको बता दें कि प्रियंका के कैरियर को फ़िल्म 'ऐतराज़' ने एक नया मोड़ दिया था। इस फ़िल्म के बाद प्रियंका को बतौर अभिनेत्री गंभीरता से लिया गया। दिलचस्प बात ये है कि फ़िल्म 'ऐतराज़' में प्रियंका ने नेगेटिव रोल किया था। क्या पता, हॉलीवुड में मिले पहले ही नेगेटिव रोल से प्रियंका अपनी कामयाबी को उसी तरह दोहराएं जैसे कामयाबी उन्‍होंने बॉलीवुड में पाई है।

Keywords : हॉलीवुड, बेवॉच, प्रियंका चोपड़ा, नेगेटिव रोल, Baywatch, Hollywood, Priyanka Chopra, negative character, Bollywood Actress

आपने सपनो को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हूं :प्रियंका




यदि आप सपने देखते है तो जाहिर सी बात है की उसको पूरा करने के लिया कोई कसर नही छोड़ेंगे . उस सपने को पूरा करने के लिए आप दिन रात एक कर देंगे .  सपना देखना और उसके लिए जी जान लगा देना ये कोई भी कर सकता है जो आपने सपनो को पूरा करना चाहता है , ऐसा ही कर रही है प्रियंका आपने सपनो को पूरा करने के लिए . प्रियंका ने बताया, ‘मेरा जीवन अन्य लोगों की तरह ही है, यानी कि मेरे पास भी सपने हैं, आकांक्षाएं हैं और उसे प्राप्त करने के लिए मैं कड़ी मेहनत करती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘अपने लिए समय निकालने, अपने रिश्ते को समय देने और जितना हो सकता है उतना अच्छा इंसान बनने के लिए संतुलन स्थापित करने के लिए हम सभी व्यक्तिगत स्तर पर संघर्ष करते हैं।’     

अतुल्य भारत के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ और प्रियंका होंगे।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा यूपीए सरकार के कार्यकाल शुरू किए गए अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर आमिर खान की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद इंक्रेडिबल इंडिया (अतुल्य भारत) के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे।

अमिताभ बच्चन मोदी सरकार की पहली पसंद है क्योकि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात सीएम की कमान संभाल रखी थी उस दौरान ही बच्चन को राज्य के पर्यटन कैपेंन का हिस्सा बनाया गया था। अमिताभ बच्चन का नाम पीएमओ की ओर से दिया गया।