Recent Movies
Showing posts with label Brand Ambassador. Show all posts
Showing posts with label Brand Ambassador. Show all posts

महाराष्ट्र सरकार के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे आमिर - Aamir Khan May Become The Brand Ambassador For Maharashtra


इन्टॉलरेंस पर दिए गए बयान पर हुए विवाद के बाद आमिर खान एक बार फिर बीजेपी के साथ नजर आ सकते हैं। आमिर महाराष्ट्र सरकार की सूखे से निपटने के लिए चलाई जा रही ‘जल युक्त शिवर’ स्कीम के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं। इसका अनाउंसमेंट आमिर की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस बुधवार को कर सकते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान खुद महाराष्ट्र सरकार के साथ काम करना चाहते हैं। वो बुधवार को एक बार फिर फडणवीस से मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद आमिर को ‘जल युक्त शिवर’ स्कीम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का अॉफिशियल अनाउंसमेंट किया जा सकता है। यह स्कीम महाराष्ट्र सरकार की सबसे अहम स्कीम में शुमार की जाती है। इसका मकसद पांच साल के अंदर राज्य के हर गांव को सूखे से निजात (ड्रॉट फ्री) दिलाना है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार और आमिर के बीच पिछले साल मई से इस प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत चल रही थी। आमिर ने इस प्रोजेक्ट के लिए 11 लाख रुपए का डोनेशन भी दिया था। हालांकि इन्टॉलरेंस पर दिए गए बयान के बाद यह मामला कुछ ठंडा पड़ा था।

Keywords : महाराष्ट्र सरकार ,ब्रांड एंबेसडर , आमिर, Bollywood, Bollywood news, Bollywood Actor, Aamir Khan , Brand Ambassador , Maharashtra, Flagship Schemes

अतुल्य भारत के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ और प्रियंका होंगे।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा यूपीए सरकार के कार्यकाल शुरू किए गए अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एम्बैसेडर आमिर खान की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद इंक्रेडिबल इंडिया (अतुल्य भारत) के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा होंगे।

अमिताभ बच्चन मोदी सरकार की पहली पसंद है क्योकि जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात सीएम की कमान संभाल रखी थी उस दौरान ही बच्चन को राज्य के पर्यटन कैपेंन का हिस्सा बनाया गया था। अमिताभ बच्चन का नाम पीएमओ की ओर से दिया गया।